Kalam Academy's Notes
जीत जायेंगे हम..... Kalam Academy's Notes 1st grade teacher, 2nd grade teacher, Grade 3rd teacher, Reet. 🔰🔰🔰🔰🔰🔰👍 All Notes ✔️✔️✔️✔️ Any Help Contect bot @G_Official_Bot (This is not the channel of Academy but channel of Kalam team)
Ko'proq ko'rsatish📈 Telegram kanali Kalam Academy's Notes analitikasi
Kalam Academy's Notes (@kalamacademynotes) Hind til segmentidagi kanali faol ishtirokchi. Hozirda hamjamiyat 10 434 obunachidan iborat bo'lib, Taʼlim toifasida 18 692-o'rinni va Hindiston mintaqasida 36 335-o'rinni egallagan.
📊 Auditoriya ko‘rsatkichlari va dinamika
невідомо sanasidan buyon loyiha tez o‘sib, 10 434 obunachiga ega bo‘ldi.
03 Oktabr, 2026 dagi oxirgi ma’lumotlarga ko‘ra kanal barqaror faollikka ega. Oxirgi 30 kunda obunachilar soni 16 ga, so‘nggi 24 soatda esa 3 ga o‘zgardi va umumiy qamrov yuqori darajada qolmoqda.
- Tasdiqlash holati: Tasdiqlanmagan
- Jalb etish (ER): Auditoriya o‘rtacha 17.83% darajada jalb etiladi. Nashrdan keyingi dastlabki 24 soatda kontent odatda umumiy obunachilar sonining 7.94% ini tashkil etuvchi reaksiyalarni to‘playdi.
- Post qamrovi: Har bir post o‘rtacha 1 861 marta ko‘riladi; birinchi sutkada odatda 829 ta ko‘rish yig‘iladi.
- Reaksiyalar va o‘zaro ta’sir: Auditoriya faol: har bir postga o‘rtacha 4 ta reaksiya keladi.
- Tematik yo‘nalishlar: Kontent 2026, राजस्थान, परीक्षा, राज्य, क्षेत्र kabi asosiy mavzularga jamlangan.
📝 Tavsif va kontent siyosati
Muallif resursni shaxsiy fikrni ifoda etish maydoni sifatida ta’riflaydi:
“जीत जायेंगे हम.....
Kalam Academy's Notes
1st grade teacher, 2nd grade teacher, Grade 3rd teacher, Reet.
🔰🔰🔰🔰🔰🔰👍
All Notes ✔️✔️✔️✔️
Any Help Contect bot
@G_Official_Bot
(This is not the channel of Academy but channel of Kalam team)”
Yuqori yangilanish chastotasi (oxirgi ma’lumot 04 Oktabr, 2026 da olingan) sababli kanal doimo dolzarb va katta qamrovli bo‘lib qoladi. Analitika auditoriya kontent bilan faol hamkorlik qilishini, uni Taʼlim toifasidagi muhim ta’sir nuqtasiga aylantirishini ko‘rsatadi.
Ma'lumot yuklanmoqda...
| Sana | Obunachilarni jalb qilish | Esdaliklar | Kanallar | |
| 04 Oktabr | 0 | |||
| 03 Oktabr | +4 | |||
| 02 Oktabr | +7 | |||
| 01 Oktabr | 0 |
| 2 | ✅NTPC और EDF Power Solutions ने कम-कार्बन वाले एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए 50:50 का जॉइंट वेंचर (JV) बनाया
सितंबर 2026 में, NTPC लिमिटेड (जिसे पहले नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन के नाम से जाना जाता था) और EDF Power Solutions India Private Limited (जो फ्रांस की कंपनी Électricité de France - EDF की पूरी तरह से अपनी सब्सिडियरी है) ने भारत और पड़ोसी देशों में कम-कार्बन वाले एनर्जी प्रोजेक्ट्स को डेवलप करने, उनकी ओनरशिप लेने और उन्हें ऑपरेट करने के लिए 50:50 के जॉइंट वेंचर (JV) एग्रीमेंट पर साइन किए।
यह एग्रीमेंट NTPC के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गुरदीप सिंह और फ्रांस की EDF SA के चेयरमैन और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बर्नार्ड फोंटाना की मौजूदगी में साइन किया गया। | 593 |
| 3 | केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सीनियर IAS अधिकारी मंदीप के भंडारी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का चेयरपर्सन नियुक्त किया।
भंडारी 2001 बैच के AGMUT कैडर के IAS अधिकारी हैं। वह फिलहाल जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव के तौर पर काम कर रहे हैं। पिछले चार महीने में तीन सीबीएसई चेयरमैन बदल चुके हैं।
मई तक राहुल सिंह CBSE के चेयरमैन थे। 2 जून को ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद के बीच सरकार ने उन्हें हटा दिया था। फिर IAS अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम को CBSE चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। | 878 |
| 4 | पंचायती राज चुनाव के आम चुनावों की घोषणा | 857 |
| 5 | भारतीय मेंस क्रिकेट टीम Asian Games में गोल्ड मेडल जीता,फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया ✅ | 977 |
| 6 | SI भर्ती 2021 को निरस्त किये जाने से पूर्व में राजकीय सेवा में कार्यरत रहे ग्रहणाधिकार प्राप्त कार्मिकों को मूल पद पर पुनः नियुक्ति प्रदान करने के संबंध में - शिक्षा विभाग 38 अभ्यर्थी | 1 004 |
| 7 | ✅एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में देश को तीसरा गोल्ड मेडल दिला दिया है। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारतीय महिला टीम ने हांगझोऊ 2023 एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था।
बेहद रोमांचक और करीबी रहे इस मुकाबले में भारत ने आखिरी समय तक अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी थी।
स्क्वैश में, जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार ने हांगकांग के टैंग मिंग होंग और ली का यी के खिलाफ मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल हारने के बाद ब्रॉन्ज मेडल जीता। | 1 040 |
| 8 | ✅भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
2026 एशियाई खेलों में भारत को कबड्डी में दूसरा गोल्ड मिला। पुरुष कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर कमाल किया। मुकाबला कांटे का रहा। पहले हाफ में ईरान ने बढ़त हासिल कर ली थी। फिर दूसरे हाफ में टीम इंडिया की तरफ से शानदार वापसी देखने को मिली।
यह एशियन गेम्स में भारत के लिए चौथा गोल्ड रहा। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में सुरूचि सिंह फोगाट और कमलजीत की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता था।
इसके बाद कबड्डी की महिला टीम ने गोल्ड जीता। 1990 से 2026 तक खेले गए एशियाई खेलों के 10 इवेंट में भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने 9 बार गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। सिर्फ 2018 में भारतीय पुरुष टीम गोल्ड जीतने से चूक गई थी | 978 |
| 9 | ✅भारत और लाइबेरिया ने शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए 'ग्रुप ऑफ़ फ्रेंड्स' की शुरुआत की
भारत और लाइबेरिया ने मिलकर "शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा और संरक्षा पर मित्रों का समूह" (Group of Friends on Safety & Security of Shipping & Seafarers) नाम की एक नई बहुपक्षीय पहल शुरू की है।
इस समूह की घोषणा 25 सितंबर, 2026 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च-स्तरीय सप्ताह के दौरान की गई, जिसमें दोनों देश सह-अध्यक्ष के तौर पर शामिल थे।
समुद्री सुरक्षा का मतलब है जहाजों, कार्गो, चालक दल के सदस्यों और समुद्री रास्तों को समुद्री डकैती, दुर्घटनाओं, सशस्त्र हमलों और गैर-कानूनी दखल जैसे खतरों से बचाना।
हाल के वर्षों में, होर्मुज जलडमरूमध्य, खाड़ी क्षेत्र, लाल सागर और काला सागर जैसे प्रमुख शिपिंग कॉरिडोर में सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ी हैं, जिससे वैश्विक शिपिंग मार्ग अधिक असुरक्षित और अनिश्चित हो गए हैं | 1 |
| 10 | ✅भारत और लाइबेरिया ने शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए 'ग्रुप ऑफ़ फ्रेंड्स' की शुरुआत की
भारत और लाइबेरिया ने मिलकर "शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा और संरक्षा पर मित्रों का समूह" (Group of Friends on Safety & Security of Shipping & Seafarers) नाम की एक नई बहुपक्षीय पहल शुरू की है।
इस समूह की घोषणा 25 सितंबर, 2026 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च-स्तरीय सप्ताह के दौरान की गई, जिसमें दोनों देश सह-अध्यक्ष के तौर पर शामिल थे।
समुद्री सुरक्षा का मतलब है जहाजों, कार्गो, चालक दल के सदस्यों और समुद्री रास्तों को समुद्री डकैती, दुर्घटनाओं, सशस्त्र हमलों और गैर-कानूनी दखल जैसे खतरों से बचाना।
हाल के वर्षों में, होर्मुज जलडमरूमध्य, खाड़ी क्षेत्र, लाल सागर और काला सागर जैसे प्रमुख शिपिंग कॉरिडोर में सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ी हैं, जिससे वैश्विक शिपिंग मार्ग अधिक असुरक्षित और अनिश्चित हो गए हैं | 852 |
| 11 | ✅भारत ने क्वाड-एट-सी शिप ऑब्जर्वर मिशन के शुभारंभ का किया स्वागत
भारत ने क्वाड-एट-सी शिप ऑब्जर्वर मिशन के प्रारंभ का स्वागत किया है, जिसकी घोषणा इस वर्ष 26 मई को नई दिल्ली में आयोजित 11वीं क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में की गई थी।
विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि भारतीय तटरक्षक बल का जहाज शौनक चारों क्वाड देशों के समुद्री पर्यवेक्षकों के साथ चेन्नई से रवाना हो गया है। मंत्रालय ने कहा कि यह मिशन समुद्री सहयोग और देशों के बीच संचालन व्यवस्था को मजबूत करता है, जो एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति क्वाड की साझा प्रतिबद्धता का परिचायक है। यह भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त राज्य अमरीका सहित क्वाड देशों के बीच समुद्री सहयोग और एक दूसरे देश के बीच संचालन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
छह सी राइडर्स – भारत और जापान से दो-दो अधिकारी और ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमरीका से एक-एक अधिकारी – शौनक जहाज पर सवार हुए और उन्होंने जहाज पर होने वाली पेशेवर गतिविधियों में भाग लिया। | 939 |
| 12 | महात्मा गाँधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐🙏
सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी को शत्-शत् नमन। 💐 | 914 |
| 13 | ✅एशियन गेम्स: सतनाम सिंह और सलमान खान ने रोइंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल
भारतीय रोवर्स सतनाम सिंह और सलमान खान ने पुरुषों की डबल स्कल्स में 6:13.25 के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता, जबकि बलराज पंवार गुरुवार को नागरागावा इंटरनेशनल रेगाटा कोर्स में पुरुषों की एकल स्कल्स के फाइनल में मेडल से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे।
सतनाम और सलमान ने 6:13.25 सेकंड का समय लेकर चीन के जुडी यी और यिदे नी के बाद तीसरा स्थान हासिल किया।
चीन के जुडी यी और यिदे नी ने 6:09.77 सेकंड के साथ गोल्ड जीता, जबकि उज्बेकिस्तान के पावेल सोरिन और मेखरोजबेक ममातकुलोव ने 6:10.49 सेकंड में सिल्वर मेडल जीता। | 1 050 |
| 14 | ✅एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत को एक और पदक, परिनाज-अनंतजीत ने स्कीट मिक्स्ड टीम में जीता ब्रॉन्ज
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटिंग टीम ने देश को एक और मेडल दिलाया है।
परिनाज धालीवाल और अनंतजीत सिंह की जोड़ी ने स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया है। हालांकि, भारत की इस जोड़ी से गोल्ड मेडल की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन उन्हें ब्रॉन्ज से ही संतोष करना पड़ा। उन्होंने फाइनल में 44 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।
चीन ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि साउथ कोरिया ने सिल्वर मेडल जीता। अनंत और परिनाज का यह इस एशियन गेम्स का दूसरा मेडल है।
इससे पहले अनंत ने पुरुष स्कीट टीम और परिनाज ने महिला टीम को ब्रॉन्ज दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का 15वां मेडल है। | 941 |
| 15 | Asian Games: भारत ने मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले में जीता सिल्वर मेडल
भारतीय मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले टीम ने गुरुवार को 3:14.46 सेकंड का समय लेकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। नागोया सिटी मिज़ुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में मचेत्तिरा पूवम्मा, विशाल थेन्नारासु, रामराज विथ्या और थेक्किनालिल मनु की भारतीय चौकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वियतनाम को पीछे छोड़ा।
बहरीन ने 3:12.87 सेकंड के गेम्स-रिकॉर्ड समय के साथ गोल्ड मेडल जीता। वियतनाम (3:14.54 सेकंड) ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि जापान 3:15.52 के समय के साथ चौथे स्थान पर रहा | 835 |
| 16 | ✅Asian Games: भारत का 16 साल लंबा इंतजार खत्म, सीमा कुमारी ने महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में जीता ‘ब्रॉन्ज’
भारतीय एथलीट सीमा कुमारी ने ‘एशियन गेम्स 2026’ में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। गुरुवार को मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ के फाइनल में सीमा (32:50.05 सेकंड) ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए भारत का 16 साल का इंतजार भी खत्म किया।
इस दौड़ में बहरीन की विनफ्रेड यावी ने 32:39.18 सेकंड का समय लेकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि जापान की नोजोमी तनाका (32:41.54 सेकंड) ने सिल्वर मेडल जीता।
सीमा एशियन गेम्स में 10,000 मीटर दौड़ में मेडल जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला बन गईं। इससे पहले, साल 2010 में प्रीजा श्रीधरन ने गोल्ड मेडल जीता था, जबकि उसी इवेंट में कविता राउत ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। | 798 |
| 17 | ✅11वां आयुर्वेद दिवस : नागपुर में भव्य राष्ट्रीय समारोह आयोजित किया गया
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा वर्ष 2016 से भगवान धन्वंतरि की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस (National Ayurveda Day) मनाया जाता रहा है, पर अब सरकार ने इसे 23 सितंबर को मनाने का निर्णय लिया है।
11वां आयुर्वेद दिवस देश और दुनिया भर में उत्साह के साथ मनाया गया। महाराष्ट्र के नागपुर में भव्य राष्ट्रीय समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष का विषय “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” था। इस कार्यक्रम में आयुष सेवा क्षेत्र पर रिपोर्ट और “आयुष विजन 2030” सहित महत्वपूर्ण रिपोर्टों और दस्तावेजों को जारी किया गया।
इसके साथ ही सीसीआरएएस-एजीएनआई वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा और जन स्वास्थ्य में आयुर्वेद की भूमिका तथा 2047 तक की कार्ययोजना पर वैज्ञानिक सत्र भी आयोजित किए गए।
जयपुर स्थित डीम्ड यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) ने 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का आयोजन किया। | 1 102 |
| 18 | ✅भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर ADB का अनुमान बढ़ा, 2026 में 7% GDP ग्रोथ का अनुमान
एशियाई विकास बैंक (ADB) ने बुधवार को भारत की 2026 (वित्त वर्ष 2026-27) की GDP वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.0 प्रतिशत कर दिया है।
यह जुलाई में लगाए गए 6.6 प्रतिशत के पिछले अनुमान से 40 बेसिस पॉइंट अधिक है। ADB ने एक बयान में कहा कि दक्षिण एशिया के लिए इस वर्ष की वृद्धि का अनुमान जुलाई के 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया गया है।
इसके पीछे “भारत में मजबूत सार्वजनिक निवेश और निर्यात में मजबूती” प्रमुख कारण हैं। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक विकासशील एशिया और प्रशांत क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि 2025 के 5.5 प्रतिशत से घटकर इस वर्ष 5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
इसके बाद 2027 (वित्त वर्ष 2027-28) में वृद्धि मामूली बढ़कर 5.1 प्रतिशत हो सकती है। 2026 के लिए यह अनुमान जुलाई में जारी पिछले परिदृश्य से 0.1 प्रतिशत अंक अधिक है। ADB के अध्यक्ष मासातो कांडा ने कहा, “यह क्षेत्र अब तक लचीला बना हुआ है, लेकिन जोखिम बढ़ रहे हैं। | 1 181 |
| 19 | ✅एशियाई खेल: भारोत्तोलन में मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक
एशियाई खेलों में अपना पहला पदक हासिल करते हुए ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने जापान में आयोजित एशियाई खेलों में महिलाओं के 49 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीता है।
इससे भारत के पदकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। चानू ने कुल 198 किलोग्राम भार उठाया, जिसमें स्नैच में 87 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम शामिल है। उनके रजत पदक ने भारोत्तोलन में एशियाई खेलों के लिए भारत के 28 साल के इंतजार को समाप्त कर दिया है।
उत्तर कोरिया की री सोंग-गम ने 215 किलोग्राम भार के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि इंडोनेशिया की लुलुक डायना त्रि विजयाना ने 191 किलोग्राम भार के साथ कांस्य पदक हासिल किया। | 1 261 |
| 20 | ✅एशियाई खेलों में भारतीय महिला स्कीट टीम ने कांस्य पदक जीता
रायज़ा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज़ धालीवाल की महिला स्कीट टीम ने बुधवार को नागोया में 331 के संयुक्त स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता जो एशियाई खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत का छठा पदक है। स्कीट स्पर्धा में प्रत्येक निशानेबाज को 125 अंकों में से अधिकतम अंक हासिल करने होते हैं।
परिनाज़ और रायज़ा दोनों ने 125 में से 111 अंक, जबकि माहेश्वरी ने 109 अंक हासिल करके पोडियम स्थान प्राप्त किया। भारत इस तरह से निशानेबाजी में अब तक चार रजत और दो कांस्य पदक जीत चुका है। | 1 195 |
