uz
Feedback
Kalam Academy's Notes

Kalam Academy's Notes

Kanalga Telegram’da o‘tish

जीत जायेंगे हम..... Kalam Academy's Notes 1st grade teacher, 2nd grade teacher, Grade 3rd teacher, Reet. 🔰🔰🔰🔰🔰🔰👍 All Notes ✔️✔️✔️✔️ Any Help Contect bot @G_Official_Bot (This is not the channel of Academy but channel of Kalam team)

Ko'proq ko'rsatish

📈 Telegram kanali Kalam Academy's Notes analitikasi

Kalam Academy's Notes (@kalamacademynotes) Hind til segmentidagi kanali faol ishtirokchi. Hozirda hamjamiyat 10 442 obunachidan iborat bo'lib, Taʼlim toifasida 18 760-o'rinni va Hindiston mintaqasida 36 644-o'rinni egallagan.

📊 Auditoriya ko‘rsatkichlari va dinamika

невідомо sanasidan buyon loyiha tez o‘sib, 10 442 obunachiga ega bo‘ldi.

11 Sentabr, 2026 dagi oxirgi ma’lumotlarga ko‘ra kanal barqaror faollikka ega. Oxirgi 30 kunda obunachilar soni 68 ga, so‘nggi 24 soatda esa -3 ga o‘zgardi va umumiy qamrov yuqori darajada qolmoqda.

  • Tasdiqlash holati: Tasdiqlanmagan
  • Jalb etish (ER): Auditoriya o‘rtacha 24.30% darajada jalb etiladi. Nashrdan keyingi dastlabki 24 soatda kontent odatda umumiy obunachilar sonining 8.80% ini tashkil etuvchi reaksiyalarni to‘playdi.
  • Post qamrovi: Har bir post o‘rtacha 2 537 marta ko‘riladi; birinchi sutkada odatda 919 ta ko‘rish yig‘iladi.
  • Reaksiyalar va o‘zaro ta’sir: Auditoriya faol: har bir postga o‘rtacha 4 ta reaksiya keladi.
  • Tematik yo‘nalishlar: Kontent 2026, राजस्थान, परीक्षा, राज्य, क्षेत्र kabi asosiy mavzularga jamlangan.

📝 Tavsif va kontent siyosati

Muallif resursni shaxsiy fikrni ifoda etish maydoni sifatida ta’riflaydi:
जीत जायेंगे हम..... Kalam Academy's Notes 1st grade teacher, 2nd grade teacher, Grade 3rd teacher, Reet. 🔰🔰🔰🔰🔰🔰👍 All Notes ✔️✔️✔️✔️ Any Help Contect bot @G_Official_Bot (This is not the channel of Academy but channel of Kalam team)

Yuqori yangilanish chastotasi (oxirgi ma’lumot 12 Sentabr, 2026 da olingan) sababli kanal doimo dolzarb va katta qamrovli bo‘lib qoladi. Analitika auditoriya kontent bilan faol hamkorlik qilishini, uni Taʼlim toifasidagi muhim ta’sir nuqtasiga aylantirishini ko‘rsatadi.

10 442
Obunachilar
-324 soatlar
+177 kun
+6830 kun
Postlar arxiv
लोकायन 2026 - भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शनी मैत्री संबंधों को आगे बढ़ाते हुए इटली के लिवोर्नो में पहुंचा ➣ भारतीय नौसेना का
लोकायन 2026 - भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शनी मैत्री संबंधों को आगे बढ़ाते हुए इटली के लिवोर्नो में पहुंचा ➣ भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ट्रांसोसेनिक अभियान, लोकायन 2026 के हिस्से के रूप में 9 सितंबर 2026 को इटली के लिवोर्नो पहुंचा। ➣ तैनाती के दौरान पोत ने 10 देशों में 17400 समुद्री मील से अधिक की दूरी तय की, जो भारत की समुद्री परंपराओं और समुद्री क्षेत्रों में मित्रता की भावना को आगे बढ़ा रहा है। ➣ आईएनएस सुदर्शनी ने लिवोर्नो जाते समय भूमध्य सागर में इतालवी नौसेना के नौकायन प्रशिक्षण पोत आईटीएस पालिनुरो के साथ एक मार्ग अभ्यास किया ।

“डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जन सेवा पुरस्कार 2026” राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (National Commission for Scheduled Castes (NCSC
“डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जन सेवा पुरस्कार 2026” राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (National Commission for Scheduled Castes (NCSC)) के अध्यक्ष किशोर मकवाना को “डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जन सेवा पुरस्कार 2026” दिया जायेगा यह पुरस्कार आयोग की राष्ट्र के प्रति समर्पित सेवाओं और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया जा रहा है प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन और संसद रत्न पुरस्कार समिति ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को इस सम्मान के लिए नामित किया है। यह पुरस्कार दिल्ली में आयोजित होने वाले 16वें संसद रत्न पुरस्कार समारोह 2026 के दौरान प्रदान किया जाएगा।

◾️इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) ने
◾️इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) ने अमरीका के सायलर विश्वविद्यालय के साथ मिलकर सायलर के डिजिटल शिक्षण संसाधनों को एनआईईएलआईटी डिजिटल विश्वविद्यालय (एनडीयू) प्लेटफॉर्म में एकीकृत करने के लिए सहयोग का शुभारंभ किया है। ◾️इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और औपचारिक रूप से इस साझेदारी का उद्घाटन किया।

बाल विवाह के खिलाफ भारत की लड़ाई को UN का समर्थन, 27 नवंबर को ‘अंतरराष्ट्रीय दिवस’ घोषित किया बाल विवाह के खिलाफ भारत की लड़ा
बाल विवाह के खिलाफ भारत की लड़ाई को UN का समर्थन, 27 नवंबर को ‘अंतरराष्ट्रीय दिवस’ घोषित किया बाल विवाह के खिलाफ भारत की लड़ाई को वैश्विक स्तर पर बड़ी मान्यता मिली है। संयुक्त राष्ट्र ने 27 नवंबर को ‘बाल, कम उम्र और जबरन विवाह को समाप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस’ घोषित किया है। भारत के लिए यह तारीख खास तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन 2024 में भारत सरकार ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान की शुरुआत की थी। ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन’ (जेआरसी) के संस्थापक भुवन रिभु ने बाल विवाह को खत्म करने के लिए एक खास ग्लोबल डे मनाने की अंतरराष्ट्रीय मांग शुरू की थी। मार्च 2026 में संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण के दौरान भुवन रिभु ने अंतरराष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में यूएन प्रस्ताव की मांग को फिर से दोहराया।

सीबीआई ने ‘ऑपरेशन चक्र-VI’ के तहत ‘डिजिटल अरेस्ट’ के तीन मामलों में तीन लोगों को हिरासत में लिया केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (स
सीबीआई ने ‘ऑपरेशन चक्र-VI’ के तहत ‘डिजिटल अरेस्ट’ के तीन मामलों में तीन लोगों को हिरासत में लिया केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के तीन बड़े मामलों में देश भर में कार्रवाई की। सीबीआई ने ‘ऑपरेशन चक्र-VI’ के अंतर्गत तीन लोगों को हिरासत में लिया। देश भर में लगातार बढ़ रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ के मामलों के ख़िलाफ़ सख़्त कदम उठाते हुए, देश के 20 राज्यों में 89 जगहों पर छानबीन का अभियान चलाया गया।

सर्वोच्च न्यायालय ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का निर्देश दिया है। मुख्
सर्वोच्च न्यायालय ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, सिक्किम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल राज्यों को संबंधित सेवा नियमों में संशोधन करके सेवानिवृत्ति आयु को औपचारिक रूप से 62 वर्ष करने का निर्देश दिया। सर्वोच्च न्यायालय ने यह शर्त रखी है कि 60 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके न्यायिक अधिकारियों को 62 वर्ष की आयु तक सेवा जारी रखने की अनुमति मिलने से पहले संबंधित उच्च न्यायालय के योग्यता और प्रदर्शन मूल्यांकन से गुजरना होगा

इटली: जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार का रिकॉर्ड बनाया इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की स
इटली: जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार का रिकॉर्ड बनाया इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद देश में सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार का रिकॉर्ड बनाया है। उनकी सरकार ने 1,413 दिन पूरे कर, पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी की सरकार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है

'श्वेत क्रान्ति' के जनक, 'मिल्क मैन ऑफ इंडिया' के नाम से मशहूर डॉ. वर्गीज़ कुरियन ने भारत को विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक
'श्वेत क्रान्ति' के जनक, 'मिल्क मैन ऑफ इंडिया' के नाम से मशहूर डॉ. वर्गीज़ कुरियन ने भारत को विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बनाने में अहम भूमिका निभाई. वे राष्‍ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के संस्‍थापक अध्‍यक्ष थे. पुण्यतिथि पर सादर नमन 🙏

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (R-SET) 2026 के प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी
राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (R-SET) 2026 के प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी

💐 मिस वर्ल्ड 2026 🖇️ ग्रैंड फिनाले: 5 सितंबर 2026 🖇️ आयोजन स्थल: न्हा ट्रांग, वियतनाम 🖇️ संस्करण: 73वां मिस वर्ल्ड 🏆 प्र
💐 मिस वर्ल्ड 2026 🖇️ ग्रैंड फिनाले: 5 सितंबर 2026 🖇️ आयोजन स्थल: न्हा ट्रांग, वियतनाम 🖇️ संस्करण: 73वां मिस वर्ल्ड 🏆 प्रतिभागी: 111 देशों की प्रतियोगी 🏆 विशेष: वियतनाम ने पहली बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी की। 🏆 विजेता एवं रनर-अप 🥇 विजेता: जोहेरी मोला डोमिंग्वेज — डोमिनिकन रिपब्लिक 🥈 फर्स्ट रनर-अप: एलिजाबेथ रेयनेस — स्पेन 🥉 सेकंड रनर-अप: तानुसिया चेट्टी — मलेशिया 👉 ताज पहनाया: मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचाता चुआंगश्री — थाईलैंड ✅ भारत का प्रदर्शन 👉 भारत की प्रतिनिधि: निकिता पोरवाल 👉 संबंधित स्थान: उज्जैन, मध्य प्रदेश 👉 उपलब्धि: टॉप-40 में स्थान 👉 परिणाम: टॉप-20 में प्रवेश नहीं कर सकीं। 💯 ‘ब्यूटी विद अ पर्पस’ अंतिम चरण में जोहेरी मोला ने अपने सामाजिक कार्य के बारे में बताया। वह गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों तक अंग्रेजी शिक्षा पहुँचाने का कार्य करती हैं। उनके प्रभावशाली उत्तर और सामाजिक उद्देश्य ने निर्णायकों को प्रभावित किया।

Women’s Champions Trophy 2027: श्रीलंका को हटा कर भारत को मिली मेजबानी पहली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल 14-28 फरवर
Women’s Champions Trophy 2027: श्रीलंका को हटा कर भारत को मिली मेजबानी पहली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल 14-28 फरवरी के बीच खेली जाएगी, जिसकी मेजबानी अब भारत को मिल गई है। इसके पीछे की वजह श्रीलंका को मेजबानी से हटाया जाना है, क्योंकि वहां के क्रिकेट बोर्ड में सरकारी दखल के बाद प्रशासनिक सुधारों की प्रक्रिया जारी है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने एक बयान में कहा कि 6 टीमों वाला यह टूर्नामेंट अब दो वेन्यू पर खेला जाएगा, जिनमें क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (मुंबई) और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (वडोदरा) शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम इस प्रतियोगिता के लिए नहीं चुना गया, जहां भारत ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था।

राजस्थान राज्य में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तर्ज पर स्टेट टेस्टिंग एजेंसी (STA) स्थापित करने हेतु उच्च शिक्षा विभाग ने
राजस्थान राज्य में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तर्ज पर स्टेट टेस्टिंग एजेंसी (STA) स्थापित करने हेतु उच्च शिक्षा विभाग ने ड्राफ्ट तैयार किया : स्टेट टेस्टिंग एजेंसी (STA) द्वारा SET, REET, PTET, Pre D.EL.ED, JET एवं विश्विद्यालयों की UG-PG कोर्सेज की प्रवेश परीक्षाएं CBT मोड़ पर करवाएं जाने की तैयारी.. 👍👍🙏📝

Ayodhya: पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ उत्तर प्रदेश में पश्चिमी वायु कमान के पूर्व कमांड
Ayodhya: पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ उत्तर प्रदेश में पश्चिमी वायु कमान के पूर्व कमांडर, सेवानिवृत्त एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को अयोध्या स्थित श्री रामजन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद इस नियुक्ति की घोषणा की गई।

राजस्थान में चित्रकला से संबंधित संग्रहालय एवं चित्रकला के विकास की संस्थाएं📝📝📝🙏
राजस्थान में चित्रकला से संबंधित संग्रहालय एवं चित्रकला के विकास की संस्थाएं📝📝📝🙏

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26वें एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की 26वीं बैठक में भाग लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26वें एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की 26वीं बैठक में भाग लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और आतंकवाद, क्षेत्रीय सुरक्षा, संपर्क, विकास तथा आपसी सहयोग को लेकर भारत का दृष्टिकोण सामने रखा। विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने बताया कि बिश्केक घोषणापत्र के अलावा चार समझौता ज्ञापनों और बीस से अधिक फैसलों और बयानों को भी अपनाया गया

ई-मार्केटप्लेस (जेम) और टेक्सटाइल कमेटी (टीसी) ने रीसाइक्ल्ड व अपसाइक्ल्ड वस्त्रों की खरीद को बढ़ावा देने के लिए एमओयू पर हस्
ई-मार्केटप्लेस (जेम) और टेक्सटाइल कमेटी (टीसी) ने रीसाइक्ल्ड व अपसाइक्ल्ड वस्त्रों की खरीद को बढ़ावा देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया ◾️इससे सर्कुलर टेक्सटाइल इकोनॉमी में उद्यमों के लिए नए बाजार के अवसर पैदा होंगे ◾️यह सहयोग एक 'वेस्ट-टू-वैल्यू-टू-मार्केट' इकोसिस्टम का निर्माण करेगा, जिससे कपड़ा कचरे, कतरन और पुराने कपड़ों को गुणवत्तापूर्ण मूल्य वर्धित उत्पादों में बदलकर जेम के माध्यम से सरकारी खरीदारों के लिए उपलब्ध कराया जा सकेगा।

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा रक्षा कूटनीति पर 'रक्षा' नामक दस्तावेज का विमोचन रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 3 सितं
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा रक्षा कूटनीति पर 'रक्षा' नामक दस्तावेज का विमोचन रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 3 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में रक्षा कूटनीति पर 'रक्षा' नामक दस्तावेज का विमोचन किया। यह व्यापक दस्तावेज अगले 10 वर्षों में वैश्विक रक्षा साझेदारियों पर देश के रणनीतिक रोडमैप और दृष्टिकोण की रूपरेखा प्रस्तुत करता है। दस्तावेज के रणनीतिक खाके में जिन प्रमुख स्तंभों पर प्रकाश डाला गया है, वे इस प्रकार हैं: रणनीतिक साझेदारी : द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना। क्षमता विकास : संयुक्त सैन्य अभ्यासों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देना तथा मित्र देशों के साथ रक्षा के सर्वोत्तम तौर-तरीकों को साझा करना। स्वदेशी निर्यात : भारत में निर्मित रक्षा प्लेटफार्मों को बढ़ावा देकर देश को एक विश्वसनीय वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना। समुद्री सुरक्षा : हिंद महासागर क्षेत्र में शुद्ध सुरक्षा प्रदाता और प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में भारत की भूमिका को मजबूत करना।

RPSC भर्ती परीक्षाओं के पेपर पैटर्न में होगा बदलाव, समीक्षा के लिए गठित इंटरनल कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राजस्थान लोक सेवा आयोग (
RPSC भर्ती परीक्षाओं के पेपर पैटर्न में होगा बदलाव, समीक्षा के लिए गठित इंटरनल कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) को सौंपी... ✓ RPSC करेगा भर्ती परीक्षा के पेपर पैटर्न में बदलाव! सरल सवालों का बढ़ सकता है प्रतिशत, कट-ऑफ मार्क नहीं आने पर खाली रहेंगे पद ✓ कम होगा कठिन सवालों का प्रतिशत, अंतिम निर्णय फुल कमीशन की बैठक के अनुरूप होगा...

🎂श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं, यह उत्सव आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।🎂
🎂श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं, यह उत्सव आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।🎂