HP SUCCESS CLASSES
Kanalga Telegram’da o‘tish
SUBSCRIBE Now for Banking Preparation https://youtube.com/c/HPSUCCESSCLASSES
Ko'proq ko'rsatish6 241
Obunachilar
-324 soatlar
-267 kunlar
-10330 kunlar
Postlar arxiv
6 234
प्यारे बच्चों,
बैंकिंग परीक्षाओ का aspirant होना आसान नहीं है | मुझे पता है आप पैसे बचा बचा कर मॉक्स खरीदते हैं | उन पैसो से आप नए कपड़े , नए गैजेट्स और अन्य कई चीज़े खरीद सकते थे मगर आप रोकते हैं खुद को | क्योंकि जहां दूसरे परीक्षाओ के फॉर्म सौ दो सौ में आ जाते हैं , यहां तो कभी आठ सौ तो कभी हज़ार से कम में तो गुजारा ही नहीं है | आप आधे नंबर से मेंस क्वालीफाई नहीं कर पाते | आपके घरवालों को लगता है शायद आप पढाई नहीं कर रहे | आपके पिताजी के आँखों में आप वो सवाल है जो आपसे पूछना चाहता है की अब रिजल्ट आएगा | कब वो मोहल्ले में बता पाएंगे की उनका बेटा भी अब एक बैंक अफसर बन गया है |
मुझे पता है आप अब अपने माँ और पिताजी के ऊपर डिपेंड होना नहीं चाहते |आप अपने माता पिता के हरेक आंसू और हरेक अहसान जो उन्होंने आप पर किये हैं, वो उन्हें लौटाना चाहते हैं | मुझे पता है आपको भी मन करता है की काश आप अपने पापा को ये कह पाए की अब आप काम छोर दीजिये मैं कमा रहा हूँ | आप अपनी बहन के फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर पड़ी विशलिस्ट की चीज़ो को आर्डर करना चाहते हैं| आप अपने छोटे भाई को वो मोबाइल देना चाहते हैं ताकि वो दुसरो से मांगे न | मुझे पता है आप अपनी दादी को दिवाली पर उनकी पसंद की साड़ी गिफ्ट करना चाहते हैं | आप अपने करीबी लोगो को वो सारी खुशियां देना चाहते हैं जिनपर उनका हक़ है | मगर आप ट्यूशन पढ़ा कर या छोटे मोटे कुछ काम करके बड़ी मुश्किल से अपना खर्च निकालते हैं | मुझे पता है ये बहुत मुश्किल है | बैंकिंग के ज्यादातर एग्जाम उन महीनो में ही होते हैं जब पूरा देश त्यौहार मना रहा होता है | और आप उस डाटा इंटरप्रिटेशन को सॉल्व कर रहे होते हैं | आप उस इंसान के फ़ोन का जवाब नहीं देते जो आपसे बेहद प्यार करता है क्यूंकि आपक अपने भविष्य को लेकर थोड़े परेशान हैं |
बच्चों , ये अगले दो महीने सब ठीक कर सकते हैं | ये अगले दो महीने आपके सारे सपने सच कर सकते हैं| बच्चो, यही वो वक़्त है जो आपकी जिंदगी बदल सकता है | मजबूत होने में मजा ही तब हैं, जब सारी दुनिया कमजोर मानने पर तुली हो| दिखा दीजिये सब को की कितनी ताक़त है आपमें | कभी कभी हम उतने कमज़ोर भी नहीं होते,जितना हम सोच लेते हैं|
सप्रेम,
आशीष अरोड़ा
Endi mavjud! Telegram Tadqiqoti 2025 — yilning asosiy insaytlari 
