uz
Feedback
UJJWAL IAS AYODHYA®™

UJJWAL IAS AYODHYA®™

Kanalga Telegram’da o‘tish

Welcome to Ujjwal IAS official Telegram channel.

Ko'proq ko'rsatish

📈 Telegram kanali UJJWAL IAS AYODHYA®™ analitikasi

UJJWAL IAS AYODHYA®™ (@ujjawaliasayodhya) Hind til segmentidagi kanali faol ishtirokchi. Hozirda hamjamiyat 19 752 obunachidan iborat bo'lib, Taʼlim toifasida 10 099-o'rinni va Hindiston mintaqasida 21 554-o'rinni egallagan.

📊 Auditoriya ko‘rsatkichlari va dinamika

невідомо sanasidan buyon loyiha tez o‘sib, 19 752 obunachiga ega bo‘ldi.

30 Iyun, 2026 dagi oxirgi ma’lumotlarga ko‘ra kanal barqaror faollikka ega. Oxirgi 30 kunda obunachilar soni 76 ga, so‘nggi 24 soatda esa 6 ga o‘zgardi va umumiy qamrov yuqori darajada qolmoqda.

  • Tasdiqlash holati: Tasdiqlanmagan
  • Jalb etish (ER): Auditoriya o‘rtacha 22.26% darajada jalb etiladi. Nashrdan keyingi dastlabki 24 soatda kontent odatda umumiy obunachilar sonining 18.96% ini tashkil etuvchi reaksiyalarni to‘playdi.
  • Post qamrovi: Har bir post o‘rtacha 4 396 marta ko‘riladi; birinchi sutkada odatda 3 743 ta ko‘rish yig‘iladi.
  • Reaksiyalar va o‘zaro ta’sir: Auditoriya faol: har bir postga o‘rtacha 7 ta reaksiya keladi.
  • Tematik yo‘nalishlar: Kontent टेस्ट, सफलता, मेहनत, तैयारी, सीरीज kabi asosiy mavzularga jamlangan.

📝 Tavsif va kontent siyosati

Muallif resursni shaxsiy fikrni ifoda etish maydoni sifatida ta’riflaydi:
Welcome to Ujjwal IAS official Telegram channel.

Yuqori yangilanish chastotasi (oxirgi ma’lumot 01 Iyul, 2026 da olingan) sababli kanal doimo dolzarb va katta qamrovli bo‘lib qoladi. Analitika auditoriya kontent bilan faol hamkorlik qilishini, uni Taʼlim toifasidagi muhim ta’sir nuqtasiga aylantirishini ko‘rsatadi.

19 752
Obunachilar
+624 soatlar
+937 kunlar
+7630 kunlar
Postlar arxiv
photo content

Thought of the Day
Thought of the Day

photo content
+1

🎉 *KVS/NVS TIER-1 टेस्ट सीरीज़ का आयोजन!* 🎉 अगर आपका सपना है PRT, TGT, PGT या किसी भी *टीचिंग/नॉन-टीचिंग* पोस्ट पर चयन— तो
🎉 *KVS/NVS TIER-1 टेस्ट सीरीज़ का आयोजन!* 🎉 अगर आपका सपना है PRT, TGT, PGT या किसी भी *टीचिंग/नॉन-टीचिंग* पोस्ट पर चयन— तो तैयारी का सही समय यही है, यही मौका है! 🔥 *20 फुल मॉक टेस्ट सीरीज़ — मात्र 299/-* 📌 Librarian 📌 ASO / AE / JT / Lab Attendant / MTS / SSA 📌 Administrative Officer / Finance Officer ✨ उज्ज्वल IAS की सबसे भरोसेमंद और रिज़ल्ट-ओरिएंटेड टेस्ट सीरीज़ ✨ हर टेस्ट के साथ मिलेगा—*मैन्स स्तर का अनुभव और सटीक विश्लेषण* 📅 *प्रारंभ: 20 दिसंबर* अपने चयन को किस्मत पर मत छोड़िए— सही टेस्ट सीरीज़ ही सही दिशा देती है! आज ही जॉइन करें और सफलता की कतार में सबसे आगे खड़े हों! 🚀 सफलता की पहचान, हमारा परिणाम

TST Notice to Candidtaes of RRB Bengaluru.pdf7.99 KB

#QuickRevisionSeries 🔳 *संघीय कार्यपालिका* ▪️संघीयपालिका का प्रमुख राष्ट्रपति होता है। ▪️ अनुच्छेद 53 के अनुसार भारतीय संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित है। ▪️ भारत में संसदीय व्यवस्था को अपनाया गया है। ▪️संघीय कार्यपालिका में राष्ट्रपति ,उपराष्ट्रपति प्रधानमंत्री , मंत्रिमंडल आदि शामिल होते हैं। ▪️ राष्ट्रपति कार्यपालिका का नाममात्र का प्रमुख होता है । ▪️ वास्तविक शक्ति प्रधानमंत्री और उसके मंत्रिमंडल में निहित होती है। ▪️ *भारतीय संविधान के भाग 5 के अंतर्गत अनुच्छेद 52 से 78 तक में संघीय कार्यपालिका का वर्णन किया गया है।*

#QuickRevisionSeries 🔳 *मौलिक अधिकार ( धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार)* ▪️ *अनुच्छेद 25 –* अंतःकरण की और धर्म के अबाध रूप से मानने, आचरण और प्रचार करने की स्वतंत्रता। ▪️ *अनुच्छेद 26 –* धार्मिक कार्यों के प्रबंध की स्वतंत्रता ▪️ *अनुच्छेद 27 –* राज्य किसी भी व्यक्ति को ऐसे कर देने के लिए बाध्य नहीं कर सकता जिसकी आय किसी विशेष धर्म अथवा धार्मिक संप्रदाय की उन्नति में व्यय करने के लिए निश्चित की गई हो। ▪️ *अनुच्छेद 28 –* राज्य विधि से पूर्णता पोषित किसी शिक्षण संस्था में कोई धार्मिक शिक्षा नहीं दी जाएगी।

#QuickRevisionSeries 🔳 *नागरिकता से संबंधित अनुच्छेद* ▪️ *अनुच्छेद 5* –संविधान के प्रारंभ के समय जन्म ,वंश, पंजीकरण तथा देशीयकरण के आधार पर नागरिकता का प्रावधान। ▪️ *अनुच्छेद 6* –पाकिस्तान से भारत को प्रव्रजन करने वाले कुछ व्यक्तियों के नागरिकता के अधिकार। ▪️ *अनुच्छेद 7* –पाकिस्तान को प्रव्रजन करने वाले कुछ व्यक्तियों के नागरिकता के अधिकार। ▪️ *अनुच्छेद 8* –भारत के बाहर रहने वाले भारतीय उद्भव के कुछ व्यक्तियों के नागरिकता के अधिकार। ▪️ *अनुच्छेद 9* – विदेशी राज्य की नागरिकता स्वेच्छा से अर्जित करने वाले व्यक्तियों का नागरिक ना होना। ▪️ *अनुच्छेद 10* – नागरिकता के अधिकारों का बने रहना ▪️ *अनुच्छेद 11* –संसद द्वारा नागरिकता के अधिकार का विधि द्वारा विनियमन किया जाना।

#QuickRevisionSeries 🔳 *भारतीय संविधान की अनुसूचियां* ▪️ *सातवीं अनुसूची –* संघ सूची, राज्य सूची , व समवर्ती सूची में केंद्र और राज्यों में शक्तियों का विभाजन ▪️ *आठवीं अनुसूची –* भाषाएं ▪️ *नौवीं अनुसूची –* कुछ अधिनियमों और विनियमों का विधि मान्यकरण( प्रथम संविधान संशोधन अधिनियम 1951 द्वारा जोड़ी गई) ▪️ *दसवीं अनुसूची –* दल परिवर्तन के आधार पर योग्यता(52वे संविधान संशोधन अधिनियम 1985 द्वारा जोड़ी गई) ▪️ *ग्यारहवीं अनुसूची –* पंचायत से संबंधित प्रावधान( 73वे संविधान संशोधन अधिनियम 1992 द्वारा जोड़ी गई) ▪️ *बारहवीं अनुसूची –* नगर पालिकाओं से संबंधित उपबंध( 74वे संविधान संशोधन अधिनियम 1992 द्वारा जोड़ी गई) 

#QuickRevisionSeries 🔳 *कैबिनेट मिशन ,1946* ▪️ 24 मार्च 1946 को कैबिनेट मिशन दिल्ली पहुंचा। ▪️ इसके सदस्यों में स्टेफोर्ड क्रिप्स, लॉर्ड पथिक लॉरेंस और ए.वी.एलेक्जेंडर थे। ▪️ इसने भारत में एक अंतरिम सरकार की स्थापना तथा संविधान सभा के गठन एवं संविधान निर्माण हेतु एक योजना प्रस्तुत किया। ▪️ इसके अंतर्गत भारत एक संघ होगा जिसमें ब्रिटिश प्रांत तथा देशी रियासतें शामिल होंगी। ▪️ संघीय विषयों के अतिरिक्त सभी विषय एवं अवशिष्ट शक्तियां प्रांतों में निहित होगी। ▪️ संविधान सभा का गठन प्रांतीय विधानसभाओं तथा देशी रियासतों के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। ▪️ संविधान सभा के सदस्यों का चुनाव अप्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली द्वारा किया जाएगा।

#QuickRevisionSeries 🔳 *संविधान सभा की प्रमुख समितियां एवं उनके अध्यक्ष* ▪️ *संघ शक्ति समिति* – जवाहर लाल नेहरू ▪️ *संघीय संविधान समिति* – जवाहरलाल नेहरू ▪️ *प्रांतीय संविधान समिति* – सरदार वल्लभभाई पटेल ▪️ *प्रारूप समिति* – भीमराव अंबेडकर ▪️ *मौलिक अधिकारों एवं अल्पसंख्यकों संबंधी परामर्श समिति* –सरदार वल्लभभाई पटेल ▪️ *देशी रियासत समझौता समिति* – डॉक्टर राजेंद्रप्रसाद ▪️ *झंडा समिति* – डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद

UPSI टेस्ट सीरीज़ – आंसर की जारी
UPSI टेस्ट सीरीज़ – आंसर की जारी

11. वरिष्ठ अभिनेता पंकज धीर, जिन्हें ‘महाभारत’ (1988) में कर्ण की भूमिका के लिए जाना जाता है, का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ➨ उन्होंने ‘चंद्रकांता’, ‘सड़क’, ‘बादशाह’, और ‘सोल्जर’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय किया। 12. अभिनेता-निर्देशक गोवर्धन असरानी, जिन्हें ‘असरानी’ के नाम से जाना जाता है, का मुंबई में 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 13. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ‘प्रत्यर्पण ऑफ फ्यूजिटिव्स: चैलेंजेज एंड स्ट्रेटेजीज़’ पर दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। ➨ यह सम्मेलन केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाना था ताकि फरार अपराधियों का पता लगाया जा सके और प्रत्यर्पण सुनिश्चित किया जा सके। ➨ यह प्रक्रिया भारतीय प्रत्यर्पण अधिनियम, 1962 के तहत संचालित होती है, जिसमें धारा 3(4) उन देशों पर लागू होती है जिनके साथ भारत की प्रत्यर्पण संधि नहीं है। 14. नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच (WEP) ने डीपी वर्ल्ड के सहयोग से ‘वी राइज़’ पहल शुरू की, जिसका उद्देश्य महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना और समावेशी व सतत व्यवसायों को बढ़ावा देना है।

📖 IMPORTANT CURRENT AFFAIRS FOR ALL UPCOMING EXAMS #Hindi 1. भारतीय विज्ञान के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, देश ने अपनी पहली पूर्ण स्वदेशी एंटीबायोटिक ‘नाफिथ्रोमाइसिन’ विकसित की है और हीमोफीलिया के लिए जीन थेरेपी में एक महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है। ➨ इन उपलब्धियों की घोषणा केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने की, जो भारत की बायोटेक्नोलॉजी, फार्मास्यूटिकल नवाचार और नैदानिक अनुसंधान में बढ़ती क्षमता को दर्शाती हैं। 2. सोनाली घोष केंटन आर. मिलर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बनी हैं। ➨ वह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व की निदेशक हैं। ➨ यह पुरस्कार राष्ट्रीय उद्यानों और संरक्षित क्षेत्रों के प्रबंधन में नवाचार को मान्यता देता है और इसे आईयूसीएन की वर्ल्ड कमीशन ऑन प्रोटेक्टेड एरियाज (WCPA) द्वारा प्रदान किया जाता है। ▪️केंटन आर. मिलर पुरस्कार: ➨ स्थापना – 2006 ➨ प्रदान किया जाता है – हर दो वर्ष में ➨ आयोजक – IUCN-WCPA 3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में पीटीसी इंडस्ट्रीज के स्ट्रैटेजिक मटेरियल्स टेक्नोलॉजी कॉम्प्लेक्स में टाइटेनियम और सुपरएलॉय मटेरियल्स प्लांट का उद्घाटन किया। ➨ यह पहल भारत की रणनीतिक सामग्रियों में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ▪️उत्तर प्रदेश: ➨ चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य ➨ दुधवा राष्ट्रीय उद्यान ➨ राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य ➨ गोविंद बल्लभ पंत सागर झील ➨ काशी विश्वनाथ मंदिर ➨ किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य ➨ कछुआ वन्यजीव अभयारण्य ➨ बखिरा वन्यजीव अभयारण्य ➨ हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य 4. रावु बालासरस्वती देवी, जो तेलुगु सिनेमा की पहली पार्श्वगायिका थीं, का 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ➨ उन्होंने 1943 की फिल्म ‘भाग्यलक्ष्मी’ से पार्श्वगायन की शुरुआत की। ➨ उन्होंने ‘भक्त कुचेला’ (1936) और ‘बालयोगिनी’ (1937) जैसी तमिल क्लासिक फिल्मों में भी अभिनय किया था। 5. पुलिस स्मरण दिवस हर वर्ष 21 अक्टूबर को उन 10 भारतीय पुलिसकर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है, जो 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए थे। 6. विश्व खाद्य दिवस 2025 को 16 अक्टूबर को “हैंड इन हैंड फॉर बेटर फूड एंड अ बेटर फ्यूचर” थीम के तहत मनाया गया। ➨ यह दिन हर वर्ष खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा मनाया जाता है ताकि वैश्विक खाद्य सुरक्षा, सतत कृषि और स्वस्थ आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। ▪️एफएओ: ➨ स्थापना – 1945 ➨ मुख्यालय – रोम, इटली ➨ महानिदेशक – क्यू डोंगय 7. भारतीय पैरा एथलीट जोबी मैथ्यू ने काहिरा, मिस्र में आयोजित 2025 पैरा पावरलिफ्टिंग विश्व चैंपियनशिप में 65 किग्रा लीजेंड (मास्टर्स) श्रेणी में 300 किग्रा भार उठाकर कांस्य पदक जीता। ➨ यह उनका दूसरा विश्व चैंपियनशिप पदक है; इससे पहले उन्होंने दुबई 2023 में भी कांस्य पदक जीता था। 8. मणिपुर ने राजमाता जिजाबाई ट्रॉफी के तहत आयोजित 30वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में पश्चिम बंगाल को 1–0 से हराकर खिताब जीता। ➨ यह मैच रामकृष्ण मिशन आश्रम ग्राउंड, नारायणपुर (छत्तीसगढ़) में खेला गया। ➨ यह मणिपुर का 23वां खिताब है, जो किसी भी राज्य का सबसे अधिक है। ▪️मणिपुर: ➨ लाई हराओबा, संगाई महोत्सव ➨ याओशांग, पोराग उत्सव ➨ थांगशी झरना, खोउपुम झरना ➨ बराक झरना, खोंगहामपत ऑर्किडेरियम ➨ लोकटक झील, कीबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान 9. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16वें अंतरराष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी (IREE 2025) का उद्घाटन किया। ➨ यह एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी रेलवे प्रदर्शनी है, जिसमें 15 देशों की 450 कंपनियों ने भाग लिया। ➨ भारत ने अपनी नवीनतम ट्रेनों — वंदे भारत, नामो भारत, और अमृत भारत एक्सप्रेस — को प्रदर्शित किया। ▪️भारतीय रेल: ➨ स्थापना – 1853 ➨ मुख्यालय – नई दिल्ली ➨ अध्यक्ष – सतीश कुमार 10. अहमदाबाद (गुजरात) को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए अनुशंसित किया गया है, जो राष्ट्रमंडल खेल आंदोलन के 100 वर्ष पूरे होने का प्रतीक होगा। ➨ यह प्रस्ताव भारत सरकार, गुजरात सरकार और राष्ट्रमंडल खेल संघ भारत द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। ▪️राष्ट्रमंडल खेल: ➨ प्रथम आयोजन – 1930 (हैमिल्टन, कनाडा) ➨ अगला आयोजन – 2026 (ऑस्ट्रेलिया) ▪️गुजरात: ➨ मुख्यमंत्री – भूपेंद्र पटेल ➨ राज्यपाल – आचार्य देवव्रत ➨ नागेश्वर मंदिर, सोमनाथ मंदिर ➨ कच्छ की खाड़ी मरीन अभयारण्य ➨ नलसरोवर पक्षी अभयारण्य ➨ ककरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र ➨ नारायण सरोवर वन्यजीव अभयारण्य ➨ सरदार सरोवर जलविद्युत परियोजना ➨ पोरबंदर झील वन्यजीव अभयारण्य

✨ 2026 उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए होगा सुनहरा अवसर✨
🔴 लखनऊ: साल 2026 में युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी की बड़ी सौगात 🟢 मुख्य बिंदु: 🔹 मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से खाली पदों की जानकारी मांगी 🔹 वर्ष 2026 में युवाओं को 1.5 लाख सरकारी नौकरियां 🔹 सरकार बनाएगी 10 साल में 10 लाख नौकरी देने का रिकॉर्ड 🔹 पुलिस, शिक्षा, कारागार, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग में निकलेगी भर्ती 🔹 आवास विकास, बाल विकास, पुष्टाहार विभाग में भी वैकेंसी 🔹 पुलिस व शिक्षा विभाग में 50-50 हजार पदों पर भर्ती 🔹 राजस्व विभाग में 20 हजार पदों पर भर्ती 🔹 बीते 8.5 सालों में 8.5 लाख से अधिक युवाओं को मिली नौकरी 📌 तैयारी में जुट जाइए, 2026 युवाओं के लिए अवसरों का साल होगा! 🚀

✨ 2026 उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए होगा सुनहरा अवसर✨ 🔴 लखनऊ: साल 2026 में युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी की बड़ी सौगात 🟢 म
+1
✨ 2026 उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए होगा सुनहरा अवसर✨ 🔴 लखनऊ: साल 2026 में युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी की बड़ी सौगात 🟢 मुख्य बिंदु: 🔹 मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से खाली पदों की जानकारी मांगी 🔹 वर्ष 2026 में युवाओं को 1.5 लाख सरकारी नौकरियां 🔹 सरकार बनाएगी 10 साल में 10 लाख नौकरी देने का रिकॉर्ड 🔹 पुलिस, शिक्षा, कारागार, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग में निकलेगी भर्ती 🔹 आवास विकास, बाल विकास, पुष्टाहार विभाग में भी वैकेंसी 🔹 पुलिस व शिक्षा विभाग में 50-50 हजार पदों पर भर्ती 🔹 राजस्व विभाग में 20 हजार पदों पर भर्ती 🔹 बीते 8.5 सालों में 8.5 लाख से अधिक युवाओं को मिली नौकरी 📌 तैयारी में जुट जाइए, 2026 युवाओं के लिए अवसरों का साल होगा! 🚀

🟢 SSC CGL 2025 (Tier-I) RESULT OUT 🔴 Official Result Released 🔴 SC (Scheduled Caste) • Cut-off Marks: 114.97063 • Candidates Shortlisted: 25,338 🟠 ST (Scheduled Tribe) • Cut-off Marks: 106.36936 • Candidates Shortlisted: 11,729 🟡 OBC (Other Backward Class) • Cut-off Marks: 130.36617 • Candidates Shortlisted: 43,260 🟢 EWS (Economically Weaker Section) • Cut-off Marks: 127.41630 • Candidates Shortlisted: 20,268 🔵 UR (Unreserved / General) • Cut-off Marks: 136.83159 • Candidates Shortlisted: 20,035* 🟣 ESM (Ex-Servicemen) • Cut-off Marks: 92.80460 • Candidates Shortlisted: 3,511 🟤 OH (Orthopaedically Handicapped) • Cut-off Marks: 100.87394 • Candidates Shortlisted: 1,667 ⚫️ HH (Hearing Handicapped) • Cut-off Marks: 68.79973 • Candidates Shortlisted: 1,550$ 🔷 VH (Visually Handicapped) • Cut-off Marks: 72.00006 • Candidates Shortlisted: 1,615# 🟧 Others (PwD) • Cut-off Marks: 41.70541 • Candidates Shortlisted: 1,445^ ✨ Total Candidates Shortlisted: 130,418

📘 भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 📝 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Practice Set) 🔹 प्रश्न 1. हिट-एंड-रन (Hit and Run) के मामलों में BNS की धारा 106(2) के तहत अधिकतम कितनी सजा का प्रावधान है? • (A) 5 वर्ष • (B) 7 वर्ष • 🟢 (C) 10 वर्ष • (D) 14 वर्ष 🔹 प्रश्न 2. आपराधिक बल के प्रयोग द्वारा महिला की लज्जा भंग करने के आशय से हमला (IPC 354) अब BNS की किस धारा में है? • (A) धारा 74 • 🟢 (B) धारा 75 • (C) धारा 76 • (D) धारा 79 🔹 प्रश्न 3. तेजाब (Acid) फेंकना या फेंकने का प्रयास करना BNS की किस धारा में दंडनीय है? • (A) धारा 120 • (B) धारा 326B • 🟢 (C) धारा 115 • (D) धारा 124(2) 🔹 प्रश्न 4. पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा महिला के प्रति क्रूरता (IPC 498A) अब BNS की किस धारा में है? • (A) धारा 84 • (B) धारा 86 • 🟢 (C) धारा 85 • (D) धारा 82 🔹 प्रश्न 5. लूट (Robbery) के लिए दंड का प्रावधान BNS की किस धारा में है? • (A) धारा 392 • (B) धारा 309 • 🟢 (C) धारा 310 • (D) धारा 308 🔹 प्रश्न 6. BNS के किस धारा में डकैती के लिए कठोर दंड का प्रावधान है? • (A) धारा 395 • (B) धारा 312 • 🟢 (C) धारा 311 • (D) धारा 310(2) 🔹 प्रश्न 7. IPC की धारा 124A (राजद्रोह) को हटाकर अब देश की संप्रभुता को खतरे में डालने वाले कृत्य BNS की किस धारा में रखे गए हैं? • (A) धारा 150 • 🟢 (B) धारा 152 • (C) धारा 124 • (D) धारा 147 🔹 प्रश्न 8. आतंकवादी कृत्य (Terrorist Act) को BNS की किस धारा में परिभाषित किया गया है? • 🟢 (A) धारा 113 • (B) धारा 111 • (C) धारा 115 • (D) धारा 121 🔹 प्रश्न 9. आपराधिक षड्यंत्र (Criminal Conspiracy – IPC 120B) अब BNS की किस धारा में है? • 🟢 (A) धारा 61 • (B) धारा 62 • (C) धारा 120 • (D) धारा 48 🔹 प्रश्न 10. मानहानि (Defamation – IPC 499/500) अब BNS की किस धारा में है? • 🟢 (A) धारा 356 • (B) धारा 354 • (C) धारा 351 • (D) धारा 352 ✨ UPSI के लिए अति-महत्वपूर्ण

photo content

🔴 अकबर (1556–1605 ई.) 🟢 पानीपत का द्वितीय युद्ध (1556 ई.) किनके बीच हुआ? ➡️ उत्तर: अकबर (बैरम खाँ) और हेमू 🔵 अकबर ने किस राजपूत राजा की पुत्री (जोधाबाई) से विवाह कर कछवाहा वंश से संबंध बनाए? ➡️ उत्तर: राजा भारमल 🟣 हल्दीघाटी का युद्ध (1576 ई.) किनके बीच लड़ा गया? ➡️ उत्तर: अकबर (मानसिंह) और महाराणा प्रताप 🟠 अकबर ने 'जजिया कर' को कब समाप्त किया? ➡️ उत्तर: 1564 ई. 🟡 'मनसबदारी प्रथा' की शुरुआत किस मुगल शासक ने की? ➡️ उत्तर: अकबर 🔵 अकबर ने धार्मिक चर्चा के लिए फतेहपुर सीकरी में किसका निर्माण करवाया? ➡️ उत्तर: इबादत खाना 🟢 अकबर के दरबार का प्रसिद्ध संगीतकार और राजस्व मंत्री कौन थे? ➡️ उत्तर: 🎵 तानसेन – प्रसिद्ध संगीतकार 💰 टोडरमल – राजस्व मंत्री