ru
Feedback
HP SUCCESS CLASSES

HP SUCCESS CLASSES

Открыть в Telegram
6 241
Подписчики
-324 часа
-267 дней
-10330 день
Архив постов
Jinko quadratic Equations Mae problem aa rhi ye class dekhlo

Airthmetic Questions

Pre level DI

Missing Number Series

Wrong Number Series

High level DI

Pre level puzzles

Airthmetic Questions

50 quadratic Equation

Oliveboard DI

Dekho sbhi

Vacancy added in ibps clerk

प्यारे बच्चों, बैंकिंग परीक्षाओ का aspirant होना आसान नहीं है | मुझे पता है आप पैसे बचा बचा कर मॉक्स खरीदते हैं | उन पैसो से आप नए कपड़े , नए गैजेट्स और अन्य कई चीज़े खरीद सकते थे मगर आप रोकते हैं खुद को | क्योंकि जहां दूसरे परीक्षाओ के फॉर्म सौ दो सौ में आ जाते हैं , यहां तो कभी आठ सौ तो कभी हज़ार से कम में तो गुजारा ही नहीं है | आप आधे नंबर से मेंस क्वालीफाई नहीं कर पाते | आपके घरवालों को लगता है शायद आप पढाई नहीं कर रहे | आपके पिताजी के आँखों में आप वो सवाल है जो आपसे पूछना चाहता है की अब रिजल्ट आएगा | कब वो मोहल्ले में बता पाएंगे की उनका बेटा भी अब एक बैंक अफसर बन गया है | मुझे पता है आप अब अपने माँ और पिताजी के ऊपर डिपेंड होना नहीं चाहते |आप अपने माता पिता के हरेक आंसू और हरेक अहसान जो उन्होंने आप पर किये हैं, वो उन्हें लौटाना चाहते हैं | मुझे पता है आपको भी मन करता है की काश आप अपने पापा को ये कह पाए की अब आप काम छोर दीजिये मैं कमा रहा हूँ | आप अपनी बहन के फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर पड़ी विशलिस्ट की चीज़ो को आर्डर करना चाहते हैं| आप अपने छोटे भाई को वो मोबाइल देना चाहते हैं ताकि वो दुसरो से मांगे न | मुझे पता है आप अपनी दादी को दिवाली पर उनकी पसंद की साड़ी गिफ्ट करना चाहते हैं | आप अपने करीबी लोगो को वो सारी खुशियां देना चाहते हैं जिनपर उनका हक़ है | मगर आप ट्यूशन पढ़ा कर या छोटे मोटे कुछ काम करके बड़ी मुश्किल से अपना खर्च निकालते हैं | मुझे पता है ये बहुत मुश्किल है | बैंकिंग के ज्यादातर एग्जाम उन महीनो में ही होते हैं जब पूरा देश त्यौहार मना रहा होता है | और आप उस डाटा इंटरप्रिटेशन को सॉल्व कर रहे होते हैं | आप उस इंसान के फ़ोन का जवाब नहीं देते जो आपसे बेहद प्यार करता है क्यूंकि आपक अपने भविष्य को लेकर थोड़े परेशान हैं | बच्चों , ये अगले दो महीने सब ठीक कर सकते हैं | ये अगले दो महीने आपके सारे सपने सच कर सकते हैं| बच्चो, यही वो वक़्त है जो आपकी जिंदगी बदल सकता है | मजबूत होने में मजा ही तब हैं, जब सारी दुनिया कमजोर मानने पर तुली हो| दिखा दीजिये सब को की कितनी ताक़त है आपमें | कभी कभी हम उतने कमज़ोर भी नहीं होते,जितना हम सोच लेते हैं| सप्रेम, आशीष अरोड़ा