ch
Feedback
DS SCIENCE

DS SCIENCE

前往频道在 Telegram

🔬 Govt Exam | Science Quiz | PDF Notes | Rajasthan Exam Preparation 📚 Daily Science Updates | MCQ | Important Questions

显示更多
271
订阅者
无数据24 小时
无数据7 天
+330 天
帖子数量

数据加载中...

反应
评论
Telegram 星星
按以下排序的热门帖子

数据加载中...

发布分析
帖子
浏览量动态
●. *69वां संशोधन (1991* ) — दिल्ली का नाम ‘राष्ट्रीय राजधानी राज्य क्षेत्र दिल्ली’ किया गया तथा इसके लिए 70 सदस्यीय विधानसभा तथा 7 सदस्यीय मंत्रिमंडल के गठन का प्रावधान किया गया।
24000Loading...
*भारतीय संविधान के महत्त्वपूर्ण संशोधन* ●. *पहला संशोधन (1951* ) — इस संशोधन द्वारा नौवीं अनुसूची को शामिल किया गया। ●. *दूसरा संशोधन (1952)* — संसद में राज्यों के प्रतिनिधित्व को निर्धारित किया गया। ●. *सातवां संशोधन (1956* ) — इस संशोधन द्वारा राज्यों का अ, ब, स और द वर्गों में विभाजन समाप्त कर उन्हें 14 राज्यों और 6 केंद्रशासित क्षेत्रों में विभक्त कर दिया गया। ●. *दसवां संशोधन (1961)* — दादरा और नगर हवेली को भारतीय संघ में शामिल कर उन्हें संघीय क्षेत्र की स्थिति प्रदान की गई। ●. *12वां संशोधन (1962* ) — गोवा, दमन और दीव का भारतीय संघ में एकीकरण किया गया। ●. *13वां संशोधन (1962* ) — संविधान में एक नया अनुच्छेद 371 (अ) जोड़ा गया, जिसमें नागालैंड के प्रशासन के लिए कुछ विशेष प्रावधान किए गए। 1दिसंबर, 1963 को नागालैंड को एक राज्य की स्थिति प्रदान कर दी गई। ●. *14वां संशोधन (1963* ) — पांडिचेरी को संघ राज्य क्षेत्र के रूप में प्रथम अनुसूची में जोड़ा गया तथा इन संघ राज्य क्षेत्रों (हिमाचल प्रदेश, गोवा, दमन और दीव, पांडिचेरी और मणिपुर) में विधानसभाओं की स्थापना की व्यवस्था की गई। ●. *21वां संशोधन ( 1967* ) आठवीं अनुसूची में ‘सिंधी’ भाषा को जोड़ा गया। ●. *22वां संशोधन (1968* ) — संसद को मेघालय को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में स्थापित करने तथा उसके लिए विधानमंडल और मंत्रिपरिषद का उपबंध करने की शक्ति प्रदान की गई। ●. *24वां संशोधन (1971* ) — संसद को मौलिक अधिकारों सहित संविधान के किसी भी भाग में संशोधन का अधिकार दिया गया। ●. *27वां संशोधन (1971* ) — उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र के पाँच राज्यों तत्कालीन असम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर व त्रिपुरा तथा दो संघीय क्षेत्रों मिजोरम और अरुणालच प्रदेश का गठन किया गया तथा इनमें समन्वय और सहयोग के लिए एक ‘पूर्वोत्तर सीमांत परिषद्’ की स्थापना की गई। ●. *31वां संशोधन (1974* ) — लोकसभा की अधिकतम सदंस्य संख्या 545 निश्चित की गई। इनमें से 543 निर्वाचित व 2 राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत होंगे। ●. *36वां संशोधन (1975* ) — सिक्किम को भारतीय संघ में 22वें राज्य के रूप में प्रवेश दिया गया। ●. *37वां संशोधन (1975* ) — अरुणाचल प्रदेश में व्यवस्थापिका तथा मंत्रिपरिषद् की स्थापना की गई। ● *42वां संशोधन (1976* ) — इसे ‘लघु संविधान’ (Mini Constitution) की संज्ञा प्रदान की गई है। — इसके द्वारा संविधान की प्रस्तावना में ‘धर्मनिरपेक्ष’, ‘समाजवादी’ और ‘अखंडता’ शब्द जोड़े गए। — इसके द्वारा अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की व्यवस्था करते हुए नागरिकों के 10 मूल कर्त्तव्य निश्चित किए गए। — लोकसभा तथा विधानसभाओं के कार्यकाल में एक वर्ष की वृद्धि की गई। — नीति-निर्देशक तत्वों में कुछ नवीन तत्व जोड़े गए। — इसके द्वारा शिक्षा, नाप-तौल, वन और जंगली जानवर तथा पक्षियों की रक्षा, ये विषय राज्य सूची से निकालकर समवर्ती सूची में रख दिए गए। — यह व्यवस्था की गई कि अनुच्छेद 352 के अन्तर्गत आपातकाल संपूर्ण देश में लागू किया जा सकता है या देश के किसी एक या कुछ भागों के लिए। — संसद द्वारा किए गए संविधान संशोधन को न्यायालय में चुनौती देने से वर्जित कर दिया गया। ●. *44वां संशोधन (1978* ) — संपत्ति के मूलाधिकार को समाप्त करके इसे विधिक अधिकार बना दिया गया। — लोकसभा तथा राज्य विधानसभाओं की अवधि पुनः 5 वर्ष कर दी गई। — राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष्ज्ञ के चुनाव विवादों की सुनवाई का अधिकार पुनः सर्वोच्च तथा उच्च न्यायालय को ही दे दिया गया। — मंत्रिमंडल द्वारा राष्ट्रपति को जो भी परामर्श दिया जाएगा, राष्ट्रपति मंत्रिमंडल को उस पर दोबारा विचार करने लिए कह सकेंगे लेकिन पुनर्विचार के बाद मंत्रिमंडल राष्ट्रपति को जो भी परामर्श देगा, राष्ट्रपति उस परामर्श को अनिवार्यतः स्वीकार करेंगे। — ‘व्यक्ति के जीवन और स्वतंत्रता के अधिकार’ को शासन के द्वारा आपातकाल में भी स्थगित या सीमित नहीं किया जा सकता, आदि। ●. *52वां संशोधन (1985* ) — इस संशोधन द्वारा संविधान में दसवीं अनुसूची जोड़ी गई। इसके द्वारा राजनीतिक दल-बदल पर कानूनी रोक लगाने की चेष्टा की गई है। ●. *55वां संशोधन (1986* ) — अरुणाचल प्रदेश को भारतीय संघ के अन्तर्गत राज्य की दर्जा प्रदान की गई। ●. *56वां संशोधन (1987* ) — इसमें गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा देने तथा ‘दमन व दीव’ को नया संघीय क्षेत्र बनाने की व्यवस्था है। ●. *61वां संशोधन (1989* ) — मताधिकार के लिए न्यूनतम आवश्यक आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई। ●. *65वां संशोधन (1990* ) — ‘अनुसूचित जाति तथा जनजाति आयोग’ के गठन की व्यवस्था की गई।
25000Loading...
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में वन टैग सुविधा का शुभारंभ किया सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में वन टैग सुविधा का शुभारंभ किया सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में फास्टैग पोर्टेबिलिटी के लिए वन टैग सुविधा का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत वाहन मालिक अपने मौजूदा फास्टैग को राजमार्ग यात्रा ऐप द्वारा नए बैंक खाते से जोड़ सकते हैं। इस सुविधा से वाहन चालकों को बैंक खाता बदलते समय अपने मौजूदा फास्टैग स्टिकर को हटाने या बदलने की आवश्यकता नहीं होगी। वे अपने पुराने फास्टैग को नए खाते से लिंक करके उसका उपयोग कर सकेंगे।
25000Loading...
कृषि और वानिकी पर 9वीं आसियान-भारत मंत्रिस्तरीय बैठक (AIMMAF) 9 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में कृषि और वानिकी पर 9वीं आसियान-भ
कृषि और वानिकी पर 9वीं आसियान-भारत मंत्रिस्तरीय बैठक (AIMMAF) 9 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में कृषि और वानिकी पर 9वीं आसियान-भारत मंत्रिस्तरीय बैठक (AIMMAF) आयोजित की गई। इस बैठक में भारत और आसियान देशों के कृषि क्षेत्र के नेता शामिल हुए, ताकि कृषि क्षेत्र में सहयोग को मजबूत किया जा सके और आने वाले वर्षों के लिए साझा प्राथमिकताएं तय की जा सकें। बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने क्षेत्र में टिकाऊ विकास के लिए गाइड के तौर पर दो अहम फ्रेमवर्क - 'आसियान 2045: हमारा साझा भविष्य' और 'आसियान खाद्य, कृषि और वानिकी सेक्टर प्लान 2026-2030' - का स्वागत किया। मंत्रियों ने 'आसियान-भारत मध्यम-अवधि कार्य योजना (कृषि और वानिकी में सहयोग के लिए) 2026-2030' को लागू करने की दिशा में भी आगे बढ़ने पर चर्चा की; इस योजना में पॉलिसी पर बातचीत, डिजिटल इनोवेशन, संयुक्त रिसर्च, क्षमता निर्माण और किसानों के लिए एक्सचेंज प्रोग्राम शामिल हैं।
22000Loading...
इएसटीआईसी- 2026’ 27-29 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा ‘उभरता विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार कॉन्क्लेव-
इएसटीआईसी- 2026’ 27-29 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा ‘उभरता विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार कॉन्क्लेव- 2026’ (इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव- ‘इएसटीआईसी’) का आयोजन 27-29 अक्टूबर 2026 तक भारत मंडपम में किया जाएगा, इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करेंगे और इसमें कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता वक्ताओं के अलावा तीन नोबेल पुरस्कार विजेता- प्रो. जोआचिम फ्रैंक, सर रिचर्ड जे. रॉबर्ट्स और प्रो. कोस्त्या नोवोसेलोव भी शामिल होंगे। इस सम्मेलन में भारत के उभरते स्टार्टअप और डीप-टेक इकोसिस्टम को प्रदर्शित करने वाली एक प्रौद्योगिकी-उन्मुख प्रदर्शनी भी शामिल होगी, जो दूसरे दिन से आम लोगों के लिए खुली रहेगी।
16000Loading...
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी 12–13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में भारत की 2026 की अध्यक्षता के तहत, 18वें ब्रिक्स शिखर
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी 12–13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में भारत की 2026 की अध्यक्षता के तहत, 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी 12–13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में भारत द्वारा की जाएगी। वर्ष 2026 में यह ब्रिक्स की अध्यक्षता करने का भारत का चौथा अवसर होगा। भारत की अध्यक्षता का मार्गदर्शक विषय है— “सुदृढ़शीलता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण”। आज ब्रिक्स में 11 देश शामिल हैं— ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात। सामूहिक रूप से, ये सदस्य देश विश्व की 49.5 प्रतिशत आबादी, वैश्विक जीडीपी के 40 प्रतिशत और विश्व व्यापार के 26 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं
17000Loading...
भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर नीली जर्सी पहनेगी 8 सितंबर को जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर नीली
भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर नीली जर्सी पहनेगी 8 सितंबर को जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर नीली जर्सी में नजर आएगी। नीदरलैंड्स और बेल्जियम में खेले गए हॉकी वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय पुरुष और महिला टीमों की प्राइमरी किट नारंगी कर दी गई थी। जर्सी बदले जाने पर काफी विवाद हुआ था। कई पूर्व हॉकी खिलाड़ियों ने इसे गलत बताया था। इसे देखते हुए अब हॉकी इंडिया ने एशियन गेम्स के लिए अपना फैसला बदल दिया है
16000Loading...
BCCI ने कैम्पा, SBI लाइफ और ChatGPT के साथ करार किया 8 सितंबर को BCCI ने भारत के घरेलू क्रिकेट के लिए कैम्पा, SBI लाइफ और Cha
BCCI ने कैम्पा, SBI लाइफ और ChatGPT के साथ करार किया 8 सितंबर को BCCI ने भारत के घरेलू क्रिकेट के लिए कैम्पा, SBI लाइफ और ChatGPT के साथ दो सीजन के लिए एग्रीमेंट किया। इस एग्रीमेंट के मुताबिक, इन तीनों कंपनियो के साथ हुए इस करार की कीमत 130 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इस करार के बाद अब तीनों कंपनियां भारत की घरेलू क्रिकेट की एसोसिएट पार्टनर होंगी। ये करार भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज से शुरू होकर मार्च 2028 तक चलेगा।
17000Loading...
ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन, 13 साल का इंतजार खत्म ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल
ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन, 13 साल का इंतजार खत्म ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल का सूखा खत्म करते हुए दलीप ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए साउथ जोन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पहली पारी के आधार पर हासिल की बढ़त के चलते ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया। ईस्ट जोन ने तीसरी बार दलीप ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया है। इससे पहले, टीम ने साल 2012-13 में आखिरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। कप्तान ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 270 रनों की यादगार पारी खेली। 334 गेंदों की अपनी इस पारी में ईशान ने 30 चौके और 7 छक्के लगाए।
21000Loading...
+6
没有文字...
20000Loading...
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जयपुर , द्वारा आगामी वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं के संबंध में  ✅
59000Loading...
पंचायती राज संशोधन अधिनियम,2026 ( 2026 का अधिनियम संख्या 6) Sub inspector wale recall jrur krke jaaye ise
पंचायती राज संशोधन अधिनियम,2026 ( 2026 का अधिनियम संख्या 6) Sub inspector wale recall jrur krke jaaye ise
56000Loading...
✅महाराष्ट्र के नागपुर में “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” विषय के तहत 11वां आयुर्वेद दिवस 2026 मनाया जाएगा आयुर्वेद दिवस का मुख्य कार्यक्रम 23 सितंबर 2026 को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित किया जाएगा। इसका विषय “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” होगा, जो भारत की समृद्ध आयुर्वेदिक विरासत को भविष्य की बदलती स्वास्थ्य-सेवा संबंधी जरूरतों से जोड़ने के विजन को दर्शाता है।
53000Loading...
✅अमरीका, दक्षिण कोरिया और जापान ने दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप के पूर्व और दक्षिण में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में पांच दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास फ्रीडम एज शुरू किया। यह अभ्यास निर्धारित समय पर हो रहा है, जबकि अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के आदेश पर हाल ही में सियोल-वाशिंगटन के महत्वपूर्ण अभ्यासों को सीमित कर दिया गया था। त्रिपक्षीय अभ्यास में छह एजिस-सुसज्जित विध्वंसक पोत, समुद्री गश्ती विमान, लड़ाकू विमान और अन्य हवाई संपत्तियां शामिल होंगी। अमरीका, दक्षिण कोरिया और जापान उन्नत रीयल-टाइम डेटा साझाकरण, हवाई रक्षा और समुद्री अवरोधन अभ्यास भी करेंगे।
39000Loading...
🏆स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में यूपी के 16 शहरों का दबदबा, लखनऊ ने इंदौर को पछाड़कर हासिल किया पहला स्थान स्वच्छ हवा की दिशा में उत्तर प्रदेश के लगातार प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कामयाबी मिली है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में प्रदेश के 16 शहरों ने अलग-अलग आबादी वर्गों में देशभर में अपनी जगह बनाई है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में लखनऊ ने 198 अंक हासिल कर इंदौर को पीछे छोड़ते हुए पहली बार देश में पहला स्थान प्राप्त किया। इंदौर 197 अंकों के साथ दूसरे और जबलपुर 195 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। सर्वेक्षण केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से कराया गया।
37000Loading...
✅National Film Awards: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह अपने 72 साल के इतिहास में पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित होगा। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इस बार समारोह गुजरात के केवडिया में होगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 सितंबर को पुरस्कार प्रदान करेंगी। केवड़िया का नाम बदलकर एकता नगर कर दिया गया है और यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापित की गई है जो दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के नाम से मशहूर यह प्रतिमा 597 फुट ऊंची है और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 में किया था। वर्ष 1954 में पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था और तब से अधिकतर पुरस्कार समारोह इसी स्थल पर हुए हैं। जुलाई में घोषित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार इस परंपरा से अलग होंगे। ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है, जबकि इसकी मुख्य अभिनेत्री यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए चुना गया है। मलयालम सुपरस्टार ममूटी और बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को क्रमश: ‘ब्रह्मयुगम’ और ‘चंदू चैंपियन’ में उनकी भूमिकाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया जाएगा। अभिनेता एवं फिल्मकार रणदीप हुड्डा को विनायक दामोदर सावरकर पर बनी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक के पुरस्कार के लिए चुना गया है। तेलुगु फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को ‘‘संपूर्ण मनोरंजन वाली’’ सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिलेगा। वहीं, अरुण माथेश्वरन द्वारा निर्देशित और धनुष अभिनीत तमिल फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ को ‘‘राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों’’ को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है।
26000Loading...
◼️नीति आयोग के सदस्य राजीव गौबा ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में "विनियमन से परिवर्तन तक: भारत की अगली पीढ़ी के सुधार ढांचे का
◼️नीति आयोग के सदस्य राजीव गौबा ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में "विनियमन से परिवर्तन तक: भारत की अगली पीढ़ी के सुधार ढांचे का निर्माण" विषय पर एक अनौपचारिक चर्चा में भाग लिया
16000Loading...
कॉप-31 सम्मेलन से कुछ हफ्ते पहले, अज़रबैजान की राजधानी बाकू में चौथे संयुक्त राष्ट्र जलवायु सप्ताह की शुरुआत हो गई है। जलवायु
कॉप-31 सम्मेलन से कुछ हफ्ते पहले, अज़रबैजान की राजधानी बाकू में चौथे संयुक्त राष्ट्र जलवायु सप्ताह की शुरुआत हो गई है। जलवायु परिवर्तन से निपटने, इसके लिए कोष जुटाने और पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए सरकारों, वित्तीय संस्थानों, कंपनियों और जलवायु विशेषज्ञों की यह पांच दिवसीय बैठक इस महीने की 11 तारीख तक चलेगी। इस चर्चा में कॉप-29 के अध्यक्ष अज़रबैजान, कॉप-30 के अध्यक्ष ब्राजील और आगामी कॉप-31 के मेजबान तुर्की ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य जलवायु मुद्दों की बेहतर रिपोर्टिंग के लिए राजनीतिक सहमति बनाना और विकासशील देशों को मिलने वाली मदद में आ रही कमियों की पहचान करना है। इस हफ्ते होने वाली अन्य चर्चाओं में कार्बन मार्केट, न्यायसंगत बदलाव, राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबद्ध योगदान और जलवायु कार्यों के लिए कोष जुटाने जैसे विषय शामिल रहेंगे
22000Loading...
नीति आयोग ने प्लेटफ़ॉर्म फॉर एग्रीगेटिंग क्लीन ट्रांसपोर्ट किया लॉन्च नीति आयोग की पहल ‘ई-फास्ट इंडिया’ ने देश में शून्य-उत्स
नीति आयोग ने प्लेटफ़ॉर्म फॉर एग्रीगेटिंग क्लीन ट्रांसपोर्ट किया लॉन्च नीति आयोग की पहल ‘ई-फास्ट इंडिया’ ने देश में शून्य-उत्सर्जन माल ढुलाई को गति देने के लिए ‘प्लेटफ़ॉर्म फॉर एग्रीगेटिंग क्लीन ट्रांसपोर्ट’ यानी ‘पैक्ट’ लॉन्च किया।  नई दिल्ली में आयोजित 5वें ई-फास्ट इंडिया शिखर सम्मेलन के दौरान नीति आयोग के सदस्य राजीव गौबा ने इस मंच की शुरुआत की। यह प्लेटफ़ॉर्म माल भेजने वालों, लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाताओं और वाहन निर्माताओं को एक साथ लाएगा, जिससे भारी इलेक्ट्रिक वाहनों और ई-ट्रकों के व्यावसायिक उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। सम्मेलन में ‘जेट मार्केटप्लेस’ की भी शुरुआत की गई, जो ई-ट्रक निर्माताओं और फाइनेंसरों को व्यापारिक साझेदारियों के लिए एक साझा मंच देगा।
14000Loading...
[15/15] निम्न में से कौन-सा ADB की राजस्थान में प्रमुख परियोजनाओं में शामिल है?
15000Loading...