en
Feedback

Don't get caught by a cheater! Telemetrio finds and tags such channels 👉 If you want to see the tag, subscribe

UJJWAL IAS AYODHYA®™

UJJWAL IAS AYODHYA®™

Open in Telegram

📈 Analytical overview of Telegram channel UJJWAL IAS AYODHYA®™

Channel UJJWAL IAS AYODHYA®™ (@ujjawaliasayodhya) in the Hindi language segment is an active participant. Currently, the community unites 21 607 subscribers, ranking 9 294 in the Education category and 18 910 in the India region.

📊 Audience metrics and dynamics

Since its creation on невідомо, the project has demonstrated rapid growth, gathering an audience of 21 607 subscribers.

According to the latest data from 19 October, 2026, the channel demonstrates stable activity. Although there has been a change in the number of participants by 1 172 over the last 30 days and by 13 over the last 24 hours, overall reach remains high.

  • Verification status: Not verified
  • Engagement rate (ER): The average audience engagement rate is 27.72%. Within the first 24 hours after publication, content typically collects 20.23% reactions from the total number of subscribers.
  • Post reach: On average, each post receives 5 985 views. Within the first day, a publication typically gains 4 368 views.
  • Reactions and interaction: The audience actively supports content: the average number of reactions per post is 11.
  • Thematic interests: Content is focused on key topics such as टेस्ट, सफलता, मेहनत, तैयारी, सीरीज.

📝 Description and content policy

The author describes the resource as a platform for expressing subjective opinions:
“Ujjwal IAS official Telegram channel. Youtube- https://www.youtube.com/@UJJAWALIASAYODHYA App- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cbbzwd.oggulz”

Thanks to the high frequency of updates (latest data received on 20 October, 2026), the channel maintains relevance and a high level of publication reach. Analytics show that the audience actively interacts with content, making it an important point of influence in the Education category.

21 607
Subscribers
+1324 hours
+1567 days
+1 17230 days
Posts Archive
23 may uptet prt test paper.pdf1.03 MB

भारत की महत्वपूर्ण झील ▫️मानस बल झील - जम्मू-कश्मीर ▫️डल झील - जम्मू-कश्मीर ▫️नागिन झील - जम्मू-कश्मीर ▫️बेम्बानाड झील - केरल ▫️अष्टमुडी झील - केरल ▫️पेरियार झील - केरल ▫️चिल्का झील - ओडिशा ▫️लोनार झील - महाराष्ट्र ▫️लोकटक झील - मणिपुर ▫️बड़खल - हरियाणा ▫️सूरज कुण्ड - हरियाणा ▫️चपनाला - असम ▫️चंदुबी - असम ▫️हाफलांग - असम ▫️फुल्हर - उत्तर प्रदेश ▫️पुलीकट झील - तमिलनाडु व आंध्र ▫️चेम्बरमवक्कम - तमिलनाडु ▫️कालीवेली - तमिलनाडु ▫️ रेणुका झील - हिमाचल प्रदेश ▫️घेपन झील - हिमाचल प्रदेश

photo content

photo content

photo content

‼️25 MAY UPP FULL MOCK TEST [SET-45] ANSWERKEY

📢📢📢📢सूचना📢📢📢📢 ⚠️23 MAY 2026 को हुए सभी बैचों का रिजल्ट एवं चेक्ड OMR संस्थान के रिजल्ट मैनेजमेंट पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी इस लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं- https://ujjwalias.com/

मिशन सिपाही भर्ती-2026 टारगेट सिर्फ सेलेक्शन का उत्तर प्रदेश पुलिस टेस्ट सीरीज आज अपने पूर्व निर्धारित समय दोपहर 12 बजे से प्रारम्भ होगी। सभी अभ्यर्थी समय से उपस्थित होकर अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं।

SSC का नया टारगेट व फाउडेशन बैच प्रारम्भ- एसएससी का नया टारगेट व फाउडेशन बैच प्रारम्भ हो गया है। इस बैच में प्रतिदिन क्लास के साथ-साथ प्रत्येक शनिवार को मॉक टेस्ट सीरीज आयोजित की जा रही है। बैच से सम्बन्धित जानकारी के लिये काल करें- 9451223855

महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स अमेरिका द्वारा भारत के लिये अपाचे और होवित्ज़र को मंज़ूरी हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत के लिये AH-64E अपाचे हेलीकॉप्टरों और M777A2 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर के लिये सस्टेनमेंट सपोर्ट एवं संबंधित उपकरणों को स्वीकृति प्रदान की, जिससे द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और बढ़ावा मिला। अपाचे हेलीकॉप्टर: AH-64 अपाचे एक उन्नत बहु-भूमिका लड़ाकू हेलीकॉप्टर है, जिसका उपयोग अमेरिकी सेना और कई अंतर्राष्ट्रीय रक्षा बलों द्वारा किया जाता है। अपाचे सपोर्ट पैकेज, जिसकी कीमत लगभग 198.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, में इंजीनियरिंग, तकनीकी और रसद समर्थन, तकनीकी डेटा, प्रकाशन, कार्मिक प्रशिक्षण एवं कार्यक्रम समर्थन शामिल हैं। M777A2 होवित्ज़र: M777A2 होवित्ज़र, जो अपनी हल्की संरचना और कठिन पहाड़ी इलाकों में उच्च गतिशीलता के लिये पहचाने जाते हैं, भारतीय सेना द्वारा व्यापक रूप से तैनात किये जाते हैं, विशेष रूप से सामरिक रूप से महत्त्वपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्रों में। M777A2 होवित्ज़र सपोर्ट पैकेज, जिसकी कीमत लगभग 230 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, में स्पेयर पार्ट्स, मरम्मत एवं वापसी, प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता, क्षेत्रीय सेवा प्रतिनिधि, डिपो क्षमता और अन्य रसद समर्थन शामिल हैं।

महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स मिशन अरुणाचल कीवी हाल ही में उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (MDoNER) ने ‘अरुणाचल कीवी: द यूनिक सेलिंग प्रपोज़िशन ऑफ अरुणाचल प्रदेश’ मिशन शुरू किया, जिसका उद्देश्य विकसित उत्तर-पूर्व विज़न के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश को भारत के प्रीमियम जैविक कीवी केंद्र के रूप में प्रोत्साहित करना है। परिचय: इस मिशन का परिव्यय लगभग ₹167 करोड़ है। यह संपूर्ण-सरकार (whole-of-government) तथा अभिसरण-आधारित मॉडल पर आधारित है, जिसका नेतृत्व उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (MDoNER) कर रहा है तथा जिसे प्रमुख मंत्रालयों, संस्थानों एवं निजी निवेशकों का समर्थन प्राप्त है। यह मिशन व्यापक ‘एक राज्य-एक विशिष्ट उत्पाद (One State-One USP)’ दृष्टिकोण का हिस्सा है, जिसमें लकडोंग हल्दी (मेघालय), कॉफी (नगालैंड), अदरक (मिज़ोरम) तथा मूगा सिल्क (असम) जैसे उत्पाद शामिल हैं। उद्देश्य: इस मिशन का उद्देश्य किसानों को कम मूल्य मिलना, मज़बूरी में बिक्री, अप्रभावित कोल्ड-चेन अवसंरचना, जैविक उत्पादन के लिये राष्ट्रीय कार्यक्रम (NPOP) प्रमाणन का समाप्त होना, कमजोर ब्रांडिंग तथा सीमित निर्यात संपर्क जैसी प्रमुख कमियों को दूर करना है।

महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स पंडित अयोति थास की जयंती हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने पंडित अयोति थास की 181वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। पंडित अयोति थास परिचय: पंडित अयोति थास एक प्रमुख समाज सुधारक, विचारक, जाति-विरोधी कार्यकर्त्ता और दक्षिण भारत में दलित बौद्ध आंदोलन के अग्रदूत थे। जन्म: उनका जन्म 20 मई 1845 को ब्रिटिश शासन के दौरान मद्रास प्रेसीडेंसी के थाउजेंड लाइट्स, मद्रास में हुआ था। जाति-विरोधी आंदोलन: उन्होंने जातिगत भेदभाव और अस्पृश्यता के खिलाफ व्यापक रूप से कार्य किया, जो उत्पीड़ित समुदायों के लिये गरिमा और समान अधिकारों का समर्थन करते थे। बौद्ध पुनरुद्धार: उन्होंने तर्क दिया कि उत्पीड़ित जातियाँ मूल रूप से बौद्ध थीं और तमिल समाज में दलितों के बीच बौद्ध धर्म के पुनरुद्धार को बढ़ावा दिया। संगठन: एक युवा सुधारक के रूप में, उन्होंने अद्वैतानंद सभा के माध्यम से डिप्रेस्ड क्लासेस को संगठित किया, जिसने धर्मांतरण के दबावों का विरोध किया और जातिगत भेदभाव को चुनौती देने के लिये अद्वैत मत से परिचित करवाया।

महत्वपूर्ण सूचना- पुलिस के सभी अभ्यर्थियों के लिये संस्थान में क्लास के साथ-साथ पुलिस की प्रतिदिन मॉक टेस्ट सीरीज आयोजित की जा रही हैं टेस्ट सीरीज में फुल मॉक टेस्ट सीरीज के साथ-साथ विषयवार टेस्ट सीरीज भी आयोजित की जा रही है। आप सभी प्रैक्टिस में लगे रहिये। इस समय आपके लिये रिवीजन व प्रैक्टिस बहुत महत्वपूर्ण है। संस्थान में टेस्ट सीरीज परीक्षा तक लगातार आयेाजित की जाएगी।

महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स इंटरनेशनल बुकर प्राइज, 2026 ताइवान लेखिका यांग शुआंग-जी के उपन्यास 'ताइवान ट्रैवलॉग' ने जीता।

महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स ऑपरेशन नवजीवन हाल ही में, प्रतिबंधित CPI (माओवादी) और झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के कमांडरों और स्ट्राइक स्क्वाड के सदस्यों सहित 27 माओवादियों ने 'ऑपरेशन नवजीवन' के तहत रांची में झारखंड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस अभियान को झारखंड पुलिस, उसकी नक्सल विरोधी इकाई झारखंड जगुआर और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) की कोबरा (COBRA) बटालियन द्वारा अंजाम दिया गया था। यह आत्मसमर्पण झारखंड सरकार की 'आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति' के तहत हुआ, जिसका उद्देश्य पूर्व माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाना है। यह कदम केंद्रीय गृह मंत्री के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने घोषणा की थी कि कई प्रमुख वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों से माओवादियों का "लगभग सफाया" कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया था कि मार्च 2026 तक वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने के भारत सरकार के लक्ष्य के अनुरूप देश "नक्सल-मुक्त" होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार ने वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) पर अंकुश लगाने के लिये कई उपाय भी अपनाए हैं, जिनमें समाधान (SAMADHAN) सिद्धांत, ऑपरेशन ऑक्टोपस, ऑपरेशन डबल बुल, ऑपरेशन कगार, और RCPLWEA (वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के लिये सड़क संपर्क परियोजना) आदि शामिल हैं।