PRAYAGRAJ EXPRESS
Open in Telegram
684
Subscribers
No data24 hours
No data7 days
-730 days
Posts Archive
ED ने BJP नेता और MLC धर्मेंद्र भारद्वाज के शिक्षण संस्थानों की 15 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी जब्त की है। यह मामला SC/ST छात्रों की 29 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति के गड़बड़झाले से जुड़ा है। धर्मेंद्र भारद्वाज के कॉलेज UP और उत्तराखंड में हैं।
Victoria waterfall
दक्षिण अफ्रीका में जाम्बिया ओर जिम्बाब्वे की सीमा जाम्बेजी नदी बहती है
इस नदी पर दुनिया का सबसे चौड़ा वॉटरफॉल है
इसकी चौड़ाई 1.7 KM है
1855 में डेविड लिविंगस्टोन ने खोजकर इसे यूरोप में फेमस किया था जिसके बाद इसका नाम ब्रिटेन की रानी विक्टोरिया पर पड़ा
हालांकि स्थानीय नाम मौसी-ओआ-टुन्या है
जिसका अर्थ गरजता हुआ धुवां होता है
प्रयागराज: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा, इटावा, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, भदोही और वाराणसी के गांवों में भूमि अधिग्रहण होगा। प्रक्रिया तेज करने के लिए बुधवार शाम संगम सभागार में प्रयागराज और प्रतापगढ़ के डीएम, प्रशासनिक अधिकारियों और परियोजना अधिकारियों की बैठक होगी, जहाँ रणनीति तय होगी। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होने के बाद औपचारिक प्रक्रिया तेज की गई है।
यह कॉरिडोर दिल्ली से शुरू होकर नोएडा (जेवर), आगरा, लखनऊ और प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक जाएगा। कुल प्रस्तावित मार्ग लगभग 865 किमी लंबा है। भूमि अधिग्रहण नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के निर्देशों के अनुसार होगा, जिसमें किसानों और भूस्वामियों को मुआवजा मिलेगा।
लखनऊ में स्टेशन बनाने के लिए किसान पथ एक्सप्रेसवे, वृंदावन योजना, इकाना स्टेडियम और गोमती रिवरफ्रंट जैसे स्थानों पर विचार हो रहा है। प्रयागराज में सोरांव तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे और प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे के आसपास स्टेशन बनाने पर विमर्श चल रहा है।
भूमि अधिग्रहण और निर्माण पूरा होने के बाद दिल्ली से वाराणसी का सफर महज छह घंटे में होगा। प्रयागराज से वाराणसी 30 मिनट में और आगरा से लखनऊ की दूरी 55 मिनट में तय होगी। डीएम नामे गंगे व भूअध्याप्ति अधिकारी संजीव शाक्य ने बताया कि यह परियोजना अभी प्राथमिक स्तर पर है। बुधवार की बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी।
प्रयागराज: थुलमा गांव में सोमवार शाम आंगनबाड़ी केंद्र की भूमि के सीमांकन पर बवाल हुआ। अवैध कब्जाधारियों ने राजस्व कर्मचारियों पर ईंट-पत्थर मारे। राजस्वकर्मियों ने दुकान में छिपकर जान बचाई। पथराव में लेखपाल समेत पांच लोग घायल हुए। उतरांव, हंडिया और सरायममरेज थाने की पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
सीमांकन के लिए राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश शुक्ला, लेखपाल अजय तिवारी, अरविंद कुमार और शिवकुमार मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने विरोध कर राजस्व टीम पर हमला किया। लेखपाल अजय तिवारी (सिर पर चोट) और अरविंद कुमार (हाथ पर चोट) घायल हुए। राजस्व कर्मी दुकान में छिप गए। उपद्रवी दुकान को घेरकर शटर पीटते रहे।
पुलिस पहुंचते ही उपद्रवी भाग गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदाबाद ले जाया गया। पथराव में गांव के राहुल, उसकी पत्नी सीमा और मां फूला भी घायल हुए। तीनों को अस्पताल भिजवाया गया। अजय तिवारी की हालत नाजुक देखकर स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर किया गया।
थाना प्रभारी उतरांव विनय सिंह का कहना है कि अजय तिवारी ने तहरीर दी है। दर्जनभर से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।
प्रयागराज: बिजली चोरी के खिलाफ ज़ीरो-टॉलरेंस नीति अपनाते हुए, प्रयागराज के बिजली विभाग के अधिकारियों ने गैर-कानूनी तरीकों से बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम (PVVN) के चीफ इंजीनियर राजेश कुमार ने बताया कि विभाग की एनफोर्समेंट टीमें बिजली का गैर-कानूनी इस्तेमाल करने वालों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं। 2025-26 के दौरान शहर में कुल 3,800 छापे मारे गए, जिसके परिणामस्वरूप 2,144 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गईं। यह ज़ोरदार अभियान इस साल भी जारी है।
कुमार ने आगे कहा, "एनफोर्समेंट की कार्रवाई को और असरदार बनाने में 'बिजली मित्र' सिस्टम एक कारगर उपाय साबित हुआ है।" उन्होंने बताया कि यह डिजिटल पहल जागरूक नागरिकों को बिजली चोरी, अवैध कनेक्शन या बिना मंज़ूरी के कमर्शियल लोड के मामलों की सीधे उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड को रिपोर्ट करने में मदद करती है।
इस सिस्टम की एक खास बात यह है कि शिकायत करने वाले का नाम, मोबाइल नंबर और पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाती है, जिससे आम लोग बिना किसी डर के प्रशासन की मदद कर पाते हैं और विभाग सफल छापेमारी कर पाता है। इस साल शहर में 10 'बिजली मित्रों' ने कॉर्पोरेशन की मदद की है।
बिजली विभाग बिजली सेक्टर में पारदर्शिता लाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी कर रहा है। स्मार्ट मीटर लगाकर, सरकार ग्राहकों को इस्तेमाल की गई बिजली की हर यूनिट का पूरा हिसाब दे रही है। ओवरलोडेड ट्रांसफॉर्मर पर लोड की जानकारी पब्लिक साइनबोर्ड पर दिखाई जा रही है ताकि लोग सिस्टम की पारदर्शिता देख सकें।
कुमार ने कहा कि बिजली बांटने का पुराना सिस्टम खुले, बिना कवर वाले तारों पर आधारित था, जिससे लोगों के लिए अवैध हुक (कटिया) का इस्तेमाल करके बिजली चोरी करना आसान था। सरकार इस समस्या का एक विकल्प लेकर आई है और एरियल बंच्ड केबल्स (ABC) लगाए जा रहे हैं।
संवेदनशील और घनी आबादी वाले इलाकों में, इन खुले तारों की जगह ABC (एरियल बंच्ड केबल्स) लगा दी गई हैं, जिससे अवैध हुक-अप सीधे जोड़ना नामुमकिन हो गया है। अब तक सिर्फ़ प्रयागराज में ही 173 किलोमीटर ABC लगाई जा चुकी है। इस कदम से न सिर्फ़ बिजली की चोरी पर रोक लगी है, बल्कि तूफ़ान और भारी बारिश के दौरान शॉर्ट सर्किट और पावर ट्रिपिंग जैसी समस्याएँ भी खत्म हो गई हैं।
🚨 सेना में बड़ा घोटाला सामने आया!
SSB कपूरथला भर्ती घोटाले में 20 आर्मी अधिकारियों, जिसमें एक मेजर जनरल भी शामिल, कोर्ट मार्शल का सामना कर रहे हैं।
₹50,000 से ₹10 लाख तक रिश्वत लेकर मेडिकली अनफिट उम्मीदवारों को क्लियर किया गया।
एक जवान ने रिजेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट बनाकर इस गलत काम में मदद की। UPI ट्रांजेक्शन से पेमेंट भी ट्रेस हो चुके हैं।
सेना की भर्ती प्रक्रिया में ये विश्वासघात बेहद शर्मनाक है! 🇮🇳
सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
सीएम भगवंत मान 'खालसा पंथ विरोधी' घोषित
सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था श्री अकाल तख्त साहिब ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़ा और सख्त फैसला सुनाया है।
अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में आयोजित पाँच सिंह साहिबानों की बैठक के बाद अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने मुख्यमंत्री को पंथ विरोधी और गुरु विरोधी घोषित करने की घोषणा की।
यह फैसला उस वीडियो से जुड़े विवाद के बाद सामने आया, जिसमें गुरु साहिब की तस्वीर के सामने एक व्यक्ति को हाथ में शराब का गिलास लिए दिखाए जाने का दावा किया गया था। मामले पर पहले मुख्यमंत्री की ओर से वीडियो को फर्जी, संपादित और मनगढ़ंत बताया गया था।
फॉरेंसिक जाँच रिपोर्ट में वीडियो को मूल बताया गया और उसमें AI या किसी प्रकार की छेड़छाड़ के संकेत नहीं मिले।
"ये खुद को आईपीएस अधिकारी बता रहे थे! कह रहा था, नोएडा में तैनात हूं.. मुझे सेल्यूट करो.. इसे नहीं पता था कि ये लखनऊ पुलिस है.. इसके जैसे कई ठगों को उसकी सही जगह दिखा चुकी है.."
लखनऊ के महानगर स्थित गोल मार्केट चौराहे पर चाय की दुकान पर एक आदमी बन-मक्खन के लिए लड़-झगड़ रहा था। पुलिस आई तो उसे भी अर्दब में लेने की कोशिश की।
बोला, मैं आईपीएस नोएडा हूं! तुम लोगों की टोपी कहां है, मुझे सेल्यूट क्यों नहीं किया।
पुलिसवालों ने पूछा, आई कार्ड दिखाइए! बोला, कल दिखाऊंगा। पुलिसवाले समझ गए कि ये कोई फर्जी आदमी है जो रौला गांठ रहा है, सख्त अंदाज़ में पूछताछ की तो मूछें ताने कथित आईपीएस ने खुद को मड़ियांव का रहने वाला मिथिलेश शुक्ला बताया, नोएडा के सेक्टर 18 में सैमसंग कंपनी में नौकरी करता है, फिलहाल एफआईआर दर्ज हो गई है।
राम मंदिर चंदा चोरी मामला –
हिंदूवादी नेता संतोष दुबे ने राम जन्म भूमि ट्रस्ट के सचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा, गोपाल राव और चंपत के सहयोगी टिन्नू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए अयोध्या के थाने में तहरीर दी। इन सभी पर मंदिर में आने वाले चंदे के गबन का आरोप है।
उत्तर प्रदेश: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी अब पैसे से लेकर सोने–चांदी और अष्टधातु तक पहुंच गई है !!
धर्मसेना के संस्थापक संतोष दुबे का दावा है कि 1989 में गांव, शहर, देश-विदेश से पूजित होकर अयोध्या आईं सोने-चांदी, हीरे-माणिक्य, अष्टधातु की 1250 शिलाएं अब 'गायब' हैं। जबकि मिट्टी की पूजित शिलाएं आज भी कारसेवक पुरम में रखी हैं। सोने-चांदी की शिलाओं की देख-रेख का जिम्मा भी ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के पास था।
संतोष दुबे वर्ष 1989 में इन शिलाओं की गणना करते थे। बाबरी तोड़ने के वक्त मलबे में दब गए थे। इसमें इनकी कई हड्डियां टूट गई थीं। लंबे वक्त तक VHP से जुड़े रहे।
उत्तराखंड: मसूरी के होम स्टे में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर पी. राधा गायत्री की संदिग्ध मौत हो गई। नाक से खून बह रहा था। यूरिन निकला हुआ था। बेड और चादर पर खून लगा मिला। कमरे से शराब की खाली बोतल भी मिली है।
वह पति सौम्या श्रीचरण संग घूमने आई थी। 8 महीने पहले दोनों की शादी हुई थी। पति का कहना है कि वह जब सुबह उठा तो पत्नी बेसुध पड़ी थी। पति–पत्नी दोनों की IT प्रोफेशनल हैं।पत्नी गुरुग्राम और पति पुणे की कंपनी में कार्यरत है।
+2
प्रयागराज: मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में सोमवार रात हुए तिहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी।
मृतकों की पहचान श्यामलाल उर्फ कल्लू, उनकी पत्नी मंजू देवी तथा कल्लू की भाभी के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही मेजा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी।
घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है तथा विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
इस दर्दनाक घटना से कुकुरकटवा गांव सहित पूरे मेजा क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले के जल्द खुलासे के लिए टीमों का गठन कर जांच तेज कर दी गई!
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज मेजा के कुकुर कटवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों श्यामलाल गुप्ता (65) और उनकी भाभियां अमरावती (62), इन्द्रावती (60) की हत्या। सिर पर भारी वस्तु से हमला कर हत्याकांड, घर के अंदर से बाहर तक दौड़ा कर मारा, तीनों शव अलग-अलग जगह पर पड़े मिले। पुलिस हत्या के कारण और हत्यारे के तलाश कर रही है।
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 2 अचार फैक्ट्रियां पकड़ी। एक फैक्ट्री पशुओं के तबेले में चल रही थीं। अचार बनाने के लिए आए नींबू सड़े मिले। 20 ड्रमों में रखे आम–नींबू से बदबू आ रही थी। करीब 3400 KG अचार नष्ट कराया गया।
🚨 UK ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए #TikTok, #X, #Instagram, #Snapchat और #YouTube जैसे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है।
— क्या भारत को भी ऐसा करना चाहिए...?
+1
🚨 #NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षाओं के लिए 22 जून, 2026 तक #Telegram पर बैन लगा दिया है।
कुछ ही मिनट पहले अस्थायी बैन का आदेश जारी किया गया।
🚨 मोदी सरकार ने NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षाओं के लिए 22 जून 2026 तक टेलीग्राम पर बैन लगा दिया है।
चीन का NUDT मच्छर ड्रोन: एक छोटा जासूसी UAV जो खुफिया निगरानी के लिए बनाया गया है।
इसका वज़न 0.3 ग्राम से कम है, इसके पंख हर सेकंड 500 बार फड़फड़ाते हैं।
निगरानी सेंसर इतने छोटे शरीर में लगे होते हैं कि आप बिना सोचे-समझे इसे मार डालेंगे।
मुंबई: किरीट सोमैया की शिकायतों के बाद 36 अनधिकृत स्कूलों के खिलाफ FIR दर्ज की गई हैं। एक सप्ताह के भीतर सभी 164 अवैध संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई (जिसमें उन्हें गिराना भी शामिल है) की उम्मीद है।
ज़मीन-माफ़िया गठजोड़ का चौंकाने वाला खुलासा; खबरों के अनुसार, कई स्कूलों के पास ज़रूरी मंज़ूरी नहीं है और वे RTE नियमों का पालन नहीं करते हैं।
Available now! Telegram Research 2025 — the year's key insights 
