uz
Feedback
Decent Arts Classes

Decent Arts Classes

Kanalga Telegram’da o‘tish
4 483
Obunachilar
+224 soatlar
-57 kun
-10230 kun
Postlar arxiv
प्रश्न::कोपरनिकस के किस समर्थक को चर्च ने जिंदा जला दिया उत्तर:- पारडिनी ब्रूनो प्रश्न:- केप्लर किस देश का निवासी था उत्तर:- जर्मनी प्रश्न:- केप्लर क्या था उत्तर:-खगोल शास्त्री प्रश्न:- केपलर ने सौरमंडल की गति के कितने नियम दिए उत्तर:- तीन (लॉ ऑफ़ ऑर्बिट, लॉ ऑफ़ एरियास, लॉ ऑफ़ पीरियड्स) प्रश्न:- कौन सा नियम कहता है सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर गोलाकार के स्थान पर अंडाकार पथ पर घूमती है उत्तर:- लॉ ऑफ ऑर्बिट प्रश्न:- किस नियम के अनुसार किसी भी ग्रह की गति सूर्य की दूरी पर निर्भर करता है उत्तर:- लॉ आफ एरियास प्रश्न:-गैलीलियो किस देश का था उत्तर:- इटली प्रश्न:-पेंडुलम वाली घड़ी का आविष्कार किसने किया उत्तर:- गैलीलियो प्रश्न:- किसने अरस्तु के सिद्धांत के विपरीत यह बताया वस्तु की गिरने के समय पर भार का कोई प्रभाव नहीं पड़ता उत्तर:-गैलिलियों प्रश्न दूरबीन का आविष्कार किसने किया उत्तर :-गैलिलियों प्रश्न:-कोपरनिकस के सिद्धांत को किसने सत्य माना उत्तर:- गैलिलियों प्रश्न:-वायु मापने वाले यंत्र का आविष्कार किसने किया उत्तर:-गैलीलियो प्रश्न:- न्यूटन किस देश का निवासी था उत्तर:- इंग्लैंड प्रश्न :-गुरुत्वाकर्षण का नियम किसने दिया उत्तर:-न्यूटन प्रश्न:-प्रत्येक वस्तु पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण उसकी ओर खींचती है, किसने कहा उत्तर:-न्यूटन प्रश्न:-कोपरनिकस सिद्धांत को किसने आगे बढ़ाया उत्तर:- न्यूटन प्रश्न:- डेकार्ते क्या था उत्तर:- फ्रांस का गणितज्ञ एवं दार्शनिक प्रश्न:- विज्ञान में संदेहवाद का जनक किसे माना जाता है उत्तर:- देकार्ते प्रश्न:-वेसेलियस किस देश का निवासी था उत्तर:- नीदरलैंड प्रश्न:-मानव शरीर की बनावट नामक पुस्तक किसने लिखा उत्तर:- वेसेलियस प्रश्न:- विलियम हार्वे किस देश का निवासी था उत्तर:- इंग्लैंड प्रश्न:-रक्त संचरण प्रणाली का खोज किसने किया उत्तर:- विलियम हार्वे प्रश्न:- पुनर्जागरण को आंग्ल भाषा में क्या कहा गया उत्तर:- रेनेंशा प्रश्न :-पुन:जागरण का फ्रांसीसी भाषा शब्द में क्या अर्थ होता है उत्तर:-फिर से जगना प्रश्न:-जेरूसलम किस धर्म का पवित्र स्थल है उत्तर:- ईसाई धर्म प्रश्न:- पुनर्जागरण की शुरुआत कहां से हुआ उत्तर:- इटली प्रश्न:- जर्मनी में छापाखाना का आविष्कार किसने किया उत्तर:- गुटेनबर्ग (1460) प्रश्न:- इंग्लैंड में छापाखाना किसने स्थापित किया उत्तर:- केक्सटन (1476)

उत्तर:- हेनरी सप्तम प्रश्न:-फ्रांस के किस शासक ने इटली के मूर्तिकारों को आमंत्रित करके अपने देश में मूर्ति कला को प्रोत्साहन दिया उत्तर:-फ्रांसिस प्रथम प्रश्न:-इटली का विख्यात गायक कौन था उत्तर:-गिओवानी पालेस्टराइना प्रश्न:-मस्कीन दास कहां का संगीतज्ञ था उत्तर:-इटली का प्रश्न:- वायलिन किसका विकसित रूप है उत्तर:- रिविक प्रश्न:- पियानो को अन्य किस नाम से जानते हैं उतर:- हप्सीकार्ड प्रश्न:- डिवाइन कमेडी के लेखक कौन है उत्तर:-दाते प्रश्न:- दांते किस देश का था उत्तर:-इटली प्रश्न:- किसकी तुलना होमर से की जाती है उत्तर:- दांते प्रश्न:-इटली में कविता का जनक किसे कहा जाता है उत्तर:-दांते को प्रश्न:-बुकासियों किसका शिष्य था उत्तर:-पैटार्क का प्रश्न:-डैकोमैरोन किसकी कृति है उत्तर:- बोकाशियो प्रश्न:- डैकेमैरोन क्या है उत्तर:- सौ कहानियों का संग्रह वाली पुस्तक प्रश्न:मुर्खत्व की प्रशंसा(इन द प्रेज आफ फौली) के लेखक कौन है उत्तर:- इरैस्मस प्रश्न:- दुनिया में सबसे अधिक पढ़े जाने वाली पुस्तक कौन है उत्तर:- बाइबल प्रश्न:- सबसे अधिक भाषा में छपने वाली पुस्तक कौन है उत्तर:- बाइबल प्रश्न:- बाइबल के बाद सबसे अधिक भाषा में छपने वाली तथा सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक कौन है उत्तर:- पंचतंत्र प्रश्न:- पंचतंत्र के लेखक कौन है उत्तर:-विष्णु शर्मा प्रश्न'-अंग्रेजी कविता का जनक किसे माना जाता है उत्तर:- जोफरे चौसर प्रश्न:-कैंटरबरी टेल्स के लेखक कौन है उत्तर:: जोफरे चौसर प्रश्न:-जोफरे चौसर के बाद इंग्लैंड में पुनर्जागरण को किसने आगे बढ़ाया उत्तर:- टाॅमस मूर प्रश्न:-यूटोपिया के लेखक कौन है उत्तर:-टाॅमस मूर प्रश्न:-फ्रांसिस बेकन गया था उत्तर:- निबंधकार प्रश्न:- विलियम शेक्सपियर की प्रमुख रचना कौन-कौन है उत्तर:-मर्चेंट ऑफ़ वेनिस, रोमियो जूलियट, हेमलेट मैकबेथ प्रश्न:-विलियम शेक्सपियर के नाटक के तुलना भारत के किस लेखक के नाटक से करते हैं उत्तर:- कालिदास प्रश्न:- मालविका अग्निमित्रम, विक्रम़ोवंशियम,अभिज्ञान शाकुंतलम् के लेखक कौन है उत्तर:-कालिदास प्रश्न:- द मोनाक्या के लेखक कौन है उत्तर :-दांते प्रश्न:- द मोनाक्या किस विषय की पुस्तक है उत्तर:- राजनीति प्रश्न:-मैकियावली क्या था उत्तर:-इतिहासकार प्रश्न:-आधुनिक राजनीतिक दर्शन का जनक किसे माना जाता है उत्तर:- मैकियावली को प्रश्न:- द प्रिंस के लेखक कौन है उत्तर:- मैकियावली प्रश्न:- राज्य की नई अवधारणा किसने दिया उत्तर:-मैकियावली प्रश्न:- वह कौन इतिहासकार था जो फ्लोरेंस के कई राजा के सचिव रह चुका था उत्तर:- मैकियावली प्रश्न:-यूरोप के किस विद्वान की तुलना चाणक्य करते हैं उत्तर:- मैकियावली प्रश्न:- किस पुस्तक की तुलना चाणक्य के अर्थशास्त्र से की जाती है उतर:-द प्रिंस प्रश्न:- किसने कहा शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य अच्छे जीवन का आधार तैयार करना होना चाहिए उत्तर:- फ्रांसिस पैटार्क प्रश्न:- मध्यकालीन यूरोप में शादी का उद्देश्य क्या था उत्तर:- व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाना प्रश्न:- यूरोप में जो पिता अपने पुत्री के विवाह के लिए दहेज नहीं जुटा पाता था वह अपने पुत्री को कहां भेज देता था उत्तर:- कॉन्वेंट जहां वह नन का जीवन व्यतीत करती थी प्रश्न:-कौन सा विद्वान गणतंत्र की आलोचना किया क्योंकि उसमें महिलाओं के ऊपर पुरुषों की इच्छा को प्रधानता उत्तर:-फीडेल प्रश्न:- किसके संपर्क के कारण यूरोप के लोगों ने रेशम व दर्पण बनाना सिखा उत्तर:-पश्चिम एशिया के संपर्क से प्रश्न:-अरबो ने भारत से क्या सीखा उत्तर:-ज्योतिष एवं गणित का ज्ञान प्रश्न:- अरबों ने कागज बनाना किससें सीखा उत्तर:-चीन से प्रश्न:- अरबों ने दूरबीन एवं कुतुबनुमा का निर्माण किस सीखा उत्तर:-चीन से प्रश्न:- कुतुबनुमा क्या है उत्तर:- दिशा बताने वाला यंत्र प्रश्न:- एस्ट्रोलैब क्या है उत्तर:-अक्षांश बताने वाला यंत्र प्रश्न:- कोपरनिकस किस देश का निवासी था उत्तर:- पोलैंड प्रश्न:-सबसे पहले किसने प्रतिपादित किया पृथ्वी अपने धुरी पर घूमती है एवं सूर्य के परिक्रमा करती है उत्तर:-कोपरनिकस ने प्रश्न:-कोपरनिकस ने किसके विचार को गलत प्रमाणित किया उत्तर:- टाॅलमी प्रश्न:- किसका मानना था सौरमंडल का केंद्र पृथ्वी है तथा उसके साथ चारों ओर अन्य ग्रह घूमते हैं उत्तर:- टाॅलमी प्रश्न:-किसने प्रमाणित किया सौरमंडल का केंद्र सूर्य है उत्तर:- कोपरनिकस प्रश्न:- किसने कहा पृथ्वी एक उपग्रह है जो सूर्य के चारों ओर घूमती है उत्तर:- कोपरनिकस

विषय:- इतिहास वर्ग:-11 पाठ का नाम:-यूरोप की परिवर्तित सांस्कृतिक परंपराएं प्रश्न:- यूरोप में मध्य युग का अंत किसके साथ माना जाता है उत्तर:- सामंतवाद के पतन तथा धर्म सुधार आंदोलन के साथ प्रश्न:- यूरोप में आधुनिक युग का आरंभ कब से माना जाता है उत्तर:- 1453 ई से प्रश्न:- कुस्तुनतुनिया का पतन कब हुआ उत्तर:- 1453 में प्रश्न:-मध्यकाल में कुस्तुनतुनिया क्यों प्रसिद्ध था उत्तर:-यूनानी विद्या,संस्कृति, कला एवं व्यापार के केंद्र के लिए प्रश्न:- कुस्तुनतुनिया के पतन के साथ वहां के विद्वान कहां पहुंचे उत्तर:-इटली प्रश्न:- पुनर्जागरण का केंद्र किसे माना जाता है उत्तर:- इटली को प्रश्न:- यूरोप में आधुनिक युग के उदय के साथ किसका पतन हो गया उत्तर:-सामंतवाद का प्रश्न:- यूरोप में पुनर्जागरण को विद्वानों ने क्या कहा उत्तर:-आधुनिक युग की शुरुआत प्रश्न:-मनुष्य को कार्य करने के लिए क्या प्रेरित एवं बाध्य करती है उत्तर:-विचार की प्रेरक शक्ति प्रश्न:-विलियम शेक्सपियर क्या था उत्तर:-कवि एवं नाटकार प्रश्न:- यूरोप का कालिदास किसे कहते हैं उत्तर:- विलियम शेक्सपियर को प्रश्न:-द प्रिंस के लेखक कौन है उत्तर:- मैकियावली प्रश्न:- यूरोप का चाणक्य किसे कहते हैं उत्तर:- मैकियावली को प्रश्न:- पुनर्जागरण के कारण यूरोप में अंधविश्वास का स्थान किसने ले लिया उत्तर:- तर्क ने प्रश्न:- तर्कशास्त्र के पिता किसे माना जाता है उत्तर:-अरस्तु को प्रश्न:- यूरोप में प्रयोगात्मक खोज प्रणाली का जनक किसे माना जाता है उत्तर:- रोजगार बेकन को प्रश्न:- आपस मेयस के लेखक कौन है उत्तर:- रोजर बेकन प्रश्न:- रोजर बेकन ने ज्ञान प्राप्ति के कितने मार्ग बताएं उत्तर:-दो (वाद विवाद तथा प्रयोग) प्रश्न:-किसने कहा बाद विवाद से सभी प्रश्न का अंत हो जाता है उत्तर:- रोजर बेकन प्रश्न:- किसने कहा सत्य की खोज अनुभव एवं प्रयोग द्वारा ही संभव है उत्तर:- रोजर बेकन प्रश्न:- यूरोप में मानववाद का जनक किसे माना जाता है उत्तर:- पैटार्क को प्रश्न:- पुनर्जागरण काल के मानवतावादी लेखक कौन-कौन है उत्तर:- माइकल एंजेलो, मैकियावली, दोनोंनेल्लो,लिओनार्दो दा विंची, दांते विलियम शेक्सपियर प्रश्न:- मानवतावाद के शिक्षा का केंद्र कौन था उतर:-ड्यूक ऑफ़ मंटुआ प्रश्न:- यूरोप के किस देश में सर्वप्रथम विश्वविद्यालय की स्थापना हुई उत्तर:-इटली प्रश्न:-किसे रोम में राजकवि की उपाधि से सम्मानित किया गया उत्तर:-पैटार्क को प्रश्न:- पुनर्जागरण काल के कलाकारों ने अपने विषय का चयन कहां से किया उत्तर:- बाइबल से प्रश्न:- पुनर्जागरण काल का विख्यात चित्रकार कौन था उत्तर:- लियोनार्दो द विंची प्रश्न:-एक अच्छे चित्रकार अपने चित्र में किस चीज का चित्रण करता है उत्तर:- मनुष्य और उसके मन की भावनाएं प्रश्न:- कौन एक चित्रकार ही नहीं बल्कि एक विख्यात कवि भी था उत्तर:-लियोनार्दो द विंची प्रश्न:-गोथिक शैली की विशेषता क्या थी उत्तर:- कमानीदार छत,नुकीला मेहराब और टेक प्रश्न:-पुनर्जागरण काल के वास्तुकारों ने गोथिक शैली के स्थान पर किस शैली का विकास किया उत्तर:- रेनेशा स्थापत्य कला शैली प्रश्न:- पुनर्जागरण काल के स्थापत्य कला का सबसे श्रेष्ठ उदाहरण कौन है उत्तर:- सेंट पीटर का गिरजाघर( रोम) प्रश्न:- सेंट पीटर के गिरजाघर का निर्माण किसने कराया उत्तर:- ब्रामते, माइकल एंजेलो तथा राफेल प्रश्न:-माइकल एंजेलो क्या था उत्तर:- चित्रकार, मूर्तिकार एवं वास्तुकार प्रश्न:-वेटिकन के गिरजाघर के दीवार का पेंटिंग किसने किया था उत्तर:-माइकल एंजेलो ने 20 वर्षों में प्रश्न:- अंतिम निर्णय किसका चित्र है उत्तर:- माइकल एंजेलो का प्रश्न:- सिस्टाउन मेडोना तथा मैडोना ऑफ द चेयर किसका चित्र है उत्तर:-राफेल का प्रश्न:- मानव का पतन किसका चित्र है उत्तर:- माइकल एंजेलो का प्रश्न:- पुनर्जागरण काल का सबसे विख्यात चित्रकार कौन था उत्तर:-लियोनार्दो द विंची प्रश्न:- अंतिम भोज,मोनालिसा, द लास्ट सफर किसका चित्र है उत्तर:-लिओनार्दो दा विंची का प्रश्न:- मोनालिसा किसके लिए प्रसिद्ध है उत्तर:- अपनी रहस्यमई मुस्कान के लिए प्रश्न:-इटली में चित्रकला का जन्मदाता किसे कहा जाता है उत्तर:-जियतो प्रश्न:- जियतो ने अपने चित्रकला में किस विषय को चुना उतर:-मानव एवं प्रकृति को प्रश्न:-इटली में पुनर्जागरण काल का जन्मदाता किसे माना जाता है उत्तर:- दोनों नेल्लो प्रश्न:-इंग्लैंड के किस शासक ने इटली के मूर्तिकारों को आमंत्रित करके अपने देश में मूर्ति कला को संरक्षण और प्रोत्साहन दिया

शाम 4:00 से 5:00 एवं 5 से 6 बैंच के 11वीं क्लास के छात्र/छात्राएं नीचे दिए गए इतिहास के सारे प्रश्न को लिख लेंगे

11वीं कक्षा के 8:00 बजे बैच के बच्चों जिनका आज छूट गया है लिख लेंगे

उत्तर:-स्पार्टाकस में 73 ईसा पूर्व में प्रश्न:-रोमन साम्राज्य के दासों के दमन के दौड़ान किस सेनापति का उदय हुआ उत्तर:- जूलियस सीजर

प्रश्न:-रोम के किस शासक ने रोमन साम्राज्य की खोई प्रतिष्ठा को पुनः स्थापित करने का कार्य किया उत्तर:-डायोक्लेनियन प्रश्न:- किसने रोमन साम्राज्य को दो भागों में प्रशासनिक सुविधा के दृष्टि से बांट दिया उत्तर:-डायोक्लेनियन प्रश्न:- किसके शासनकाल में ईसाई धर्म के प्रवर्तक ईसा मसीह का जन्म हुआ उत्तर:-कान्स्टैन्टाइन प्रश्न:-किसने ईसाई धर्म को रोमन साम्राज्य का राजधर्म घोषित कर दिया उत्तर:- :-कान्स्टैन्टाइन महान प्रश्न:-रोमन साम्राज्य का कौन शासक मूर्ति पूजा एवं सम्राट की उपासना का विरोधी था उत्तर:-:-कान्स्टैन्टाइन प्रश्न:-:-कान्स्टैन्टाइन रोमन साम्राज्य का सम्राट कब बना उत्तर:- 324 ईस्वी में प्रश्न:-:-कान्स्टैन्टाइन ने कब एक आज्ञा पत्र द्वारा ईसाई धर्म को राजधर्म घोषित किया उत्तर:- 313 ईस्वी में प्रश्न:-कान्स्टैन्टिनोपुल नगर की स्थापना किसने किया उत्तर:-:-कान्स्टैन्टाइन प्रश्न:- पूर्वी रोमन साम्राज्य की राजधानी कौन थी उत्तर:-कान्स्टैन्टिनोपुल प्रश्न:- किस पूर्वी जगत का रोम कहा जाता है उत्तर:-कान्स्टैन्टिनोपुल प्रश्न:- कान्स्टैन्टिनोपुल कब तक पूर्वी यूरोपीय सभ्यता एवं संस्कृति का केंद्र बना रहा उत्तर:- 1453 ई तक प्रश्न:- पूर्वी रोमन साम्राज्य का अंतिम महत्वपूर्ण शासक कौन था उत्तर:- जस्टीनियन प्रश्न:-विश्व के इतिहास में जस्टीनियन क्यों प्रसिद्ध है उत्तर:- अपने कानून संहिता के लिए प्रश्न:- जस्टीनियन के द्वारा बनाया गया कानून क्या कहलाता है उत्तर:-जस्टीनियन की विधि संहिता प्रश्न:-पूर्वी रोमन साम्राज्य को अन्य किस नाम से जानते हैं उत्तर:- बिजेन्टाइन साम्राज्य प्रश्न:- चीन से रोम के बीच व्यापार किस मार्ग के द्वारा होता था उत्तर:-रेशम मार्ग प्रश्न:-भारतीय व्यापारी रेशम मार्ग के माध्यमसे किन-किन वस्तुओं का निर्यात करते थे उत्तर:- मलमल,हाथी दांत, हीरा, मोती, जवाहरात, केसर, सुगंधित द्रव्य एवं मसाला प्रश्न:- टीन और तांबा को मिलाकर क्या बनता है उत्तर:- कांसा प्रश्न:- वह कौन-कौन शासक था जिन्होंने अपने जीवन काल में ही अपने मूर्ति पूजा को बढ़ावा दिया उत्तर:-सिकंदर,जूलियस सीजर, मार्क एंटोनी प्रश्न:-अगस्तस युग का सबसे प्रसिद्ध मंदिर कौन था उत्तर:- पैन्थियन प्रश्न:- रोमन साम्राज्य के प्रमुख देवता 1.जुपिटर-फसल की रक्षा करने वाला 2.मार्स- युद्ध में सहायता करने वाला 3.जुनो-स्त्रियों की रक्षा करने वाला 4.मर्करी-देवताओं के संदेश को पहुंचने वाला 5.वेस्ता- चूल्हा के देवी 6.नेप्चून- समुद्र का देवता प्रश्न:-रोमन साम्राज्य का कौन शासक कहता था कि उसने ईटों के नगर को संगमरमर के नगर में परिणत कर दिया उत्तर:-अगस्टस प्रश्न:- रोम के किस शासक को ईश्वर के पुत्र की उपाधि दी गई उत्तर:-अगस्टस प्रश्न:-आधुनिक अस्पतालों की स्थापना सबसे पहले कहां हुई थी उत्तर:-रोमन साम्राज्य में प्रश्न:-रोगियों को मुक्त में इलाज और दवा देने की व्यवस्था सबसे पहले कहां किया गया उत्तर:-रोमन साम्राज्य में प्रश्न:-सेना के लिए अलग अस्पताल स्थापित करने वाला पहला साम्राज्य कौन था उत्तर:- रोमन साम्राज्य प्रश्न:-रोमन साम्राज्य का विख्यात चिकित्सक कौन था उत्तर:- गैलन प्रश्न:- चिकित्सा शास्त्र का विश्व कोष किसने तैयार किया था उत्तर:- गैलन प्रश्न:-प्राकृतिक इतिहास(नेचुरल हिस्ट्री) किसने लिखा उत्तर:- प्लीनी प्रश्न:-भूगोल किसने लिखा उत्तर:- टालमी प्रश्न:-मानचित्र बनाने की कला का आविष्कार किसने किया उत्तर:-टालमी प्रश्न:- किसने कहा था सूर्य पृथ्वी के चारों ओर घूमता है उत्तर:-टालमी(यह विचारधारा लगभग 400 वर्षों तक चलती रही) प्रश्न:-सौर पंचांग में सुधार किस साम्राज्य के विद्वानों ने किया उत्तर:-रोमन साम्राज्य प्रश्न:-इतिहास लिखने की परंपरा की शुरुआत कहां से हुआ उत्तर:-रोमन साम्राज्य प्रश्न:-रोमन साम्राज्य का प्रथम इतिहासकार कौन था उत्तर:-पोलिबियस प्रश्न:- प्यूनिख युद्ध का इतिहास किसने लिखा उत्तर:-पोलिबियस प्रश्न:-रोम का इतिहास किसने लिखा उत्तर:- टायसलिवी प्रश्न:-रोमन साम्राज्य का कौन शासक कुशल इतिहासकार था उत्तर:- जूलियस सीजर प्रश्न:- रोमन साम्राज्य के विस्तार के क्रम में युद्ध बंदियों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता था उत्तर:- उसे दास बना लिया जाता था प्रश्न:- रोमन साम्राज्य में युद्ध में जीते गए गुलामों का बाजार कहां लगता था उत्तर:-डेलफस दीप पर प्रश्न:-गुलाम पहलवान को क्या कहा जाता था उत्तर:-ग्लौडिएटर प्रश्न:-रोमन साम्राज्य में उच्च वर्ग के लोग मनोरंजन के लिए क्या करते थे उत्तर:- ग्लौडिएटर को अखाड़े में दूसरे ग्लैडिरिएटर और जंगली जानवरों से लड़वाते थे प्रश्न:-रोमन साम्राज्य का सबसे बड़ा अखाड़ा कौन था उत्तर:-कोलोसियम (जिसमें 45000 लोग बैठे थे) प्रश्न:- दासों पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध किसने विद्रोह किया था

प्रश्न:- ग्रेकस बन्धु की मांग क्या थी उतर:-कृषि योग्य भूमि पर कुछ लोगों का अधिकार है,उसे भूमिहीनो में बांट देना चाहिए और एक धनी वर्ग के पास अधिक से अधिक 300 एकड़ जमीन होना चाहिए तथा जो गरीब भुख से तरप रहे हैं उन्हें गणतंत्र की ओर से नि:शुल्क अन्न मिलना चाहिए प्रश्न:-ग्रेकस बंधु के विचारधारा का विरोध किसने किया उत्तर:-सीनेट तथा पैट्रिशियन वर्ग के लोगों प्रश्न:- ग्रेकस बन्धु की हत्या किसने करवा दिया उत्तर:- पैट्रिशियन वर्ग के लोगों ने प्रश्न:- ब्रेकस बंधु की हत्या के बाद रोमन साम्राज्य का सेनापति कौन बना उत्तर:- मेरियस प्रश्न:-रोमन साम्राज्य में गणतंत्र में आंतरिक एवं बाहरी स्थिति सुधारने के उद्देश्य से शासन का भार कितने सेनापति के ऊपर था उत्तर:- तीन (पौपी,क्रेसस, एवं जूलियस सीजर) प्रश्न :-ग्लैडिएटर किसे कहा जाता था उत्तर:-ग्लैडिएटर गुलाम पहलवान को कहा जाता था जो धनवान लोगों को मनोरंजन प्रदान करने के लिए दूसरे योद्धाओं तथा जंगली जानवरों से अखाड़ा में लड़ते थे प्रश्न:-कोलोसियम किसे कहते हैं उत्तर:-एक प्रसिद्ध अखाड़ा जिसमें पहलवान लोग लड़ते थे प्रश्न:-कोलोसियम का शाब्दिक अर्थ क्या होता है उत्तर:-रंगशाला प्रश्न:-रोमन साम्राज्य की कोलोशियम में कितने दर्शकों की बैठने की व्यवस्था थी उत्तर:-45000 प्रश्न:-गुलामों ने में किसके नेतृत्व में विद्रोह किया था उत्तर:-स्पार्टाकस नामक ग्लेडिएटर के नेतृत्व में प्रश्न:-गुलाम को किस सड़क पर सूली पर चढ़ा दिया गया था उत्तर:-एपियन नामक (6000 गुलामों को) प्रश्न:-रोमन साम्राज्य का पश्चिम की और विस्तार किसने किया उत्तर:- जूलियस सीजर प्रश्न:- किसने फ्रांस और ब्रिटेन को जीत कर रोमन साम्राज्य में मिल लिया उत्तर:- जूलिया सीजर में प्रश्न:- जूलियस सीजर में पौंपी को कब और कहां पराजित किया था उत्तर:- 48 ईसा पूर्व में फारसालस नामक स्थान पर प्रश्न:- किसके मृत्यु के बाद जूलियस सीजर का रोमन गणतंत्र पर एकाधिकार हो गया उत्तर:- पौंपी प्रश्न:- जूलियस सीजर की मुलाकात मिश्रा में किससे हुई थी उत्तर:- क्लियोपेट्रा से प्रश्न:- क्लियोपेट्रा किस वंश की राजकुमारी थी उत्तर:- टोलमी वंश की प्रश्न:-जुलियस सीजर का विवाह किसे हुआ था उत्तर:-क्लियोपेट्रा से प्रश्न:- जुलियस सीजर किस प्रभावित होकर मूर्ति पूजा करवाना शुरू किया उत्तर:-क्लियोपेट्रा प्रश्न:-सीनेट ने जूलियस सीजर को कब जीवन भर के लिए डिक्टेटर नियुक्त कर दिया उत्तर:- 46 ईसा पूर्व में प्रश्न:-जुलियस सीजर की हत्या कब और किसने कर दिया उत्तर:- 44 ईसा पूर्व में ब्रुटस नामक व्यक्ति ने फोरम के सीढीयों पर छुरा भोककर प्रश्न:-जुलियस सीजर का शासन काल क्या था उत्तर:- 102 BC से 44 BC के बीच प्रश्न:-जूलियस सीजर का उत्तराधिकारी कौन बना उत्तर:- अक्टोवियन प्रश्न:-अक्टोवियन ने किसके साथ मिलकर जुलियस सीजर के हत्यारा से बदला लिया उत्तर:- मार्क एंटोनी प्रश्न:-जूलियस सीजर के मरने के बाद रोमन साम्राज्य की सत्ता कितने लोगों के हाथ में गया उत्तर:-दो प्रश्न:- पूर्वी रोमन साम्राज्य का कमान किसको हाथ में था उत्तर:-मार्क एंटोनी प्रश्न:- पश्चिमी रोमन साम्राज्य का कमान किसके हाथ में गया उत्तर:- अक्टोवियन प्रश्न:- अक्टोवियन जब राजा बना उस समय उसकी उम्र क्या था उत्तर:-18 वर्ष प्रश्न:- रोमन साम्राज्य का प्रथम शासक कौन बना उत्तर:- अक्टोवियन प्रश्न:- रोमन साम्राज्य की जनता ने अक्टोवियन को कौन-कौन उपाधि दिया उत्तर:- अगस्टस, प्रिंस,इंपरेटर प्रश्न:- प्रिंस का अर्थ क्या होता है उत्तर:- प्रथम नागरिक प्रश्न:- इंपरेटर का मतलब क्या होता है उत्तर:-विजयी सेनापति प्रश्न:-अक्टोवियन किस नाम से रोमन साम्राज्य का शासक बना उत्तर:- अगस्त सीजर प्रश्न:-अगस्त महीना का नाम किसके नाम पर पड़ा है उत्तर:- अगस्त सीजर प्रश्न:-जुलाई महीना का नाम किसके नाम पर पड़ा है उत्तर:-जूलियस सीजर प्रश्न:-किसके शासनकाल को रोमन सभ्यता का स्वर्ण काल कहा जाता है उत्तर:- अगस्त सीजर प्रश्न:-ग्रीक के एक अभिलेख में आगस्टस को कौन सी उपाधि से सम्मानित किया गया है उत्तर:-ईश्वर का पुत्र एवं दयालु अगस्टस प्रश्न:- मिश्र में अगस्टस को क्या माना गया है उत्तर:-सूर्य देवता का पुत्र प्रश्न:- रोम नगर की प्रमुख देवी कौन थी उत्तर:- रोमा प्रश्न:- किसके मृत्यु के बाद देवता मान लिया गया उत्तर:- अगस्त सीजर प्रश्न:-अगस्तस की मृत्यु कब हुई उत्तर:- 14 ईसा पूर्व में प्रश्न:- जर्मनी के राजा स्वयं को क्या कहता था उत्तर:- कैसर सीजर प्रश्न:-ब्रिटेन का सम्राट स्वयं को क्या कहता था उत्तर:- कैसर हिंद अर्थात हिंद का सीजर प्रश्न:- रोमन साम्राज्य के किस राजा की तुलना भारतीय सम्राट अशोक से की जाती है उत्तर:-मार्क्स आरेलियस

विषय:- इतिहास वर्ग:- 11 पाठ का नाम:- तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य प्रश्न:- तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य से आप क्या समझते हैं उत्तर:- वह साम्राज्य जिसका विस्तार तीन महादेशों तक था तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य कहलाता है। जैसे- रोमन साम्राज्य तथा ईरानी साम्राज्य प्रश्न:- ईरानी साम्राज्य का सबसे ज्यादा विस्तार किसके शासनकाल में हुआ उत्तर:- डेरियस प्रथम प्रश्न:-प्राचीन विश्व का सबसे बड़ा साम्राज्य कौन था उत्तर:- रोमन साम्राज्य प्रश्न:-रोमन साम्राज्य का मुख्य केंद्र कहां था उत्तर:- इटली प्रश्न:- रोमन साम्राज्य के भौगोलिक स्थिति को लिखें उत्तर:- उत्तर में आल्प्स पर्वतमाला, पूर्व में एड्रियाटिक सागर, दक्षिण तथा पश्चिम में भूमध्य सागर प्रश्न:- कौन सागर रोमन साम्राज्य के लिए रीड की हड्डी के समान था उत्तर:- भूमध्य सागर प्रश्न:-रोम किस नदी के किनारे हैं उत्तर:-टाइबर नदी प्रश्न:-इटली प्रायद्वीप के उत्तर में कौन नदी है उत्तर:- पो प्रश्न:-इटली प्रायद्वीप के दक्षिण में कौन द्वीप है उत्तर:- सिसली प्रश्न:- किसे इटली प्रायद्वीप की एड़ी माना जाता है उत्तर:- सिसली द्वीप को प्रश्न:-रोम नगर की स्थापना किस जाति के लोगों ने किया था उत्तर:- हेडलाइन प्रश्न:- सात पहाड़ियों का नगर किसे कहते हैं उत्तर:- रोम प्रश्न:-सात टापुओं का नगर किसे कहते हैं उत्तर:- मुंबई प्रश्न:-पांच पहाड़ियों का नगर किसे कहते हैं उत्तर:- राजगीर प्रश्न:- रोमन साम्राज्य के राजनीतिक विकास के कितने चरण हैं उत्तर:- तीन 1.राजतंत्र का काल 753 ईसा पूर्व से 509 ईसा पूर्व 2.गणतंत्र का कल 509 ईसा पूर्व से 27 ईसा पूर्व 3.साम्राज्य का काल 27 ईसा पूर्व से 476 ई प्रश्न:- रोम नगर की स्थापना किसने किया था उत्तर:- रोमस तथा रोमुलस नामक दो भाई ने 753 ईसा पूर्व में प्रश्न:- रोमन साम्राज्य कितने वर्ग में बटा हुआ था उत्तर:- दो (पैट्रीशिन तथा पलैवियन प्रश्न:- एट्यूस्कन जाति का प्रथम राजा कौन था उत्तर:- लूसीयस टारक्वीन प्रश्न:- रोम के चारों ओर चार दिवारी का निर्माण किसने कराया उत्तर:- सर्वियस टूलियस ने प्रश्न:- टुलियस का उत्तराधिकारी कौन था उत्तर:- उसका दामाद टार्क्विन प्रश्न:- टार्क्विन को लोग किस नाम से बुलाता था उत्तर:-घमंडी टार्क्विन प्रश्न:-किसके बाद रोमन साम्राज्य में राजतंत्र का अंत हो गया और गणतंत्र की स्थापना हो गई उत्तर:-टार्क्विन के बाद प्रश्न:- गणतंत्र के काल में राजा का स्थान कौन ले लिया उत्तर:- मजिस्ट्रेट प्रश्न:-मजिस्ट्रेट को क्या कहा जाता था उत्तर:- कौंसल प्रश्न:-कौंसल का काम क्या था उतर:-कानून प्रस्तावित करना, न्यायाधीश का कार्य करना, युद्ध में सेना का नेतृत्व करना प्रश्न:-आपातकाल में किस पद का सृजन किया गया उत्तर:-डिक्टेटर प्रश्न:- गणतंत्र के काल में वास्तविक सत्ता किसमें निहित थी उत्तर:-सीनेट प्रश्न:- सीनेट क्या था उत्तर:- उच्च वर्ग के लोगों की सभा प्रश्न:- प्लेबियन वर्ग के लोगों ने पैट्रिशियध के अत्याचार से मुक्ति के लिए किस पद का गठन किया था उत्तर:- ट्रिब्यून प्रश्न:-प्लैबियन वर्ग के लोगों ने अपनी एक लोकसभा का गठन किया था जिसे क्या कहते हैं उत्तर:- कमिशिया ट्रिब्यूटा प्रश्न:-किसके प्रयास से रोमन साम्राज्य में 12 तख्तियों पर कानून बनाए गए उत्तर:- प्लैबियन प्रश्न:-बारह तख्तियों पर कानून कब लिखा गया उत्तर:- 450 ईसा पूर्व में प्रश्न:- कौंसल की सहायता के लिए किसी कर्मचारी की नियुक्ति की गई उत्तर:-क्वेस्टर प्रश्न:-क्वेस्टर का कार्य क्या था उत्तर:-राजस्व का निरीक्षण करना एवं अपराधियों को गिरफ्तार करना प्रश्न:-सेंसर के पद का सृजन कब किया गया उत्तर:- 443 ईसा पूर्व में प्रश्न:- सेंसर किसकी सहायता करते थे उत्तर:- क्वेस्टर कि प्रश्न:-सेंसर का कार्यकाल कितने वर्षों का होता था उत्तर:-5 वर्ष प्रश्न:- रोमन साम्राज्य में कर नहीं चुकाता था उसे क्या बना लिया जाता था उत्तर:- गुलाम प्रश्न:-रोमन साम्राज्य के दक्षिण में तथा अफ्रीका के उत्तरी किनारे पर कौन सा राज्य है उत्तर:-कार्थेज प्रश्न:-कार्थेज की स्थापना किस सदी में हुई थी उत्तर:- नौवीं शती ईसा पूर्व प्रश्न:- कार्थेज नगर की स्थापना किसने किया उत्तर:-फिनिशिया के लोगों ने प्रश्न:-रोमन साम्राज्य में अमीरी और गरीबी के बीच खाई को कम करने का प्रयास किसने किया उत्तर:-ग्रेकसबंधु प्रश्न:- ग्रेकस बन्धु कौन-कौन था उत्तर:-टाइबेरियस ग्रेस तथा कायस ग्रेकस

उत्तर बिहार का गौरव DECENT ART'S CLASS की तरफ से एक बार फिर से 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए क्रैश कोर्स बैच की त्वरित घोषणा किया जाएगा

photo content

6767

Document from Decent Arts Classes

12वीं कक्षा के राजनीतिक शास्त्र के मेधावी बच्चों संस्थान का राजनीति शास्त्र का सब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर को याद करने के बाद प्रतिदिन 25 प्रश्न उत्तर याद करके आएंगे

Code 6108

Document from Decent Arts Classes

photo content

Class 12th political science chapter 2 1. प्रश्न:-एक दलीय प्रभुत्व के दौर से आप क्या समझते हैं? उत्तर:-वैसी स्थिति जिसमें अनेक सारे राजनीतिक दल के होते हुए सत्ता में केवल एक ही दल का वर्चस्व हो। इसे एक दलीय प्रभुत्व का दौर कहते हैं। 2. प्रश्न:-कांग्रेस एक विचारात्मक गठबंधन थी। कैसे? उत्तर:-कांग्रेस एक विचारात्मक गठबंधन थी, क्योंकि कांग्रेस ने अपने अंदर क्रांतिकारी और शांतिवादी, कंजरवेटिव और रेडिकल , गरमपंथी और नरमपंथी, दक्षिणपंथी और वामपंथी प्रत्येक विचारधारा के मध्य मार्गियों को अपने में समाहित किया। इसलिए कांग्रेस को विचारात्मक गठबंधन कहते हैं। 3. प्रश्न:-कांग्रेस एक मंच की तरह थी। कैसे? उत्तर:-स्वतंत्रता प्राप्ति के पूर्व कांग्रेस एक मंच के रूप में काम करती थी क्योंकि कांग्रेस के मंच पर अनेक समूह, हित और राजनीतिक दल के लोग जुटते थे और राष्ट्रीय आंदोलन में भाग लेते थे। इसलिए हम कह सकते हैं कि कांग्रेस एक मंच की तरह काम करती है। 4. प्रश्न:-कांग्रेस प्रणाली क्या है? उत्तर:-चुनावी प्रतिस्पर्धा के पहली दशक में कांग्रेस ने शासक दल और विपक्षी दल दोनों की भूमिका निभाई। इसलिए भारतीय राजनीति के प्रथम दशक को कांग्रेस प्रणाली कहते हैं। 5.प्रश्न:-समाजवादी दल और कम्युनिस्ट दल में तीन अंतर लिखें। उत्तर:- (i) समाजवादी दल लोकतांत्रिक व्यवस्था और बहुदलीय व्यवस्था में विश्वास करती है, जबकि कम्युनिस्ट दल सर्वहारा वर्ग के अधिनायकवाद में विश्वास करती है। (ii) समाजवादी दल मिश्रित अर्थव्यवस्था और कल्याणकारी नीतियों का समर्थन करती है, जबकि कम्युनिस्ट पार्टी निजी संपत्ति का विरोध करती है। (iii) समाजवादी दल आर्थिक असमानता को कम करने के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को समर्थन करती है, जबकि कम्युनिस्ट दल वर्गहीन समाज और वर्गहीन दल की कल्पना करती है। 6. प्रश्न:-भारतीय जनसंघ और स्वतंत्र पार्टी में अंतर क्या है? उत्तर:- (i) भारतीय जनसंघ की स्थापना 1951 ई. में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया था, जबकि स्वतंत्र पार्टी की स्थापना 1959 ई. में चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने किया था। (ii) भारतीय जनसंघ अर्थव्यवस्था में राज्य के सकारात्मक और नियंत्रक भूमिका का समर्थन करता है, जबकि स्वतंत्र पार्टी मुक्त अर्थव्यवस्था और लाइसेंस राज के समाप्ति की बात करती है। (iii)भारतीय जनसंघ एक देश, एक संस्कृति और एक राष्ट्र के विचार पर आधारित है, जबकि स्वतंत्र पार्टी धर्म-निरपेक्ष उदारवादी, लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था पर आधारित है। प्रश्न 7.यदि पहले आम चुनाव के बाद भारतीय जनसंघ या भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार होती तो किन मामलों में वह कांग्रेस से अलग होती? उत्तर:-यदि पहले आम चुनाव के बाद कांग्रेस के बजाय भारतीय जनसंघ या कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार होती तो इनके नियम कांग्रेस के नियम से निम्न मामलों में अलग होते— (1) कम्युनिस्ट पार्टी बड़े उद्योग, वित्तीय संस्थाओं का पूर्ण राष्ट्रीयकरण करके भुमि में सुधार करती। जबकि जनसंघ की सरकार होती तो भारत आर्थिक रूप से आत्म निर्भर होता तथा स्वदेशी और कुटीर उद्योग उन्नत अवस्था में होता। (2) कम्युनिस्ट पार्टी की सुझाव सोवियत रूस और चीन की ओर होता, जबकि जनसंघ पश्चिमी देशों के साथ व्यवहारिक संबंध रखता वहीं चीन और पाकिस्तान के साथ कठोर संबंध रखता। (3) भारतीय जनसंघ भारतीय संस्कृति और हिन्दी भाषा को पूर्णतः लागू करता। वहीं कम्युनिस्ट पार्टी क्षेत्रीय भाषा और क्षेत्रीय सांस्कृतिक को प्रोत्साहन देती।