uk
Feedback
DS SCIENCE

DS SCIENCE

Відкрити в Telegram

🔬 Govt Exam | Science Quiz | PDF Notes | Rajasthan Exam Preparation 📚 Daily Science Updates | MCQ | Important Questions

Показати більше
271
Підписники
Немає даних24 години
Немає даних7 днів
+330 днів
Архів дописів
photo content

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के 7 साल खेती के सालों से आगे की सोच 12 सितंबर 2019 को प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (पीएम-के
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के 7 साल खेती के सालों से आगे की सोच 12 सितंबर 2019 को प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (पीएम-केएमवाई) शुरू की गई थी। यह योजना पात्र छोटे और सीमांत किसानों , चाहे वे पुरुष हों या महिला, उन्हें 60 साल की उम्र से हर महीने एक निश्चित पेंशन की गारंटी देती है। इस पहल का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि उनका बुढ़ापा स्थिरता और मानसिक शांति के साथ बीते। शुरू होने के बाद से ही, पीएम-केएमवाई किसान समुदाय के लिए सामाजिक सुरक्षा का एक अहम आधार बन गई है। 12 सितंबर 2026 को यह योजना अपनी यात्रा के सात साल पूरे कर चुकी है। इन सात सालों में, इस योजना ने देश भर के किसानों के बीच अपनी पहुँच लगातार बढ़ाई है। यह सरकार की उस लगातार प्रतिबद्धता को दिखाता है, जिसके तहत वह यह सुनिश्चित करना चाहती है कि किसान बेहतर वित्तीय सुरक्षा और सम्मान के साथ अपनी वृद्धावस्था में जीवन जी सकें।

भारत के पोत मरम्मत उद्योग को मजबूत करने के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड और ड्राईडॉक्स वर्ल्ड ने संयुक्त उद्यम बनाया ड्राईडॉक्स
भारत के पोत मरम्मत उद्योग को मजबूत करने के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड और ड्राईडॉक्स वर्ल्ड ने संयुक्त उद्यम बनाया ड्राईडॉक्स वर्ल्ड, डीपी वर्ल्ड की एक कंपनी और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) ने कोचीन में इंटरनेशनल शिप रिपेयर फैसिलिटी (आईएसआरएफ) के संचालन और विस्तार के लिए एक संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने की घोषणा की। यह समझौता इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 के दौरान ड्राईडॉक्स वर्ल्ड (डीडब्ल्यू) और सीएसएल द्वारा हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर आधारित है, जिसके तहत दोनों संगठनों ने पोत मरम्मत और संबद्ध समुद्री सेवाओं में सहयोग के अवसर तलाशने पर सहमति व्यक्त की थी। कंपनियों ने अब 50:50 संयुक्त उद्यम के माध्यम से इस सहयोग को औपचारिक रूप दिया है, जो भारत के पोत मरम्मत क्षेत्र में अपनी तरह की पहली सार्वजनिक-निजी भागीदारी की स्थापना को दर्शाता है।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन नई दिल्ली घोषणापत्र अपनाया गया नई दिल्ली के भारत मंडपम् में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले ही
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन नई दिल्ली घोषणापत्र अपनाया गया नई दिल्ली के भारत मंडपम् में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले ही दिन सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से नई दिल्ली घोषणापत्र को अपनाया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सत्र के अंत में इस घोषणापत्र को अपनाने का प्रस्ताव रखा था। ब्रिक्स के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, सदस्य देशों के नेताओं ने दो स्मारक डाक टिकट भी जारी किए। “ब्रिक्स: टू डिकेड्स ऑफ कोऑपरेशन, 2006–2026” / “ब्रिक्स: सहयोग के दो दशक, 2006–2026” लिखे हुए इस स्मारक डाक टिकट के माध्यम से बातचीत और सहयोग के एक महत्वपूर्ण मंच के तौर पर ब्रिक्स के विकास का उत्सव मनाया जा रहा है। इससे पहले, उद्घाटन भाषण में, श्री मोदी ने ब्रिक्स निरंतरता और कार्यान्वयन तंत्र का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि ब्रिक्स की अध्यक्षता हर वर्ष बतलती रहती है, लेकिन इसकी संस्थागत गति बनी रहनी चाहिए

रक्तदान में हरियाणा लगातार तीसरे वर्ष देश में पहले स्थान पर देश में रक्तदान के क्षेत्र में हरियाणा लगातार तीसरे वर्ष पहले स्थ
रक्तदान में हरियाणा लगातार तीसरे वर्ष देश में पहले स्थान पर देश में रक्तदान के क्षेत्र में हरियाणा लगातार तीसरे वर्ष पहले स्थान पर रहा। वर्ष 2025-26 के दौरान राज्य में पांच लाख 89 हजार यूनिट रक्त एकत्र किया गया और आठ हजार 189 रक्तदान शिविर लगाए गए ई-रक्तकोष पोर्टल पर दर्ज सत्यापित आंकड़ों के अनुसार, प्रति दस लाख आबादी रक्तदान के मामले में हरियाणा सभी राज्यों में पहले स्थान पर है। केंद्र सरकार एक अक्टूबर को नई दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस समारोह में हरियाणा को सम्मानित करेगी।

भारत ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग सड़क बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। एक दशमलव आठ-पांच कि
भारत ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग सड़क बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। एक दशमलव आठ-पांच किलोमीटर लंबी यह सड़क स्वदेशी तकनीक का बड़े स्तर पर इस्तेमाल दर्शाती है। इस तकनीक में स्टील उत्पादन से निकलने वाले स्टील स्लैग को सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री में बदला जाता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रदान किए जाने वाले समारोह में कहा कि स्टील स्लैग रोड तकनीक से सड़क निर्माण की लागत करीब 40 प्रतिशत तक कम हो जाती है और पारंपरिक सड़कों की तुलना में इनकी मजबूती चार गुना अधिक होती है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक को सीएसआईआर-सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली द्वारा निजी क्षेत्र की भागीदारी के साथ विकसित किया जा रहा है।

भारतीय साहित्य को वैश्विक मंच देने की पीएम मोदी की पहल, पुतिन को भेंट किया तिरुक्कुरल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्
भारतीय साहित्य को वैश्विक मंच देने की पीएम मोदी की पहल, पुतिन को भेंट किया तिरुक्कुरल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया जाना भारतीय विरासत, संस्कृति और साहित्य को वैश्विक मंच पर पहुंचाने की उनकी पहल की एक और मिसाल है। तिरुक्कुरल तमिल साहित्य और दर्शन की कालजयी कृति है, जिसमें नैतिकता, राजनीति और प्रेम जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए गए हैं। इसके रचयिता महान तमिल संत और दार्शनिक तिरुवल्लुवर को वल्लुवर के नाम से भी जाना जाता है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं। सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में हो रहा है। इसी दौरान पीएम मोदी ने उन्हें तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे भारत के प्रमुख सेमीकंडक
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे भारत के प्रमुख सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सम्मेलन एवं प्रदर्शनी, सेमीकॉन इंडिया 2026 का पांचवां संस्करण 17 से 19 सितंबर, 2026 तक यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर), नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाला यह सम्मेलन उच्च स्तरीय विचार-विमर्श, उद्योग जगत के साथ सहभागिता और भारत के तेजी से विकसित हो रहे सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को प्रदर्शित करेगा।

विशाखापत्तनम में पश्चिमी नौसेना कमान में कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव टेबल टॉप एक्सरसाइज संपन्न तीन दिवसीय टेबल टॉप एक्सरसाइज (टीटीएक्स) 12 सितंबर 2026 को विशाखापत्तनम में पश्चिमी नौसेना कमान (ईएनसी) में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इसका आयोजन कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (सीएससी) के अंतर्गत किया गया। यह एक्सरसाइज 09 सितंबर 2026 को पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ स्टाफ ऑफिसर (ऑपरेशन्स) रियर एडमिरल मनोज झा के उद्घाटन भाषण के साथ शुरू हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य 'हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में गैर-कानूनी समुद्री गतिविधियों से निपटने की समन्वित प्रतिक्रिया' विकसित करना था।

photo content
+7

●. *69वां संशोधन (1991* ) — दिल्ली का नाम ‘राष्ट्रीय राजधानी राज्य क्षेत्र दिल्ली’ किया गया तथा इसके लिए 70 सदस्यीय विधानसभा तथा 7 सदस्यीय मंत्रिमंडल के गठन का प्रावधान किया गया।

*भारतीय संविधान के महत्त्वपूर्ण संशोधन* ●. *पहला संशोधन (1951* ) — इस संशोधन द्वारा नौवीं अनुसूची को शामिल किया गया। ●. *दूसरा संशोधन (1952)* — संसद में राज्यों के प्रतिनिधित्व को निर्धारित किया गया। ●. *सातवां संशोधन (1956* ) — इस संशोधन द्वारा राज्यों का अ, ब, स और द वर्गों में विभाजन समाप्त कर उन्हें 14 राज्यों और 6 केंद्रशासित क्षेत्रों में विभक्त कर दिया गया। ●. *दसवां संशोधन (1961)* — दादरा और नगर हवेली को भारतीय संघ में शामिल कर उन्हें संघीय क्षेत्र की स्थिति प्रदान की गई। ●. *12वां संशोधन (1962* ) — गोवा, दमन और दीव का भारतीय संघ में एकीकरण किया गया। ●. *13वां संशोधन (1962* ) — संविधान में एक नया अनुच्छेद 371 (अ) जोड़ा गया, जिसमें नागालैंड के प्रशासन के लिए कुछ विशेष प्रावधान किए गए। 1दिसंबर, 1963 को नागालैंड को एक राज्य की स्थिति प्रदान कर दी गई। ●. *14वां संशोधन (1963* ) — पांडिचेरी को संघ राज्य क्षेत्र के रूप में प्रथम अनुसूची में जोड़ा गया तथा इन संघ राज्य क्षेत्रों (हिमाचल प्रदेश, गोवा, दमन और दीव, पांडिचेरी और मणिपुर) में विधानसभाओं की स्थापना की व्यवस्था की गई। ●. *21वां संशोधन ( 1967* ) आठवीं अनुसूची में ‘सिंधी’ भाषा को जोड़ा गया। ●. *22वां संशोधन (1968* ) — संसद को मेघालय को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में स्थापित करने तथा उसके लिए विधानमंडल और मंत्रिपरिषद का उपबंध करने की शक्ति प्रदान की गई। ●. *24वां संशोधन (1971* ) — संसद को मौलिक अधिकारों सहित संविधान के किसी भी भाग में संशोधन का अधिकार दिया गया। ●. *27वां संशोधन (1971* ) — उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र के पाँच राज्यों तत्कालीन असम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर व त्रिपुरा तथा दो संघीय क्षेत्रों मिजोरम और अरुणालच प्रदेश का गठन किया गया तथा इनमें समन्वय और सहयोग के लिए एक ‘पूर्वोत्तर सीमांत परिषद्’ की स्थापना की गई। ●. *31वां संशोधन (1974* ) — लोकसभा की अधिकतम सदंस्य संख्या 545 निश्चित की गई। इनमें से 543 निर्वाचित व 2 राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत होंगे। ●. *36वां संशोधन (1975* ) — सिक्किम को भारतीय संघ में 22वें राज्य के रूप में प्रवेश दिया गया। ●. *37वां संशोधन (1975* ) — अरुणाचल प्रदेश में व्यवस्थापिका तथा मंत्रिपरिषद् की स्थापना की गई। ● *42वां संशोधन (1976* ) — इसे ‘लघु संविधान’ (Mini Constitution) की संज्ञा प्रदान की गई है। — इसके द्वारा संविधान की प्रस्तावना में ‘धर्मनिरपेक्ष’, ‘समाजवादी’ और ‘अखंडता’ शब्द जोड़े गए। — इसके द्वारा अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की व्यवस्था करते हुए नागरिकों के 10 मूल कर्त्तव्य निश्चित किए गए। — लोकसभा तथा विधानसभाओं के कार्यकाल में एक वर्ष की वृद्धि की गई। — नीति-निर्देशक तत्वों में कुछ नवीन तत्व जोड़े गए। — इसके द्वारा शिक्षा, नाप-तौल, वन और जंगली जानवर तथा पक्षियों की रक्षा, ये विषय राज्य सूची से निकालकर समवर्ती सूची में रख दिए गए। — यह व्यवस्था की गई कि अनुच्छेद 352 के अन्तर्गत आपातकाल संपूर्ण देश में लागू किया जा सकता है या देश के किसी एक या कुछ भागों के लिए। — संसद द्वारा किए गए संविधान संशोधन को न्यायालय में चुनौती देने से वर्जित कर दिया गया। ●. *44वां संशोधन (1978* ) — संपत्ति के मूलाधिकार को समाप्त करके इसे विधिक अधिकार बना दिया गया। — लोकसभा तथा राज्य विधानसभाओं की अवधि पुनः 5 वर्ष कर दी गई। — राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष्ज्ञ के चुनाव विवादों की सुनवाई का अधिकार पुनः सर्वोच्च तथा उच्च न्यायालय को ही दे दिया गया। — मंत्रिमंडल द्वारा राष्ट्रपति को जो भी परामर्श दिया जाएगा, राष्ट्रपति मंत्रिमंडल को उस पर दोबारा विचार करने लिए कह सकेंगे लेकिन पुनर्विचार के बाद मंत्रिमंडल राष्ट्रपति को जो भी परामर्श देगा, राष्ट्रपति उस परामर्श को अनिवार्यतः स्वीकार करेंगे। — ‘व्यक्ति के जीवन और स्वतंत्रता के अधिकार’ को शासन के द्वारा आपातकाल में भी स्थगित या सीमित नहीं किया जा सकता, आदि। ●. *52वां संशोधन (1985* ) — इस संशोधन द्वारा संविधान में दसवीं अनुसूची जोड़ी गई। इसके द्वारा राजनीतिक दल-बदल पर कानूनी रोक लगाने की चेष्टा की गई है। ●. *55वां संशोधन (1986* ) — अरुणाचल प्रदेश को भारतीय संघ के अन्तर्गत राज्य की दर्जा प्रदान की गई। ●. *56वां संशोधन (1987* ) — इसमें गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा देने तथा ‘दमन व दीव’ को नया संघीय क्षेत्र बनाने की व्यवस्था है। ●. *61वां संशोधन (1989* ) — मताधिकार के लिए न्यूनतम आवश्यक आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई। ●. *65वां संशोधन (1990* ) — ‘अनुसूचित जाति तथा जनजाति आयोग’ के गठन की व्यवस्था की गई।

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में वन टैग सुविधा का शुभारंभ किया सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में वन टैग सुविधा का शुभारंभ किया सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में फास्टैग पोर्टेबिलिटी के लिए वन टैग सुविधा का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत वाहन मालिक अपने मौजूदा फास्टैग को राजमार्ग यात्रा ऐप द्वारा नए बैंक खाते से जोड़ सकते हैं। इस सुविधा से वाहन चालकों को बैंक खाता बदलते समय अपने मौजूदा फास्टैग स्टिकर को हटाने या बदलने की आवश्यकता नहीं होगी। वे अपने पुराने फास्टैग को नए खाते से लिंक करके उसका उपयोग कर सकेंगे।

कृषि और वानिकी पर 9वीं आसियान-भारत मंत्रिस्तरीय बैठक (AIMMAF) 9 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में कृषि और वानिकी पर 9वीं आसियान-भ
कृषि और वानिकी पर 9वीं आसियान-भारत मंत्रिस्तरीय बैठक (AIMMAF) 9 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में कृषि और वानिकी पर 9वीं आसियान-भारत मंत्रिस्तरीय बैठक (AIMMAF) आयोजित की गई। इस बैठक में भारत और आसियान देशों के कृषि क्षेत्र के नेता शामिल हुए, ताकि कृषि क्षेत्र में सहयोग को मजबूत किया जा सके और आने वाले वर्षों के लिए साझा प्राथमिकताएं तय की जा सकें। बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने क्षेत्र में टिकाऊ विकास के लिए गाइड के तौर पर दो अहम फ्रेमवर्क - 'आसियान 2045: हमारा साझा भविष्य' और 'आसियान खाद्य, कृषि और वानिकी सेक्टर प्लान 2026-2030' - का स्वागत किया। मंत्रियों ने 'आसियान-भारत मध्यम-अवधि कार्य योजना (कृषि और वानिकी में सहयोग के लिए) 2026-2030' को लागू करने की दिशा में भी आगे बढ़ने पर चर्चा की; इस योजना में पॉलिसी पर बातचीत, डिजिटल इनोवेशन, संयुक्त रिसर्च, क्षमता निर्माण और किसानों के लिए एक्सचेंज प्रोग्राम शामिल हैं।

इएसटीआईसी- 2026’ 27-29 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा ‘उभरता विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार कॉन्क्लेव-
इएसटीआईसी- 2026’ 27-29 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा ‘उभरता विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार कॉन्क्लेव- 2026’ (इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव- ‘इएसटीआईसी’) का आयोजन 27-29 अक्टूबर 2026 तक भारत मंडपम में किया जाएगा, इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करेंगे और इसमें कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता वक्ताओं के अलावा तीन नोबेल पुरस्कार विजेता- प्रो. जोआचिम फ्रैंक, सर रिचर्ड जे. रॉबर्ट्स और प्रो. कोस्त्या नोवोसेलोव भी शामिल होंगे। इस सम्मेलन में भारत के उभरते स्टार्टअप और डीप-टेक इकोसिस्टम को प्रदर्शित करने वाली एक प्रौद्योगिकी-उन्मुख प्रदर्शनी भी शामिल होगी, जो दूसरे दिन से आम लोगों के लिए खुली रहेगी।

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी 12–13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में भारत की 2026 की अध्यक्षता के तहत, 18वें ब्रिक्स शिखर
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी 12–13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में भारत की 2026 की अध्यक्षता के तहत, 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी 12–13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में भारत द्वारा की जाएगी। वर्ष 2026 में यह ब्रिक्स की अध्यक्षता करने का भारत का चौथा अवसर होगा। भारत की अध्यक्षता का मार्गदर्शक विषय है— “सुदृढ़शीलता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण”। आज ब्रिक्स में 11 देश शामिल हैं— ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात। सामूहिक रूप से, ये सदस्य देश विश्व की 49.5 प्रतिशत आबादी, वैश्विक जीडीपी के 40 प्रतिशत और विश्व व्यापार के 26 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं

भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर नीली जर्सी पहनेगी 8 सितंबर को जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर नीली
भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर नीली जर्सी पहनेगी 8 सितंबर को जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर नीली जर्सी में नजर आएगी। नीदरलैंड्स और बेल्जियम में खेले गए हॉकी वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय पुरुष और महिला टीमों की प्राइमरी किट नारंगी कर दी गई थी। जर्सी बदले जाने पर काफी विवाद हुआ था। कई पूर्व हॉकी खिलाड़ियों ने इसे गलत बताया था। इसे देखते हुए अब हॉकी इंडिया ने एशियन गेम्स के लिए अपना फैसला बदल दिया है

BCCI ने कैम्पा, SBI लाइफ और ChatGPT के साथ करार किया 8 सितंबर को BCCI ने भारत के घरेलू क्रिकेट के लिए कैम्पा, SBI लाइफ और Cha
BCCI ने कैम्पा, SBI लाइफ और ChatGPT के साथ करार किया 8 सितंबर को BCCI ने भारत के घरेलू क्रिकेट के लिए कैम्पा, SBI लाइफ और ChatGPT के साथ दो सीजन के लिए एग्रीमेंट किया। इस एग्रीमेंट के मुताबिक, इन तीनों कंपनियो के साथ हुए इस करार की कीमत 130 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इस करार के बाद अब तीनों कंपनियां भारत की घरेलू क्रिकेट की एसोसिएट पार्टनर होंगी। ये करार भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज से शुरू होकर मार्च 2028 तक चलेगा।

ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन, 13 साल का इंतजार खत्म ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल
ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन, 13 साल का इंतजार खत्म ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल का सूखा खत्म करते हुए दलीप ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए साउथ जोन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पहली पारी के आधार पर हासिल की बढ़त के चलते ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया। ईस्ट जोन ने तीसरी बार दलीप ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया है। इससे पहले, टीम ने साल 2012-13 में आखिरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। कप्तान ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 270 रनों की यादगार पारी खेली। 334 गेंदों की अपनी इस पारी में ईशान ने 30 चौके और 7 छक्के लगाए।

photo content
+6