271
订阅者
无数据24 小时
无数据7 天
+330 天
帖子存档
271
17 वर्षीय अश्वथ एस. बने भारत के 98वें शतरंज ग्रैंडमास्टर
कन्याकुमारी के 17 वर्षीय अश्वथ एस. पुणे इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर राउंड रॉबिन में अपना अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल करते हुए भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। अंतिम दौर में अश्वथ ने काले मोहरों से खेलते हुए अमरीका के कन्नन वैद्यनाथन को हराकर ग्रैंडमास्टर खिताब हासिल किया। उन्होंने 9 राउंड में 7 अंक प्राप्त करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया
271
✅भारतीय पिकलबॉल संघ ने 2026 पिकलबॉल विश्व कप के लिए भारतीय दल की घोषणा की
भारतीय पिकलबॉल संघ ने 2026 पिकलबॉल विश्व कप के लिए भारतीय दल की घोषणा कर दी है। यह दल एक प्रतिस्पर्धी चयन प्रक्रिया के बाद चुना गया है। 30 अगस्त से 6 सितंबर तक वियतनाम के दा नांग में आयोजित होने वाले पिकलबॉल विश्व कप में पेशेवर वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेगा। अंतरराष्ट्रीय पिकलबॉल जगत में एक जाना-पहचाना नाम हर्ष मेहता दल की कप्तानी करेंगे। उनके साथ अर्जुन सिंह भी होंगे, जो विश्व कप में अंडर-18 वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व और कप्तानी कर रहे हैं। पुरुष वर्ग में अनीश फ्रोलियन और अमन पटेल का भी चयन हुआ है। महिला वर्ग में मिहिका यादव, आलिया इब्राहिम, पर्ल अमलसादीवाला और नाओमी अमलसादीवाली शामिल हैं।
271
दुनिया का पहला कमर्शियल परमाणु-संचालित उपग्रह लॉन्च
8 जुलाई को SpaceX ने दुनिया के पहले कमर्शियल परमाणु-संचालित उपग्रह BOHR (Betavoltaic Orbital High-Reliability) को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। ये लॉन्चिंग ट्रांसपोर्टर-17 मिशन के तहत की गई है और ये उपग्रह अमेरिकी कंपनी सिटी लैब्स ने विकसित किया है। ये उपग्रह एक छोटा सा 'क्यूबसैट' है, जिसका आकार लगभग एक सॉफ्टबॉल जितना है। इसे 80 अन्य पेलोड्स के साथ SpaceX के फाल्कन 9 रॉकेट के जरिये कक्षा में स्थापित किया गया। ये दुनिया का पहला कमर्शियल परमाणु-संचालित उपग्रह माना जा रहा है
271
DRDO ने पिनाका लॉन्ग-रेंज गाइडेड रॉकेट की सफल टेस्टिंग की
8 जुलाई को DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से पिनाका लॉन्ग-रेंज गाइडेड रॉकेट (LRGR) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। रॉकेट ने उड़ान के दौरान तय सभी युद्धाभ्यास पूरे किए और टारगेट पर सटीक वार किया। इस नए गाइडेड वेरिएंट को भारतीय सेना में पहले से इस्तेमाल हो रहे 'पिनाका लॉन्चर' से ही दागा गया है। LRGR को एक ही लॉन्चर के जरिए अलग-अलग रेंज वाले पिनाका वेरिएंट्स से लॉन्च किया जा सकता है। पिनाका LRGR को DRDO की आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (ARDE) लैब और हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी (HEMRL) ने मिलकर डिजाइन किया है।
271
दूरसंचार विभाग समृद्ध ग्राम कार्यक्रम के लिए एक्शन लाइन सी6 – सक्षम वातावरण के तहत डब्ल्यूएसआईएस पुरस्कार 2026 से सम्मानित
दूरसंचार विभाग को अपने प्रमुख प्रोजेक्ट "समृद्ध ग्राम: भारतनेट द्वारा समर्थित एकीकृत भौतिक डिजिटल सेवा वितरण मॉडल" के लिए वैश्विक विजेता घोषित किया गया है। प्रतिष्ठित वर्ल्ड समिट ऑन द इन्फॉर्मेशन सोसाइटी पुरस्कार 2026 के एक्शन लाइन सी6 – एनेबलिंग एनवायरनमेंट श्रेणी के अंतर्गत यह पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार जिनेवा में आयोजित डब्ल्यूएसआईएस फोरम 2026 के दौरान प्रदान किया गया। इसमें समावेशी ग्रामीण विकास के लिए डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और दूरसंचार कनेक्टिविटी का लाभ उठाने की दिशा में भारत के अभिनव दृष्टिकोण को मान्यता दी गई। अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) के नेतृत्व में आयोजित सूचना समाज पर वर्ल्ड समिट ऑन द इन्फॉर्मेशन सोसाइटी (डब्ल्यूएसआईएस) प्रक्रिया के तहत स्थापित, डब्ल्यूआईएसआईएस पुरस्कार सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) का उपयोग करने वाली परियोजनाओं के लिए विश्व के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से हैं।
271
उत्तराखंड देश का छठा पूर्णतः साक्षर राज्य बना
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और उल्लास- नए भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत निर्धारित वयस्क साक्षरता मानकों को हासिल करने के बाद उत्तराखंड देश का छठा पूर्णतः साक्षर राज्य बन गया है। शिक्षा मंत्रालय के अधीन विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा निर्धारित साक्षरता मानकों की पूर्ति के बाद राज्यपाल ने 8 जुलाई 2026 को इस घोषणा को मंजूरी दी।
उत्तराखंड ने वयस्क साक्षरता मानक से आगे बढ़ते हुए 98.7 प्रतिशत साक्षरता दर हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ, उत्तराखंड पूर्णतः साक्षर राज्यों की सूची में मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम के साथ शामिल हो गया है।
271
करेंट अफेयर्स (अति महत्वपूर्ण)1. स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट 'INS महेंद्रगिरि' नौसेना में शामिल 2. 21 वर्षीय चेक टेनिस खिलाड़ी लिंडा नोस्कोवा ने विंबलडन महिला सिंगल्स का और टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर लगातार दूसरी बार विंबलडन पुरुष सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। 3. भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने इटली के लोनाटो में आयोजित ISSF शॉटगन विश्वकप 2026 में महिलाओं की 'ट्रैप' स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। यह उनका पहला व्यक्तिगत विश्वकप स्वर्णपदक है। 4. यूक्रेन की प्रधानमंत्री यूलिया स्वग्रीडेंको ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
271
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 18 अहम समझौते, यूरेनियम और रक्षा सहयोग को मिली नई मजबूती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद इन परिणामों की घोषणा की गई। भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर भी विकसित करेंगे। ऑस्ट्रेलिया भारत को सिविल न्यूक्लियर रिएक्टरों के लिए यूरेनियम उपलब्ध कराएगा। इससे ऑस्ट्रेलिया अब भारत के शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के लिए यूरेनियम की आपूर्ति कर सकेगा।
समझौता भारत के 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य को समर्थन देगा। दोनों देशों ने क्रिटिकल मिनरल्स, ग्रीन हाइड्रोजन, समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई। अंतरिक्ष क्षेत्र में भी दोनों देशों ने एक अहम कदम उठाया है। ऑस्ट्रेलिया के कोकोस (कीलिंग) द्वीप समूह में भारत के गगनयान मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए एक अस्थायी स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल स्थापित किया जाएगा
271
भद्रकाली का त्रिशूल, नंदी और षण्मुख कार्तिकेय की प्राचीन प्रतिमाएं लौटाएगा ऑस्ट्रेलिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सांस्कृतिक विरासत संरक्षण को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। ऑस्ट्रेलिया तमिलनाडु की तीन महत्वपूर्ण प्राचीन धरोहरों — भद्रकाली का त्रिशूल, पवित्र नंदी की पाषाण प्रतिमा और भगवान कार्तिकेय (षण्मुख) की छह मुख वाली पत्थर की प्रतिमा — को भारत को स्वेच्छा से लौटाने जा रहा है। यह घोषणा मेलबर्न में चल रहे तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ की बैठक के बाद की गई। संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि इन कलाकृतियों में देवी भद्रकाली का एक कांस्य त्रिशूल, नंदी की एक भव्य ग्रेनाइट प्रतिमा और छह सिर वाले कार्तिकेय की बेसाल्ट पत्थर की एक मूर्ति शामिल हैं।
271
न्यूजीलैंड ने भारत के लिए 57% एक्सपोर्ट टैरिफ फ्री किया
9 जुलाई को न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने 57% एक्सपोर्ट को टैरिफ फ्री करने का ऐलान किया। न्यूजीलैंड पीएम ने ये ऐलान पीएम नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा के ठीक पहले किया है।
मोदी शुक्रवार को न्यूजीलैंड पहुंचेंगे। इस ऐलान के बाद भारत से एक्सपोर्ट होने वाली कीवी फल, सेब, मीट प्रोडक्ट, वन और लकड़ी प्रोडक्ट 57% एक्सपोर्ट फ्री रहेंगे। इसके साथ ही सभी डेयरी प्रोडक्ट टैरिफ-फ्री नहीं होंगे।
271
भारत में सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर और 'वेस्ट टू वेल्थ' (कचरे से कंचन) की पहल के तहत, सड़क निर्माण में अब तक लगभग 80 लाख टन नगरपालिका (म्युनिसिपल) और ठोस कचरे का उपयोग किया जा चुका है।
• मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगभग 40 लाख टन कचरा इस्तेमाल किया गया है।
• हजारों किलोमीटर लंबी सड़कों और एक्सप्रेसवे (जैसे DND-फरीदाबाद-KMP एक्सप्रेसवे) के निर्माण में रिसाइकल्ड प्लास्टिक और 'जियोसेल' जैसी तकनीकों का सफल उपयोग किया गया है।
• केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) का लक्ष्य 2027 तक सड़क निर्माण में देश के 100% ठोस कचरे का उपयोग करना है।
271
चीन के ऑर्डोस में आयोजित प्रथम एशियन अंडर-23 (U-23) ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 (9 से 12 जुलाई) में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 16 पदक (3 स्वर्ण, 4 रजत और 9 कांस्य) अपने नाम किए हैं और पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया है 🇮🇳🥇🥈🥉
271
भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने जुलाई 2026 में इटली के लोनाटो में आयोजित ISSF शॉटगन वर्ल्ड कप की महिला ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। 🥇🇮🇳
वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं। 🌟
271
विद्युत मांग का सटीक आकलन करने और नेटवर्क की बेहतर योजना के लिए राजस्थान के अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL / अजमेर डिस्कॉम) में एआई (AI) तथा 'डिजिटल द्विन तकनीक' (Digital Twin Technology) पर आधारित पायलट परियोजना शुरू की जाएगी।
यह निर्णय राजस्थान सरकार और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (ISA) के बीच हस्ताक्षरित हुए 'फ्रेमवर्क फॉर एक्शन' समझौते के तहत लिया गया है।
271
आईएनएस महेन्द्रगिरि' भारतीय नौसेना में शामिल किया
(INS Mahendragiri)
'शक्तिशाली, विशाल, अद्वितीय'
'आईएनएस महेन्द्रगिरि' को 11 जुलाई, 2026 को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल किया गया।
यह युद्धपोत 'प्रोजेक्ट 17ए' के तहत निर्मित होने वाला छठा उन्नत (एडवांस्ड) स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट है।
इसे भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किया गया है और मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है।
इसका नाम पूर्वी घाट की 'महेन्द्रगिरि पर्वत श्रृंखला' के नाम पर रखा गया है, और इसका आदर्श वाक्य 'शक्तिशाली, विशाल, अद्वितीय' है।....
271
8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेज़बानी करेगा तेलंगाना
तेलंगाना, 8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेज़बानी करेगा। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस बात की घोषणा की। बहु-खेल प्रतियोगिता का आयोजन नवंबर महीने में होने की संभावना है। यह आयोजन देशभर के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करेगा।
271
इंडो-पैसिफिक सुरक्षा को नई मजबूती: अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने एसएमआर समझौते पर किए हस्ताक्षर
अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने मंगलवार को तीसरे देशों में छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (एसएमआर) की तैनाती को तेज करने के लिए एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
शुरुआत में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर ध्यान होगा। यह कदम ऊर्जा सुरक्षा और सिविल न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उनके बढ़ते रणनीतिक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
तुर्की की राजधानी अंकारा में नाटो समिट के दौरान अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जापान के विदेश मंत्री मोटेगी तोशिमित्सु और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून ने सहयोग के लिए एक मेमोरेंडम (एमओसी) पर साइन किए।
