ru
Feedback
Kalam Academy's Notes

Kalam Academy's Notes

Открыть в Telegram

जीत जायेंगे हम..... Kalam Academy's Notes 1st grade teacher, 2nd grade teacher, Grade 3rd teacher, Reet. 🔰🔰🔰🔰🔰🔰👍 All Notes ✔️✔️✔️✔️ Any Help Contect bot @G_Official_Bot (This is not the channel of Academy but channel of Kalam team)

Больше

📈 Аналитический обзор Telegram-канала Kalam Academy's Notes

Канал Kalam Academy's Notes (@kalamacademynotes) языкового сегмента Хинди является активным участником. Сейчас сообщество объединяет 10 438 подписчиков, занимая 18 757 место в категории Образование и 36 607 место в регионе Индия.

📊 Показатели аудитории и динамика

С момента создания невідомо проект демонстрирует стремительный рост, собрав аудиторию из 10 438 подписчиков.

Согласно последним данным от 10 сентября, 2026, канал показывает стабильную активность. За последние 30 дней изменение числа участников составило 74, а за последние 24 часа — 7, при этом общий охват остаётся высоким.

  • Статус верификации: Не верифицирован
  • Уровень вовлечённости (ER): Средний показатель вовлечённости аудитории составляет 24.80%. В первые 24 часа после публикации контент обычно набирает 9.24% реакций от общего числа подписчиков.
  • Охват публикаций: В среднем каждый пост получает 2 590 просмотров. В течение первых суток публикация набирает 965 просмотров.
  • Реакции и взаимодействия: Аудитория активно поддерживает контент: среднее количество реакций на один пост — 4.
  • Тематические интересы: Контент сосредоточен на ключевых темах, таких как 2026, राजस्थान, परीक्षा, राज्य, क्षेत्र.

📝 Описание и контентная политика

Автор описывает ресурс как площадку для выражения субъективного мнения:
जीत जायेंगे हम..... Kalam Academy's Notes 1st grade teacher, 2nd grade teacher, Grade 3rd teacher, Reet. 🔰🔰🔰🔰🔰🔰👍 All Notes ✔️✔️✔️✔️ Any Help Contect bot @G_Official_Bot (This is not the channel of Academy but channel of Kalam team)

Благодаря высокой частоте обновлений (последние данные получены 11 сентября, 2026) канал поддерживает актуальность и высокий уровень охвата публикаций. Аналитика показывает, что аудитория активно взаимодействует с контентом, что делает его важной точкой влияния в категории Образование.

10 438
Подписчики
+724 часа
+207 дней
+7430 дней
Архив постов
बाल विवाह के खिलाफ भारत की लड़ाई को UN का समर्थन, 27 नवंबर को ‘अंतरराष्ट्रीय दिवस’ घोषित किया बाल विवाह के खिलाफ भारत की लड़ा
बाल विवाह के खिलाफ भारत की लड़ाई को UN का समर्थन, 27 नवंबर को ‘अंतरराष्ट्रीय दिवस’ घोषित किया बाल विवाह के खिलाफ भारत की लड़ाई को वैश्विक स्तर पर बड़ी मान्यता मिली है। संयुक्त राष्ट्र ने 27 नवंबर को ‘बाल, कम उम्र और जबरन विवाह को समाप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस’ घोषित किया है। भारत के लिए यह तारीख खास तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन 2024 में भारत सरकार ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान की शुरुआत की थी। ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन’ (जेआरसी) के संस्थापक भुवन रिभु ने बाल विवाह को खत्म करने के लिए एक खास ग्लोबल डे मनाने की अंतरराष्ट्रीय मांग शुरू की थी। मार्च 2026 में संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण के दौरान भुवन रिभु ने अंतरराष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में यूएन प्रस्ताव की मांग को फिर से दोहराया।

सीबीआई ने ‘ऑपरेशन चक्र-VI’ के तहत ‘डिजिटल अरेस्ट’ के तीन मामलों में तीन लोगों को हिरासत में लिया केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (स
सीबीआई ने ‘ऑपरेशन चक्र-VI’ के तहत ‘डिजिटल अरेस्ट’ के तीन मामलों में तीन लोगों को हिरासत में लिया केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के तीन बड़े मामलों में देश भर में कार्रवाई की। सीबीआई ने ‘ऑपरेशन चक्र-VI’ के अंतर्गत तीन लोगों को हिरासत में लिया। देश भर में लगातार बढ़ रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ के मामलों के ख़िलाफ़ सख़्त कदम उठाते हुए, देश के 20 राज्यों में 89 जगहों पर छानबीन का अभियान चलाया गया।

सर्वोच्च न्यायालय ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का निर्देश दिया है। मुख्
सर्वोच्च न्यायालय ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, सिक्किम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल राज्यों को संबंधित सेवा नियमों में संशोधन करके सेवानिवृत्ति आयु को औपचारिक रूप से 62 वर्ष करने का निर्देश दिया। सर्वोच्च न्यायालय ने यह शर्त रखी है कि 60 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके न्यायिक अधिकारियों को 62 वर्ष की आयु तक सेवा जारी रखने की अनुमति मिलने से पहले संबंधित उच्च न्यायालय के योग्यता और प्रदर्शन मूल्यांकन से गुजरना होगा

इटली: जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार का रिकॉर्ड बनाया इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की स
इटली: जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार का रिकॉर्ड बनाया इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद देश में सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार का रिकॉर्ड बनाया है। उनकी सरकार ने 1,413 दिन पूरे कर, पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी की सरकार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है

'श्वेत क्रान्ति' के जनक, 'मिल्क मैन ऑफ इंडिया' के नाम से मशहूर डॉ. वर्गीज़ कुरियन ने भारत को विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक
'श्वेत क्रान्ति' के जनक, 'मिल्क मैन ऑफ इंडिया' के नाम से मशहूर डॉ. वर्गीज़ कुरियन ने भारत को विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बनाने में अहम भूमिका निभाई. वे राष्‍ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के संस्‍थापक अध्‍यक्ष थे. पुण्यतिथि पर सादर नमन 🙏

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (R-SET) 2026 के प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी
राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (R-SET) 2026 के प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी

💐 मिस वर्ल्ड 2026 🖇️ ग्रैंड फिनाले: 5 सितंबर 2026 🖇️ आयोजन स्थल: न्हा ट्रांग, वियतनाम 🖇️ संस्करण: 73वां मिस वर्ल्ड 🏆 प्र
💐 मिस वर्ल्ड 2026 🖇️ ग्रैंड फिनाले: 5 सितंबर 2026 🖇️ आयोजन स्थल: न्हा ट्रांग, वियतनाम 🖇️ संस्करण: 73वां मिस वर्ल्ड 🏆 प्रतिभागी: 111 देशों की प्रतियोगी 🏆 विशेष: वियतनाम ने पहली बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी की। 🏆 विजेता एवं रनर-अप 🥇 विजेता: जोहेरी मोला डोमिंग्वेज — डोमिनिकन रिपब्लिक 🥈 फर्स्ट रनर-अप: एलिजाबेथ रेयनेस — स्पेन 🥉 सेकंड रनर-अप: तानुसिया चेट्टी — मलेशिया 👉 ताज पहनाया: मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचाता चुआंगश्री — थाईलैंड ✅ भारत का प्रदर्शन 👉 भारत की प्रतिनिधि: निकिता पोरवाल 👉 संबंधित स्थान: उज्जैन, मध्य प्रदेश 👉 उपलब्धि: टॉप-40 में स्थान 👉 परिणाम: टॉप-20 में प्रवेश नहीं कर सकीं। 💯 ‘ब्यूटी विद अ पर्पस’ अंतिम चरण में जोहेरी मोला ने अपने सामाजिक कार्य के बारे में बताया। वह गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों तक अंग्रेजी शिक्षा पहुँचाने का कार्य करती हैं। उनके प्रभावशाली उत्तर और सामाजिक उद्देश्य ने निर्णायकों को प्रभावित किया।

Women’s Champions Trophy 2027: श्रीलंका को हटा कर भारत को मिली मेजबानी पहली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल 14-28 फरवर
Women’s Champions Trophy 2027: श्रीलंका को हटा कर भारत को मिली मेजबानी पहली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल 14-28 फरवरी के बीच खेली जाएगी, जिसकी मेजबानी अब भारत को मिल गई है। इसके पीछे की वजह श्रीलंका को मेजबानी से हटाया जाना है, क्योंकि वहां के क्रिकेट बोर्ड में सरकारी दखल के बाद प्रशासनिक सुधारों की प्रक्रिया जारी है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने एक बयान में कहा कि 6 टीमों वाला यह टूर्नामेंट अब दो वेन्यू पर खेला जाएगा, जिनमें क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (मुंबई) और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (वडोदरा) शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम इस प्रतियोगिता के लिए नहीं चुना गया, जहां भारत ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था।

राजस्थान राज्य में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तर्ज पर स्टेट टेस्टिंग एजेंसी (STA) स्थापित करने हेतु उच्च शिक्षा विभाग ने
राजस्थान राज्य में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तर्ज पर स्टेट टेस्टिंग एजेंसी (STA) स्थापित करने हेतु उच्च शिक्षा विभाग ने ड्राफ्ट तैयार किया : स्टेट टेस्टिंग एजेंसी (STA) द्वारा SET, REET, PTET, Pre D.EL.ED, JET एवं विश्विद्यालयों की UG-PG कोर्सेज की प्रवेश परीक्षाएं CBT मोड़ पर करवाएं जाने की तैयारी.. 👍👍🙏📝

Ayodhya: पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ उत्तर प्रदेश में पश्चिमी वायु कमान के पूर्व कमांड
Ayodhya: पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ उत्तर प्रदेश में पश्चिमी वायु कमान के पूर्व कमांडर, सेवानिवृत्त एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को अयोध्या स्थित श्री रामजन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद इस नियुक्ति की घोषणा की गई।

राजस्थान में चित्रकला से संबंधित संग्रहालय एवं चित्रकला के विकास की संस्थाएं📝📝📝🙏
राजस्थान में चित्रकला से संबंधित संग्रहालय एवं चित्रकला के विकास की संस्थाएं📝📝📝🙏

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26वें एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की 26वीं बैठक में भाग लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26वें एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की 26वीं बैठक में भाग लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और आतंकवाद, क्षेत्रीय सुरक्षा, संपर्क, विकास तथा आपसी सहयोग को लेकर भारत का दृष्टिकोण सामने रखा। विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने बताया कि बिश्केक घोषणापत्र के अलावा चार समझौता ज्ञापनों और बीस से अधिक फैसलों और बयानों को भी अपनाया गया

ई-मार्केटप्लेस (जेम) और टेक्सटाइल कमेटी (टीसी) ने रीसाइक्ल्ड व अपसाइक्ल्ड वस्त्रों की खरीद को बढ़ावा देने के लिए एमओयू पर हस्
ई-मार्केटप्लेस (जेम) और टेक्सटाइल कमेटी (टीसी) ने रीसाइक्ल्ड व अपसाइक्ल्ड वस्त्रों की खरीद को बढ़ावा देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया ◾️इससे सर्कुलर टेक्सटाइल इकोनॉमी में उद्यमों के लिए नए बाजार के अवसर पैदा होंगे ◾️यह सहयोग एक 'वेस्ट-टू-वैल्यू-टू-मार्केट' इकोसिस्टम का निर्माण करेगा, जिससे कपड़ा कचरे, कतरन और पुराने कपड़ों को गुणवत्तापूर्ण मूल्य वर्धित उत्पादों में बदलकर जेम के माध्यम से सरकारी खरीदारों के लिए उपलब्ध कराया जा सकेगा।

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा रक्षा कूटनीति पर 'रक्षा' नामक दस्तावेज का विमोचन रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 3 सितं
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा रक्षा कूटनीति पर 'रक्षा' नामक दस्तावेज का विमोचन रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 3 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में रक्षा कूटनीति पर 'रक्षा' नामक दस्तावेज का विमोचन किया। यह व्यापक दस्तावेज अगले 10 वर्षों में वैश्विक रक्षा साझेदारियों पर देश के रणनीतिक रोडमैप और दृष्टिकोण की रूपरेखा प्रस्तुत करता है। दस्तावेज के रणनीतिक खाके में जिन प्रमुख स्तंभों पर प्रकाश डाला गया है, वे इस प्रकार हैं: रणनीतिक साझेदारी : द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना। क्षमता विकास : संयुक्त सैन्य अभ्यासों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देना तथा मित्र देशों के साथ रक्षा के सर्वोत्तम तौर-तरीकों को साझा करना। स्वदेशी निर्यात : भारत में निर्मित रक्षा प्लेटफार्मों को बढ़ावा देकर देश को एक विश्वसनीय वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना। समुद्री सुरक्षा : हिंद महासागर क्षेत्र में शुद्ध सुरक्षा प्रदाता और प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में भारत की भूमिका को मजबूत करना।

RPSC भर्ती परीक्षाओं के पेपर पैटर्न में होगा बदलाव, समीक्षा के लिए गठित इंटरनल कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राजस्थान लोक सेवा आयोग (
RPSC भर्ती परीक्षाओं के पेपर पैटर्न में होगा बदलाव, समीक्षा के लिए गठित इंटरनल कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) को सौंपी... ✓ RPSC करेगा भर्ती परीक्षा के पेपर पैटर्न में बदलाव! सरल सवालों का बढ़ सकता है प्रतिशत, कट-ऑफ मार्क नहीं आने पर खाली रहेंगे पद ✓ कम होगा कठिन सवालों का प्रतिशत, अंतिम निर्णय फुल कमीशन की बैठक के अनुरूप होगा...

🎂श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं, यह उत्सव आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।🎂
🎂श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं, यह उत्सव आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।🎂

RSSB राजस्थान CET 2026 परीक्षाओं का प्रस्तावित कार्यक्रम
RSSB राजस्थान CET 2026 परीक्षाओं का प्रस्तावित कार्यक्रम

🇮🇳 भारतीय वायुसेना में ऐतिहासिक उपलब्धि एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा भारतीय रक्षा बलों में एयर वाइस मार्शल या समकक्ष पद हासि
🇮🇳 भारतीय वायुसेना में ऐतिहासिक उपलब्धि एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा भारतीय रक्षा बलों में एयर वाइस मार्शल या समकक्ष पद हासिल करने वाली पहली महिला (गैर-चिकित्सा) अधिकारी बन गई हैं। उन्होंने 1 सितंबर 2026 को वायुसेना मुख्यालय में असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (शिक्षा) का पदभार संभाला।

पीएम मोदी ने यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में अर्पित की पुष्पांजलि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ताशकंद के यंगी उज्बेकिस्
पीएम मोदी ने यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में अर्पित की पुष्पांजलि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ताशकंद के यंगी उज्बेकिस्तान पार्क में पुष्पांजलि अर्पित कर उज्बेकिस्तान के समृद्ध इतिहास, विरासत और राष्ट्रीय भावना को सम्मान दिया। इस दौरान उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर शनिवार को ताशकंद पहुंचे। हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ताशकंद की उनकी चौथी यात्रा भारत और उज्बेकिस्तान के संबंधों की बढ़ती गति और गहराई को दर्शाती है। पिछले वर्षों में दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार हुआ है। उज्बेकिस्तान के बाद प्रधानमंत्री किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति सदिर जापारोव के निमंत्रण पर बिश्केक जाएंगे। यहां वे 31 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित होने वाले 26वें SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह शिखर सम्मेलन शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रहा है। भारत 2017 से SCO का पूर्ण सदस्य है।