en
Feedback
UJJWAL IAS AYODHYA®™

UJJWAL IAS AYODHYA®™

Open in Telegram

Welcome to Ujjwal IAS official Telegram channel.

Show more

📈 Analytical overview of Telegram channel UJJWAL IAS AYODHYA®™

Channel UJJWAL IAS AYODHYA®™ (@ujjawaliasayodhya) in the Hindi language segment is an active participant. Currently, the community unites 19 794 subscribers, ranking 10 071 in the Education category and 21 473 in the India region.

📊 Audience metrics and dynamics

Since its creation on невідомо, the project has demonstrated rapid growth, gathering an audience of 19 794 subscribers.

According to the latest data from 03 July, 2026, the channel demonstrates stable activity. Although there has been a change in the number of participants by 131 over the last 30 days and by 1 over the last 24 hours, overall reach remains high.

  • Verification status: Not verified
  • Engagement rate (ER): The average audience engagement rate is 25.53%. Within the first 24 hours after publication, content typically collects 19.59% reactions from the total number of subscribers.
  • Post reach: On average, each post receives 5 054 views. Within the first day, a publication typically gains 3 878 views.
  • Reactions and interaction: The audience actively supports content: the average number of reactions per post is 13.
  • Thematic interests: Content is focused on key topics such as टेस्ट, सफलता, मेहनत, तैयारी, सीरीज.

📝 Description and content policy

The author describes the resource as a platform for expressing subjective opinions:
Welcome to Ujjwal IAS official Telegram channel.

Thanks to the high frequency of updates (latest data received on 04 July, 2026), the channel maintains relevance and a high level of publication reach. Analytics show that the audience actively interacts with content, making it an important point of influence in the Education category.

19 794
Subscribers
+124 hours
+927 days
+13130 days
Posts Archive
भारत में GST से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न 👉 1. GST लागू हुआ 1 जुलाई 2017 👉 2. GST का मॉडल कहाँ से लिया गया है कनाडा 👉 3. GST बिल पारित करने वाला प्रथम राज्य असम 👉 4. GST लागू करने वाला प्रथम राज्य तेलंगाना 👉 5. GST लागू करने का सुझाव विजय केलकर समिति 👉 6. GST प्रारूप के प्रथम अध्यक्ष असीम दास गुप्ता 👉 7. GST का गठन अनुच्छेद 279A 👉 8. GST पारित किया गया 122वें संविधान संशोधन के तहत 👉 9. GST अधिनियम 101वें संविधान संशोधन के तहत 👉 10. GST परिषद का मुख्यालय दिल्ली 👉 11. GST परिषद के अध्यक्ष भारत के वित्त मंत्री 👉 12. GST अपनाने वाले देशों की संख्या 160+ देश 👉 13. GST लागू करने वाला प्रथम देश फ्रांस 👉 14. GST के तीन भाग CGST, SGST, IGST 👉 15. GST का फुल फॉर्म Goods and Services Tax

महत्वपूर्ण पुरस्कार – सामान्य ज्ञान 👉 नोबेल पुरस्कार — स्थापना वर्ष: 1901 👉 ऑस्कर अवार्ड — स्थापना वर्ष: 1929 👉 भारत रत्न — स्थापना वर्ष: 1954 👉 ज्ञानपीठ पुरस्कार — शुरुआत: 1961 👉 गांधी शांति पुरस्कार — शुरुआत: 1995 👉 द्रोणाचार्य पुरस्कार — स्थापना: 1985 👉 मैन बुकर पुरस्कार — स्थापना: 1969 👉 अर्जुन पुरस्कार — शुरुआत: 1961 👉 पुलित्जर पुरस्कार — स्थापना: 1917 👉 व्यास सम्मान — शुरुआत: 1992 👉 कलिंग पुरस्कार — स्थापना: 1952 👉 सरस्वती सम्मान — स्थापना: 1991 👉 दादा साहेब फाल्के पुरस्कार — शुरुआत: 1969 👉 रेमन मैग्सेसे पुरस्कार — स्थापना: 1957 👉 राजीव गांधी खेल रत्न — स्थापना: 1992 👉 साहित्य अकादमी पुरस्कार — शुरुआत: 1955 🔴 UPSI / Police Constable Exam के लिए बहुत महत्वपूर्ण।

विश्व की प्रमुख नदियाँ — MCQs (Objective Format) 1. मिसिसिपी नदी किस महाद्वीप में स्थित है? A) एशिया B) अफ्रीका C) उत्तर अमेरिका D) यूरोप सही उत्तर: C 2. यांग्त्ज़ी नदी किस देश में बहती है? A) जापान B) चीन C) थाईलैंड D) रूस सही उत्तर: B 3. गंगा नदी का उद्गम स्थल कहाँ है? A) सतलुज ग्लेशियर B) सियाचिन ग्लेशियर C) गंगोत्री हिमनद D) काराकोरम पास सही उत्तर: C 4. ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम स्थल कहाँ है? A) नेपाल B) तिब्बत C) भारत D) भूटान सही उत्तर: B 5. नर्मदा नदी कहाँ मिलती है? A) बंगाल की खाड़ी B) अरब सागर C) भूमध्य सागर D) लाल सागर सही उत्तर: B 6. सिंधु नदी का उद्गम कहाँ होता है? A) हिमाचल प्रदेश B) नेपाल C) तिब्बत D) लद्दाख सही उत्तर: C 7. कोसी नदी मुख्यतः किस भारतीय राज्य में बहती है? A) असम B) बिहार C) उत्तर प्रदेश D) झारखंड सही उत्तर: B 8. राइन (Rhine) नदी किस महाद्वीप में है? A) एशिया B) यूरोप C) दक्षिण अमेरिका D) अफ्रीका सही उत्तर: B 9. मेकांग (Mekong) नदी किस महाद्वीप में बहती है? A) एशिया B) उत्तरी अमरीका C) यूरोप D) ओशिनिया सही उत्तर: A 10. गंगा और यमुना का संगम कहाँ होता है? A) वाराणसी B) हरिद्वार C) प्रयागराज D) उज्जैन सही उत्तर: C 11. डेन्यूब (Danube) नदी निम्न में से किस देश से होकर बहती है? A) मैक्सिको B) जर्मनी C) मिस्र D) ब्राज़ील सही उत्तर: B 🔴 UPSI / Police Constable Exam के लिए बहुत महत्वपूर्ण।

मद्रास हाईकोर्ट जज के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव 🟠 मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी.आर. स्वामीनाथन के एक आदेश के खिलाफ INDIA गठबंधन के सांसद महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं। 👉 यह विवाद थिरुप्परनकुंड्रम (Thirupparankundram) में एक दरगाह के पास स्थित 'दीपथून' (स्तंभ) पर कार्तिकेय दीपम जलाने के अदालती आदेश और उसके बाद उपजे सांप्रदायिक तनाव की आशंकाओं से जुड़ा है। 📌 मुख्य तथ्य (Exam Important): 👉 प्रस्ताव की शुरुआत: महाभियोग प्रक्रिया शुरू करने के लिए लोकसभा के 100 सदस्यों या राज्यसभा के 50 सदस्यों के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। 👉 विशेष बहुमत (Special Majority): प्रस्ताव स्वीकार होने और जांच समिति की रिपोर्ट के बाद, इसे दोनों सदनों द्वारा विशेष बहुमत (उपस्थित और मतदान करने वालों का 2/3 + सदन की कुल सदस्यता का बहुमत) से पारित होना चाहिए। 👉 भारत का इतिहास: भारत में अब तक किसी भी जज को महाभियोग द्वारा सफलतापूर्वक नहीं हटाया गया है 👉 अंतिम अधिकार: संसद के दोनों सदनों से प्रस्ताव पारित होने के बाद, राष्ट्रपति जज को हटाने का आदेश जारी करते हैं। 👉 संवैधानिक प्रावधान: उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को हटाने की प्रक्रिया वही है जो सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश (अनुच्छेद 124(4)) के लिए है।

UPSSSC PET रिजल्ट सम्बन्धित सूचना जिन विद्यार्थियों ने UPSSSC ऐप नही डाउनलोड किया है। वो सभी अभ्यर्थी UPSSSC ऐप डाउनलोड करके अपना रिजल्ट आराम से देख सकते है।

महापरिनिर्वाण दिवस महापरिनिर्वाण दिवस, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की पुण्यतिथि (6 दिसंबर 1956) के अवसर पर पूरे भारत में मनाया गया। डॉ. बी. आर. अंबेडकर: 14 अप्रैल, 1891 को महू (मध्य प्रदेश) में जन्मे, वे एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार थे। महापरिनिर्वाण दिवस: महापरिनिब्बान सुत्त (Mahaparinibbana Sutta) में भगवान बुद्ध के 80 वर्ष की आयु में महापरिनिर्वाण को दर्ज किया गया है। 6 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि डॉ. बी. आर. अंबेडकर को सम्मानित किया जा सके, जिन्होंने सामाजिक समानता पर आधारित नवयाना बौद्ध धर्म की स्थापना की। उनका स्मारक चैत्या भूमि, दादर (मुंबई) में स्थित है। योगदान संविधान: संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में, उन्होंने मौलिक अधिकारों, अछूत प्रथा के उन्मूलन, संघवाद, अल्पसंख्यक संरक्षण और स्वतंत्र न्यायपालिका को सुनिश्चित किया।

PET RESULT OUT

महत्वपूर्ण सूचना दारोगा बैच के लिये संस्थान में दारोगा का 03 बैच संचालित किये जा रहा है। इस बैच में प्रतिदिन 06 विषयों की क्लास के प्रैक्टिस पर फोकस किया जा रहा है। साथ में प्रत्येक शनिवार को मॉक टेस्ट सीरीज आयोजित की जा रही है। दिनांक- 01 जनवरी 2026 से क्लास के साथ-साथ प्रतिदिन शाम 04 बजे से 06 बजे तक टेस्ट सीरीज आयोजित की जाएगी। यह टेस्ट सीरीज 28 फरवरी तक चलेगी। यह टेस्ट सीरीज आपकी आने वाली परीक्षा के लिए ब्रह्मास्त्र सिद्ध होगी और आपके चयन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस टेस्ट सीरीज के लिये रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो गया है।

महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स ‼️ भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF), 2025‼️ भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (India International Science Festival- IISF) का 11वाँ संस्करण 6-9 दिसंबर, 2025 तक हरियाणा के पंचकूला में आयोजित किया गया। IISF 2025 का विज़न: ‘विज्ञान से समृद्धि: आत्मनिर्भर भारत के लिये’। आयोजन: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM), पुणे के सहयोग से।

महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स ‼️ श्योक टनल ‼️ भारत के रक्षामंत्री ने पूर्वी लद्दाख में रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण श्योक टनल सहित 125 सीमा सड़क संगठन (BRO) की अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन किया। श्योक टनल विशेषताएँ और स्थान: यह एक कट-एंड-कवर टनल है, जिसकी लंबाई 920 मीटर है और ऊँचाई 12,000 फीट से अधिक है। यह दारबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी (DS-DBO) रोड पर पूर्वी लद्दाख में स्थित है, जो चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास है। DS-DBO मार्ग भारत के उत्तरतम सैनिक पोस्ट दौलत बेग ओल्डी (DBO) तक एकमात्र सतही मार्ग प्रदान करता है, जो LAC के पास स्थित है और सुरक्षा, निगरानी तथा सियाचिन ग्लेशियर तक पहुँच सुनिश्चित करने के लिये अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। यह मार्ग सभी मौसम में अग्रिम क्षेत्रों तक कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है और उस हिस्से को बायपास करता है जो भारी बर्फबारी, हिमस्खलन और भूस्खलन के लिये संवेदनशील है। रणनीतिक और सैन्य महत्त्व: यह मार्ग सर्दियों में बाधाओं को काफी हद तक कम करता है और पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में तैनात सैनिकों के लिये एक स्थिर आपूर्ति शृंखला सुनिश्चित करता है। महत्त्व: वर्ष 2020 के गलवान घाटी संघर्ष और उसके बाद चीन के साथ सैन्य टकराव के बाद इसकी महत्त्वता काफी बढ़ गई है।

महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स ‼️प्रीह विहियर मंदिर‼️ थाईलैंड ने सीमा के पास दो थाई सैनिकों की हत्या के बाद कंबोडियाई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किये, जिससे ऐतिहासिक प्रीह विहियर मंदिर (Preah Vihear Temple) को केंद्र बनाकर लंबित संघर्ष फिर से भड़का। प्रीह विहियर: यह भगवान शिव को समर्पित एक हिंदू मंदिर है, जो कंबोडिया में थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के पास डैंगरेक पर्वतों में स्थित है। यह मंदिर 11वीं सदी में खमेर राजाओं सूर्यवर्मन I और II द्वारा निर्मित किया गया था और यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल होने के साथ-साथ थाईलैंड और कंबोडिया दोनों के लिये एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक भी है।

photo content

8 Dec 2025 LT Grade Home Science Test Paper Answer Key
8 Dec 2025 LT Grade Home Science Test Paper Answer Key

6 Dec 2025 LT Grade Home Science Test Paper Answer Key
6 Dec 2025 LT Grade Home Science Test Paper Answer Key

कभी-कभी रास्ते आसान नहीं होते, पर जो हिम्मत नहीं हारते — वही इतिहास लिखते हैं। 💪 उपासना श्रीवास्तव जी की यात्रा भी ऐसी ही प्
+1
कभी-कभी रास्ते आसान नहीं होते, पर जो हिम्मत नहीं हारते — वही इतिहास लिखते हैं। 💪 उपासना श्रीवास्तव जी की यात्रा भी ऐसी ही प्रेरक रही है। सबसे पहले— 🏅 UPTET/CTET में टॉप स्कोर शुरुआती दौर से ही उन्होंने अपनी योग्यता सिद्ध की। 🔥 BPSC TRE-1 की नौकरी छोड़ने का साहस बड़े सपनों के लिए जोखिम लेना पड़ा, पर हिम्मत कायम रही। 🎯 KVS इंटरव्यू तक पहुँचना अंतिम चयन न होने की पीड़ा भी मिली, पर रुकना उन्होंने नहीं चुना— यह अनुभव उन्हें और मजबूत करता गया। 🌿 VPO में चयनमेहनत ने सफलता का पहला बड़ा फल दिया। यह उपलब्धि उनके आत्मविश्वास को और दृढ़ बनाती चली गई। और अब—सबसे ताज़ा, सबसे नई उपलब्धि… ✨ Railway PRT परीक्षा में प्री-रिज़ल्ट में शानदार सफलता! यह जीत कल ही आई है और नई उम्मीद, नई रोशनी ले आई है। इंटरव्यू अभी शेष है, पर हमें पूर्ण विश्वास है कि उनकी लगन और तैयारी उन्हें अंतिम चयन तक अवश्य ले जाएगी।

यश सोनकर जी, कल जारी हुए रेलवे टीजीटी टीचर परीक्षा के परिणाम में सफलता प्राप्त कर आपने न केवल अपने परिवार बल्कि अपने संस्थान
+2
यश सोनकर जी, कल जारी हुए रेलवे टीजीटी टीचर परीक्षा के परिणाम में सफलता प्राप्त कर आपने न केवल अपने परिवार बल्कि अपने संस्थान का भी नाम गर्व से ऊँचा किया है। यह उपलब्धि आपके परिश्रम, समर्पण और धैर्य का परिणाम है। यह अभी केवल प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम है, आगे इंटरव्यू का पड़ाव शेष है—जिसे आप अवश्य ही पूरे आत्मविश्वास से पार करेंगे। आपकी इस उपलब्धि पर हृदय से बहुत-बहुत बधाई और इंटरव्यू के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। आप इसी तरह निरंतर आगे बढ़ते रहें, नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें और सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करें। गर्व है—आप पर और आपकी मेहनत पर! 💐 एक बार फिर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। 💐

देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) एवं पद्म विभूषित जनरल बिपिन रावत जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन। 🕯️🙏 राष्ट्र
देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) एवं पद्म विभूषित जनरल बिपिन रावत जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन। 🕯️🙏 राष्ट्र सेवा में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। 🇮🇳✨

photo content

photo content