uk
Feedback
DS SCIENCE

DS SCIENCE

Відкрити в Telegram

🔬 Govt Exam | Science Quiz | PDF Notes | Rajasthan Exam Preparation 📚 Daily Science Updates | MCQ | Important Questions

Показати більше
271
Підписники
Немає даних24 години
Немає даних7 днів
+430 днів
Кількість дописів

Триває завантаження даних...

Реакції
Коментарі
Telegram Stars
ТОП дописів по

Триває завантаження даних...

Аналітика дописів
Дописи
Динаміка переглядів
भारत ने रिकॉर्ड आठवीं बार जीता महिला एशिया कप का खिताब दुबई में खेले गए महिला एशिया कप 2026 के फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन किया और अपना आठवां एशिया कप खिताब जीतकर रिकॉर्ड को और बेहतर किया। इस जीत से भारत ने 2024 के फ़ाइनल में श्रीलंका से मिली हार का बदला भी ले लिया।
15000Loading...
सिलिकॉन की दुनिया में भारत की दस्तक SEMICON India 2026 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारका स्थित यशोभूमि जाएं
सिलिकॉन की दुनिया में भारत की दस्तक SEMICON India 2026 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारका स्थित यशोभूमि जाएंगे और SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे। तीन दिनों तक भारत में सेमीकंडक्टर यानी चिप निर्माण की पूरी कहानी दुनिया के सामने होगी। करीब एक दशक पहले भारत में इस उद्योग की मौजूदगी बहुत मामूली थी। इस साल SEMICON India की थीम है- “सिलिकॉन से सिस्टम तक: पूरा इकोसिस्टम बनाना।” भारत अब सिर्फ यह नहीं पूछ रहा कि वह चिप बना सकता है या नहीं। अब सवाल यह है कि चिप बनाने के आसपास की पूरी व्यवस्था कितनी तेजी से तैयार की जा सकती है। यानी चिप बनाने वाली फैक्ट्रियों के साथ-साथ उनकी डिजाइनिंग, पैकेजिंग, टेस्टिंग, उपकरण, सप्लाई चेन और उनसे जुड़े दूसरे उद्योग भी भारत में कितनी तेजी से विकसित हो सकते हैं।
16000Loading...
विश्व ओजोन दिवस 2026.. ओजोन परत की सुरक्षा, पृथ्वी की सुरक्षा पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाएँ, प्रदूषण कम करें और आने वाली पीढ़
विश्व ओजोन दिवस 2026.. ओजोन परत की सुरक्षा, पृथ्वी की सुरक्षा   पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाएँ, प्रदूषण कम करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ एवं हरित ग्रह सुनिश्चित करें...
14000Loading...
✅भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने चीन के मोकी में जूनियर एशिया कप खिताब जीता चीन के मोकी में, भारतीय महिला और पुरुष टीम ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीत लिया है। महिला वर्ग के फाइनल मुक़ाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हराया। जबकि पुरुष वर्ग के फाइनल में भारत ने कोरिया को चार-एक से शिकस्‍त दी।
14000Loading...
सिलिकॉन की दुनिया में भारत की दस्तक: SEMICON India 2026 और भारत के चिप पावरहाउस बनने की कहानी ✳️17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरे
सिलिकॉन की दुनिया में भारत की दस्तक: SEMICON India 2026 और भारत के चिप पावरहाउस बनने की कहानी ✳️17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका स्थित यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ दुनिया की बड़ी चिप कंपनियों के प्रतिनिधि, नीति-निर्माता और निवेशक भी वहां मौजूद होंगे। सभी की नजर उस उद्योग पर होगी, जिसे भारत ने लगभग शून्य से खड़ा किया है। ✳️तीन दिनों तक भारत में सेमीकंडक्टर यानी चिप निर्माण की पूरी कहानी दुनिया के सामने होगी। करीब एक दशक पहले भारत में इस उद्योग की मौजूदगी बहुत मामूली थी। इसलिए यह आयोजन सिर्फ एक सम्मेलन नहीं है। यह वह मौका है, जब भारत की सेमीकंडक्टर बनाने की महत्वाकांक्षा पूरी दुनिया के सामने आएगी। ✳️इस साल SEMICON India की थीम है- “सिलिकॉन से सिस्टम तक: पूरा इकोसिस्टम बनाना।”
14000Loading...
✅प्रज्वल देव और कॉन्स्टेंटिन बिटून की जोड़ी ने एटीपी टेनिस चैलेंजर का डबल्‍स खिताब जीता भारत के प्रज्वल देव और फ्रांस के कॉन्स्टेंटिन बिटून कौज़मिन की जोड़ी ने एटीपी टेनिस चैलेंजर के डबल्‍स खिताब जीत लिया है। इस जोड़ी का ये दूसरा खिताब है। वियतनाम के फान थियेट में स्पोर्ट फेस्टिवल चैलेंजर में खेले गए मैच में शीर्ष वरीयता प्राप्‍त इस जोडी ने फाइनल में जापान के यामातो सुएओका और नाओकी ताजिमा की जोड़ी को 6-1, 7-6 से हराया। प्रज्वल देव का एटीपी चैलेंजर टूर का यह दूसरा डबल्स खिताब है। इससे पहले प्रज्वल ने 2023 में कजाकिस्तान में प्रेसिडेंट्स कप में हमवतन खिलाड़ी निकी कलियांडा पूनाचा के साथ मिलकर पहला खिताब जीता था।
8000Loading...
गृह मंत्री अमित शाह ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की कि भारतीय
गृह मंत्री अमित शाह ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, एनडीए के सहयोगी दल और कई स्वयंसेवी संगठन 17 सितम्‍बर से 17 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का जन्मदिन है और इस वर्ष अक्टूबर में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो जाएंगे
9000Loading...
दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न
दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस दौरान महत्वपूर्ण नई दिल्ली घोषणा पत्र अपनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समापन समारोह में अपने संबोधन में प्रतिभागी देशों की सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। श्री मोदी ने अगले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए चीन को शुभकामनाएं दी।
9000Loading...
कोसोवो की संसद ने 120 सदस्यीय सदन में 62 मतों से अल्बिन कुर्ती को फिर प्रधानमंत्री चुन लिया।
कोसोवो की संसद ने 120 सदस्यीय सदन में 62 मतों से अल्बिन कुर्ती को फिर प्रधानमंत्री चुन लिया।
8000Loading...
भारत गुजरात में वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम 2026 की मेज़बानी करेगा भारत इस महीने की 15 से 18 तारीख तक गुजरात के गांधीनगर में
भारत गुजरात में वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम 2026 की मेज़बानी करेगा भारत इस महीने की 15 से 18 तारीख तक गुजरात के गांधीनगर में ‘वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम 2026’ की मेज़बानी करेगा। यह फोरम “सर्कुलर इकोनॉमी: लोगों और समृद्धि के लिए बदलाव” थीम के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ मिलकर मंगलवार को इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि इस कार्यक्रम में 65 से अधिक देशों के दो हजार से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इनमें उद्योगपति, उद्यमी, नवोन्मेषक, शोधकर्ता, नीति-निर्माता और शिक्षाविद शामिल हैं। यह फोरम ग्लोबल साउथ के साथ सहयोग, निजी निवेश और विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को बढ़ावा देगा
9000Loading...
ब्रिक्स नेताओं के लिए प्रस्तुत किया गया विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘नवरस : द यूनिवर्स ऑफ शेयर्ड इमोशंस’ नई दिल्ली के भारत मंड
ब्रिक्स नेताओं के लिए प्रस्तुत किया गया विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘नवरस : द यूनिवर्स ऑफ शेयर्ड इमोशंस’ नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित ब्रिक्स नेताओं के रात्रिभोज में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम नवरस : द यूनिवर्स ऑफ शेयर्ड इमोशंस प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में ब्रिक्स सिम्फनी- वन रिदम, मेनी कल्चर्स के माध्यम से सदस्य और साझेदार देशों के संगीतकारों ने मिलकर प्रस्तुति दी। सिम्फनी में ब्रिक्स देशों के विभिन्न वाद्य यंत्रों और संगीत परंपराओं को भारत की शास्त्रीय नृत्य परंपराओं के साथ जोड़ा गया। कार्यक्रम में विभिन्न देशों की संगीत संस्कृतियों के बीच समन्वय और ब्रिक्स परिवार की विविधता, सांस्कृतिक समृद्धि तथा एकजुटता की भावना को प्रदर्शित किया
13000Loading...
+8
Немає тексту...
13000Loading...
Немає тексту...
28000Loading...
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के 7 साल खेती के सालों से आगे की सोच 12 सितंबर 2019 को प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (पीएम-के
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के 7 साल खेती के सालों से आगे की सोच 12 सितंबर 2019 को प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (पीएम-केएमवाई) शुरू की गई थी। यह योजना पात्र छोटे और सीमांत किसानों , चाहे वे पुरुष हों या महिला, उन्हें 60 साल की उम्र से हर महीने एक निश्चित पेंशन की गारंटी देती है। इस पहल का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि उनका बुढ़ापा स्थिरता और मानसिक शांति के साथ बीते। शुरू होने के बाद से ही, पीएम-केएमवाई किसान समुदाय के लिए सामाजिक सुरक्षा का एक अहम आधार बन गई है। 12 सितंबर 2026 को यह योजना अपनी यात्रा के सात साल पूरे कर चुकी है। इन सात सालों में, इस योजना ने देश भर के किसानों के बीच अपनी पहुँच लगातार बढ़ाई है। यह सरकार की उस लगातार प्रतिबद्धता को दिखाता है, जिसके तहत वह यह सुनिश्चित करना चाहती है कि किसान बेहतर वित्तीय सुरक्षा और सम्मान के साथ अपनी वृद्धावस्था में जीवन जी सकें।
27000Loading...
भारत के पोत मरम्मत उद्योग को मजबूत करने के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड और ड्राईडॉक्स वर्ल्ड ने संयुक्त उद्यम बनाया ड्राईडॉक्स
भारत के पोत मरम्मत उद्योग को मजबूत करने के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड और ड्राईडॉक्स वर्ल्ड ने संयुक्त उद्यम बनाया ड्राईडॉक्स वर्ल्ड, डीपी वर्ल्ड की एक कंपनी और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) ने कोचीन में इंटरनेशनल शिप रिपेयर फैसिलिटी (आईएसआरएफ) के संचालन और विस्तार के लिए एक संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने की घोषणा की। यह समझौता इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 के दौरान ड्राईडॉक्स वर्ल्ड (डीडब्ल्यू) और सीएसएल द्वारा हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर आधारित है, जिसके तहत दोनों संगठनों ने पोत मरम्मत और संबद्ध समुद्री सेवाओं में सहयोग के अवसर तलाशने पर सहमति व्यक्त की थी। कंपनियों ने अब 50:50 संयुक्त उद्यम के माध्यम से इस सहयोग को औपचारिक रूप दिया है, जो भारत के पोत मरम्मत क्षेत्र में अपनी तरह की पहली सार्वजनिक-निजी भागीदारी की स्थापना को दर्शाता है।
22000Loading...
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन नई दिल्ली घोषणापत्र अपनाया गया नई दिल्ली के भारत मंडपम् में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले ही
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन नई दिल्ली घोषणापत्र अपनाया गया नई दिल्ली के भारत मंडपम् में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले ही दिन सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से नई दिल्ली घोषणापत्र को अपनाया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सत्र के अंत में इस घोषणापत्र को अपनाने का प्रस्ताव रखा था। ब्रिक्स के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, सदस्य देशों के नेताओं ने दो स्मारक डाक टिकट भी जारी किए। “ब्रिक्स: टू डिकेड्स ऑफ कोऑपरेशन, 2006–2026” / “ब्रिक्स: सहयोग के दो दशक, 2006–2026” लिखे हुए इस स्मारक डाक टिकट के माध्यम से बातचीत और सहयोग के एक महत्वपूर्ण मंच के तौर पर ब्रिक्स के विकास का उत्सव मनाया जा रहा है। इससे पहले, उद्घाटन भाषण में, श्री मोदी ने ब्रिक्स निरंतरता और कार्यान्वयन तंत्र का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि ब्रिक्स की अध्यक्षता हर वर्ष बतलती रहती है, लेकिन इसकी संस्थागत गति बनी रहनी चाहिए
19000Loading...
रक्तदान में हरियाणा लगातार तीसरे वर्ष देश में पहले स्थान पर देश में रक्तदान के क्षेत्र में हरियाणा लगातार तीसरे वर्ष पहले स्थ
रक्तदान में हरियाणा लगातार तीसरे वर्ष देश में पहले स्थान पर देश में रक्तदान के क्षेत्र में हरियाणा लगातार तीसरे वर्ष पहले स्थान पर रहा। वर्ष 2025-26 के दौरान राज्य में पांच लाख 89 हजार यूनिट रक्त एकत्र किया गया और आठ हजार 189 रक्तदान शिविर लगाए गए ई-रक्तकोष पोर्टल पर दर्ज सत्यापित आंकड़ों के अनुसार, प्रति दस लाख आबादी रक्तदान के मामले में हरियाणा सभी राज्यों में पहले स्थान पर है। केंद्र सरकार एक अक्टूबर को नई दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस समारोह में हरियाणा को सम्मानित करेगी।
17000Loading...
भारत ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग सड़क बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। एक दशमलव आठ-पांच कि
भारत ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग सड़क बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। एक दशमलव आठ-पांच किलोमीटर लंबी यह सड़क स्वदेशी तकनीक का बड़े स्तर पर इस्तेमाल दर्शाती है। इस तकनीक में स्टील उत्पादन से निकलने वाले स्टील स्लैग को सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री में बदला जाता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रदान किए जाने वाले समारोह में कहा कि स्टील स्लैग रोड तकनीक से सड़क निर्माण की लागत करीब 40 प्रतिशत तक कम हो जाती है और पारंपरिक सड़कों की तुलना में इनकी मजबूती चार गुना अधिक होती है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक को सीएसआईआर-सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली द्वारा निजी क्षेत्र की भागीदारी के साथ विकसित किया जा रहा है।
17000Loading...
भारतीय साहित्य को वैश्विक मंच देने की पीएम मोदी की पहल, पुतिन को भेंट किया तिरुक्कुरल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्
भारतीय साहित्य को वैश्विक मंच देने की पीएम मोदी की पहल, पुतिन को भेंट किया तिरुक्कुरल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया जाना भारतीय विरासत, संस्कृति और साहित्य को वैश्विक मंच पर पहुंचाने की उनकी पहल की एक और मिसाल है। तिरुक्कुरल तमिल साहित्य और दर्शन की कालजयी कृति है, जिसमें नैतिकता, राजनीति और प्रेम जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए गए हैं। इसके रचयिता महान तमिल संत और दार्शनिक तिरुवल्लुवर को वल्लुवर के नाम से भी जाना जाता है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं। सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में हो रहा है। इसी दौरान पीएम मोदी ने उन्हें तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया।
16000Loading...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे भारत के प्रमुख सेमीकंडक
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे भारत के प्रमुख सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सम्मेलन एवं प्रदर्शनी, सेमीकॉन इंडिया 2026 का पांचवां संस्करण 17 से 19 सितंबर, 2026 तक यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर), नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाला यह सम्मेलन उच्च स्तरीय विचार-विमर्श, उद्योग जगत के साथ सहभागिता और भारत के तेजी से विकसित हो रहे सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को प्रदर्शित करेगा।
18000Loading...