uk
Feedback
DS SCIENCE

DS SCIENCE

Відкрити в Telegram

🔬 Govt Exam | Science Quiz | PDF Notes | Rajasthan Exam Preparation 📚 Daily Science Updates | MCQ | Important Questions

Показати більше
271
Підписники
Немає даних24 години
Немає даних7 днів
+430 днів
Архів дописів
आईआईटी मंडी ने विकसित किया देश का सबसे बड़ा लैंडस्लाइड अर्ली वार्निंग सिस्टम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) मंडी क
आईआईटी मंडी ने विकसित किया देश का सबसे बड़ा लैंडस्लाइड अर्ली वार्निंग सिस्टम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) मंडी के वैज्ञानिकों ने भारतीय हिमालयी क्षेत्र के लिए पूरी तरह से काम करने वाला ‘लैंडस्लाइड अर्ली वार्निंग सिस्टम’ विकसित किया है। इसका मकसद मॉनसून के दौरान एक वेब-बेस्ड प्लेटफॉर्म के जरिए भूस्खलन के जोखिमों की रोजाना भविष्यवाणी करके आपदा की तैयारी को बेहतर बनाना है। भारतीय हिमालयी क्षेत्र देश के सबसे ज्यादा लैंडस्लाइड वाले इलाकों में से एक है, जहां बदलते क्लाइमेट पैटर्न की वजह से ढलानों के टूटने की दर बढ़ रही है, जिससे जानमाल का भारी नुकसान होता है। इस रिसर्च को आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ सिविल एंड एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर डेरिक्स प्रेज शुक्ला ने रिसर्च स्कॉलर अंकित सिंह और नितेश धीमान के साथ मिलकर लीड किया।

17वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित, कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्राप्त किया प्रथम स्थान संसदीय
17वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित, कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्राप्त किया प्रथम स्थान संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नई दिल्ली के संसद भवन में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए 17वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2024-25 का पुरस्कार वितरित किया। कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता देश भर के 51 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की भागीदारी के साथ आयोजित की गई थी। पुरस्कार विजेता छात्रों ने आकाशवाणी समाचार से बातचीत में पुरस्कार हासिल करने पर खुशी व्यक्त की। मंत्रालय पिछले 29 वर्षों से छात्रों में संसदीय प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए युवा संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है।

इसरो ने गगनयान मिशन के लिए मुख्य पैराशूट का सफल परीक्षण किया भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने मध्य प्रदेश के श्योपुर म
इसरो ने गगनयान मिशन के लिए मुख्य पैराशूट का सफल परीक्षण किया भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने मध्य प्रदेश के श्योपुर में गगनयान मिशन के लिए एकीकृत मुख्य पैराशूट एयरड्रॉप परीक्षण-आईएमएटी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह परीक्षण एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट के ड्रॉप ज़ोन में आयोजित किया गया था। इस परीक्षण का मुख्य उद्देश्य आगामी पहले मानवरहित गगनयान जी-1 मिशन के लिए पैराशूट प्रणाली को परखना था। परीक्षण के दौरान मुख्य पैराशूट पर अधिकतम संभावित भार डाला गया, ताकि उसकी संरचनात्मक अखंडता और डिज़ाइन क्षमता की सटीकता को जांचा जा सके। गगनयान मिशन के दौरान जब अंतरिक्ष यात्री धरती पर वापस लौटेंगे, तब क्रू मॉड्यूल को सुरक्षित रूप से समुद्र या जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी इन्हीं मुख्य पैराशूट्स की होगी। इस सफल परीक्षण से इसरो ने अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है।

पीएम मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का किया शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने बुधवार को योग्याकार्ता स्थित विश्व प्रसिद्ध प्रम्बानन मंदिर परिसर के संरक्षण एवं पुनरुद्धार परियोजना का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल यह मंदिर परिसर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है। भगवान शिव को समर्पित यह ऐतिहासिक स्थल भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक माना जाता है। पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि पुनरुद्धार परियोजना 2029 से पहले पूरी हो जाएगी और इसके बाद बड़ी संख्या में भारतीय श्रद्धालु और पर्यटक यहां आएंगे। उन्होंने भगवान शिव से भारत-इंडोनेशिया की मित्रता को और मजबूत करने तथा दोनों देशों के कल्याण की प्रार्थना की।

photo content

राजस्थान LDC भर्ती 2013 घोटाला : जिला स्तरीय जांच में 145, व राज्य स्तरीय जांच में 250 नियुक्तियां संदिग्ध, 672 कार्मिकों में
राजस्थान LDC भर्ती 2013 घोटाला : जिला स्तरीय जांच में 145, व राज्य स्तरीय जांच में 250 नियुक्तियां संदिग्ध, 672 कार्मिकों में से 529 ने बोनस अंकों के आधार पर नौकरी हासिल की ✅

+1
2nd ग्रेड ग्रुप A GK पेपर...pdf9.29 MB

RSSB LDC भर्ती 2026 : आवेदन में संशोधन शुरू अंतिम दिनांक 15 जुलाई तक कर सकेंगे विभाग का वरीयता क्रम चेंज कर सकते है कट ऑफ 6 प
RSSB LDC भर्ती 2026 : आवेदन में संशोधन शुरू अंतिम दिनांक 15 जुलाई तक कर सकेंगे विभाग का वरीयता क्रम चेंज कर सकते है कट ऑफ 6 प्रकार से लगेगी इस बार

चतुर्थ श्रेणी में ज्वाइनिंग का अपने जिले में पोस्टिंग का ये क्रम रहेगा
चतुर्थ श्रेणी में ज्वाइनिंग का अपने जिले में पोस्टिंग का ये क्रम रहेगा

भारत में वर्तमान में कुल 58 टाइगर रिजर्व • 58वाँ टाइगर रिजर्व - माधव राष्ट्रीय उद्यान ( मध्य प्रदेश) • सर्वाधिक टाइगर रिजर्व
भारत में वर्तमान में कुल 58 टाइगर रिजर्व
• 58वाँ टाइगर रिजर्व - माधव राष्ट्रीय उद्यान ( मध्य प्रदेश) • सर्वाधिक टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश में- 9 • विश्व बाघ दिवस - 29 जुलाई • भारत में कुल बाघों की संख्या - 3600 •  टाईगर प्रॉजेक्ट - 1 अप्रैल 1973
राजस्थान के टाइगर रिजर्व - 5 👇
1. रणथंभौर टाइगर रिजर्व - सवाई माधोपुर 2. सरिस्का टाइगर रिजर्व - अलवर 3. मुकुंदरा टाइगर रिजर्व - कोटा, बूंदी, झालावाड़, चितौड़गढ़ 4. रामगढ़ टाइगर रिजर्व - बूंदी, कोटा 5. धौलपुर करौली टाइगर रिजर्व (अगस्त 2023) - धौलपुर, करौली

+2
chapter 1 class 10.pdf12.16 MB

Class 10 chapter 1 Chemical reaction and equation

photo content
+9

*राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) 12वीं स्तर (Senior Secondary Level) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू* ✅ ✓ *न्यूनत
*राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) 12वीं स्तर (Senior Secondary Level) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू* ✅ ✓ *न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता - 12वीं पास* *✓ परीक्षा तिथि - 23 से 25 अक्टूबर 2026* *✓ CET पात्रता अब 3 साल तक मान्य रहेगी।* *✓ CET परीक्षा में 1/3 नेगेटिव मार्किंग रहेगी।* *✓ CET पात्रता के लिए 40% अंक जरूरी।* *✓ आवेदन अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026*

RPSC 2nd Grade/वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 12 जुलाई से शुरू होगी परीक्षा, 27 , जिलों में 12.31 लाख
RPSC 2nd Grade/वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 12 जुलाई से शुरू होगी परीक्षा, 27 , जिलों में 12.31 लाख परीक्षार्थी बैठेंगे

भौगोलिक परिस्थितियां राजस्थान को देश का अग्रणी अक्षय ऊर्जा राज्य बनाती हैं राजस्थान इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी पॉलिसी में 125 ग
भौगोलिक परिस्थितियां राजस्थान को देश का अग्रणी अक्षय ऊर्जा राज्य बनाती हैं राजस्थान इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी पॉलिसी में 125 गीगावॉट स्वच्छ ऊर्जा क्षमता विकसित करने का लक्ष्य भी तय किया गया है पीएम कुसुम योजना के माध्यम से 4 गीगावॉट से अधिक सौर क्षमता से किसानों को आज प्रदेश के 26 जिलों में दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है।