Vishva Hindu Parishad -VHP
Ir al canal en Telegram
Official Channel of Vishva Hindu Parishad- VHP https://vhp.org/ https://facebook.com/VHPDigital https://Instagram.com/DigitalVHP https://m.youtube.com/channel/UCLzgGwMnpzw8zOs3uoW6AUg https://t.me/DigitalVHP
Mostrar más3 921
Suscriptores
Sin datos24 horas
-27 días
-44830 días
Archivo de publicaciones
जा पल दरसन साधु का, ता पल की बलिहारि ।
राम नाम रसना बसे, लीजै जनम सुधारि ।।
भक्ति काल के महान कवि, समाज सुधारक संत कबीरदास जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन्।
https://x.com/i/status/2071484565500395703
श्री राम मंदिर अयोध्या के संदर्भ में लगाए जा रहे अनर्गल आरोपों, देश का माहौल खराब करने के प्रयासों तथा दिखाए जा रहे सब्जबागों पर विहिप अध्यक्ष श्री आलोक कुमार जी की प्रतिक्रिया.....
https://x.com/i/status/2071165548176503199
शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान के अमर प्रतीक धर्मवीर छत्रपति श्री संभाजी महाराज की जयंती पर कोटि कोटि नमन्।
https://x.com/i/status/2070343160602202592
वन्दे मातरम् सुजलाम् सुफलाम् मलयजशीतलाम् । शस्यश्यामलाम् मातरम् ।। वन्दे मातरम् ।।
राष्ट्र गीत के रचयिता बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन्।
https://x.com/i/status/2070384333509296444
ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं । भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ॥
वेदों की उत्त्पत्ति करने वाली वेदमाता, माता गायत्री के अवतरण दिवस गायत्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
https://x.com/i/status/2070010335353090260
“एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे"
भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर शत शत नमन्।
https://x.com/i/status/2069296231864774805
अप्रतिम शौर्य की प्रतिमूर्ति, नारी शंक्ति, मातृभूमिं की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाली एवं वीरता की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर शत शत नमन्।
https://x.com/i/status/2067485074644431255
बजरंगदल का इतिहास है, हम राष्ट्र के सामने उपस्थित हर चुनौती की स्वीकार करते हैं, उसका मुकाबला करते हैं और उस पर विजय प्राप्त करके ही रहते हैं : डॉ. सुरेन्द्र जैन, बजरंगदल पूर्व राष्ट्रीय संयोजक एवं अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री- विहिप
इस वर्ष 16 अगस्त से प्रारम्भ होने वाली बाबा बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा के लिए यात्रार्थ आह्वान व निमंत्रण।
यात्रा सम्बंधित अधिक जानकारी हेतू वेबसाइट के माध्यम से सम्पर्क करें :
budhaamarnath.org
https://x.com/i/status/2065767069283668393
सेवा, संस्कार और स्वावलंबन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संकल्प : श्री मिलिन्द परांडे, केंद्रीय संगठन महामंत्री, विहिप
12,जून,2026। जोधपुर
विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री माननीय श्री मिलिंद जी परांडे ने अपने जोधपुर प्रवास के दौरान सेवा, संस्कार एवं स्वावलंबन से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों का उद्घाटन एवं मार्गदर्शन किया।
विश्व हिन्दू परिषद की प्रेरणा से संचालित विस्थापित भारतीय कल्याण समिति, जोधपुर द्वारा रोटरी क्लब के सहयोग से विस्थापित परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु ठेलों का वितरण किया गया। यह पहल आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इसी अवसर पर विस्थापित परिवारों के बच्चों को शिक्षा एवं संस्कार प्रदान करने के उद्देश्य से 15 जून से प्रारंभ होने वाली 15 संस्कारशालाओं के संचालन हेतु आवश्यक सामग्री के 15 किट दुर्गावाहिनी की बहनों को प्रदान किए गए।
इसके उपरांत संस्कारशाला आचार्या प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करते हुए माननीय मिलिंद जी ने बहनों का आह्वान किया कि वे राष्ट्र, समाज एवं धर्म के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हुए बच्चों में श्रेष्ठ संस्कारों का बीजारोपण करें, जिससे सशक्त एवं संस्कारित भारत का निर्माण हो सके।
https://x.com/i/status/2065735434559443295
बजरंग दल द्वारा संचालित बाबा बूढ़ा अमरनाथ जी की यात्रा हेतु विहिप सह संगठन महामंत्री श्री विनायक राव देशपांडे जी का समाज से आह्वाहन ।
यात्रा में जुड़ने के लिए वेबसाइट के माध्यम से संपर्क करें ।
budhaamarnath.org
https://x.com/i/status/2064555034634080325
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक व विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक प.पू. माधवराव सदाशिव गोलवलकर 'गुरुजी' की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन्।
https://x.com/i/status/2062796960378327483
प्रेस विज्ञप्ति:
सूर्या चौहान हत्याकांड की विश्व हिंदू परिषद द्वारा घोर निंदा, सभी दोषियों पर त्वरित व कठोर कार्रवाई की मांग
गाजियाबाद। मई 31, 2026। विश्व हिंदू परिषद द्वारा, गाजियाबाद के खोड़ा में , ईद के दिन एक हिंदू युवक सूर्या चौहान की निर्मम हत्या की घटना की घोर निंदा करता है। विश्व हिन्दू परिषद शासन एवं प्रशासन से मांग करती है कि जिस प्रकार त्वरित जांच कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उसी प्रकार इस जघन्य अपराध में संलिप्त शेष सभी दोषियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा उन्हें कठोरतम दंड दिलाया जाए।
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री श्री बजरंग बागड़ा आज खोड़ा स्थित मृतक सूर्य के निवास पर पहुंचे और परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने सूर्य की माता, बहन एवं अन्य परिजनों को इस कठिन समय में सांत्वना दी तथा विश्वास दिलाया कि पूरा हिंदू समाज इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वेच्छा से धन संग्रह कर एक सहयोग राशि भी परिवार को प्रदान की गई। परिषद ने आश्वस्त किया कि परिवार को हर संभव सहयोग किया जाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान श्री बजरंग बागड़ा ने कहा कि यह एक अत्यंत जघन्य, कायराना एवं निंदनीय अपराध है, जिसकी त्वरित जांच और कठोरतम सजा आवश्यक है। मुस्लिम समाज ऐसे आपराधिक तत्वों पर नियंत्रण करने की ज़िम्मेदारी से बच नही सकता । श्री बागड़ा ने ऐसे अपराधी जिहादी मानसिकता पर अंकुश लगाने हेतु मुस्लिम नेतृत्व को तत्काल कार्यवाही करने के लिए आगाह किया ताकि देश में शांति और सौहार्द से साथ रहने का वातावरण विकसित हो सके । साथ ही प्रशासन न्यायिक प्रक्रिया के तहत कठोरतम सजा दिलाने की व्यवस्था करे जिससे असामाजिक आपराधिक तत्वों को यह स्पष्ट संदेश जाए कि वे बच नहीं सकते । इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के गाजियाबाद विभाग मंत्री अजय शर्मा,विभाग संगठन मंत्री साहिल वालिया, हरनंदी महानगर के अध्यक्ष बी के गुप्ता, नवीन गोतम,सौरभ तिवारी, राजेश तंवर, अमित पराशर,राजू पंडित, ललित जायसवाल भी उपस्थित रहे।
जारी कर्ता:
विनोद बंसल
राष्ट्रीय प्रवक्ता
विश्व हिंदू परिषद
https://x.com/VHPDigital/status/2060998948366721038?s=20
गाजियाबाद के खोड़ा में नावालिग हिंदू युवक की जिहादियों द्वारा ईद पर कुर्बानी के नाम पर की गई नृशंस हत्या पर विहिप अध्यक्ष श्री आलोक कुमार जी का मैंनपुरी में दिया गया वक्तव्य।
https://x.com/i/status/2060709535292301761
प्रेस वक्तव्य:
गौहत्या व सनातन प्रतीकों का अपमान असहनीय; गौ रक्षार्थ किसी भी सीमा तक जाने को तैयार है हिंदू समाज : डॉ. सुरेन्द्र जैन
नई दिल्ली, 27 मई 2026। बकरीद के अवसर पर मुस्लिम समाज के एक वर्ग द्वारा गौहत्या की जिद पर अड़े रहने और इसके पक्ष में कुतर्क गढ़ने पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र जैन ने आज तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण हिंदू समाज गाय को माता मानकर पूजता है। इसके बावजूद इस तरह की जिद पकड़े रहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। अपने कुकर्मों पर पर्दा डालने के लिए रोज नए तर्क गढ़कर हिंदू समाज की भावनाओं को आहत किया जा रहा है।
सनातन और राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान पर उठाए सवाल:
हाल ही में गौ माता को 'राष्ट्रीय पशु' घोषित करने की मांग वाले नए कुतर्क पर कड़ी आपत्ति जताते हुए विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री ने कहा कि गौ माता को मात्र एक 'पशु' कहकर संबोधित करना, गौ माता और संपूर्ण हिंदू समाज का अपमान है। उन्होंने जिहादियों पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्र और सनातन के प्रतीकों के प्रति उनका रवैया जगजाहिर है। अदालती व सरकारी आदेश जारी होने के बावजूद 'वंदे मातरम' का अपमान किया जाता है और आज भी कई मदरसों में राष्ट्रगान नहीं गाया जाता। ऐसे में इस कट्टरपंथी वर्ग की बातों पर कोई विश्वास नहीं कर सकता।
विगत घटनाओं और कानून उल्लंघन का दिया हवाला:
डॉ. सुरेन्द्र जैन ने 2017 के पशु वध नियमन निर्देशों का जिक्र करते हुए याद दिलाया कि जब सरकार ने नियम बनाए, तब केरल और बंगाल जैसे राज्यों में (जहाँ गौ हत्यारों के अनुकूल सरकारें थीं) सरेआम गायें काटी गईं। गौ माता का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर देश भर में जो भौंडे और बेहूदे प्रदर्शन किए गए, वे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय थे।
हिंदू समाज किसी भी सीमा तक जा सकता है:
विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि देश के आधे से अधिक क्षेत्रफल में गौहत्या विरोधी कानून लागू होने के बावजूद इस तरह की जिद करना गलत है। हिंदू समाज गौहत्या को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने इतिहास का स्मरण कराते हुए कहा कि हिंदू समाज ने गौ माता की रक्षा के लिए ही 1857 की क्रांति की थी।
डॉ. सुरेन्द्र जैन ने दृढ़तापूर्वक चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी आस्था और गौ माता की रक्षा के लिए हिंदू समाज किसी भी सीमा तक जा सकता है।
सह-अस्तित्व के लिए सम्मान आवश्यक :
बयान के अंत में डॉ. सुरेन्द्र जैन ने संदेश दिया कि यदि समाज में शांतिपूर्वक सह-अस्तित्व बनाए रखना है, तो दूसरे समाज की धार्मिक भावनाओं और आस्था का सम्मान करना भी कट्टरपंथियों को सीखना होगा। जिहादी जिद छोड़कर दूसरों की भावनाओं का सम्मान ही उन के हित में है।
जारी कर्ता:
विनोद बंसल
राष्ट्रीय प्रवक्ता,
विश्व हिंदू परिषद
https://x.com/i/status/2059537924233019808
नमामि गंगे तव पाद पंकजं, सुरासुरैः वंदित दिव्यरूपं।
भुक्तिचं मुक्तिचं ददासनित्यं, भावानुसारें न सारे न सदा स्मरानाम।।
पतित पावनी, मोक्षदायनी मां गंगा के अवतरण दिवस 'गंगा दशहरा' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
हर हर गंगे!
#GangaDussehra #गंगा_दशहरा
https://x.com/vhpdigital/status/2058785239766609964?s=46
¡Ya disponible! Investigación de Telegram 2025 — los principales insights del año 
