PRAYAGRAJ EXPRESS
الذهاب إلى القناة على Telegram
669
المشتركون
-124 ساعات
-57 أيام
-1330 أيام
أرشيف المشاركات
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में सावन माह में निशान चढ़ाकर फाफामऊ की ओर लौट रहे तीन बाइक सवारों को रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही थरवई थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया। घायलों की पहचान दीपक कुमार (32 वर्ष), संतोष कुमार और चवन्नी लाल के रूप में हुई है। तीनों रेरुवा थाना नवाबगंज के निवासी हैं।
पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट के कोर्ट नंबर 49 में शनिवार को एक अप्रिय घटना घटी। सीनियर अधिवक्ताओं ने एक जूनियर अधिवक्ता को दुर्व्यवहार की वजह से पीट कर कोर्ट रूम से बाहर भगा दिया।
बताया जा रहा है कि जूनियर अधिवक्ता कोर्ट रूम में ही तेज आवाज में मोबाइल फोन पर बातें कर रहा था। सीनियर अधिवक्ताओं ने उसे एक-दो बार रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और बहस करने लगा। इसके बाद सीनियर अधिवक्ताओं ने कोर्ट में ही उसे पीट कर बाहर निकाल दिया।
घटना से कोर्ट परिसर में चर्चा का विषय बन गया है।
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के नैनी कोतवाली क्षेत्र के सरगम चौराहा के समीप सड़क पर शनिवार रात को रामबाग से लालगंज (मिर्जापुर) जा रही टाटा 407 वाहन ने पटरी पर बैठे दुकानदारों को जोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, वाहन अनियंत्रित होकर दुकानदारों के ऊपर चढ़ते हुए निकला। इस हादसे में दुकानदार रवि केसरवानी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा दो बाइक सवार भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर वाहन को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी में ड्राइवर नशे में होने की बात सामने आई है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बाग में लगभग 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
शव के पास एक शराब की बोतल भी मिली है, जिस पर खून के निशान पाए गए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने से पहले या बाद में आरोपियों ने शराब का सेवन किया था।
सूचना मिलते ही मऊआइमा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं।
प्रयागराज: औद्योगिक क्षेत्र के एक राइस मिल में काम करने वाले किशोर अंश (लगभग 16-17 वर्ष) की मौत हो गई। आरोप है कि नाइट शिफ्ट के दौरान विवाद के बाद सहकर्मी(यों) ने उसके साथ हिंसा की, जिसके परिणामस्वरूप उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है। कुछ रिपोर्ट्स में आरोपी(यों) को हिरासत में लेने और आगे की कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है, जबकि कुछ में और जांच जारी रहने का जिक्र है।
यह घटना बेहद क्रूर और अमानवीय है। नाबालिग के साथ हुई इस तरह की हिंसा किसी भी समाज के लिए शर्मनाक है। पुलिस जांच जारी है और न्याय की प्रक्रिया चल रही है।
प्रयागराज: गुमशुदा युवक की हत्या की घटना का सफल अनावरण कर थाना सोरांव व एस०ओ०जी०/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे/निशांदेही से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 हथौड़ा व 02 सिम कार्ड बरामद!
30 जुलाई को फाफामऊ के रंगपुरा कछार के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली,मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों और हाथ में मौजूद रॉड के आधार पर शव की पहचान सुमित उर्फ साहिल के रूप में की। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी शिवम राय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि,वह और मृतक दोनों एक ही युवती से प्रेम करते थे। इसी वजह से उसने सुमित को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी!
PM मोदी को गाली देने वाली रुचिका सिंह अब रो रही हैं। उन्होंने कहा
PM मोदी को गाली देने वाली रुचिका सिंह अब रो रही हैं। उन्होंने कहा
"मैं पूरे देश से माफ़ी मांग रही हूं। मुझे इतनी शर्म आ रही है कि मैं अपनी आंखें भी नहीं उठा सकती। मैं सबसे माफ़ी मांग रही हूं, प्लीज़ मुझे माफ़ कर दो, प्लीज़।
यह मेरी पहली और आखिरी गलती है। इसके बाद, मैं कभी ऐसा कुछ नहीं करूंगी, और न ही कभी ऐसी कोई पोस्ट करूंगी।"
SSC द्वारा आयोजित CAPF, SSF और असम राइफल्स की ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले लोकेश को UP–STF ने राजस्थान से गिरफ्तार किया। यह गैंग प्रॉक्सी सर्वर लगाकर पूरा ऑनलाइन सिस्टम हैक करके अपने छात्रों को नकल करवाता था। इसी गैंग के कई मेंबर पहले पकड़े जा चुके हैं।
"ये मौलाना जर्जिस अंसारी दंगे कराकर ही मानेगा.."
डीजीपी साहब, मौलाना जर्जिस अंसारी हमारे हिंदू देवताओं को क्या ऐसे ही अपशब्द बोलता रहेगा!! कभी श्री कृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बताता है तो कभी भगवान शंकर के खतने की बात करता है..
हे ईश्वर..
यूपी के कानून के रखवाले इतना जहर बर्दाश्त कैसे कर सकते हैं!! हमारे आराध्यों के लिए जिन बातों को एक सामान्य व्यक्ति नहीं सुन पा रहा है, उसे पुलिस अधिकारी सुनकर कैसे शांत बैठे रह सकते हैं..
मौलाना के खिलाफ इतनी एफआईआर दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है??
बेंगलुरु की सड़कों पर भीख मांगने के लिए दिव्यांग होने का नाटक करने वाले युवक को ब्यातारायणपुरा पुलिस ने बेगर्स कॉलोनी भेज दिया है, जो बेघर लोगों के लिए एक शेल्टर है।
युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के 20 साल के मुकेश के रूप में हुई है, जिसे ITI लेआउट में सतर्क लोगों ने पकड़ा। उसने पुलिस को बताया कि यह ज़्यादा पैसे कमाने का एक आसान तरीका है।
बेंगलुरु: तुमकुरु में विश्वास ज्वेलर्स में करीब 10 लाख रुपये की ज्वेलरी की चोरी कोई आम चोरी नहीं निकली। CCTV में दिखा कि “गुनहगार” एक चूहा था जो हीरे जड़े सोने के गहने अपने बिल में खींच ले गया! ज्वेलरी स्टोर के स्टाफ ने जगह खोदी और सभी 10 अंगूठियां और 2 चेन बरामद कीं। केस बंद हो गया— एक चीख के साथ।
लेकिन बड़ा सवाल यह है: चूहे ने सोना क्यों चुराया?
गोरखपुर में कांस्टेबल अभिषेक ने 10 साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या की। आज अभिषेक को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लाया गया। जहां भीड़ ने अभिषेक की पिटाई कर दी। मासूम की हत्या को लेकर जिले में लोग आक्रोशित हैं।
+1
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में पूर्व सरकारी बस चालक के घर से ₹28 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया है। सोने की कीमत करीब ₹21 करोड़ आंकी गई है। इस तरह कुल बरामदगी करीब ₹49 करोड़ की है। नोटों का ढेर इतना बड़ा था कि उन्हें गिनते-गिनते 5 करेंसी काउंटिंग मशीनें खराब हो गईं।
पुलिस ने आरोपी मिनार मंडल को गिरफ्तार किया है। वह फरार पत्थर कारोबारी तुलु मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन का मैनेजर और साला है। तुलु मंडल वही शख्स है, जिसने 2024 में अपनी बेटी की करीब ₹100 करोड़ की आलीशान शादी कराई थी।पुलिस के मुताबिक, वह पहले बस ड्राइवर था और बाद में स्टोन कारोबार से जुड़ गया।
अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि करोड़ों रुपये की नकदी और सोना कहां से आया और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। वहीं, बंगाल के मुंख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने सराहनीय काम किया है। उन्होंने छापेमारी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
20 साल... 278 टेस्ट कैप... और अनगिनत यादें.
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया.
कौशाम्बी जिले के प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर सुधवर में दर्दनाक हादसा। कक्षा 5 के दो छात्रों के बीच क्लास में हुई मारपीट।
परिजनों का आरोप- शिक्षक बने रहे मूकदर्शक, नहीं कराया बचाव।
मारपीट में गंभीर रूप से घायल छात्र को प्रयागराज किया गया रेफर। इलाज के दौरान छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश, स्कूल में जुटी भीड़। लापरवाह शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उठी मांग। चरवा थाना क्षेत्र के सुधवर पहाड़पुर प्राथमिक विद्यालय का मामला।
प्रयागराज : रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने याचिका की खारिज
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के विरुद्ध दाखिल याचिका को वापस लिए जाने के आधार पर किया खारिज।
मंडल आयुक्त ने ध्वसतीकरण पर रोक लगा रखी है।
कोर्ट ने कहा कि अब याचिका सुनवाई के लिए पोषणीय नहीं है।
+1
जौनपुर: स्कूल वैन पलटने से एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल,मानक क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर दौड़ रही थी स्कूल वैन, हादसे में एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल, एस.एस. पब्लिक स्कूल, बेलवार की वैन खाई में पलटी,एक मासूम की हालत गंभीर, प्रयागराज रेफर,थाना प्रभारी अमित कुमार पांडेय ने सरकारी वाहन से गंभीर घायल बच्चे को प्रयागराज पहुंचाया,शिक्षिका संध्या यादव और छात्रा श्रेजा यादव को जिला अस्पताल रेफर किया गया,अभिभावकों में आक्रोश, चालक की लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप,पुलिस ने जांच शुरू की, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की तैयारी
मिर्जापुर: अनियंत्रित कंटेनर ने सोते पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौत
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई के सामने गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित सीमेंट से लदा कंटेनर सड़क किनारे बने मकानों की ओर घुस गया और बाहर सो रहे पिता-पुत्र को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान शिव प्रसाद गुप्ता (36), पुत्र गंगा प्रसाद और उनके 13 वर्षीय पुत्र राहुल गुप्ता के रूप में हुई है। राहुल सीडीएस स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था। शिव प्रसाद कबाड़ का काम करके परिवार का पालन-पोषण करते थे।
इकलौते बेटे और पति की एक साथ मौत से मां संजू देवी और बेटी दिव्या का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सिटी और थाना प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर की टक्कर से करीब चार मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर डिवाइडर और पर्याप्त इंडिकेटर न होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।
उत्तर प्रदेश: मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी स्थित जोनल पार्क के पास बुधवार शाम एक युवक ने अपनी परिचित युवती को तीन गोलियां मार दीं और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है।
मृतक की पहचान शिवलोक पुरी निवासी आदित्य प्रधान के रूप में हुई है। घायल युवती अनुष्का (न्यू गोविंदपुरी निवासी, 12वीं की छात्रा) है। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी। घटना के दिन दोनों पार्क के पास मिले थे। बातचीत के दौरान विवाद हुआ, जिसके बाद आदित्य ने अवैध पिस्टल निकालकर अनुष्का के सिर और पेट में तीन गोलियां दाग दीं। इसके तुरंत बाद उसने खुद को भी सीने में गोली मार ली।
आदित्य हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। करीब 10 दिन पहले वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने घटनास्थल से दो अवैध पिस्टल बरामद की हैं। जांच में प्रेम प्रसंग और विवाद का एंगल सामने आ रहा है। अनुष्का का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
