es
Feedback
Hindi/Urdu Poems

Hindi/Urdu Poems

Ir al canal en Telegram

Hindi/Urdu Poetry Collection. Adding some stories too :D Our Groups • @HindiPoetry@WritersClub Channels: • @ThePeepTimes@WritersCafe@CopywritersDesk@WritersDirectory More: 🌐 @tgWeBot | @BigBrandTree

Mostrar más
5 841
Suscriptores
-324 horas
-187 días
-5330 días
Archivo de publicaciones
अभी न सही मेरे इस दुनियां से जानें के बाद तो आओगे न? मेरी डोली न सही मेरी कब्र तो सजाओगे न? छोड़ देना सारे गिले सिकवे, मैने तुम्हें माफ़ कर दिया होगा तुम भी मुझे माफ कर देना, मैं चली तो जाऊंगी लेकिन तुम्हारी यादें साथ लेके जाऊंगी , होठ ख़ामोश होंगे मेरे लेकिन सारे जज्बात कह जाऊंगी, मैं बुला नहीं पाऊंगी यारा, लेकीन तुम आओगे न? तुमसे नफ़रत नहीं करती मैं ना ही कोई शिकायत है तुमसे, जीते जी न सही मेरे मरने के बाद तो वापस आओगे न? ये बोलकर की मैं अब से तुम्हारा कुछ नहीं लगता तुम चाहे चले गए , लेकिन जो रूह का रिश्ता जुड़ा था कभी वो निभाओगे न, अभी न सही मेरी मैय्यत पे तो आओगे न? जानती हूं तुमने कभी कोई वादा नहीं किया लेकिन मेरी खातिर मेरी चिता को आग लगाओगे न? झूठी नहीं थी हमारी मोहब्ब्त एक आख़िरी बार जताओगे न? अभी न सही मेरे इस दुनियां से जानें के बाद तो आओगे न? ~ अनुष्का #anushka #review 🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨ 🔥 More on @tgWiz

हरी दूब सूख कैसे जाती है, बहती नदियाँ रुक कैसे जाती हैं। आ देख इस कंकाल के ढेर को, खाने की इच्छा और भूख कैसे जाती है। #Ranga #review 🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨ 🔥 More on @tgWiz

उल्लू को देखकर तुम्हारी याद आईं, तुम भी तो रात में जागती थीं, मेरी शहनाई 😜 #review #ankitpastor 🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨ 🔥 More on @tgWiz

💬 अधूरी ख़्वाहिश... " एक प्रश्न था उसका, 'कौन चाहिए तुम्हें 'जवाब था मेरा, 'तू ही चाहिए मुझे' मगर कहने को आवाज़ नहीं थी, काश कोई मजबूरी ना होती, तो ये मलाल भी नहीं रहता " 💔---------------------------------💔 #review #Heartbroken #Tinachoudhary 🌟🌟 🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨ 🔥 More on @tgWiz

कविता: ✨ " कमजोर कोई नहीं होता " ✨ अगर हुनर नहीं है, तो उसको ढूंढो, मत बैठो तुम हार मानकर, क्योंकि... कमजोर कोई नहीं होता। "🎯------------------------------------🎯" एक बार कोशिश करके तो देखो, जीत हो यह तय नहीं, पर एक दिन मंजिल जरूर मिलेगी, क्योंकि... कमजोर कोई नहीं होता। "🌟------------------------------------🌟" हर व्यक्ति सीखने से पहले गलतियां करता है, एक बार नहीं हजार बार करता है, खुद पर विश्वास रखो कि तुम भी जरूर सीख जाओगे, क्योंकि... कमजोर कोई नहीं होता। "💪------------------------------------💪" बार-बार की असफलता से निराश मत होना, हर बार कुछ न कुछ नया सीखकर आगे बढ़ते रहना, क्योंकि... कमजोर कोई नहीं होता। "🚀 ----------------------------------- #poetry #review #selflove #Tinachoudhary 🌟🌟 🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨ 🔥 More on @tgWiz

वो दिल नहीं रहा वो तबीअत नहीं रही शायद अब उन को मुझ से मोहब्बत नहीं रही तुम क्या बदल गए कि ज़माना बदल गया तस्कीन-ए-दिल की अब कोई सूरत नहीं रही जीने को जी रहे हैं तुम्हारे बग़ैर भी इस तरह जैसे जीने की हसरत नहीं रही #unknown #review 🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨ 🔥 More on @tgWiz

थार की रेत पर मैं हर रोज़ लिखता हूँ अपनी कहानी... आँधी आती है और मिटा जाती है यादों की हर निशानी... मगर... फिर से नई उमंग के साथ सुबह की नई रेत पर बुन देता हूँ कुछ नए ख़्वाब... आँधी से बस लकीरें मिट सकती हैं, लेकिन हौसले नहीं...! — कुमार 🍂 #review 🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨ 🔥 More on @tgWiz

“सरकारी गरीब” सरकारी गरीब बनने की कतारों में बहुत लोग लगे हैं… लेकिन सच तो यह है कि जब कोई उन्हें सच में गरीब कह दे, तो वे अपनी “अमीरी वाली औकात” दिखाने लगते हैं। हमने ऐसे भी लोग देखे हैं— महँगी गाड़ियों में राशन भरते हुए, पक्के घर होते हुए भी आवास योजना के नाम पर दुकानों की दीवारें खड़ी करते हुए, और सरकारी योजनाओं का खुलकर लाभ उठाते हुए… शिक्षा, चिकित्सा और न जाने कहाँ-कहाँ गरीबों का हक़ खा जाते हैं, मगर खुद को सबसे ईमानदार बताते हैं। अफ़सोस… और फिर वही लोग शासन-प्रशासन को “भ्रष्ट” बोलने में भी पीछे नहीं रहते। उनके बारे में अब क्या कहें… भ्रष्टाचार का दीमक तो जड़ों में बैठ गया है, अब तनो से क्या उम्मीद लगाए! डूंगर जळती लाय ने जोवे सारो जगत है, पर जळती निज पाय रती न सूजे राजिया। — कुमार 🍂 #review 🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨ 🔥 More on @tgWiz

पूरी भूख, अधूरी नींद, अँधेरी रात और ये ख़ामोशी। हम सब कितने एक जैसे हैं यहाँ बैठे— अपने-अपने हिस्से की कमी लिए हुए। #tejasvi #review 🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨ 🔥 More on @tgWiz

ज़मीर जाग ही जाता है अगर ज़िंदा हो इक़बाल, कभी गुनाह के पहले तो कभी गुनाह के बाद । ~ अल्लामा इक़बाल #review 🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨ 🔥 More on @tgWiz

अब सावन की बरसात में मेरे घर की छत टपकती है, आँगन में पानी ठहर जाता है। इक तेरे जाने के बाद हर मोड़ पर मेरी आँखों से भी अश्क़ छलक जाते हैं, चारों ओर गहरा सन्नाटा छा जाता है। — कुमार 🍂 #review 🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨ 🔥 More on @tgWiz

तमाशे रोज होते है , दिल के मेले में , बेहतर है , खामोशियों को , कही और लेकर चले , साथ अपने , जहां सताती न हो यादें , और शोर दिल टूटने का ना हो .......📝 #sneh #review ✍️💖 🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨ 🔥 More on @tgWiz

टूटे हुए शख्स को थामना आसान होता है क्यूंकि वो सब जानकर भी अंजान होता है , उसके पास कुछ होता ही नहीं खोने को क्यूंकि वो किसी को खोकर पहले से ही बर्बाद होता है , उस वक्त न बस वो किसी की यादों को समेट रहा होता है आखें बंद होती है उसकी शायद खुद को ख़ोज रहा होता है , कितना नादान होता है वो, उसे एहसास तक नही होता जिसे खोने की तड़प से वो पूरी रात रोया है , उसके नादान दिल को पता ही नहीं उसने किसी और को नही खुद को खोया है ,, ~ अनुष्का 💙 #anushka #review 🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨ 🔥 More on @tgWiz

अब आँधियों का दौर आया है, आँखों में चुभती रेत सा तेरा एक पैग़ाम लाया है। ये रेत का गुबार दूर कहीं से आया है, बरसने को उतावले बादलों को अपने साथ ले जाने आया है। फिर से हमें धूल से भरने आया है, या शायद... कुछ पुराने निशान मिटाने आया है। कटते पेड़ों की पीड़ा, सूखती धरती का अनकहा अहसास कराने आया है। संवेदनशील प्रकृति का— घटती मानवीय संवेदना के विनाश का संदेश सुनाने आया है। — कुमार #review 🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨ 🔥 More on @tgWiz

सब टूटा टूटा सा है , दिल टूटने के बाद , बस तेरी यादों के साए से, दिल है मेरा आबाद , मैं हो जाता बर्बाद अगर छोड़ देती तेरी यादें मेरा साथ , तेरे जाने के बाद .......✍️💖 #sneh #review ✍️🌷 🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨ 🔥 More on @tgWiz

मासूम इतना कि भूत के डर से आंखे मीचकर खुद को सुरक्षित मान लेता, और तुम मुझे चतुर - चालाक कहते हो...😆 #review #ankitpastor 🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨ 🔥 More on @tgWiz

शुक्रिया, मैं ढूंढता रहा दर ब दर खुद को , किसलिए , आखिर जमाने से मुझे मिला क्या ......✍️💖 #sneh #review ✍️💖 🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨ 🔥 More on @tgWiz

प्रेम में... ज़माने के दोगलेपन से कुछ प्रेमिकाएँ बदनाम हुईं, जो मान-मर्यादा के बोझ तले दबकर दहलीज़ पार न कर पाईं— उन्हें बेवफ़ा सनम का ख़िताब मिला। जो सब कुछ छोड़कर प्रेम की राह पर निकल पड़ीं, उन्हें भी ज़माने ने चरित्रहीन होने का सम्मान दिया। और जो बीच में फँस गईं, वो न तो घर की हुईं, न ही प्रेमी की— बस... मारी गईं ज़माने के तानों से। मगर... वो प्रेमी— बेचारे, पितृसत्ता के महान साम्राज्य के राजकुमार ठहरे। जिन्हें न मिला प्रेमिका का साथ, उन्हें कहा गया— "तुम तो लड़के हो, कोई और मिल जाएगी।" “और जो प्रेमिका को भगा कर ले गए…” उनसे कहा गया— "लड़का है... जवानी में गलती हो जाती है।" जो बीच में रहे— वो फिर भी राजकुमार ही रहे, माँ के दुलारे, पिता के अभिमान बने रहे... लेकिन... प्रेम का राग अलापने में ईश्वर की रचना कहने में भी कोई पीछे नहीं रहे। काश! यूं एक ही प्रेम के एक ही तराज़ू से दो अलग-अलग फ़ैसले ना होते... तब शायद... प्रेम भी दुनिया में अपना सच्चा सम्मान पा लेता! ... — कुमार #review 🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨ 🔥 More on @tgWiz

मैं बेलन , करछी लेकर , डटी हुई हु kitchen में, भयंकर गर्मी में तुम्हे AC में भी खाने में , नमक कम लगता हैं 🔥😂 🔪🍽️🥄🫕🫕🥘 #sneh #review ✍️💖 🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨ 🔥 More on @tgWiz

" इश्क हो सकता है- बेवजह " इश्क हो सकता है- बिना देखे भी, और होता नहीं- साथ रहकर भी! इश्क हो सकता है- बिना बात किए भी, और होता नहीं- बातें करकर भी! इश्क हो सकता है- किसी की एक नज़र से भी, और होता नहीं- हर पल देखकर भी! इश्क हो सकता है- बिना किसी को जाने, और होता नहीं- जानकर भी! " इश्क हो सकता है- बेवजह। " #review #love #poetry -Tina Choudhary 🌟🌟 🔗 View | ✨𝗕𝗢𝗢𝗦𝗧✨ 🔥 More on @tgWiz

Hindi/Urdu Poems - Estadísticas y analítica del canal de Telegram @hindipoems