Ras Notes Omii....✍️🍍🍊
Closed channel
5 245
Subscribers
No data24 hours
-537 days
-1430 days
Posts Archive
इंदिरा शहरी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना किया गया
भारत 2025 में पहले खो-खो विश्व कप की मेजबानी करेगा
भारत 13 से 19 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर (IGI) स्टेडियम में पहले Kho Kho वर्ल्ड कप की मेज़बानी करने के लिए तैयार है। यह ऐतिहासिक आयोजन Kho Kho को वैश्विक स्तर पर प्रमोट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भारत के सबसे प्रिय पारंपरिक खेलों में से एक है। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) और Kho Kho फेडरेशन ऑफ इंडिया (KKFI) के समर्थन से इस टूर्नामेंट को पारंपरिक खेलों के प्रचार में एक मील का पत्थर माना जा रहा है।
"Heal in Rajasthan 2024"
"हील इन राजस्थान नीति 2024":
राजस्थान में चिकित्सा पर्यटन
अगस्त 2024 में राज्य सरकार द्वारा पेश की गई नई "हील इन राजस्थान नीति 2024" का उद्देश्य राजस्थान को चिकित्सा पर्यटन के लिए अग्रणी स्थान बनाना है। यह राज्य की मजबूत स्वास्थ्य सुविधाओं और सांस्कृतिक आकर्षण का उपयोग दुनिया भर से आगंतुकों को आकर्षित करने के लिए करेगी।
राजस्थान सरकार द्वारा घरेलू और विदेशी दोनों आगंतुकों के लिए राज्य को चिकित्सा मूल्य यात्रा (एमवीटी) गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना है।
राजस्थान उपचुनाव 2024
▪️विधानसभा क्षेत्र एवं विजेता प्रत्याशी।
1️⃣ खींवसर - रेवंतराम डांगा ( बीजेपी )
2️⃣ झुंझुनूं - राजेंद्र भांबू ( बीजेपी )
3️⃣ चौरासी - अनिल कटारा ( बाप )
4️⃣ सलूंबर - शांता मीणा ( बीजेपी )
5️⃣ देवली उनियारा - राजेंद्र गुर्जर ( बीजेपी )
6️⃣ रामगढ - सुखवंत सिंह ( बीजेपी )
7️⃣ दौसा - दीनदयाल बैरवा ( काँग्रेस )
💠 उपचुनावों के बाद विधानसभा में विभिन्न राजनीतिक दलों की स्थिति।
1️⃣ बीजेपी - 119 सीटें
2️⃣ कॉंग्रेस - 66 सीटें
3️⃣ निर्दलीय - 08 सीटें
4️⃣ बाप - 04 सीटें
5️⃣ बसपा - 02 सीटें
6️⃣ RLD - 01 सीट
Most important fact
▪️महिला विधायकों की संख्या - 21
▪️ST महिला विधायक - 3 (आरक्षित क्षेत्र)
▪️SC महिला विधायक - 7 (आरक्षित क्षेत्र)
🔰 राजस्थान में संचालित प्रमुख अभियान:-
(RAS Pre, Reet व सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी)
● स्वच्छता ही सेवा अभियान - राजस्थान में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिये स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की गई ।
साथ ही राज्य ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पेड़ लगाने पर एक्ट्रा मार्क्स देने की एक नई पहल शुरू की है।
● ऑपरेशन सवेरा - राजस्थान के जोधपुर रेंज पुलिस और इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के संयुक्त प्रावधान से नशे के खिलाफ ऑपरेशन सवेरा अभियान की शुरुआत हुई है।
● मानस अभियान - हाल ही में राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में युवाओं को जागरूक करने तथा नशा की रोकथाम के लिये मानस नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
● गिव अप अभियान - राजस्थान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत मुफ्त राशन पा रहे सक्षम व्यक्तियों से स्वेच्छा से अपना नाम हटवाने के लिये गिव अप अभियान की शुरुआत की है।
● एक पेड़ एक जिंदगी अभियान - दैनिक भास्कर समूह ने राजस्थान के जयपुर में औषधीय पौधों, देशी पौधों की प्रजातियों के हमारे जीवन और आजीविका में महत्त्व, संरक्षण, उपयोग और उपयोगिता के बारे में अधिक जागरूकता और संवेदनशीलता पैदा करने के लिये इस अभियान की शुरुआत की है।
● ऑपरेशन एंटी-वायरस - राजस्थान के मेवात इलाके में पुलिस ने साइबर अपराध और साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिये चलाया अभियान।
● मिशन सरहद संवाद - 10 अक्तूबर, 2024 को राजस्थान के बीकानेर जिले से सरहदी क्षेत्र के गाँवों में पहुँचकर ग्रामीणों से संवाद करने और उनकी समस्याएँ सुनने के लिये 'मिशन सरहद संवाद' कार्यक्रम चलाया गया।
● देवमाली गाँव - 27 सितंबर, 2024 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा राजस्थान के ब्यावर जिले के देवमाली गाँव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव पुरस्कार से सम्मानित किया है।
● सुरक्षित माँ, स्वस्थ बच्चा जागरूकता अभियान
• 11 सितंबर, 2024 को राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के अंतर्गत राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित शक्ति उत्सव में "सुरक्षित मां, स्वस्थ बच्चा" अभियान की शुरुआत की गई।
• "सुरक्षित माँ, स्वस्थ बच्चा" जागरूकता अभियान राजस्थान में मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिये एक महत्त्वपूर्ण पहल है।
• इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित गर्भधारण, उचित पोषण, प्रसव पूर्व और प्रसव पश्चात् देखभाल के बारे में जागरूक करना है।
• इसके साथ ही इस अभियान का उद्देश्य मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाना, महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिये प्रेरित करना तथा समाज में स्वस्थ भविष्य के निर्माण की दिशा में कदम उठाना है।
● प्रखर राजस्थान रीडिंग अभियान
• 9 सितंबर, 2024 को राजस्थान में स्कूली छात्रों में रीडिंग स्किल विकसित करने के लिये प्रखर राजस्थान अभियान की शुरुआत की गई, जिसका आयोजन 2 अक्तूबर तक किया जाना है।
• इस अभियान में छात्रों में पढ़ने-लिखने के बेसिक ऑपरेशन को विकसित करने और उनको कक्षा के स्तर के अनुरूप लाने के लिये प्रदेश के सभी विद्यालयों में इस अभियान की शुरुआत की गई।
• भारत सरकार के निपुण मिशन का हिस्सा प्रखर राजस्थान अभियान के तहत कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता को बढ़ावा दिया जाएगा।
*📌 दिलवाड़ा के जैन मंदिर*
*👉🏻 स्थान - सिरोही*
*👉🏻 निर्माण - वास्तुपाल और तेजपाल नामक दो भाईयों द्वारा*
*👉🏻 समय - 1231 ई. में*
*👉🏻 शैली - नागर शैली व मारू गुर्जर स्थापत्य शैली का सुन्दर समन्वय*
*🪶 कर्नल जेम्स टॉड के अनुसार दिलवाड़ा के जैन मंदिर ताजमहल के बाद देश की सबसे सुंदर इमारत है।*. ❤️👏
दाबू प्रिंट..... आकोला (चितौड़गढ़)
CET Exam....२०२३
• अजरक प्रिंट
• बाड़मेर का अजरक प्रिंट प्रसिद्ध है।
• इस प्रिंट में लाल और नीले रंग का प्रयोग किया गया है।
• खत्री जाति इस कार्य को करने के लिए प्रसिद्ध है।
• जाजम/आजम प्रिंट
• चित्तौड़गढ़ का जाजम प्रिंट प्रसिद्ध है।
• इस प्रकार की छपाई में लाल और हरे रंग का प्रयोग किया जाता है।
• पिछवाई कला
• कपड़े पर भगवान कृष्ण के जीवन को चित्रित करने की कला को 'पिछवाई कला' कहा जाता है।
• यह कला नाथद्वारा (राजसमन्द) ज़िले में प्रसिद्ध है।
• इस कला का विकास मथुरा के कलाकारों ने किया है।
• दाबू प्रिंट
• चित्तौड़गढ़ जिले का अकोला गांव डब्बू प्रिंट के लिए प्रसिद्ध है।
• दाबू का अर्थ है दबाना।
⭕️ पंचवर्षीय योजनाओं में प्राथमिकता के प्रमुख क्षेत्र।
▪️ 1 पंचवर्षीय योजना (1951-56) - कृषि की प्राथमिकता।
▪️2 पंचवर्षीय योजना (1956-61) - उद्योग क्षेत्र की प्राथमिकता।
▪️ 3 पंचवर्षीय योजना (1961-66) - कृषि और उद्योग।
▪️ 4 पंचवर्षीय योजना (1969-74) - न्याय के साथ गरीबी के विकास को हटाया।
▪️ 5 वीं पंचवर्षीय योजना (1974-79) - गरीबी और आत्म निर्भरता को हटाया।
▪️ 6 पंचवर्षीय योजना (1980-85) - पाँचवीं योजना के रूप में ही जोर दिया।
▪️7 वीं पंचवर्षीय योजना (1985-90) - फूड प्रोडक्शन, रोजगार, उत्पादकता।
▪️ 8 वीं पंचवर्षीय योजना (1992-97) - रोजगार सृजन, जनसंख्या का नियंत्रण।
▪️ 9 वीं पंचवर्षीय योजना (1997-02) -7 प्रतिशत की विकास दर।
▪️ 10 वीं पंचवर्षीय योजना (2002-07) - स्व रोजगार और संसाधनों का विकास।
▪️ 11 वीं पंचवर्षीय योजना (2007-12) - व्यापक और तेजी से विकास।
▪️12वीं पंचवर्षीय योजना (2012-17) -स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता (समग्र विकास) का सुधार।
⭕️ राजस्थान: जनगणना 2011
▪️लिंगानुपात
▪️ राज्य का कुल लिंगानुपात – 928
सर्वाधिक लिंगानूपात वाले जिले
▪️डुंगरपुर 994
▪️राजसमंद 990
▪️पाली 987
🔷 न्यूनतम लिंगानुपात वाले जिले
▪️धौलपूर 846
▪️जैसलमेर 852
▪️करौली 861
▪️सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला(ग्रामिण क्षेत्र में) – पाली (1003 महिला/1000 पुरूष)
▪️सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला( ग्रामिण क्षेत्र में) – धौलपुर (841 महिला/1000 परूष)
▪️सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला(शहरी क्षेत्र में) – टोंक (985 महिला/1000 पुरूष)
▪️सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला( शहरी क्षेत्र में) – जैसलमेर (807 महिला/1000 परूष)
⭕️ सीमेंट उद्योग
▪️ वर्तमान में राजस्थान सीमेंट उत्पादन में आंध्रप्रदेश के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
▪️राजस्थान में वर्तमान में 24 सीमेंट फैक्ट्री हैं, जिनमें सालाना 74 मिलियन टन सीमेंट उत्पादन हो रहा हैं।
▪️ प्रदेश की पहली सीमेंट फैक्ट्री 1915 में बूंदी के लाखेरी में लगायी थी।
▪️ प्रमुख सीमेंट उत्पादक जिलों में चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर, बूंदी, उदयपुर एवं सिरोही हैं।
⭕️वन विभाग प्रशासनिक प्रतिवेदन 2023-24
▪️राज्य में वन क्षेत्र - 32,921 वर्ग किमी
▪️राजस्थान के भौगोलिक क्षेत्रफल का - 9.61%
▪️ भारत के कुल वनों का राज्य में - 3.10% भाग
▪️ अभिलेखित वन क्षेत्र की दृष्टि से राजस्थान का देश में स्थान - 15वाँ
▪️ राज्य में प्रति व्यक्ति औसतन वनावरण एवं वृक्षावरण - 0.037 हैक्टयर
🔶 सर्वाधिक वन क्षेत्रफल
1. उदयपुर
2. बाराँ
3. करौली
🔶 सर्वाधिक वन प्रतिशत
1. प्रतापगढ़
2. उदयपुर
3. करौली
🔷 न्यूनतम वन क्षेत्रफल
1. चुरू
2. हनुमानगढ़
3. नागौर
🔷 न्यूनतम वन प्रतिशत
1. चुरू
2. जोधपुर
3. नागौर
Ancient and Medieval History Notes By Pratik Nayak Sir [UNACADEMY PLUS].pdf
Downloaded By : 👑 KING R & 👸QUEEN P
ℍ𝕖𝕝𝕡 𝕠𝕥𝕙𝕖𝕣𝕤 𝔾𝕠𝕕 𝕨𝕚𝕝𝕝 𝕙𝕖𝕝𝕡 𝕐𝕠𝕦
💞अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष
🔶 संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2025 को दूसरे अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में घोषित किया है।
🔶 इससे पहले वर्ष 2012 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में घोषित किया गया था।
◾️ राजस्थान पर्यटक ने जीते 2 प्रतिष्ठित पुरस्कार
• राजस्थान पर्यटन को कॉन्डे नेस्ट ट्रैवलर रीडर्स ट्रैवल अवार्ड्स के दौरान दो प्रतिष्ठित श्रेणियों में पुरस्कार दिया गया है।
1. फेवरेट लीजर डेस्टिनेशन इन इंडिया
2. फेवरेट इंडियन स्टेट फॉर रोड ट्रिप्स
फेवरेट लीजर डेकोरेशन इन इंडिया रनउप अवार्ड उदयपुर को मिला।
