Devendra Fadnavis
Open in Telegram
4 153
Subscribers
-124 hours
-37 days
-3930 days
Posts Archive
4 153
मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस:
असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आज मा. मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा जी के साथ आंध्र प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू जी, मध्य प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, पश्चिम बंगाल के मा. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी जी, उत्तराखंड के मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी, राजस्थान के मा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी, हरियाणा के मा. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी एवं गोवा के मा. मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत जी इनसे मुलाकात हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री हिमंता जी को शुभकामनाएं दी।
#Assam #OathCeremony #BJPAssamHattrick
4 153
मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस:
असम सरकार के ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आज राज्य के नवनिर्वाचित मा. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जी इनसे मुलाकात हुई। इस अवसर पर उन्हें लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान राजस्थान के मा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी, उप मुख्यमंत्री सुनेत्राताई पवार, सांसद सुनील तटकरे जी, सांसद प्रफुल्ल पटेल जी, दरंग-उदालगुडी, असम के सांसद दिलीप सैकिया, सांसद पार्थ पवार समेत अन्य मान्यवर उपस्थित थे।
#Assam #OathCeremony #BJPAssamHattrick
4 153
मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस:
असम में सुशासन और प्रगति के नए अध्याय की शुरुआत!
हिमंता बिस्वा सरमा जी इनको लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों का हृदयपूर्वक अभिनंदन!
असम की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा और एनडीए की सरकार चुनकर विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रति अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है। यह ऐतिहासिक जनादेश 'विकसित असम' के संकल्प को नई ऊर्जा और नई दिशा देने वाला है।
मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इनके दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले वर्षों में असम ने बुनियादी सुविधाओं, कनेक्टिविटी, निवेश और पर्यटन के क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छुआ है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी वर्षों में हिमंता बिस्वा सरमा जी इनकी सरकार में असम विकास, नवाचार और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ते हुए पूर्वोत्तर भारत की प्रगति का सशक्त केंद्र बनकर उभरेगा।
ईश्वर से आपके सफल और प्रभावी कार्यकाल की कामना करता हूं!
#Assam #OathCeremony #BJPAssamHattrick
Available now! Telegram Research 2025 — the year's key insights 
