uz
Feedback
UJJWAL IAS AYODHYA®™

UJJWAL IAS AYODHYA®™

Kanalga Telegram’da o‘tish

Welcome to Ujjwal IAS official Telegram channel.

Ko'proq ko'rsatish

📈 Telegram kanali UJJWAL IAS AYODHYA®™ analitikasi

UJJWAL IAS AYODHYA®™ (@ujjawaliasayodhya) Hind til segmentidagi kanali faol ishtirokchi. Hozirda hamjamiyat 19 770 obunachidan iborat bo'lib, Taʼlim toifasida 10 096-o'rinni va Hindiston mintaqasida 21 531-o'rinni egallagan.

📊 Auditoriya ko‘rsatkichlari va dinamika

невідомо sanasidan buyon loyiha tez o‘sib, 19 770 obunachiga ega bo‘ldi.

01 Iyul, 2026 dagi oxirgi ma’lumotlarga ko‘ra kanal barqaror faollikka ega. Oxirgi 30 kunda obunachilar soni 98 ga, so‘nggi 24 soatda esa 24 ga o‘zgardi va umumiy qamrov yuqori darajada qolmoqda.

  • Tasdiqlash holati: Tasdiqlanmagan
  • Jalb etish (ER): Auditoriya o‘rtacha 22.67% darajada jalb etiladi. Nashrdan keyingi dastlabki 24 soatda kontent odatda umumiy obunachilar sonining 19.27% ini tashkil etuvchi reaksiyalarni to‘playdi.
  • Post qamrovi: Har bir post o‘rtacha 4 482 marta ko‘riladi; birinchi sutkada odatda 3 810 ta ko‘rish yig‘iladi.
  • Reaksiyalar va o‘zaro ta’sir: Auditoriya faol: har bir postga o‘rtacha 8 ta reaksiya keladi.
  • Tematik yo‘nalishlar: Kontent टेस्ट, सफलता, मेहनत, तैयारी, सीरीज kabi asosiy mavzularga jamlangan.

📝 Tavsif va kontent siyosati

Muallif resursni shaxsiy fikrni ifoda etish maydoni sifatida ta’riflaydi:
Welcome to Ujjwal IAS official Telegram channel.

Yuqori yangilanish chastotasi (oxirgi ma’lumot 02 Iyul, 2026 da olingan) sababli kanal doimo dolzarb va katta qamrovli bo‘lib qoladi. Analitika auditoriya kontent bilan faol hamkorlik qilishini, uni Taʼlim toifasidagi muhim ta’sir nuqtasiga aylantirishini ko‘rsatadi.

19 770
Obunachilar
+2424 soatlar
+787 kunlar
+9830 kunlar
Postlar arxiv
उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष बने पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार
उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष बने पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार

📢📢📢📢📢सूचना📢📢📢📢📢📢 📌16 DECEMBER 2025 - LT GRADE HOME SCIENCE FULL MOCK TEST का रिजल्ट एवं चेक्ड ओ.एम.आर. संस्थान के रिजल्ट मैनेजमेंट पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी इस लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं - https://ujjwalias.com/

photo content

photo content

📜 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000: महत्वपूर्ण अभ्यास प्रश्न UPSI महत्वपूर्ण सीरीज़ 🔘 प्रश्न 1: सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की किस धारा के तहत भारतीय कंप्यूटर आपात मोचन दल (CERT-In) को राष्ट्रीय एजेंसी के रूप में नियुक्त करने का प्रावधान है? 🔲 (a) धारा-70 (A) 🔲 (b) धारा-70 (B) 🔲 (c) धारा-69 (B) 🔲 (d) धारा-70 🔘 प्रश्न 2: यदि कोई व्यक्ति भारत की एकता, अखंडता, सुरक्षा या संप्रभुता को खतरे में डालने के इरादे से कंप्यूटर संसाधन का उपयोग करता है, तो उसे 'साइबर आतंकवाद' (Cyber Terrorism) के लिए किस धारा के तहत दंडित किया जाएगा? 🔲 (a) धारा-66 (F) 🔲 (b) धारा-66 (A) 🔲 (c) धारा-66 (E) 🔲 (d) धारा-67 🔘 प्रश्न 3: कंप्यूटर साधन कोड (Computer Source Code) के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ करने, उसे छिपाने या नष्ट करने पर किस धारा के अंतर्गत दंड का प्रावधान है? 🔲 (a) धारा-66 🔲 (b) धारा-43 🔲 (c) धारा-65 🔲 (d) धारा-67 🔘 प्रश्न 4: सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की कौन सी धारा सरकार को साइबर सुरक्षा के लिए किसी कंप्यूटर संसाधन के माध्यम से ट्रैफिक डेटा या सूचना की निगरानी और उसे एकत्र करने की शक्ति प्रदान करती है? 🔲 (a) धारा-69 (A) 🔲 (b) धारा-69 (B) 🔲 (c) धारा-70 🔲 (d) धारा-79 🔘 प्रश्न 5: किसी व्यक्ति की एकांतता का अतिक्रमण (Violation of Privacy) करते हुए उसकी सहमति के बिना उसके गुप्तांगों के चित्र प्रकाशित या प्रसारित करने पर किस धारा के तहत दंड दिया जाता है? 🔲 (a) धारा-66 (E) 🔲 (b) धारा-67 🔲 (c) धारा-66 (C) 🔲 (d) धारा-66 (D) 🔘 प्रश्न 6: अश्लील सामग्री (Obscene Material) को इलेक्ट्रॉनिक रूप में प्रकाशित या प्रसारित करने के लिए दंड का प्रावधान किस धारा में निहित है? 🔲 (a) धारा-67 (A) 🔲 (b) धारा-67 (B) 🔲 (c) धारा-67 🔲 (d) धारा-66 🔘 प्रश्न 7: पहचान की चोरी (Identity Theft) के लिए, जहां कोई व्यक्ति कपटपूर्वक किसी अन्य व्यक्ति के इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर या पासवर्ड का उपयोग करता है, किस धारा के तहत दंडनीय अपराध है? 🔲 (a) धारा-66 (C) 🔲 (b) धारा-66 (D) 🔲 (c) धारा-43 🔲 (d) धारा-71 🔘 प्रश्न 8: सरकार या उसकी एजेंसियों द्वारा किसी कंप्यूटर संसाधन में जनित, पारेषित या भंडारित सूचना के अंतर्रोधन (Interception), मॉनिटरिंग या विगूढ़न (Decryption) के निर्देश किस धारा के अंतर्गत जारी किए जाते हैं? 🔲 (a) धारा-69 🔲 (b) धारा-69 (A) 🔲 (c) धारा-70 (B) 🔲 (d) धारा-68 🔘 प्रश्न 9: संवेदनशील व्यक्तिगत डेटा या जानकारी (Sensitive Personal Data) को सुरक्षित रखने में विफलता के लिए किसी निगमित निकाय (Body Corporate) द्वारा प्रतिकर (Compensation) देने का प्रावधान किस धारा में है? 🔲 (a) धारा-43 🔲 (b) धारा-43 (A) 🔲 (c) धारा-44 🔲 (d) धारा-45 🔘 प्रश्न 10: सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 (D) का संबंध निम्नलिखित में से किस अपराध से है? 🔲 (a) संचार सेवा द्वारा आक्रामक संदेश भेजना 🔲 (b) कंप्यूटर संसाधन का उपयोग करके प्रतिरूपण (Impersonation) द्वारा छल करना 🔲 (c) चुराए गए कंप्यूटर संसाधन को प्राप्त करना 🔲 (d) साइबर आतंकवाद ✨ UPSI | State Exams के लिए

सतना: खून चढ़ाने से 6 बच्चे HIV पॉजिटिव! 🟠 थैलेसीमिया के इलाज के दौरान संक्रमण की आशंका, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश। 📌 चर्चा में क्यों है? 👉 चौंकाने वाला मामला: मध्य प्रदेश के सतना जिले में थैलेसीमिया (Thalassemia) का इलाज करा रहे कम से कम 6 बच्चों में एचआईवी (HIV) संक्रमण पाया गया है। 👉 बड़ी लापरवाही: आरोप है कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दूषित खून चढ़ाने (Contaminated blood transfusions) के कारण ये बच्चे संक्रमित हुए हैं। 📌 संक्रमण का कारण (Possible Causes): 👉 चिकित्सीय राय: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के अनुसार, चूंकि थैलेसीमिया के मरीजों को बार-बार खून चढ़ाने की जरूरत होती है, इसलिए वे हाई रिस्क कैटेगरी में आते हैं। 👉 अन्य संभावनाएं: अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण का कारण सिर्फ खून चढ़ाना ही नहीं, बल्कि दूषित सिरिंज (Contaminated syringe) या इंजेक्शन का उपयोग भी हो सकता है। 📌 थैलेसीमिया (Thalassemia) क्या है? 👉 यह एक आनुवंशिक रक्त विकार (Genetic blood disorder) है। 👉 इसमें शरीर पर्याप्त मात्रा में हीमोग्लोबिन नहीं बना पाता।

केरल: पश्चिमी घाट में तितलियों का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट! 🟠 328 प्रजातियों के साथ केरल बना तितली विविधता में नंबर वन, नए अध्ययन में पुष्टि। 📌 चर्चा में क्यों है? 👉 नया अध्ययन: एसोसिएशन फॉर एडवांसमेंट ऑफ एंटोमोलॉजी के जर्नल ENTOMON में प्रकाशित एक नए शोध (Monograph) ने पुष्टि की है कि पश्चिमी घाट (Western Ghats) के सभी राज्यों में केरल में सबसे अधिक तितली विविधता है। 👉 रिकॉर्ड प्रजातियां: शोधकर्ताओं ने केरल में 328 तितली प्रजातियों का दस्तावेजीकरण (Documentation) किया है, जिसमें 41 प्रजातियां ऐसी हैं जो केवल पश्चिमी घाट में ही पाई जाती हैं (Endemic)। 📌 अध्ययन के मुख्य निष्कर्ष (Key Findings): 👉 विविधता: पश्चिमी घाट में कुल 337 तितली प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से लगभग पूरी विविधता अकेले केरल में मौजूद है। 👉 परिवार: सबसे ज्यादा प्रजातियां निम्फालिडे (Nymphalidae - 97 प्रजातियां) परिवार की हैं। इसके बाद लाइकेनिडे (96) और हेसपेरिडे (82) का नंबर आता है। 👉 प्रवासी तितलियाँ: डॉ. कालेश सदाशिवन के नेतृत्व में हुए इस अध्ययन में 36 प्रवासी (Migratory) तितली प्रजातियों की भी पहचान की गई है, जो राज्य को मौसमी तितली आंदोलनों (Seasonal movements) के लिए एक प्रमुख गलियारा बनाती हैं। 📌 संरक्षण की स्थिति (Conservation Status): 👉 IUCN रेड लिस्ट: केरल में पाई जाने वाली 22 प्रजातियां IUCN की रेड लिस्ट में शामिल हैं। इनमें से दो निकट संकटग्रस्त (Near Threatened) श्रेणी में हैं। 👉 कानूनी सुरक्षा: कुल 70 प्रजातियां वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित हैं। 📌 स्थानिक प्रजातियां (Endemic Species) क्या होती हैं? 👉 परिभाषा: वे पौधे या जीव-जंतु जो केवल एक विशेष भौगोलिक क्षेत्र (जैसे कोई द्वीप, राष्ट्र, या पश्चिमी घाट जैसा क्षेत्र) में ही पाए जाते हैं और दुनिया में कहीं और नहीं मिलते, उन्हें स्थानिक (Endemic) कहा जाता है।

✨ UP पुलिस भर्ती बोर्ड इसी क्रम में लगातार नोटिफिकेशन जारी कर रहा है 👉 Upcoming Bharti 🟢 आरक्षी नागरिक पुलिस 🟣 आरक्षी पी0ए
✨ UP पुलिस भर्ती बोर्ड इसी क्रम में लगातार नोटिफिकेशन जारी कर रहा है 👉 Upcoming Bharti 🟢 आरक्षी नागरिक पुलिस 🟣 आरक्षी पी0ए0सी0 🔵 आरक्षी विशेष सुरक्षा बल 🟠 आरक्षी पी0ए0सी0 (महिला) 🟡 आरक्षी पी0ए0सी0 सशस्त्र पुलिस 🔴 जेल वार्डर 🟤 घुड़सवार पुलिस 📌 उम्मीदवार तैयारी में जुटे रहें, आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की संभावना है।

🎉 *KVS/NVS TIER-1 टेस्ट सीरीज़ का आयोजन!* 🎉 अगर आपका सपना है PRT, TGT, PGT या किसी भी *टीचिंग/नॉन-टीचिंग* पोस्ट पर चयन— तो
🎉 *KVS/NVS TIER-1 टेस्ट सीरीज़ का आयोजन!* 🎉 अगर आपका सपना है PRT, TGT, PGT या किसी भी *टीचिंग/नॉन-टीचिंग* पोस्ट पर चयन— तो तैयारी का सही समय यही है, यही मौका है! 🔥 *20 फुल मॉक टेस्ट सीरीज़ — मात्र 299/-* 📌 Librarian 📌 ASO / AE / JT / Lab Attendant / MTS / SSA 📌 Administrative Officer / Finance Officer ✨ उज्ज्वल IAS की सबसे भरोसेमंद और रिज़ल्ट-ओरिएंटेड टेस्ट सीरीज़ ✨ हर टेस्ट के साथ मिलेगा—*मैन्स स्तर का अनुभव और सटीक विश्लेषण* 📅 *प्रारंभ: 20 दिसंबर* अपने चयन को किस्मत पर मत छोड़िए— सही टेस्ट सीरीज़ ही सही दिशा देती है! आज ही जॉइन करें और सफलता की कतार में सबसे आगे खड़े हों! 🚀 सफलता की पहचान, हमारा परिणाम

16 Dec 2025 Home Science Test Paper Answer Key
16 Dec 2025 Home Science Test Paper Answer Key

photo content

✨ UPSSSC लेखपाल भर्ती 2025 | Notification Out✨ 🟢 कुल पद ➝ 7994 🟣 सिलेबस में बड़ा बदलाव 🔹 ग्रामीण समाज ➝ केवल 5 अंक 🔹 UP GK ➝ 20 अंक 🔹 कंप्यूटर ➝ 15 अंक शामिल 🟠 आवेदन प्रक्रिया 📅 फॉर्म शुरू ➝ 29 दिसंबर 2025 से 🔵 योग्यता अपडेट ✅ PET 2025 देने वाले सभी अभ्यर्थी Apply कर सकेंगे 📌 बाद में शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी 📢 तैयारी अभी से शुरू करें, मौका बड़ा है!

photo content

☑️ आर्टन कैपिटल वैश्विक पासपोर्ट रैंकिंग 2025 (Global Passport Ranking 2025) वैश्विक पासपोर्ट रैंकिंग 2025 जारी कर दी गई है।
☑️ आर्टन कैपिटल वैश्विक पासपोर्ट रैंकिंग 2025 (Global Passport Ranking 2025) वैश्विक पासपोर्ट रैंकिंग 2025 जारी कर दी गई है। यह रैंकिंग यह बताती है कि किसी देश के नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय यात्रा में कितनी स्वतंत्रता प्राप्त है, अर्थात वे कितने देशों में बिना वीज़ा या वीज़ा-ऑन-अराइवल के यात्रा कर सकते हैं। शीर्ष स्थान — 👉 पहला स्थान - संयुक्त अरब अमीरात (UAE) 👉 दूसरा स्थान – सिंगापुर और स्पेन भारत की रैंक: 67वाँ स्थान

⚖️ उच्च न्यायालय (The High Court) - एक नज़र में ⚖️ भारत की एकीकृत न्यायपालिका में राज्य स्तर पर सर्वोच्च संस्था। 📜 संवैधानिक प्रावधान: भाग 6: अनुच्छेद 214 से 232 तक। ऐतिहासिक तथ्य: प्रथम स्थापना 1862 (कलकत्ता, बंबई, मद्रास)। 1866 में इलाहाबाद HC। 🏗 गठन एवं संरचना (अनु. 216): एक मुख्य न्यायाधीश + अन्य न्यायाधीश। महत्वपूर्ण: न्यायाधीशों की संख्या राष्ट्रपति तय करते हैं (संसद नहीं)। अनुच्छेद 231: संसद 2 या अधिक राज्यों के लिए एक साझा (Common) उच्च न्यायालय बना सकती है (उदा. गुवाहाटी HC)। 👨‍⚖️ नियुक्ति एवं योग्यता: नियुक्ति: राष्ट्रपति द्वारा (CJI, राज्यपाल और कॉलेजियम की सलाह पर)। योग्यता: भारत का नागरिक + 10 वर्ष न्यायिक कार्य या वकालत का अनुभव। शपथ: संबंधित राज्य के राज्यपाल के समक्ष (अनु. 219)। ⏳ कार्यकाल एवं पदमुक्ति: आयु सीमा: 62 वर्ष तक (सुप्रीम कोर्ट में 65 है)। त्यागपत्र: राष्ट्रपति को। हटाना: संसद में महाभियोग जैसी प्रक्रिया द्वारा (सिद्ध कदाचार/असमर्थता के आधार पर)। 💰 वेतन और पेंशन (महत्वपूर्ण तथ्य): वेतन: राज्य की संचित निधि से। पेंशन: भारत की संचित निधि से (स्वतंत्रता सुनिश्चित करने हेतु)। 🔥 प्रमुख शक्तियाँ: रिट क्षेत्राधिकार (अनु. 226): मूल अधिकारों के साथ-साथ 'अन्य अधिकारों' के लिए भी रिट जारी कर सकता है। (यह शक्ति SC के अनुच्छेद 32 से अधिक व्यापक है)। अभिलेख न्यायालय (अनु. 215): निर्णय साक्ष्य माने जाते हैं + अवमानना पर दंड देने की शक्ति। न्यायिक पुनर्विलोकन: कानूनों की संवैधानिकता जाँचने की शक्ति। 🚫 प्रतिबंध (अनु. 220): सेवानिवृत्ति के बाद स्थायी न्यायाधीश उसी High Court या अधीनस्थ न्यायालयों में वकालत नहीं कर सकते (SC या अन्य HC में कर सकते हैं)।

🇮🇳 विजय दिवस (Vijay Diwas) – सम्पूर्ण जानकारी 🇮🇳 📅 तिथि: 16 दिसंबर 🎖 अवसर: 1971 भारत–पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत की स्मृति 🔹 विजय दिवस क्या है? ✔️ विजय दिवस भारत द्वारा 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान पर निर्णायक जीत की याद में मनाया जाता है। ✔️ इस युद्ध के परिणामस्वरूप बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया। 🔹 1971 भारत–पाक युद्ध के मुख्य तथ्य ✔️ युद्ध अवधि: 3 दिसंबर – 16 दिसंबर 1971 ✔️ युद्ध क्षेत्र: पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) ✔️ भारतीय सेना के नेतृत्व में ऐतिहासिक सैन्य अभियान ✔️ 93,000 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया — द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा सैन्य आत्मसमर्पण 🔹 ऐतिहासिक आत्मसमर्पण ✔️ 16 दिसंबर 1971 को ढाका में ✔️ पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल A.A.K. नियाज़ी ने ✔️ भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण किया 🔹 भारत की भूमिका ✔️ भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना का संयुक्त और समन्वित अभियान ✔️ भारत ने बांग्लादेश की मुक्ति में निर्णायक योगदान दिया ✔️ युद्ध ने भारत को एक मजबूत सैन्य शक्ति के रूप में स्थापित किया 🔹 विजय दिवस का महत्व ✔️ भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, बलिदान और रणनीतिक कौशल का प्रतीक ✔️ राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति का दिवस ✔️ सेना के शहीदों और वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि 🔹 कैसे मनाया जाता है? ✔️ सैन्य स्मारकों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम ✔️ सेमिनार, परेड और विशेष आयोजन ✔️ स्कूल–कॉलेजों में देशभक्ति कार्यक्रम 🇮🇳 विजय दिवस हमें याद दिलाता है — "शांति की कीमत बलिदान है, और आज़ादी की रक्षा हमारा कर्तव्य" 🇮🇳

photo content

न्‍यायमूर्ति सूर्यकांत ने भारत के 53वें मुख्‍य न्‍यायाधीश के रूप में शपथ ली न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने 24 नवंबर 2025 को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली. उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. उन्होंने न्यायमूर्ति भूषण आर. गवई का स्थान लिया है, जो 23 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए थे. मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल 9 फरवरी 2027 तक रहेगा. वह पहले हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश रह चुके हैं.

भारत 2030 में राष्‍ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा भारत वर्ष 2030 में 24वें राष्ट्रमंडल खेलों (XXIV Commonwealth Games – CWG) की मेजबानी करेगा. यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. मुख्य बिन्दु इसका आयोजन वर्ष 2030 में अहमदाबाद (गुजरात) में किया जाएगा. राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (CGF) ने हाल ही में अहमदाबाद को 2030 खेलों की मेजबानी के लिए चुना है. भारत ने इससे पहले 2010 में नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) की मेजबानी की थी. 2030 में मेजबानी मिलने से, भारत दो बार CWG की मेजबानी करने वाला चौथा देश बन जाएगा. यूके, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा CWG की दो बार मेजबानी कर चुके हैं. वर्ष 2022 का CWG बर्मिंघम, इंग्लैंड में आयोजित किया गया था. वर्ष 2026 के CWG विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाना था, लेकिन मेजबानी से हट जाने के कारण अब CGF नए मेजबान की तलाश कर रहा है.

महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स ‼️ 56वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा में आयोजित किया गया‼️ 56वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (International Film Festival of India – IFFI) 20 से 28 नवंबर 2025 तक गोवा के पणजी में आयोजित हुआ था. इस आयोजन का थीम था- भविष्य की फिल्म निर्माता (Filmmakers of the Future) महोत्सव के मुख्य बिन्दु महोत्सव का उद्घाटन फिल्म द ब्लू ट्रेल (The Blue Trail) (ब्राजील) था. ए यूज़फुल घोस्ट (A Useful Ghost) (थाईलैंड) महोत्सव का समापन फिल्म था. सुपरस्टार रजनीकांत को सिनेमा में उनके 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंच पर अलंकृत किया गया. वी शांताराम को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए मरणोपरांत सम्मानित किया गया. भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) IFFI (International Film Festival of India) एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक है, जो दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं और सिनेमा प्रेमियों को एक मंच पर लाता है. गोवा IFFI का स्थायी मेज़बान है.