शब्दों का कारवां🌸🌺
Open in Telegram
Ik Reej adhuri h tenu seene laun layi,,, Tera nam tarsda h bula te aaun layi ....🍀🌸
Show more273
Subscribers
No data24 hours
No data7 days
-730 days
Posts Archive
Koi tumko tum se jyda chah na payega.....
Fairitalls bachpn तक aache lagte हैं....
☘️🌹Rubiya🙃🌸
खुद को बचाने की और कितनी कोशिश करूँ
बचपन की यादों और कितना मुठ्ठी में झकड़ने की कोशिश करूँ
हर वक़्त औरों की हाँ में हाँ कब तक
मिलाये फिरूँ
खुद का वजूद अब डगमगाने लगा हैं
कुछ अहसास मेरे भी मरने लगे हैं
कब तक आँसुओ को हथेली में छुपाये फिरूँ
बस अब और नहीं फ़िर से हिम्मत जुटानी हैं
मुझे मेरी कहानी फ़िर से सजानी हैं
एकेले चलने से अब डर नहीं लगता
आँखों को अब गहरी खाई बना लिया हैं
बीते पलों को उनमें दफ़न कर लिया हैं
मुझे ख़ुद के नाम एक ज़िंदगानी बनानी हैं...!!??
☘️🌹Rubiya🙃🌸
#Review #Rubiya #forme@attitude_overload
खुद को बचाने की और कितनी कोशिश करूँ
बचपन की यादों और कितना मुठ्ठी में झकड़ने की कोशिश करूँ
हर वक़्त औरों की हाँ में हाँ कब तक
मिलाये फिरूँ
खुद का वजूद अब डगमगाने लगा हैं
कुछ अहसास मेरे भी मरने लगे हैं
कब तक आँसुओ को हथेली में छुपाये फिरूँ
बस अब और नहीं फ़िर से हिम्मत जुटानी हैं
मुझे मेरी कहानी फ़िर से सजानी हैं
एकेले चलने से अब डर नहीं लगता
आँखों को अब गहरी खाई बना लिया हैं
बीते पलों को उनमें दफ़न कर लिया हैं
मैं ख़ुद के नाम एक ज़िंदगानी लिखती फिरूँ...!!??
☘️🌹Rubiya🙃🌸
#for me #Review #Rubiya #ek nyi umang #kavita #shayri
बच्चें ना जाने कब माँ बाप की उँगली छोड़ कर बड़े हो जाते हैं
अलग अलग शहरों में किन्ही तारों की तरह बस जाते हैं,
कितना मुश्किल हो जाता है उनसे अपने दिल का हाल कहना
हर माँ बाप कुछ दर्द यूँ सीने में दफन कर जाते हैं,
रोज ना सही हफ्ते में बात हों जाए
बाकी छः दिन ना जाने कितने सुकून से उन्हीं पलों में बिताते हैं,
जब हम छोटे थे उनको एक पल भी दूर देख नहीं सकते थे
आज हम बड़े हो गए और वो बच्चें ना जाने ये कह कर अनजाने में हम उनका कितनी बार दिल तोड़ देते हैं,
बन ना सको सहारा तो उनका सुकून बनना
किसी उम्र में हम भी उनकी उम्र में आयेंगे
ये ख्याल ना जाने कितनी बार मुझको झकझोर जाते हैं............!!??
☘️🌹Rubiya🙃🌸
#review #Rubiya #thoughts@attitude_overload # family #umeed
समझदारी दिखने में छोटा पर इसमें बहुत गहराई हैं
अक्सर हम अपनी समझदारी अपने बच्चों में सींचना चाहते हैं
ये परवाह किये बिना कि उसको क्या चाहिए
जो सदियों से ना इंसाफ हमारे साथ हुआ अरमानो को कुचला गया हाथ में समझदारी की कुंजी पकड़ा दी गयी
वो ही आज हम अपने बच्चों के साथ कर रहे हैं उनको भविष्य के सपने दिखा कर भी उनके पंखो को जिम्मेदारी के बोझ के तले दबाये जा रहे हैं
कहने को सब आजादी हैं फ़िर चार दीवारो के तले हम उनके ही अरमानो को अपने अरमानो की तरह किसी कोने में किसी पुराने बक्से में छुपाये जा रहे हैं
जब हक ही नहीं उनको कुछ अलग करने का तो क्यों सपने दिखाये जाते हैं
फसलों को पका हुआ देखना भी हैं
फ़िर भी उनमें ज़हर घोले जाते हैं...... ☘️🌹Rubiya🙃🌸
#review #Rubiya #thoughts@attitude_overload
Birthday
घर के किसी कोने में बैठी वो लड़की
दे रही डेरों सारे reply अपने birthday का फोन पर
खुश होते होते अचानक पास में नज़र पड़ी कि पास कोई नहीं हैं
कितना खाली पन महसूस होता होगा ये वो ही जानती हैं,
हज़ारों wishesh के बाद भी जब कोई साथ ना हो तब वो दर्द बयाँ भी नहीं होता...... !!??
Happy birthday to me
☘️🌹Rubiya🙃🌸
#Rubiya #birthday@attitude_overload
औह ! आज इतवार हैं
पता ही नही चलता ना जाने कितने इतवार युं ही चले जाते हैं
कुछ ख़्वाब बुने और उधड़ जाते हैं
ले कर मोबाइल को हाथ में ना जाने कितने इतवार युं ही निकाल देते हैं
आस पास क्या हो रहा हैं कुछ होश ही नहीं ज़िंदगी में बेवजह ही मशगुल होने का दिखावा कर रहे हैं
उलझी पड़ी हैं खुद की किस्मत की लकीरे
किसी और की लकीरों को सुलझाने में व्यस्त हुए जा रहे हैं
शाम को पता चलता हैं आज इतवार था
फिर अगले दिन के बारे में सोच कर युं ही तनाव से गुजरे जा रहे हैं
कैसी बना रखी हैं ज़िंदगी अपनी फ़िर भी मुस्कुराये जा चले जा रहे........
सोचा इतवार हैं याद करा दूँ मैं भी फोन रख कर परिवार से बाते करने जा रही हूँ आप भी फोन बंद कर अपनो में चले जाना......!!??
☘️🌹Rubiya🙃🌸
#sunday #review #Rubiya
जब वक़्त पर मिला हो सब कुछ
तो उसे वक़्त पर ही लौटाना चाहिए
वक़्त जाने के बाद कुछ अच्छा नहीं लगता
ना मौसम, ना मुस्कुराहट, ना प्यार , ना फ़िकर और ना ही उसका तुम्हारे लिए इंतज़ार.......!!??
☘️🌹Rubiya🙃🌸
#review #Rubiya #shayri #kavita@attitude_overload
भाग रही हूँ ना जाने क्यों ख़ुद से ही
जरा भी ख़ुशी हज़म नहीं होतीं
किसी और की क्या जरूरत मुझे,
नज़र लगा लेती हूँ अपनी खुशियों को ख़ुद से ही.....!!??
☘️🌹Rubiya🙃🌸
#review #Rubiya #shyari #kavita #love@attitude_overload
लोग दर्द में शायरी लिखते हैं
और मैं लिखना ही भूल गयी....!!??
☘️🌹Rubiya🙃🌸
#review #Rubiya
मेरी याद आती तो होगी
फिर भी इस गुरुर में बैठे हो कि मैं याद करूँ
इंतज़ार करना कितना मुश्किल हैं ना
ये बात शायद अब तो समझ आती होगी
मैंने जरा सा हाथ ढीला किया तूने हाथ ही छोड़ दिया
अब मैं यहाँ रुकने की, तेरे वापस आने की उमीद कैसे करूँ
बोलते हो दोस्त हमेशा रहूँगी
दोस्तो को भी ना जाने तेरे लिए कब का छोड़ दिया
ना अब दोस्ती बची, ना प्यार तेरे लौट आने की फरियाद अब मैं ना करूँ
समझ सकते तो कब का समझ लेते मुझे
अब मैं समझाने का भी प्रयास ना करूँ.....!!??
☘️🌹Rubiya🙃🌸
#review #Rubiya #shyari #kavita #love@attitude_overload
जितना भुलाने की कोशिश की
उतना याद आते हो तुम
पास रह कर भी दूर हो
दूर हो कर भी पास हो
अनकहा सा अहसास हो तुम
एकेले रह कर भी एकेले नहीं हूँ
ना जाने कितने सालों से मुझ में बसे हो तुम....!!??
☘️🌹Rubiya🙃🌸
#review #Rubiya #shayri #kavita@attitude_overload
ये रंग जितने गहरे दिखाई देते हैं
उतने ही आजकल रिश्ते फीके नज़र आने लगे हैं
बेरंग सी ज़िंदगी को ये होली के रंग भी भर ना पाएंगे
अब हर गली में ये त्योहार निराश ही लौट कर जायेंगे
जम गया हैं काला रंग सबके दिलों में
क्या बाकी रंग इसको हटा पाएंगे
पहिले जैसे अब कोई बात ना रही
अब होली होली ना रही
चमत्कार की आस छूटी जा रही
ये ज़िंदगी ना जाने क्यों बेरंग सी होती जा रही....!!??
☘️🌹Rubiya🙃🌸
#review #Rubiya #holi@attitude_overload #shayri #kavita
