ar
Feedback
DS SCIENCE

DS SCIENCE

الذهاب إلى القناة على Telegram

🔬 Govt Exam | Science Quiz | PDF Notes | Rajasthan Exam Preparation 📚 Daily Science Updates | MCQ | Important Questions

إظهار المزيد
269
المشتركون
-124 ساعات
-37 أيام
+130 أيام
أرشيف المشاركات
भारत की वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने मंगलवार रात को ग्लासगो में विमेंस 69 किलो कैटेगरी में अपने करियर का ऐतिहासिक प्रदर्शन करते ह
भारत की वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने मंगलवार रात को ग्लासगो में विमेंस 69 किलो कैटेगरी में अपने करियर का ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है. हरजिंदर कौर ने कुल 227 किलो वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी रखा. पंजाब की इस वेटलिफ्टर ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्नैच में 101 किलो और क्लीन एंड जर्क में 126 किलो वजन उठाया. वह कनाडा की शार्लेट सिमोन्यू से पीछे रहीं, जिन्होंने कुल 235 किलो (स्नैच में 108 किलो और क्लीन एंड जर्क में 127 किलो) वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता है.

राजस्थान पुलिस ने अपने जवानों और अधिकारियों की कार्यक्षमता, मानसिक स्वास्थ्य और पुलिस कल्याण को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत क
राजस्थान पुलिस ने अपने जवानों और अधिकारियों की कार्यक्षमता, मानसिक स्वास्थ्य और पुलिस कल्याण को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा ऐतिहासिक कदम उठाया है। जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) और यूनाइटेड किंगडम (UK) की प्रसिद्ध 'यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर' के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय जयपुर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा की मौजूदगी में दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों ने 5 वर्ष के लिए इस करार को अंतिम रूप दिया।

कॉमनवेल्थ खेल 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। महिला शॉट पुट F57 में शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिय
कॉमनवेल्थ खेल 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। महिला शॉट पुट F57 में शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि शिल्पा के. शाइला ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। भारोत्तोलन में वी. अजय बाबू और ज्ञानेश्वरी यादव ने सिल्वर और बिंद्यारानी देवी ने ब्रोंज पदक जीता। इसके अलावा सर्वेश अनिल कुशारे ने हाई जम्प में सिल्वर जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया।

ग्‍लासगो में चल रहे राष्‍ट्रमंडल खेलों में गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह
ग्‍लासगो में चल रहे राष्‍ट्रमंडल खेलों में गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह स्‍पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। उन्‍होंने स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में 27:49.78 का समय निकाला और ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन के बाद दूसरे स्‍थान पर रहे। इसके अतिरिक्‍त हरजिंदर कौर ने भी महिलाओं की 69 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीता। इसके साथ ही, #CommonwealthGames2026 में भारत के कुल पदकों की संख्या 12 हो गई है, जिसमें 2 स्वर्ण, 7 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।

राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह-2026 के सफल, गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में, मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास
राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह-2026 के सफल, गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में, मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में, शासन सचिवालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि, बीकानेर के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है कि, इस वर्ष राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह का आयोजन, बीकानेर में किया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि, वे बीकानेर जिला प्रशासन के साथ, प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए, निर्धारित समयसीमा में सभी तैयारियाँ पूर्ण करें, ताकि समारोह का आयोजन गरिमापूर्ण, भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से, किया जा सके।

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने सर्बिया में आयोजित, वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट वर्ल्ड कप 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्टैंडर्ड
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने सर्बिया में आयोजित, वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट वर्ल्ड कप 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्टैंडर्ड (SH1) स्पर्धा में, भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर, राजस्थान के श्री राहुल शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि, पूरा देश राहुल शर्मा के खेल प्रदर्शन से गौरवान्वित हुआ है। श्री बागडे ने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के जारी रहने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि, देश को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में, लगात
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में, लगातार प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में, राष्ट्रीय वायरल हैपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत, प्रदेशभर में वर्ष 2030 तक, हैपेटाइटिस सी के उन्मूलन के लिए, प्रो-एक्टिव अप्रोच के साथ, जाँच एवं उपचार गतिविधियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं।

✅सीएफसीएफआरएमएस 2.0 प्लेटफ़ॉर्म 💠भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के तहत 'नागरिक वित्तीय साइबर धोखाधड़ी रिपोर्टिंग और प्रबंधन प्रणाली' (सीएफसीएफआरएमएस) को वित्तीय धोखाधड़ी की तत्काल रिपोर्टिंग और जालसाजों द्वारा धन की हेराफेरी को रोकने के लिए वर्ष 2021 में शुरू किया गया। 💠I4C द्वारा संचालित सीएफसीएफआरएमएस के अनुसार 30.06.2026 तक 32.80 लाख से अधिक शिकायतों में 11,158 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय राशि बचाई जा चुकी है। ऑनलाइन साइबर शिकायतें दर्ज करने में सहायता के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर '1930' भी शुरू किया गया है। 💠साइबर अपराध शिकायतों से निपटने में परिचालन दक्षता को और मजबूत करने और एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय ने एनसीआरपी-सीएफसीएफआरएमएस के लिए एक व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। 💠यह एसओपी शिकायत प्रोसेसिंग, बैंक समन्वय, शिकायत निवारण, रकम रोकने के निर्देश को हटाने और एनसीआरपी के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के आधार पर सही दावेदारों को धोखाधड़ी वाली धनराशि की बहाली के लिए एक मानकीकृत ढांचा तैयार करती है।

☀️ पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना से देशभर में लाखों परिवारों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा का लाभ ग्रिड से जुड़े बिजली कनेक्शन वाले सभी आवासीय उपभोक्ता, ग्रामीण परिवारों सहित, PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana के तहत राष्ट्रीय पोर्टल पर आवेदन कर रूफटॉप सोलर सिस्टम का लाभ उठा सकते हैं। मुख्य उपलब्धियां (22 जुलाई 2026 तक): ✅ 39.72 लाख+ रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित ✅ 48.02 लाख+ परिवारों को लाभ ✅ वर्ष 2025-26 में ही 18.71 लाख रूफटॉप सोलर सिस्टम (कुल 6.7 GW क्षमता) स्थापित ✅ 22.71 लाख घरों को लाभान्वित किया गया ✅ 18.93 लाख+ लाभार्थियों को अपनी बिजली खपत के आधार पर किसी बिलिंग अवधि में शून्य बिजली बिल मिला इसके अलावा, योजना के तहत सरकारी एवं वाणिज्यिक भवनों, जैसे शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों, में भी रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने का प्रावधान है। हालांकि, इन श्रेणियों के लिए केंद्रीय वित्तीय सहायता (CFA) उपलब्ध नहीं है।

🔹केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 'भारत 6जी एलायंस' की प्रगति की समीक्षा की और '5जी प्रयोगशाला उत्कृष्टता
🔹केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 'भारत 6जी एलायंस' की प्रगति की समीक्षा की और '5जी प्रयोगशाला उत्कृष्टता पुरस्कार' प्रदान किए 🔹बी6जीए, दूरसंचार तकनीक के क्षेत्र में भारत को अग्रणी योगदानकर्ता बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को साकार करने की दिशा में काम कर रहा है 🔹केंद्रीय संचार मंत्री @JM_Scindia 'भारत 6जी एलायंस' को वैश्विक प्रगति के मानकों को अपनाना चाहिए और कार्यकारी समूहों के बीच सहयोग को मजबूत करना चाहिए 🔹सरकार ने भारत को 6जी तकनीक में वैश्विक लीडर बनाने के अपने संकल्प को दोहराया

✅ईशा सिंह ने ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में जीता स्वर्ण
1. चीन के हांग्जो में ISSF वर्ल्ड कप (राइफल/पिस्तौल /शॉटगन) का आयोजन हुआ। इसमें भारत की ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, मनु भाकर ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। ईशा इससे पहले म्यूनिख वर्ल्ड कप में विश्व रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं। 2. देश के 24 राज्यों के 130 शहर पिछले 5 वर्षों से गंभीर वायु प्रदूषण की समस्या का सामना कर रहे हैं। ये शहर वायु गुणवत्ता के तय मानकों को पूरा नहीं कर पाए हैं। इन शहरों में प्रदूषण कम करने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत 16,423 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी की है। 3. सरकार ने राज्यसभा में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को वही कानूनी संरक्षण देना है, जो अभी राष्ट्रगान 'जन गण मन' को मिला हुआ है। यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर वंदे मातरम के गायन में बाधा डालता है, तो उसे 3 साल की जेल या जुर्माना हो सकता है। योजना 4. कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना को 30 जून 2027 तक बढ़ाया। इसके तहत यदि ESI से जुड़ा कोई कर्मचारी बेरोजगार हो जाता है, तो उसे अधिकतम 90 दिनों तक अपनी मजदूरी का 50% बेरोजगारी राहत के रूप में दिया जाता है। राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। बैंकिंग 5. RBI जल्द ही 10 और 20 रुपए के पॉलिमर (प्लास्टिक) बैंक नोटों का फील्ड ट्रायल शुरू करेगा। इसके लिए 2 अरब पॉलिमर नोट छापने की मंजूरी मिली है। ये नोट कागज के नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ होंगे और ज्यादा समय तक चलेंगे। दुनिया के करीब 60 देशों में पॉलिमर नोट पहले से इस्तेमाल किए जा रहे हैं। 6. मार्केट रिसर्च फर्म ट्रैक्सन की नई रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु देश के स्पेस टेक इकोसिस्टम का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। देश की कुल स्पेस टेक फंडिंग का 57% (करीब 4,795 करोड़ रुपए) अकेले बेंगलुरु की कंपनियों को मिला है। साल 2025 में भारत के स्पेस टेक सेक्टर को लगभग 1,915 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड फंडिंग मिली थी।

✅अनाहत सिंहः पहली भारतीय जूनियर स्क्वॉश चैंपियन बनीं 1. सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक रोकने के लिए नंदन निलेकणी की अध्यक्षता में हाई-पावर्ड टास्क फोर्स बनाई। यह समिति तकनीक से पेपर लीक रोकने और NTA को पारदर्शी बनाने के सुझाव देगी। इसमें इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस. सोमनाथ, IIT मद्रास के निदेशक वी. कामाकोटी जैसे कई विशेषज्ञ हैं। 2. उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। सूची में सारनाथ के पुरातात्विक अवशेष और चौखंडी स्तूप भी शामिल हैं। यहीं भगवान गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला उपदेश दिया था। इसके साथ ही भारत में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। 3. केरल ने प्राथमिक स्कूलों में तकनीक को बढ़ावा देने के लिए 'डिजिटल स्क्वायर' पहल शुरू की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में गेमिंग तथा एनिमेशन जैसे कौशल विकसित करना है। इसके साथ ही 'साइबर सुरक्षा प्रोटोकॉल 2026' और 'थरापधम' नामक शैक्षणिक निगरानी प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है। 4. 17 वर्षीय भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने वर्ल्ड स्क्वॉश जूनियर चचैंपियनशिप के विमन कैटेगरी के सिंगल्स का खिताब जीता। उन्होंने मिस्र की रुकैया सालेम को हराकर जूनियर वर्ग में मिस्र का 16 साल पुराना दबदबा खत्म किया। वह यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय हैं। उन्होंने 2005 में जोशना चिनप्पा के उपविजेता रहने के रिकॉर्ड को भी तोड़ा था। 5. आंध्रा सरकार ने शहरी बाढ़ की सटीक भविष्यवाणी के लिए एआई 'सिटी फ्लड अलर्ट' प्लेटफॉर्म शुरू किया। यह सिस्टम 48 घंटे पहले बारिश का अनुमान और 6 घंटे पहले बाढ़ की चेतावनी दे सकता है। इसकी शुरुआत विजयवाड़ा से हुई है, जहां बुडामेरु नदी से बाढ़ का खतरा रहता है। 6. भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में 190 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। यह देश का इन खेलों में पहला गोल्ड है। वह 2018, 2022 और 2026 में लगातार 3 स्वर्ण जीतने वाली कॉमनवेल्थ गेम्स के 96 साल के इतिहास की पहली महिला वेटलिफ्टर बन गई हैं। उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क में नए रिकॉर्ड भी बनाए हैं।

photo content
+8

✴️एथलेटिक्सः अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप में हुइद्रोम भूमेश्वरी देवी ने जीता कांस्य पदक 🥉🏃‍♀️ ⏩मां से सौ रुपए चुरा मैराथन का फ
✴️एथलेटिक्सः अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप में हुइद्रोम भूमेश्वरी देवी ने जीता कांस्य पदक 🥉🏃‍♀️ ⏩मां से सौ रुपए चुरा मैराथन का फॉर्म भरा... दौड़ी तो तीन हजार मिले

भारतीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच यूथ हॉकी-फाइफ एशियन चैंपियनशिप का खिताब जीता भारतीय सब-जूनियर पुरुष टीम ने मस्कट मे
भारतीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच यूथ हॉकी-फाइफ एशियन चैंपियनशिप का खिताब जीता भारतीय सब-जूनियर पुरुष टीम ने मस्कट में खेले गए एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हराकर खिताब जीता। रोमित पाल (पांचवें), कप्तान केतन कुशवाहा (12वें) और शाहरुख अली (13वें मिनट) के गोल की मदद से भारत एशियाई चैंपियन बनने में सफल रहा। महिला वर्ग की प्रतियोगिता में भारतीय सब जूनियर टीम ने चीन के खिलाफ फाइनल में कड़े मुकाबले में 2-4 से हार झेलने के बाद रजत पदक जीता।

✅झारखंड की राजधानी रांची में शुरु हो रही है डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता 26 जुलाई से डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता झारखंड की राजधानी रांची में शुरु हो रही है। प्रतियोगिता का पहला मैच बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह पहला मौक़ा है जब डूरंट कप प्रतियोगिता झारखंड में आयोजित हो रही है।

✅भारत की युवा स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड स्क्वाश जूनियर चैंपियनशिप-2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में अनाहत ने मिस्र की रुकैया सलेम को सीधे तीन गेम में 11-3, 11-7 और 11-9 से हराया। इस जीत के साथ अनाहत जूनियर विश्व खिताब जीतने वाली पहली भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने मिस्र के खिलाड़ियों के 16 साल के वर्चस्व को भी समाप्त कर दिया। अनाहत ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और एक भी गेम गंवाए बिना खिताब अपने नाम किया। अब उनकी नजर लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक पर है, जहां स्क्वाश पहली बार ओलंपिक खेलों में शामिल होगा। पुरुष वर्ग में एशियाई जूनियर चैंपियन आर्यवीर देवान भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे, उन्होंने अंतिम 16 में जगह बनाई।