Vishva Hindu Parishad -VHP
الذهاب إلى القناة على Telegram
Official Channel of Vishva Hindu Parishad- VHP https://vhp.org/ https://facebook.com/VHPDigital https://Instagram.com/DigitalVHP https://m.youtube.com/channel/UCLzgGwMnpzw8zOs3uoW6AUg https://t.me/DigitalVHP
إظهار المزيد3 916
المشتركون
-1024 ساعات
-157 أيام
-230 أيام
أرشيف المشاركات
नेपाल त्रासदी पर विश्व हिन्दू परिषद की संवेदना और सहायता की घोषणा:
26,अगस्त,2026। दिल्ली
विश्व हिन्दू परिषद तिब्बत- नेपाल सीमा पर आई प्राकृतिक आपदा के फलस्वरूप रसुआ की भोटेकोशी नदी में भीषण जलप्रवाह से हुई जन-धन की भारी हानि पर गहरी संवेदना व्यक्त करती है। परिषद और संपूर्ण हिंदू समाज इस विपदा की घड़ी में नेपाली समाज, पीड़ित परिवारों और प्रभावित जनसमुदाय के साथ खड़ा है। कैलाश मानसरोवर की तीर्थयात्रा पर गये यात्रियों के जीवन पर मंडराये संकट पर परिषद चिंता और गहरा दुख व्यक्त करती है।
परिषद ने निश्चय किया है कि भारत सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न प्रकार की सहायता के अतिरिक्त भारतीय समाज की ओर से भी राहत सामग्री और सहायता राशि संग्रह करेगी और प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों को उपलब्ध करायेगी।
बजरंग बागड़ा
महामंत्री
https://x.com/VHPDigital/status/2092654968864199081
आप सभी को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं !
https://x.com/VHPDigital/status/2092444803971883311
राहुल गांधी द्वारा मनुस्मृति पर अनुचित टिप्पणी के सन्दर्भ में पूज्य महामंडलेश्वर चिदंबरानंद सरस्वती जी महाराज ने अपने वक्तव्य में कहा मनुस्मृति में नारी सम्मान के उदाहरण उपलब्ध है।
राहुल गांधी सनातन को चोट पहुँचाने का षड्यंत्र कर रहे है ।
https://x.com/vhpdigital/status/2092239031140831611?s=46
தமிழகத்தில் நாத்திகத்தை வீழ்த்தி, எளிய மக்கள் மத்தியில் சனாதன தர்மத்தின் பெருமைகளை பரப்பிய விசுவ ஹிந்து பரிஷத் தமிழகத்தின் முதல் மாநில தலைவர் திருமுருக கிருபானந்த வாரியார் பிறந்த தினம் இன்று.
आज तमिलनाडु में विश्व हिंदू परिषद के प्रथम प्रांत अध्यक्ष तिरुमुरुग कृपानंद वारियार की जयंती है।
उन्होंने तमिलनाडु में नास्तिकता का विरोध करते हुए आम जनमानस के बीच सनातन धर्म की महानता का प्रचार-प्रसार किया।
Today marks the birth anniversary of Thirumuruga Kripananda Variyar, the first State President of the Vishwa Hindu Parishad in Tamil Nadu, who fought against atheism in Tamil Nadu and spread the greatness of Sanatana Dharma among the common people.
https://x.com/VHPDigital/status/2092171648271364249
ईसाई मिशनरियों के धर्मान्तरण के खेल को रोकने वाले पूज्य स्वामी लक्ष्मणानन्द सरस्वती जी के बलिदान दिवस पर कोटि कोटि नमन्।
https://x.com/VHPDigital/status/2091369401518112774
बाबा बूढा़ अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जम्मू से प्रस्थान।
17,अगस्त,2026। जम्मू
आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को बाबा बूढा़ अमरनाथ यात्रा का प्रथम जत्था जम्मू से राजपुरा(मंडी), पूंछ के लिए रवाना हुआ।
जम्मू-कश्मीर के माननीय उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने विधिवत पूजा अर्चना करने के उपरांत प्रथम श्रद्धालुओं के जत्थे को हरी झंडी दिखाई। यह जत्था कल बाबा बूढा़ अमरनाथ मन्दिर पहुंचेगा। जिसमें माननीय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी के साथ सभी श्रद्धालू बाबा बूढा़ अमरनाथ का दर्शन करेंगें।
इस अवसर पर बजरंगदल के राष्ट्रीय संयोजक श्री किशन प्रजापत, विश्व हिन्दू परिषद इंद्रप्रस्थ क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री नीरज दौनेरिया, प्रान्त मंत्री श्री अभिषेक गुप्ता और सैंकड़ों कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
https://x.com/i/status/2089328367166448096
आज 16 अगस्त 2026 की देर सायं अभिनव थेटर जम्मू में श्री बूढ़ा अमरनाथ जी यात्रा 2026 का विधिवत उद्धघाटन जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल श्री मनोज सिन्हा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री मिलिंद परांडे केंद्रीय संगठन महामंत्री-विहिप मुख्य वक्ता रहे।
इस भव्य आयोजन में तपोमूर्ति पू. स्वामी दिनेश भारती जी का आशीर्वचन, न्यास के अध्यक्ष श्री पवन कुमार कोहली का स्वागत भाषण हुआ तथा बजरंगदल के राष्ट्रीय संयोजक श्री किशन प्रजापत द्वारा इस यात्रा की भूमिका रखी गई।
मंच पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, प्रांत मंत्री श्री स्वर्ण सिंह, मंडल आयुक्त श्री रमेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक श्री भीम सेन टूटी समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
https://x.com/i/status/2089043471890108463
श्रीरामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन्!
https://x.com/VHPDigital/status/2089928973816078763
बाबा बूढ़ा अमरनाथजी यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएँ ।
यात्रा में सम्मिलित होने के लिए वेबसाईट पर जाए:
budhaamarnath.org
https://x.com/i/status/2088835302291026206
80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !
https://x.com/i/status/2088468210152825252
गौरक्षा आंदोलन के नायक, महान संत एवं धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की जयंती पर कोटि कोटि नमन्
https://x.com/i/status/2088167774460002784
"भारत के प्रत्येक नागरिक का एक ही स्वप्न" 14 अगस्त अखंड भारत का संकल्प
।। भारत माता की जय ।।
#अखंडभारत_संकल्पदिवस
https://x.com/i/status/2088126252372902119
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
———
विभाजन के उस हृदयविदारक घटनाचक्र में लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा एवं हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस अवसर पर उन लाखों अमर बलिदानी नागरिकों को कोटि कोटि नमन्
https://x.com/i/status/2088091053014573293
भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति गौरवपूर्ण “अगस्त क्रांति दिवस” भारत की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों को शत शत नमन् ।
https://x.com/i/status/2086365892624195815
विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल - उत्तर असम द्वारा बाढ़ पीड़ितों के सहयोग हेतू राहत सामग्री वितरण।
05,अगस्त,2026। गुवाहाटी।
वतर्मान समय में उत्तर असम क्षेत्र बाढ़ की त्रास्दी से जूझ रहा है। ऐसे कठिन समय विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल उत्तर असम के कार्यकर्ता सेवा कार्य में समर्पित हैं।
कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों हेतू आवश्यक खाद्य सामग्री, वस्त्र और दैनिक उपयोग का सामान, आवश्यक दवाइयाँ और प्राथमिक चिकित्सा सामग्री और सभी के लिए स्वच्छ पेयजल अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रहें।
विहिप- बजरंगदल के कार्यकर्ता दिन रात सेवा कार्य में लगे हुए हैं।
https://x.com/i/status/2084928726157128071
