ru
Feedback
Decent Arts Classes

Decent Arts Classes

Открыть в Telegram
4 627
Подписчики
-424 часа
-77 дней
-5730 день
Архив постов
photo content

Sabhi batch open h

Aaj sabhi batch band hai

कल रविवार को बैंकअप बैच रखा गया था जिसे आवश्यक कारण से बंद कर दिया गया है क्योंकि शहर में धारा 144 लागू,प्रशासन के द्वारा कर दिया गया है

आज 11वीं कक्षा की 5 से 6 बजे वाली बैच बंद रहेगी

आज शाम 4:00 से 5:00 बजे वाली तथा 5 से 6:00 बजे वाली बैच खुली हुई है

11 का बैच बंद है

8 बजे के बाद आज सभी बैच बंद है

प्रश्न:-हजदा समूह के लोग किस जानवर का शिकार नहीं करते थे उत्तर:- हाथी का प्रश्न:-मानव विज्ञान क्या है उत्तर:- विज्ञान की वह शाखा जिसमें मानव संस्कृति,मानव जीवन तथा मानव के उद्भव और विकास के बारे में अध्ययन किया जाता है प्रश्न:- कपड़ा सीने के लिए सूई का आविष्कार लगभग कितना वर्ष पहले हुआ उत्तर:- 21हजार वर्ष पहले प्रश्न:- आग का आविष्कार कितना वर्ष पहले हुआ उत्तर:-चार लाख वर्ष प्रश्न:- सिक्का का सबसे पहला प्रयोग कहां हुआ था उत्तर:- यूनान में प्रश्न :-कुत्ता को पालतु कितना वर्ष पहले बनाया गया उत्तर:- 14 हजार वर्ष पहले

उत्तर:-मनु और शतरूपा प्रश्न:-कौन सिद्धांत कहता है मानव देवताओं के द्वारा उत्पन्न नहीं किया गया है बल्कि विकासवाद का परिणाम है उत्तर:- विकासवाद प्रश्न:-जैव विकासवाद का सिद्धांत किसने दिया उत्तर:- चार्ल्स डार्विन और लैंमार्क प्रश्न:- चार्ल्स डार्विन विकासवाद का सिद्धांत कब दिया उत्तर:- 1859 ईस्वी में प्रश्न:- चार्ल्स डार्विन ने अपने सिद्धांत का प्रतिपादन किस पुस्तक में किया उत्तर:- on the origin of species प्रश्न:- प्राकृतिक वर्णवाद का सिद्धांत किसने दिया उत्तर:- चार्ल्स डार्विन प्रश्न:- प्राकृतिक वरणवाद से आप क्या समझते हैं उत्तर:- पर्यावरण में जो बदलाव हो रहा है उस बदलाव के अनुसार जो जीव अपने आप को बदल लेते हैं वह जीवित रहते हैं अन्यथा उनका अस्तित्व नष्ट हो जाता है। प्रश्न:- स्तनपाई प्राणियों का विकास कहां हुआ उत्तर:-एशिया और अफ्रीका के जंगलों में। प्रश्न:-स्तनपाई किसे कहते हैं उत्तर:- वैसा जीव जो बच्चा पैदा करता है और उसे दूध पिलाता है प्रश्न:-प्राइमेट कैसा जीव है उत्तर:- स्तनपाई प्रश्न:-प्राइमेट समूह में आने वाला एक उपसमूह कौन हैं उत्तर:-होमोनिडस प्रश्न:-होमोनिडस का उद्भव कहां हुआ उत्तर:-अफ्रीका में प्रश्न:-सबसे प्राचीन होमोनिडस कौन है उत्तर:- ऑस्ट्रेलोपिथिकस/दक्षिणी वानर प्रश्न:-होमोनिडस की विशेषता क्या है उत्तर:-1. बड़ा मस्तिष्क 2.दो पैर पर खड़ा होकर चलने की क्षमता 3.औजार बनाने में सक्षम 4.इसका शरीर बंदर से बड़ा होता है 5.इसको पूछ नहीं होती है प्रश्न:-होमो निडस आगे चलकर कई समूह में बट गई जिसे क्या कहते हैं उत्तर:- जीनस प्रश्न:- वैज्ञानिकों ने जीवाश्म का नामकरण कैसे किया है उत्तर:-लैटिन एवं यूनानी भाषा के आधार पर प्रश्न:-आदिकालीन मानव के प्रजाति का वर्गीकरण किसआधार पर किया गया है उत्तर:-1.जबड़े की बनावट 2.दांत की बनावट 3.हड्डियों की रचना प्रश्न:-दो पैर पर खड़ा होकर चलने वाला पहला प्रजाति कौन था उत्तर:- होमोनिडस प्रश्न:-पृथ्वी पर कितनी बार हिमपात हुआ है उत्तर:- चार बार प्रश्न:-जलवायु में परिवर्तन के कारण कौन प्रजाति विलुप्त हो गई उत्तर:-ऑस्ट्रेलो पिथिकस प्रश्न:-होमोसेपियंस लैटिन भाषा का शब्द है जिसका अर्थ क्या होता है उत्तर:-आदमी प्रश्न:-होमो के प्रमुख प्रकार कौन-कौन हैं उत्तर:- 1.होमो हैबिलस-औजार बनाने वाला 2.होमो इरेक्टस:-सीधा खड़े होकर अपने पैर के बल चलने वाला 3.होमो सेपियंस- चिंतनशील मनुष्य प्रश्न:- होमो हैबिलिस का जीवाश्म कहां से मिला है उत्तर:- इथोपिया के ओमो घाटी से प्रश्न:-होमो इरेक्टस का जीवाश्म कहां से मिला है उत्तर:-एशिया और अफ्रीका से। प्रश्न:-जीवाश्म का नामकरण किस आधार पर किया गया है उत्तर:-उसके प्रप्ति स्थान के आधार पर प्रश्न:-हाइडल वर्ग का जीवाश्म कहां से मिला है उत्तर:-जर्मनी से प्रश्न:- आधुनिक मानव के उद्भव के कितने सिद्धांत हैं उत्तर:-दो 1.प्रतिस्थापन मॉडल 2.क्षेत्रीय निरंतर मॉडल प्रश्न:-प्रतिस्थापन मॉडल क्या है उत्तर:- वह मॉडल जिसके अनुसार मनुष्य का उद्भव एक ही स्थान पर हुआ है और वह अपने जीविका की तलाश में इधर-उधर चला गया जिस कारण उसका स्वभाव बदल गया और उसके शरीर का आकार बदल गया प्रश्न:- क्षेत्रीय निरंतर मॉडल क्या है उत्तर:- मानव के उद्भव का वह मॉडल जो कहता है मानव का उद्भव एक स्थान पर न होकर अलग-अलग स्थान पर हुआ है इसी कारण मानव के स्वभाव और उसके शरीर के बनावट में अंतर है प्रश्न:- आदिकालीन मानव भोजन किन-किन तरीकों से इकट्ठा करते थे उत्तर:- संग्रहण शिकार,मछली पकड़ना, अपमार्जन प्रश्न:-अपमार्जन का मतलब क्या होता है उत्तर:- त्यागी गई वस्तुओं की सफाई करना प्रश्न:-रसद खोरी का अर्थ क्या होता है उत्तर:- भोजन की तलाश करना प्रश्न:- किलोबे किस देश में है उत्तर:- कन्या प्रश्न:- लेजरेट गुफा कहां है उत्तर:- दक्षिणी फ्रांस में। प्रश्न:-पत्थर के औजार बनाने और उसका इस्तेमाल किए जाने का प्राचीनतम प्रमाण कहां से मिला है उत्तर:-इथोपिया प्रश्न:-सबसे पहले औजार किसने बनाया था उत्तर:- ऑस्ट्रेलो पिथिकस प्रश्न:-भाषा का विकास लगभग कितना वर्ष पहले हुआ उत्तर:- 20 लाख वर्ष प्रश्न:- जीवित प्राणियों में एकमात्र प्राणी जिसके पास भाषा है उत्तर:- मनुष्य प्रश्न:- मानव अपने विचारों को दूसरों के सामने जिस रूप में प्रकट करता है उसे क्या कहते हैं उत्तर:- भाषा प्रश्न:- अल्टामीरा गुफा कहां है उत्तर:- स्पेन में प्रश्न:-अल्टा मीरा गुफा से क्या मिला है उत्तर:-छात पर बने चित्रकारी

विषय:-इतिहास/पाठ:-एक/वर्ग:-11 (पाठ का नाम समय की शुरुआत से) प्रश्न:- इतिहास क्या है? उत्तर:- अतीत का अध्ययन प्रश्न:- इतिहास के पिता कौन है? उत्तर:- हेरोडोटस प्रश्न:-इतिहास के अध्ययन से हमें क्या लाभ है? उत्तर:-मानव सभ्यता के विकास बारे में हमें जानकारी मिलती है प्रश्न:- मानव सभ्यता के विकास का कहानी को क्या कहते हैं उत्तर:-इतिहास प्रश्न:- मानव सभ्यता के विकास को विद्वानों ने कितने वर्गों में बाटां है उत्तर:-तीन 1.प्रागैतिहासिक काल 2.अद्ध ऐतिहासिक काल 3.ऐतिहासिक काल प्रश्न:-प्रागैतिहासिक काल क्या है उत्तर:- मानव जीवन का वह कल जिसका कोई लिखित विवरण उपलब्ध नहीं है तथा इसके बारे में अध्ययन अनुमान लगाकर करते हैं प्रागैतिहासिक काल कहलाता है प्रश्न:-अद्ध ऐतिहासिक काल क्या है उत्तर:-मानव जीवन का वह कल है जिसका लिखित विवरण उपलब्ध है लेकिन जिसके लिपि को हम पढ़ने में सक्षम नहीं है अद्ध इतिहास कहलाता है प्रश्न:-इतिहास क्या है उत्तर:- मानव जीवन का वह काल जिसका लिखित विवरण उपलब्ध है और जिसके लिपि को हम पढ़ने में सक्षम है इतिहास कहलाता है। प्रश्न:-प्रागैतिहासिक काल को अन्य किस नाम से जानते हैं उत्तर:- पाषाण काल प्रश्न:- प्रागैतिहासिक काल को पाषाण काल क्यों कहते हैं उत्तर:- क्योंकि इस कल के लोग अपने जरूरत को पूरा करने के लिए पाषाण पर निर्भर थे प्रश्न:- भारत में पाषाण कालीन सभ्यता की खोज किसने किया उत्तर:-रॉबर्ट ब्रूस फ्रूट ने 1863 में प्रश्न:- पाषाण काल को पत्थर के बने उपकरण के आधार पर कितने वर्गों में बांटा गया है उत्तर:-1.पूर्व पाषाण काल 2.मध्य पाषाण काल 3.नव पाषाण काल प्रश्न:-पूर्व पाषाण काल को कितने भागों में बांटा गया है उत्तर:- तीन 1.निम्न पूरा पाषाण काल 2.मध्य पूरा पाषाण काल 3.उच्च पूरा पाषाण काल प्रश्न:-आग की खोज किस काल में हुई उत्तर:-उच्च पुरापाषाण काल में प्रश्न:- मानव किस काल में स्थाई रूप से रहने लगा उत्तर:-नवपाषाण काल में प्रश्न:-कृषि का विकास किस काल में हुआ उत्तर:- नवपाषाण काल में प्रश्न:- नव,चक्र एवं पहिए का आविष्कार किस काल में हुआ उत्तर:- नवपाषाण काल में प्रश्न:- मानव का प्रारंभिक व्यवसाय क्या था उत्तर:- आखेट या शिकार प्रश्न:-प्रारंभिक मानव क्या था उत्तर:-शिकारी एवं खाद्य संग्रहक प्रश्न:-वर्तमान मानव कैसा है उत्तर:- खाद्य उत्पादक प्रश्न:- मानव अपने निवास के लिए सबसे पहले किस स्थान को चुना उत्तर:-नदी घाटी को प्रश्न:-मानव अपने निवास के लिए नदी घाटी को क्यों चुना उत्तर:- क्योंकि मानव की जरूरत की सभी चीज नदी घाटी में उपलब्ध थी प्रश्न:- मानव सबसे पहले किस धातु की खोज किया उत्तर:- तांबा प्रश्न:-मानव सबसे पहले कौन सा अनाज उगाया था उत्तर:-जौ प्रश्न:- मानव ने सबसे पहले किस जानवर को पाला था उत्तर:-कुत्ता प्रश्न:- मानव के द्वारा सबसे पहले कौन सा औजार बनाया गया था उत्तर:-कुल्हाड़ी प्रश्न:-आदि मानव कहां रहता था उत्तर:- पेड़ पर तथा पहाड़ की गुफा में प्रश्न:- मानव ने अपना अधिकांश प्रारंभिक जीवन कहां किस युग में बिताया उत्तर:-हिम युग प्रश्न:- मनुष्य की संस्कृतिक यात्रा लगभग कितना लाख वर्ष पहले प्रारंभ हुई उत्तर:-30 लाख वर्ष प्रश्न:-जीवाश्म किसे कहते हैं उत्तर:- जीव के मर जाने के बाद उसका जो अवशेष रह जाता है उसे जीवाश्म कहते हैं प्रश्न:- जीवाश्म की उम्र निर्धारण की वैज्ञानिक पद्धति को क्या कहते हैं उत्तर:- कार्बन 14 पद्धति प्रश्न:-कार्बन 14 पद्धति की खोज किसने किया उत्तर:- बी एफ लीवी 1946 में प्रश्न:- पुरातत्व क्या है उत्तर:- धरती की खुदाई करने से जो प्राचीन वस्तु प्राप्त होती है उसे पुरातत्व कहते हैं प्रश्न:-मानव का वैज्ञानिक नाम क्या है उत्तर:- होमो सेपियंस प्रश्न:-आदि मानव भोजन कैसे प्राप्त करता था उत्तर:-शिकार एवं संग्रहण के द्वारा प्रश्न:- शिकार का अर्थ क्या होता है उत्तर:- भोजन के लिए पशुओं को मारना प्रश्न:- संग्रहण का अर्थ क्या होता है उत्तर:- इकट्ठा करना या जमा करना प्रश्न:- निआंडर घाटी कहां है उत्तर:- जर्मनी में प्रश्न:-जर्मनी के निआंडर घाटी में जो जीवाश्म मिला है उसका अध्ययन किसने किया उत्तर:-कार्ल फुलराट प्रश्न:-मानव की उत्पत्ति के कितने सिद्धांत हैं उत्तर:- दो 1. दैवी उत्पत्ति का सिद्धांत 2.विकासवाद का सिद्धांत प्रश्न:- किस सिद्धांत के अनुसार जीवो की उत्पत्ति देवताओं ने किया है उत्तर:- दैवी उत्पत्ति का सिद्धांत प्रश्न:- पृथ्वी पर उत्पन्न प्रथम नर और नारी कौन थी

जगन्नाथ यात्रा के कारण बाजार में अत्यधिक भीड़ होने की संभावना है अतः आज शाम में 4 से 5 और 5 से 6 बजे वाली बैच बंद रहेगी

प्रश्न:-भारत के प्रमुख प्राकृतिक गैस उत्पादक राज्य कौन-कौन है उत्तर:- गुजरात,राजस्थान, तमिलनाडु,त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल,झारखंड, मध्य प्रदेश, असम, पूर्वी अपतटीय क्षेत्र, पश्चिम अपतटीय क्षेत्र (मुंबई हाई) प्रश्न:-नाभिकीय ऊर्जा क्या है? उत्तर:-परमाणु खनिज जैसे यूरेनियम,थोरियम,प्लूटोनियम के विखंडन से प्राप्त होने वाली ऊर्जा को परमाणु ऊर्जा या नाभिकीय ऊर्जा कहते हैं प्रश्न:- भारत के प्रमुख परमाणु ऊर्जा उत्पादन केंद्र कौन-कौन है उत्तर:- भारत के प्रमुख परमाणु ऊर्जा उत्पादन केंद्र- 1. तारापुर- महाराष्ट्र 2. कुडनकुलम- तमिलनाडु 3. रावतभाटा- राजस्थान 4. कैगा-कर्नाटक 5. काकरापारा- गुजरात 6. नरौरा- उत्तर प्रदेश 7. कलपक्कम- तमिलनाडु प्रश्न:- सौर ऊर्जा क्या है उत्तर:-सौर ऊर्जा सूर्य से प्राप्त होने वाली ऊर्जा हैं।यह एक नवीकरणीय और स्वच्छ ऊर्जा स्रोत हैं ।इसे 'सोलर पैनल' की मदद से सीधे बिजली में या 'सोलर थर्मल तकनीक' द्वारा ऊष्मा (गर्मी) में बदला जाता है‌ प्रश्न:- पवन ऊर्जा क्या है उत्तर:-पवन ऊर्जा एक नवीकरणीय और प्रदूषण-मुक्त ऊर्जा स्रोत है। इसमें हवा की गतिज ऊर्जा का उपयोग करके पवन टरबाइनों द्वारा बिजली बनाई जाती है। यह ऊर्जा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना हमारी बिजली की जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है। प्रश्न:-जैव ऊर्जा क्या है उत्तर:-पौधों, जानवरों और जैविक कचरे जैसे जैविक पदार्थों (बायोमास) से प्राप्त होने वाली नवीकरणीय ऊर्जा है।इसे सीधे जलाकर ऊष्मा (गर्मी) प्राप्त की जा सकती है। प्रश्न:- उत्तर भारत में जल विद्युत का विकास अधिक हुआ है क्यों उत्तर:-उत्तर भारत में जलविद्युत के अधिक विकास का मुख्य कारण हिमालय से निकलने वाली बारहमासी नदियाँ, गहरी घाटियों के रूप में आदर्श भौगोलिक स्थिति और जल की तीव्र ढाल (गिरते हुए जलप्रपात) हैं। इससे कम लागत और सतत रूप से विशाल पनबिजली उत्पन्न करना संभव हो जाता है।

12वीं कक्षा के बच्चों भूगोल चैप्टर 1 के अंतर्गत शामिल कर लेंगे

मानव एवं प्रकृति दोनों घटक को किस संकल्पना में श्रेष्ठ माना जाता है उतर नव निश्चयवाद

प्रकृति को श्रेष्ठ कौन संकल्पना मानती है उत्तर निश्चयवाद

मानव को श्रेष्ठ कौन संकल्पना मानती है उत्तर संभववाद

मानव भूगोल के विकास के कौन-कौन सी अवस्था है उत्तर अन्वेषण ,विवरण, प्रादेशिक विश्लेषण,क्षेत्रीय विभेदन ,स्थानिक संगठन, मानवतावादी अमूल्यवादी और व्यवहारवादी विचारधारा

निर्वाचन और सैन्य भूगोल मानव भूगोल के किस क्षेत्र के अंतर्गत अध्ययन करते हैं उत्तर राजनीतिक भूगोल

संसाधन भूगोल,कृषि भूगोल, उद्योग भूगोल,विपणन भूगोल, पर्यटन भूगोल और अंतरराष्ट्रीय व्यापार का भूगोल मानव भूगोल के किस क्षेत्र के अंतर्गत अध्ययन करते हैं उत्तर आर्थिकभूगोल