PRAYAGRAJ EXPRESS
Відкрити в Telegram
645
Підписники
-124 години
-67 днів
-1130 днів
Архів дописів
✈️ हवाई सफर फिर महंगा! एयर इंडिया Group ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
ATF की बढ़ती कीमतों का असर अब यात्रियों की जेब पर भी दिखेगा। @airindia और @AirIndiaX ने घरेलू और चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया
🔴 घरेलू उड़ानों पर दूरी के हिसाब से ₹400 से ₹1,200 तक अतिरिक्त चार्ज
🔴 0–500 किमी: ₹400
🔴 501–1,000 किमी: ₹600
🔴 1,001–1,500 किमी: ₹850
🔴 1,500 किमी से ज्यादा: ₹1,200
🌍 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर:
🇺🇸 नॉर्थ अमेरिका: $215
🇦🇺 ऑस्ट्रेलिया: $210
🇬🇧🇪🇺 यूरोप/यूके: $135
🌏 वेस्ट एशिया/मिडिल ईस्ट: $55
📌 Air India Express में 9 अक्टूबर 12 बजे रात से और Air India में 9 अक्टूबर सुबह 11 बजे से नई दरें लागू होंगी
✈️ ATF महंगा, @AkasaAir की उड़ानें भी महंगी!
अकासा एयर ने बढ़ती ATF कीमतों के बीच घरेलू उड़ानों पर नया फ्यूल सरचार्ज लगा दिया है।
🔴 9 अक्टूबर से नई बुकिंग पर लागू
🔴 0–500 किमी: ₹375
🔴 501–1,000 किमी: ₹600
🔴 1,001–1,500 किमी: ₹900
🔴 1,501 किमी से ज्यादा: ₹1,150
🌍 अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर भी संशोधित सरचार्ज—कुवैत, कतर, सऊदी अरब, UAE, थाईलैंड और वियतनाम के लिए ₹2,500।
अकासा के मुताबिक मिडिल ईस्ट में जारी भू-राजनीतिक घटनाक्रम के चलते ATF कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है।
उत्तर प्रदेश में लेखपाल संघ ने अपनी आठ सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 8 अक्टूबर से ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करने के बाद संघ ने 17 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी काम ठप करने का ऐलान किया है, जिससे तहसील स्तर की व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का मार्च चल रहा था. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक कश्मीरी सपोर्टर आ गया और नारे लगाने लगा. खुद का नाम फहीम नजीर बताने वाले कश्मीरी शख्स ने कहा, "देश को नेपाल और बांग्लादेश बनाने की साजिशें चल रही हैं. मेरी जिम्मेदारी है कि देश को नेपाल और बांग्लादेश नहीं बनने देना है." मीडिया से बात करते हुए उसने आगे कहा कि राहुल गांधी से सवाल करो. इस दौरान कश्मीरी शख्स रोने लगा. इस दौरान, मौके पर खूब हंगामा देखने को मिला और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के सपोर्ट में नारे लगाने वाले शख्स की पिटाई भी की. इस पर उसने कहा कि मैंने राहुल गांधी गाली नहीं दी, मैं बस सवाल पूछने आया हूं. देश में लोकतंत्र है.
🚨 डॉक्टरों और अस्पतालों के सोशल मीडिया प्रमोशन पर NMC के नए नियम!
@NMC_BHARAT के नए नियमों के तहत डॉक्टर और अस्पताल सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक प्रचार या मरीज जुटाने की कोशिश नहीं कर सकेंगे
❌ मरीजों के टेस्टिमोनियल/प्रशंसापत्र का इस्तेमाल नहीं
❌ पेड या फर्जी रिव्यू नहीं
❌ इलाज के गारंटीड नतीजों का दावा नहीं
❌ भ्रामक या बढ़ा-चढ़ाकर किए गए दावे नहीं
❌ मरीजों की कहानियों का प्रमोशनल इस्तेमाल नहीं
📱 नियमों का दायरा Instagram, YouTube जैसे प्लेटफॉर्म, इन्फ्लुएंसर्स, स्पॉन्सर्ड कंटेंट और AI आधारित प्रमोशन तक भी बताया गया है
⚠️ यानी सोशल मीडिया पर मरीजों को आकर्षित करने के लिए भ्रामक मार्केटिंग पर रोक और मेडिकल विज्ञापन में ज्यादा जवाबदेही
🚨 कैंसर की महंगी दवाओं पर 30% मार्जिन कैप की तैयारी: सूत्र
कैंसर मरीजों के इलाज का खर्च घटाने की दिशा में सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी में
चरणबद्ध तरीके से Trade मार्जिन
• पहले चरण में करीब 110 नॉन-शेड्यूल्ड कैंसर दवाएं दायरे में
• इनमें 35 पेटेंट वाली दवाएं शामिल
• ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित करने की तैयारी
• कुछ दवाओं की MRP में 70% तक कमी संभव
• मरीजों को सालाना करीब ₹2,500 करोड़ की बचत का अनुमान
• डिस्ट्रीब्यूटर-रिटेलर स्तर पर 170% से 700% तक मार्जिन की जानकारी
• DoP ने NPPA को निर्देश भेजे, अगले 3-4 दिनों में सूची फाइनल होने की उम्मीद
• 2019 में 42 नॉन-शेड्यूल्ड कैंसर दवाओं पर कैपिंग से ₹984 करोड़ सालाना बचत रिपोर्ट हुई थी
सरकार का फोकस साफ है—कैंसर की जीवनरक्षक दवाएं मरीजों के लिए ज्यादा किफायती बनाना
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य व कृषि संगठन (FAO) के अनुसार दुनियां का 75% भोजन सिर्फ 12 तरह के पौधों और 5 तरह के जानवरों से प्राप्त होता है।
12 पौधे/फसलें 👇
1. गेहूं
2. धान/चावल
3. मक्का
4. गन्ना
5. आलू
6. सोयाबीन
7. कसावा
8. टमाटर
9. केला
10. प्याज
11. सेब
12. अंगूर
5 प्रमुख पशु प्रजाति👇
1. गाय/ बैल (दूध और बीफ)
2. मुर्गी (चिकन और अंडे)
3. सुअर
4. बकरी (मांस और दूध)
5. भेड़
FAO के अनुसार इंसानों के खाने योग्य हजारों प्रजातियों में से हमारा आहार अब बहुत सीमित हो गया है।
+1
उत्तर प्रदेश: जनपद इटावा में 26 वर्षीय विशाखा ओझा की हत्या कर लाश बोरी में बंद करके यमुना नदी में फेंक दी गई। इस मामले में लेखपाल शिवजीत सिंह गिरफ्तार हुआ है। दोनों के घर 300 मीटर दूरी पर हैं।
लेखपाल ने पुलिस को बताया है कि पहले वह दोनों रिलेशन में थे। अब लेखपाल की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी। विशाखा उसके कमरे पर आई और फांसी पर लटक गई। इसके बाद मैं डर गया। लाश को कार में डालकर आगरा से इटावा ले गया और यमुना नदी में फेंक दिया।
हालांकि, लड़की की फैमिली का आरोप है कि लेखपाल की फैमिली यमुना नदी से रेत खनन करती थी। इसकी शिकायत उन्होंने अफसरों से की थी। उसी रंजिश में बेटी की हत्या की गई है।
500 और 1000 रुपए के पुराने नोट, जो 10 साल पहले बंद हो चुके हैं, वो अब भी मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में देवेंद्र सिंह नाम के शख्स से 1.44 करोड़ रुपए के पुराने नोट मिले हैं। पुलिस यह जानने में जुटी है कि वह इन्हें कहां से लाया, कहां ले जा रहा था, क्या मकसद था?
🚨 डॉक्टरों और अस्पतालों के सोशल मीडिया प्रमोशन पर NMC के नए नियम!
@NMC_BHARAT के नए नियमों के तहत डॉक्टर और अस्पताल सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक प्रचार या मरीज जुटाने की कोशिश नहीं कर सकेंगे
❌ मरीजों के टेस्टिमोनियल/प्रशंसापत्र का इस्तेमाल नहीं
❌ पेड या फर्जी रिव्यू नहीं
❌ इलाज के गारंटीड नतीजों का दावा नहीं
❌ भ्रामक या बढ़ा-चढ़ाकर किए गए दावे नहीं
❌ मरीजों की कहानियों का प्रमोशनल इस्तेमाल नहीं
📱 नियमों का दायरा Instagram, YouTube जैसे प्लेटफॉर्म, इन्फ्लुएंसर्स, स्पॉन्सर्ड कंटेंट और AI आधारित प्रमोशन तक भी बताया गया है
⚠️ यानी सोशल मीडिया पर मरीजों को आकर्षित करने के लिए भ्रामक मार्केटिंग पर रोक और मेडिकल विज्ञापन में ज्यादा जवाबदेही
🚨 बच्चों में बढ़ते मोटापे पर WHO की पहली ग्लोबल गाइडलाइन
WHO ने बच्चों और किशोरों में मोटापे की रोकथाम और इलाज को लेकर पहली वैश्विक गाइडलाइन जारी की है।
📊 2024 में 5-19 साल के करीब 17 करोड़ बच्चे-किशोर मोटापे के साथ रह रहे थे। 1990 के बाद इस आयु वर्ग में मोटापे की दर 4 गुना बढ़कर 8% हो गई।
@WHO की अहम सिफारिशें👇
➡️ डाइट, फिजिकल एक्टिविटी और व्यवहार में बदलाव वाले structured programmes पर जोर।
➡️ 0-9 साल के बच्चों के लिए वजन घटाने की दवाओं, बेरिएट्रिक सर्जरी और weight-loss devices की सिफारिश नहीं।
➡️ 10-19 साल के किशोरों में दवाओं पर तभी विचार, जब supervised lifestyle programme से पर्याप्त फायदा न हो।
➡️ गंभीर मोटापे वाले किशोरों में सख्त शर्तों के तहत bariatric surgery पर विचार संभव।
➡️ इलाज में मानसिक स्वास्थ्य, बुलिंग और सामाजिक कलंक को भी ध्यान में रखने की सलाह।
WHO ने साफ कहा- लक्ष्य सिर्फ वजन घटाना नहीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य, विकास और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर करना है।
+2
🚨 बच्चों के डेटा पर सरकार ने नियम और साफ किए!
- सरकार ने DPDP Act में दो अहम प्रावधानों की भाषा स्पष्ट की
👶 बच्चों का पर्सनल डेटा प्रोसेस करने से पहले माता-पिता की वेरिफाएबल सहमति जरूरी होगी
♿ कानूनी अभिभावक वाले दिव्यांग व्यक्ति के डेटा के लिए भी अभिभावक की वेरिफाएबल सहमति का प्रावधान स्पष्ट किया गया है
🏢 वहीं, Significant Data Fiduciary के लिए ऑडिट को अब स्पष्ट तौर पर “Data Audit” कहा गया है
- सरकार के मुताबिक मकसद कानून की भाषा में मौजूद अस्पष्टता दूर करना और डेटा प्रोटेक्शन नियमों को स्पष्ट बनाना है
📌 @GoI_MeitY ने जारी किया नोटिफिकेशन, आदेश प्रभावी
🔴 PF फंड्स पर ब्याज दर 7.1% तय
नॉन-गवर्नमेंट प्रोविडेंट, सुपरएनुएशन और ग्रेच्युटी फंड्स की स्पेशल डिपॉजिट स्कीम पर 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक 7.1% ब्याज मिलेगा
वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन
📌 नई दर 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी
भारतीय रिज़र्व बैंक (#RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (#PPBL) का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है और इसे अनुसूचित बैंकों की सूची से हटा दिया है।
RBI ने कहा कि PPBL को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची से बाहर कर दिया गया है। यह अधिसूचना 31 जुलाई को प्रकाशित हुई और बाद में भारत के राजपत्र में भी प्रकाशित की गई।
लखनऊ: पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली।
खराब मौसम के दौरान 17 हजार फीट की ऊंचाई पर हुआ हादसा।
बिजली गिरने से विमान के अगले हिस्से को नुकसान।
घटना के बाद विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग।
पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित उतारा गया।
फ्लाइट में सवार यात्रियों में मचा हड़कंप।
लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की कराई गई जांच।
हादसे के बाद एयरपोर्ट पर अलर्ट हुआ स्टाफ।
विमान में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर राहत।
खराब मौसम के बीच हुआ पूरा घटनाक्रम।
त्योहारों के दौरान बड़ी राहत संभव
- सूत्रों के मुताबिक ₹2000 से ऊपर #UPI पेमेंट पर प्रस्तावित #MDR पर इंडस्ट्री और एसोसिएशन से चर्चा जारी
- त्योहारों की बजाय इसके प्रभावी होने की तारीख़ आगे बढ़ाने को लेकर फैसला संभव
- हालांकि अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है
- 15 अक्टूबर से प्रभावी होंगी प्रस्तावित दर
🚨 बच्चों के यौन शोषण वाले कंटेंट पर Meta का बड़ा एक्शन
• Meta ने Facebook और Instagram पर CSAM (Child Sexual Abuse Material) के खिलाफ AI आधारित निगरानी और कार्रवाई और सख्त की
• अब AI ऐसे विज्ञापनों की भी पहचान करेगा जिनमें CSAM हो या जो लोगों को ऑफ-प्लेटफॉर्म ऐसी अवैध गतिविधियों तक पहुंचाते हों
• LLM-बेस्ड डिटेक्शन, AI से बड़े पैमाने पर कंटेंट स्वीप और AI एजेंट्स की रेड-टीमिंग का इस्तेमाल बढ़ाया गया
• Meta ने बार-बार नियम तोड़ने वालों की पहचान और दोबारा ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए Recidivism Detection को भी मजबूत किया
• 🇮🇳 भारत में जनवरी-जून 2026 के बीच Facebook और Instagram पर 53 लाख CSAM कंटेंट पर कार्रवाई की गई
• Meta के मुताबिक, 98% से ज्यादा कंटेंट की पहचान और उस पर कार्रवाई यूजर रिपोर्ट से पहले ही कर दी गई
• कार्रवाई में उल्लंघन करने वाले कंटेंट को हटाने के साथ अकाउंट्स पर प्रतिबंध और दोबारा उल्लंघन रोकने के उपाय भी शामिल हैं
• @Meta का दावा—AI के जरिए बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट और उसे बढ़ावा देने वाली गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई को और तेज किया जा रहा है
𝐍𝐨𝐛𝐞𝐥 𝐏𝐫𝐢𝐳𝐞 𝐢𝐧 𝐂𝐡𝐞𝐦𝐢𝐬𝐭𝐫𝐲 𝐭𝐨 𝐇𝐞𝐧𝐫𝐢 𝐁. 𝐊𝐚𝐠𝐚𝐧 & 𝐊𝐞𝐧𝐬𝐨 𝐒𝐨𝐚𝐢
वर्ष 2026 का रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार फ्रांस के हेनरी कागन और जापान के केन्सो सोआई को दिया गया है। स्वीडिश रॉयल एकेडमी ऑफ साइंसेज ने यह सम्मान उन्हें असममित कार्बनिक संश्लेषण में नॉन-लीनियर प्रभावों और ऑटोकैटेलिसिस की खोज के लिए दिया गया है। उन्होंने रसायन विज्ञान में 'मिरर इमेज' (दर्पण-प्रतिबिंब) चुनने की प्रक्रिया पर काम किया।
दोनों वैज्ञानिकों ने रसायन विज्ञान की करीब 100 साल पुरानी गुत्थी सुलझाई है। उन्होंने बताया कि किसी रासायनिक प्रक्रिया में एक-दूसरे की मिरर इमेज जैसे दो अणुओं में से सिर्फ एक ही रूप कैसे बनाया जा सकता है। यह खोज दवाओं सहित कई तरह के रसायन बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है।
