Hindi/Urdu Poems
Kanalga Telegram’da o‘tish
Hindi/Urdu Poetry Collection. Adding some stories too :D Our Groups • @HindiPoetry • @WritersClub Channels: • @ThePeepTimes • @WritersCafe • @CopywritersDesk • @WritersDirectory More: 🌐 @tgWeBot | @BigBrandTree
Ko'proq ko'rsatish5 841
Obunachilar
-324 soatlar
-187 kunlar
-5330 kunlar
Postlar arxiv
5 840
अभी न सही मेरे इस दुनियां से
जानें के बाद तो आओगे न?
मेरी डोली न सही मेरी कब्र तो सजाओगे न?
छोड़ देना सारे गिले सिकवे,
मैने तुम्हें माफ़ कर दिया होगा
तुम भी मुझे माफ कर देना,
मैं चली तो जाऊंगी लेकिन तुम्हारी यादें
साथ लेके जाऊंगी ,
होठ ख़ामोश होंगे मेरे लेकिन
सारे जज्बात कह जाऊंगी,
मैं बुला नहीं पाऊंगी यारा,
लेकीन तुम आओगे न?
तुमसे नफ़रत नहीं करती मैं
ना ही कोई शिकायत है तुमसे,
जीते जी न सही मेरे मरने के बाद तो
वापस आओगे न?
ये बोलकर की मैं अब से तुम्हारा
कुछ नहीं लगता तुम चाहे चले गए ,
लेकिन जो रूह का रिश्ता जुड़ा था कभी
वो निभाओगे न,
अभी न सही मेरी मैय्यत पे तो आओगे न?
जानती हूं तुमने कभी कोई वादा नहीं किया
लेकिन मेरी खातिर मेरी चिता को
आग लगाओगे न?
झूठी नहीं थी हमारी मोहब्ब्त
एक आख़िरी बार जताओगे न?
अभी न सही मेरे इस दुनियां से जानें के बाद
तो आओगे न?
~ अनुष्का
#anushka
#review
🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨
🔥 More on @tgWiz
5 840
5 840
5 840
5 840
कविता: ✨ " कमजोर कोई नहीं होता " ✨
अगर हुनर नहीं है, तो उसको ढूंढो,
मत बैठो तुम हार मानकर, क्योंकि... कमजोर कोई नहीं होता। "🎯------------------------------------🎯"
एक बार कोशिश करके तो देखो,
जीत हो यह तय नहीं,
पर एक दिन मंजिल जरूर मिलेगी, क्योंकि... कमजोर कोई नहीं होता। "🌟------------------------------------🌟"
हर व्यक्ति सीखने से पहले गलतियां करता है,
एक बार नहीं हजार बार करता है,
खुद पर विश्वास रखो कि तुम भी जरूर सीख जाओगे, क्योंकि... कमजोर कोई नहीं होता। "💪------------------------------------💪"
बार-बार की असफलता से निराश मत होना,
हर बार कुछ न कुछ नया सीखकर आगे बढ़ते रहना, क्योंकि... कमजोर कोई नहीं होता। "🚀
-----------------------------------
#poetry #review #selflove
#Tinachoudhary 🌟🌟
🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨
🔥 More on @tgWiz
5 840
5 840
5 840
“सरकारी गरीब”
सरकारी गरीब बनने की
कतारों में बहुत लोग लगे हैं…
लेकिन सच तो यह है कि
जब कोई उन्हें सच में गरीब कह दे,
तो वे अपनी “अमीरी वाली औकात” दिखाने लगते हैं।
हमने ऐसे भी लोग देखे हैं—
महँगी गाड़ियों में राशन भरते हुए,
पक्के घर होते हुए भी
आवास योजना के नाम पर
दुकानों की दीवारें खड़ी करते हुए,
और सरकारी योजनाओं का
खुलकर लाभ उठाते हुए…
शिक्षा, चिकित्सा और न जाने कहाँ-कहाँ
गरीबों का हक़ खा जाते हैं,
मगर खुद को सबसे ईमानदार बताते हैं।
अफ़सोस…
और फिर वही लोग शासन-प्रशासन को
“भ्रष्ट” बोलने में भी
पीछे नहीं रहते।
उनके बारे में अब क्या कहें…
भ्रष्टाचार का दीमक तो जड़ों में बैठ गया है,
अब तनो से क्या उम्मीद लगाए!
डूंगर जळती लाय ने जोवे सारो जगत है,
पर जळती निज पाय रती न सूजे राजिया।
— कुमार 🍂
#review
🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨
🔥 More on @tgWiz
5 840
5 840
5 840
5 840
5 840
टूटे हुए शख्स को थामना आसान होता है
क्यूंकि वो सब जानकर भी अंजान होता है ,
उसके पास कुछ होता ही नहीं खोने को
क्यूंकि वो किसी को खोकर पहले से ही बर्बाद होता है ,
उस वक्त न बस वो किसी की यादों को समेट रहा होता है
आखें बंद होती है उसकी शायद खुद को ख़ोज रहा होता है ,
कितना नादान होता है वो,
उसे एहसास तक नही होता
जिसे खोने की तड़प से वो पूरी रात रोया है ,
उसके नादान दिल को पता ही नहीं
उसने किसी और को नही खुद को खोया है ,,
~ अनुष्का 💙
#anushka
#review
🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨
🔥 More on @tgWiz
5 840
अब आँधियों का दौर आया है,
आँखों में चुभती रेत सा
तेरा एक पैग़ाम लाया है।
ये रेत का गुबार
दूर कहीं से आया है,
बरसने को उतावले बादलों को
अपने साथ ले जाने आया है।
फिर से हमें
धूल से भरने आया है,
या शायद...
कुछ पुराने निशान मिटाने आया है।
कटते पेड़ों की पीड़ा,
सूखती धरती का
अनकहा अहसास कराने आया है।
संवेदनशील प्रकृति का—
घटती मानवीय संवेदना के
विनाश का संदेश सुनाने आया है।
— कुमार
#review
🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨
🔥 More on @tgWiz
5 840
5 840
5 840
5 840
प्रेम में...
ज़माने के दोगलेपन से
कुछ प्रेमिकाएँ बदनाम हुईं,
जो मान-मर्यादा के बोझ तले दबकर
दहलीज़ पार न कर पाईं—
उन्हें बेवफ़ा सनम का ख़िताब मिला।
जो सब कुछ छोड़कर
प्रेम की राह पर निकल पड़ीं,
उन्हें भी ज़माने ने
चरित्रहीन होने का सम्मान दिया।
और जो बीच में फँस गईं,
वो न तो घर की हुईं, न ही प्रेमी की—
बस... मारी गईं
ज़माने के तानों से।
मगर...
वो प्रेमी—
बेचारे,
पितृसत्ता के महान साम्राज्य के
राजकुमार ठहरे।
जिन्हें न मिला
प्रेमिका का साथ,
उन्हें कहा गया—
"तुम तो लड़के हो,
कोई और मिल जाएगी।"
“और जो प्रेमिका को भगा कर ले गए…”
उनसे कहा गया—
"लड़का है...
जवानी में गलती हो जाती है।"
जो बीच में रहे—
वो फिर भी राजकुमार ही रहे,
माँ के दुलारे, पिता के अभिमान बने रहे...
लेकिन...
प्रेम का राग अलापने में
ईश्वर की रचना कहने में भी
कोई पीछे नहीं रहे।
काश!
यूं एक ही प्रेम के
एक ही तराज़ू से
दो अलग-अलग फ़ैसले
ना होते...
तब शायद...
प्रेम भी दुनिया में अपना सच्चा सम्मान पा लेता!
...
— कुमार
#review
🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨
🔥 More on @tgWiz
5 840
5 840
" इश्क हो सकता है- बेवजह "
इश्क हो सकता है- बिना देखे भी,
और होता नहीं- साथ रहकर भी!
इश्क हो सकता है- बिना बात किए भी,
और होता नहीं- बातें करकर भी!
इश्क हो सकता है- किसी की एक नज़र से भी,
और होता नहीं- हर पल देखकर भी!
इश्क हो सकता है- बिना किसी को जाने,
और होता नहीं- जानकर भी!
" इश्क हो सकता है- बेवजह। "
#review #love #poetry
-Tina Choudhary 🌟🌟
🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨
🔥 More on @tgWiz
Endi mavjud! Telegram Tadqiqoti 2025 — yilning asosiy insaytlari 
