Ras Notes Omii....✍️🍍🍊
Closed channel
5 245
Subscribers
No data24 hours
-537 days
-1430 days
Posts Archive
राजस्थान के बिस्मिल्लाह खान और शहनाई के जादूगर के नाम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात पेम्पे खान जी का निधन
लोक संगीत जगत में इन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी
ध्यातव्य है कि पेम्पे खान जी हमीरा कमायचा वादक स्वर्गीय पद्म श्री साकर खान जी हमीरा के छोटे भाई हैं
⭕ आईआईटी जोधपुर को ग्रैंड जूरी पुरस्कार
▪️CII वार्षिक शिखर सम्मेलन में सरकारी संस्थान श्रेणी में ग्रैंड जूरी पुरस्कार।
▪️पुरस्कार प्राप्तकर्ता : IIT निदेशक प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल
▪️यह पुरस्कार उद्योग और शिक्षा के सहयोग को मजबूत करने में आईआईटी जोधपुर के योगदान को मान्यता देता है।
⭕ सैल्यूट तिरंगा ने एंकर प्रीति सक्सेना को राजस्थान इकाई की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया।
▪️संगठन तिरंगे के सम्मान और
देशभक्ति को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है।
▪️यह 28 राज्यों और 15 देशों में अपनी राष्ट्रवादी सेवाएं प्रदान कर रहा है।
राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन
▪️आयोजन 14 दिसंबर, 2024 को उदयपुर में हुआ, जिसमें कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया गया👇
▪️ मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना: आंगनबाड़ी केंद्रों में दूध वितरण की योजना।
▪️आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र : प्रत्येक ब्लॉक में एक आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना।
▪️राज सखी पोर्टल : 45 लाख स्वयं सहायता समूहों के लिए एक पोर्टल का लॉन्च।
▪️इलेक्ट्रिक कुकिंग सिस्टम : 10,000 इलेक्ट्रिक कुकिंग सिस्टम का वितरण।
▪️RSRTC सुरक्षा कमांड सेंटर और बसों में पैनिक बटन : यात्रियों की सुरक्षा के लिए।
▪️राज सखी एप : महिलाओं को 24x7 पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक एप।
▪️ राज सखी राष्ट्रीय मेला 2024 : महिलाओं के लिए एक राष्ट्रीय मेला आयोजित किया जाएगा।
2025 कि भर्तीयो में नौकरी वही लगेगा जिसकी मैथ्स साइंस रीजनिंग, विज्ञान, करेंट अफेयर्स कंप्यूटर, जैसी चीजों पर पकड़ होगी...........
राजस्थान GK लगभग सभी का तैयार है, इसको इतना महत्त्व ना दे कि अन्य चीजों को समय ही ना दे सको
इन चीजों से आप एक नहीं बार बार सेलेक्ट हो सकते हो ❤️🙏
जो चीजें मजबूत नहीं हैं उसी पर मेहनत करे, जो चीजें आपकी तैयार है उसे स्किप करे
World Chess Championship 2024
✅अयोजन स्थल :- सिंगापुर (25 नवम्बर से 13 दिसंबर 2024)
✅अयोजक: अंतर्राष्ट्रीय चेस फेडरेशन (FIDE)
✅विजेता : गुकेश डोम्माराजू
▪️विश्व शतरंज चैंपियन का टाइटल हासिल करने के लिए गुकेश का मुकाबला चीन के डिंग लिरेन से हुआ।
▪️इसमें कुल 14 मैच खेले गए जिसमें से 3 मैच गुकेश व 2 मैच डिंग ने जीते, बाकी मैच ड्रॉ खेले गए, जिसमें गुकेश ने डिंग को 7.5-6.5 पॉइंट्स से मात दी।
▪️18 वर्षीय गुकेश शतरंज के इतिहास में सबसे छोटे विश्व चैंपियन है और यह उपलब्धि हासिल करने वाले, विश्वनाथन आनंद के बाद, दूसरे भारतीय है।
Indian Economy
Topic - GDP
👉बिश्वनाथ गोल्डर समिति की सिफारिश पर ।
👉सरकार ने GDP की गणना हेतु आधार वर्ष 2011-12 के स्थान 2022-23 किए जाने की घोषणा की।
✴ पशुधन सहायक भर्ती का 2041 पदो पर विस्तृत विज्ञप्ति जारी
💠 ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी से 01 मार्च 2025 तक
◾️ पहली बार उपराष्ट्रपति पर अविश्वास😱
🔹 संविधान के 72 साल में पहली बार राज्यसभा के सभापति (उपराष्ट्रपति) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया गया।
🔹 विपक्ष के 15 दलों के 65 सांसदों ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ राज्यसभा के महासचिव को नोटिस दिया।
🔹 उपराष्ट्रपति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव संविधान के अनुच्छेद 67बी में लिखित है।
🔹 अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 14 दिन का नोटिस देना आवश्यक है। तथा कम से कम 50 सांसदों का हस्ताक्षर होना आवश्यक है।
🔰 राजस्थान में संचालित प्रमुख अभियान:-
(RAS Pre, Reet व सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी)
● स्वच्छता ही सेवा अभियान - राजस्थान में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिये स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की गई ।
साथ ही राज्य ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पेड़ लगाने पर एक्ट्रा मार्क्स देने की एक नई पहल शुरू की है।
● ऑपरेशन सवेरा - राजस्थान के जोधपुर रेंज पुलिस और इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के संयुक्त प्रावधान से नशे के खिलाफ ऑपरेशन सवेरा अभियान की शुरुआत हुई है।
● मानस अभियान - हाल ही में राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में युवाओं को जागरूक करने तथा नशा की रोकथाम के लिये मानस नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
● गिव अप अभियान - राजस्थान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत मुफ्त राशन पा रहे सक्षम व्यक्तियों से स्वेच्छा से अपना नाम हटवाने के लिये गिव अप अभियान की शुरुआत की है।
● एक पेड़ एक जिंदगी अभियान - दैनिक भास्कर समूह ने राजस्थान के जयपुर में औषधीय पौधों, देशी पौधों की प्रजातियों के हमारे जीवन और आजीविका में महत्त्व, संरक्षण, उपयोग और उपयोगिता के बारे में अधिक जागरूकता और संवेदनशीलता पैदा करने के लिये इस अभियान की शुरुआत की है।
● ऑपरेशन एंटी-वायरस - राजस्थान के मेवात इलाके में पुलिस ने साइबर अपराध और साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिये चलाया अभियान।
● मिशन सरहद संवाद - 10 अक्तूबर, 2024 को राजस्थान के बीकानेर जिले से सरहदी क्षेत्र के गाँवों में पहुँचकर ग्रामीणों से संवाद करने और उनकी समस्याएँ सुनने के लिये 'मिशन सरहद संवाद' कार्यक्रम चलाया गया।
● देवमाली गाँव - 27 सितंबर, 2024 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा राजस्थान के ब्यावर जिले के देवमाली गाँव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव पुरस्कार से सम्मानित किया है।
● सुरक्षित माँ, स्वस्थ बच्चा जागरूकता अभियान
• 11 सितंबर, 2024 को राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के अंतर्गत राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित शक्ति उत्सव में "सुरक्षित मां, स्वस्थ बच्चा" अभियान की शुरुआत की गई।
• "सुरक्षित माँ, स्वस्थ बच्चा" जागरूकता अभियान राजस्थान में मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिये एक महत्त्वपूर्ण पहल है।
• इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित गर्भधारण, उचित पोषण, प्रसव पूर्व और प्रसव पश्चात् देखभाल के बारे में जागरूक करना है।
• इसके साथ ही इस अभियान का उद्देश्य मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाना, महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिये प्रेरित करना तथा समाज में स्वस्थ भविष्य के निर्माण की दिशा में कदम उठाना है।
● प्रखर राजस्थान रीडिंग अभियान
• 9 सितंबर, 2024 को राजस्थान में स्कूली छात्रों में रीडिंग स्किल विकसित करने के लिये प्रखर राजस्थान अभियान की शुरुआत की गई, जिसका आयोजन 2 अक्तूबर तक किया जाना है।
• इस अभियान में छात्रों में पढ़ने-लिखने के बेसिक ऑपरेशन को विकसित करने और उनको कक्षा के स्तर के अनुरूप लाने के लिये प्रदेश के सभी विद्यालयों में इस अभियान की शुरुआत की गई।
• भारत सरकार के निपुण मिशन का हिस्सा प्रखर राजस्थान अभियान के तहत कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता को बढ़ावा दिया जाएगा।
Share जरूर करें ‼️....
