R.Y.U.G 2 { OFFICIAL CHANNEL }
Відкрити в Telegram
ग्रुप का चैनल के द्वारा आप सभी को अन्य जानकारी भी दी जाती है ट्रेन अपडेट के अलावा आज ही ज्वाइन करे अपडेट दें अपडेट रहें
Показати більше255
Підписники
Немає даних24 години
-27 днів
-130 днів
Архів дописів
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/KNFQaVnGNEq8yk2UXcZa2A?s=sh&p=a&mlu=4&ilr=4
रेलवे का बड़ा तोहफा! अब एक टिकट से 5 और यात्रियों का भी काम आसान, RailOne पर नई सुविधा शुरू
भीलवाड़ा हलचल। रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा राहतभरा कदम उठाया है। अब RailOne एप पर एक पंजीकृत यूजर अपने अलावा परिवार के सदस्यों या अन्य यात्रियों के लिए भी अधिकतम पांच अतिरिक्त सीजन टिकट बुक कर सकेगा। यानी नियमित यात्रियों को अलग-अलग टिकट बुक कराने की झंझट से काफी राहत मिलेगी
नई सुविधा में पंजीकृत उपयोगकर्ता अपने लिए एक सीजन टिकट के साथ अधिकतम पांच अन्य व्यक्तियों के टिकट भी बुक कर सकता है। इससे परिवार के सदस्यों या साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए टिकट व्यवस्था आसान होगी।
अपने टिकट की वैधता उसी दिन, दूसरों की अगले दिन
रेलवे के अनुसार, स्वयं के लिए बुक किए गए सीजन टिकट की वैधता भौगोलिक सत्यापन के बाद उसी दिन से शुरू होगी। वहीं दूसरे व्यक्ति के लिए बुक किए गए टिकट की वैधता अगले दिन से प्रारंभ होगी।
मोबाइल में PDF दिखाओ, यात्रा करो
यात्रा के दौरान टिकट का प्रिंट लेकर चलना जरूरी नहीं होगा। मोबाइल में टिकट की PDF प्रति भी मान्य रहेगी। टिकट पर यात्री का फोटो और QR कोड दर्ज होगा, जिससे जांच के दौरान टिकट की पहचान और सत्यापन किया जा सकेगा।
नियमित रेल यात्रियों के लिए राहत
रेलवे की यह सुविधा खास तौर पर उन यात्रियों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है, जो रोजाना या नियमित रूप से रेल यात्रा करते हैं। परिवार के सदस्यों अथवा अन्य यात्रियों के सीजन टिकट एक ही यूजर के जरिए बुक होने से टिकट प्रबंधन पहले के मुकाबले आसान होगा। Join Group 👉@RY_UG2
भीलवाड़ा हलचल
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
13 सितंबर को पलवल-गाजियाबाद ईएमयू, गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन ईएमयू, बल्लभगढ़-शकूरबस्ती ईएमयू, नई दिल्ली-पलवल ईएमयू, साहिबाबाद-दिल्ली जंक्शन ईएमयू और गाजियाबाद-शकूरबस्ती ईएमयू समेत कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।
सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर, शिवगंगा एक्सप्रेस, पानीपत-गाजियाबाद मेमू, मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू और बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मार्ग बदला जाएगा। मथुरा-नई दिल्ली ईएमयू पलवल तक चलकर वहीं समाप्त होगी, जबकि अलीगढ़-नई दिल्ली ईएमयू गाजियाबाद तक चलेगी। पलवल-नई दिल्ली ईएमयू हजरत निजामुद्दीन तक ही जाएगी। श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस नई दिल्ली में समाप्त होगी
11 सितंबर को पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू
64015👉पलवल शकूर बस्ती ईएमयू
कैंसिल डेट 👉12/09/226 से
अक्टूबर 15/10/26 तक कैंसिल
ज्वाइन ग्रुप 👉 @RY_UG2
12 सितंबर को गाजियाबाद-नई दिल्ली और नई दिल्ली-गाजियाबाद की कई ईएमयू रद्द रहेंगी कैंसिल ट्रेन लिस्ट
(64425👉 गाजियाबाद न्यू दिल्ली ईएमयू
आज कैंसिल ह 12/09/26)
(64432👉न्यू दिल्ली गाजियाबाद ईएमयू
12/09/26) आज होगी उसके बाद 👉25/09/26अक्टूबर 04/10/26 तक कैंसिल होगी)
(64429👉 गाजियाबाद न्यू दिल्ली ईएमयू
12/09/26) आज होगी उसके बाद 👉25/09/26अक्टूबर 04/10/26 तक कैंसिल होगी)
(64433👉गाजियाबाद न्यू दिल्ली ईएमयू
12/09/26) आज होगी उसके बाद 👉25/09/26अक्टूबर 04/10/26 तक कैंसिल होगी)
(64441👉 गाजियाबाद न्यू दिल्ली ईएमयू
12/09/26 ये आज कैंसिल होगी)
(64410👉न्यू दिल्ली गाजियाबाद ईएमयू
12/09/26 ये आज कैंसिल होगी)
(64443👉 गाजियाबाद दिल्ली ईएमयू
12/09/26 ये आज कैंसिल होगी)
64418👉दिल्ली गाजियाबाद ईएमयू
12/09/26 ये आज कैंसिल होगी)
(64445👉 गाजियाबाद दिल्ली ईएमयू
12/09/26 ये आज कैंसिल होगी)
(64412👉दिल्ली गाजियाबाद ईएमयू
12/09/26 ये आज कैंसिल होगी)
(64492👉न्यू दिल्ली पलवल लेडिज ईएमयू
12/09/26 ये आज कैंसिल होगी)
प्रमुख हैं। नई दिल्ली-पलवल महिला भी ऊपर नंबर दिया गया ह पलवल-शकूरबस्ती की कुछ सेवाएं भी रद्द रहेंगी ज्वाइन ग्रुप में 👉@RY_UG2
सभी ग्रुप में जरूर शेयर करे किसी भी भाई को
गाड़ी की दिक्कत ना हो बहुत ट्रेन
कैंसिल कर दी गयी ह ये सूचना सभी को दे 🙏🙏🙏🙏🙏
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
नई दिल्ली। परिचालन संबंधी कार्यों के चलते 12 और 13 सितंबर को दिल्ली और आसपास के रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर रेलवे ने इन दोनों दिनों में कई ट्रेनों को रद्द करने, कुछ का मार्ग बदलने, कुछ को बीच रास्ते से चलाने या वहीं समाप्त करने तथा कई ट्रेनों को देरी से रवाना करने का फैसला किया है। इसका असर दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-पलवल और दिल्ली-शाहदरा रेलखंड की ईएमयू-मेमू सेवाओं के साथ लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ेगा।
रेलवे के अनुसार, नई दिल्ली से चलने वाली कई राजधानी ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। इनमें नई दिल्ली-रांची, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़, नई दिल्ली-हावड़ा, नई दिल्ली-भुवनेश्वर और नई दिल्ली-सियालदह राजधानी के अलावा संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों को नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद होकर चलाने की योजना है @RY_UG2
त्योहारी सीजन में बड़ी राहत: रतलाम मंडल से गुजरने वाली छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, देखिए टाइमटेबल और रूट
हिसार से वलसाड के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (04727/04728) का संचालन अब हिसार से 25 नवंबर और वलसाड से 26 नवंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है ये गाड़ी हिसार से हंसी जंक्शन भिवानी जंक्शन चरखी दादरी रेवाड़ी हो नारनौल रिंगस हो कर जाएगी
ज्वाइन ग्रुप 👉 @RY_UG2
छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है
नई दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन का रोजाना संचालन होगा इस रूट से
गाड़ी संख्या 04087/04088 नई दिल्ली-पटना पूजा स्पेशल का संचालन 10 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा। नई दिल्ली से ट्रेन दोपहर 3:50 बजे रवाना होगी। इसके बाद डीडीयू, बक्सर और आरा जंक्शन पर ठहराव लेते हुए यह ट्रेन दोपहर 12:45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से ट्रेन दोपहर 3:10 बजे चलेगी और 3:40 बजे आरा, 4:45 बजे बक्सर तथा 7:15 बजे डीडीयू पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन दोपहर 1:10 बजे नई दिल्ली पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है
आनंद विहार-राजगीर एसी स्पेशल भी विकल्प
गाड़ी संख्या 04069/04070 आनंद विहार-राजगीर एसी स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। आनंद विहार से रात 12:20 बजे रवाना होने वाली यह ट्रेन बक्सर और आरा होते हुए पटना पहुंचेगी और रात 11:30 बजे राजगीर पहुंचेगी। वापसी में राजगीर से ट्रेन बुधवार और शनिवार को रात 12:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 3:50 बजे आरा पहुंचेगी और डीडीयू होते हुए अगले दिन रात 11:20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी
नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल भी चलेगी
त्योहारी सीजन में 04051/04052 नई दिल्ली-हावड़ा पूजा स्पेशल भी 10 अक्टूबर से 25 नवंबर तक रोजाना संचालित होगी। नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे चलने वाली ट्रेन अगले दिन डीडीयू, बक्सर, आरा और पटना होते हुए रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में हावड़ा से ट्रेन रात 1:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:24 बजे आरा तथा 3:05 बजे डीडीयू पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।
दिल्ली-कामाख्या स्पेशल से पूर्वोत्तर तक सुविधा
गाड़ी संख्या 04067/04068 दिल्ली-कामाख्या पूजा स्पेशल 12 अक्टूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। दिल्ली से रात 11:55 बजे रवाना होकर यह ट्रेन अगले दिन शाम 7:10 बजे आरा और रात 8:15 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। इसके बाद बुधवार को दोपहर 3:20 बजे कामाख्या पहुंचेगी। वापसी में कामाख्या से ट्रेन बुधवार शाम 7 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 4:48 बजे आरा होते हुए शुक्रवार दोपहर 12:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी ज्वाइन ग्रुप 👉@RY_UG2
खुशखबरी
ट्रेन संख्या 54054 लुधियाना से जींद तक 11/09 से जायेगी।
ट्रेन संख्या 54053 जींद से लुधियाना 12/09 से चलेगी।
सभी क्षेत्र/टोहाना वासियों को बहुत बधाई हो जी ज्वाइन ग्रुप 👉@RY_UG2
*🙋♂️जींद को रेलवे का बड़ा तोहफा! लुधियाना-जाखल पैसेंजर अब पहुंचेगी जींद*
*उचाना, नरवाना और आसपास के यात्रियों के लिए बड़ी राहत। उत्तर रेलवे ने ट्रेन नंबर 54054/54053 लुधियाना-जाखल-लुधियाना पैसेंजर को जींद तक विस्तारित करने का आदेश जारी किया है।*
*54054 का विस्तार 11 सितंबर 2026 से लुधियाना आए जींद पहुंचेगी*
*जबकि 54053 का विस्तार 12 सितंबर 2026 सुबह से प्रभावी होगा।*
*⏰ 54054 लुधियाना → जींद*
*लुधियाना: शाम 6:30 बजे*
*जाखल: रात 9:40–9:50 बजे*
*हिम्मतपुरा: 9:55–9:56 बजे*
*कालवन: 10:02–10:03 बजे*
*टोहाना: 10:10–10:11 बजे*
*धरौदी: 10:16–10:17 बजे*
*धमतान साहिब: 10:16–10:17 बजे*
*नरवाना जंक्शन: 10:33–10:34 बजे*
*घासो: 10:40–10:41 बज*
*उचाना: 10:48–10:49 बजे*
*बड़ौदा: 10:52–10:53 बजे*
*बरसोला: 10:59–11:00 बजे*
*जींद जंक्शन: रात 11:30 बजे*
*🌅 वापसी में जींद से सुबह 3:40 बजे*
*ट्रेन नंबर 54053 जींद से सुबह 3:40 बजे रवाना होगी और जाखल होते हुए लुधियाना जाएगी।*
*जींद तक दौड़ेगी लुधियाना-जाखल पैसेंजर! उचाना-नरवाना समेत यात्रियों को बड़ा फायदा, 11 सितंबर से नई सुविधा शुरू* ज्वाइन ग्रुप 👉@RY_UG2
*खुश खबरी*
*कालका एक्सप्रेस (Kalka Express) के रद्द होने के कारण गाड़ी संख्या 11057 (अमृतसर एक्सप्रेस)अगले दो से तीन दिनों तक दोपहर 3:00 बजे तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) से मिलेगी।*
जॉइन ग्रुप 👉@RY_UG2
यात्री कृपया ध्यान दो जो आपकी
कालका ह 14331👉 इस गाड़ी को
9 सितंबर से 15 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई है ज्वाइन करे ग्रुप 👉@RY_UG2
ग्रुप में बने रहे और एक दूसरे भाई की अपडेट में मदद जरूर करे ये एक नेक सेवा है हर भाई अपनी
इस जिम्मेदारी को अच्छे से समझने लगे है क्यों कि उन भाई की एक नेक सेवा से हमारे हर भाई
को गाड़ी की अच्छी सूचना मिलती
ह रेल यात्री में अपडेट देने वाले भाईयो को दिल से धन्यवाद ह
आपका अपना भरोसे मंद 👉🏻RYUG
भाईयो आज कल गाड़ी बहुत लेट होने लगी है
जो भी भाई जिस भी गड़ी में आये और जाए
ग्रुप में उसकी अपडेट जरूर करे ये एक निस्वार्थ सेवा है इसमें एक पैसा नहीं लगना ह
आपकी हर एक पल पल की अपडेट से हमारे
किसी ना किसी भाई को गाड़ी मिलने में दिक्कत ना हो एक दूसरे की जिम्मेदारी दे कर चले ये ग्रुप सभी भाई के लिया बनाया गया ह
आपके हर गाड़ी की इस रेल यात्री अपडेट ग्रुप में जरूर मिलेगी
आपने दोस्तो को जरूर एड करे हमारे रेल यात्री में अगर किसी भाई को एड करना नहीं आता हो वो भाई किसी भी एडमिन को ग्रुप में
सूचित करेगा तो हमरा कोई भी एडमिन उसको
ग्रुप में लिंक शेयर कर देगा जिससे कि उस भाई को एड होने में दिक्कत परेशानी ना हो
या आप खुद भी टेलीग्राम पर एड हो सकते हो
बस छोटा सा काम करना है टेलीग्राम को ओपन करे उसमें एक सर्च का ऑप्शन आयेगा
उस सर्च वाले ऑप्शन पर क्लिक करे उस पर लिखे @RY_UG2 इस यूजर नाम देखे आपको दिख जाएगा उस पर क्लिक करे और
ज्वाइन पर क्लिक करे ये लिंक सुबह 8 बजे से
शाम को 8 बजे तक काम करेगा 🙏🙏
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/KNFQaVnGNEq8yk2UXcZa2A?s=sh&p=a&mlu=4&ilr=4
वंदे भारत की यह टेक्नीक कर देगी हैरान, ब्रेक लगाते ही बनती है बिजली
वंदे भारत में इलेक्ट्रिक डायनेमिक और न्यूमेटिक ब्रेकिंग तकनीक का इस्तेमाल होता है। रीजेनरेटिव ब्रेकिंग ऊर्जा को दोबारा बिजली में बदलती है
वंदे भारत में इलेक्ट्रिक और न्यूमेटिक दोनों ब्रेकिंग तकनीकें हैं।
रीजेनरेटिव ब्रेकिंग को ब्रेक कमांड पर प्राथमिकता दी जाती है।
जरूरत पड़ने पर न्यूमेटिक ब्रेक अतिरिक्त ब्रेकिंग शक्ति देता है।
डिजिटल डेस्क। भारतीय रेलवे की शान मानी जाने वाली 'वंदे भारत एक्सप्रेस' अपनी शानदार स्पीड और लग्जरी सुविधाओं के लिए तो मशहूर है ही, लेकिन इसका एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम भी इसे बेहद खास बनाता है।
हाई स्पीड पर दौड़ने वाली इस प्रीमियम ट्रेन को आपात स्थिति में पूरी सुरक्षा के साथ रोकने के लिए इलेक्ट्रिक और न्यूमेटिक दोनों ब्रेकिंग प्रणालियों का बेहतरीन तालमेल किया गया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि ब्रेक लगाने के दौरान यह ट्रेन अपनी ही ऊर्जा को वापस बिजली में तब्दील कर लेती है, जिससे ऊर्जा की भारी बचत होती है।
दोहरी तकनीक से लैस है ब्रेकिंग सिस्टम
वंदे भारत ट्रेन में इलेक्ट्रो-न्यूमेटिक (EP) ब्रेक के साथ-साथ इलेक्ट्रिक डायनेमिक यानी रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। रेलवे के तकनीकी दस्तावेजों की मानें तो, जब भी लोको पायलट ब्रेक का कमांड देता है, तो सबसे पहले रीजेनरेटिव ब्रेकिंग एक्टिवेट होती है।
वहीं, अगर तुरंत अधिक फोर्स की जरूरत होती है, तो न्यूमेटिक ब्रेक अतिरिक्त ब्रेकिंग पावर प्रदान करता है। इसका सीधा सा अर्थ है कि ट्रेन को रोकने के लिए किसी एक सिस्टम के भरोसे नहीं रहा जाता, बल्कि दोहरी सुरक्षा प्रणाली काम करती है।
160 की स्पीड में भी कुछ ही दूरी में रुकने की क्षमता
इस हाई-स्पीड ट्रेन के ब्रेक इस तरह से डिजाइन किए गए हैं कि तेज रफ्तार में भी यह सुरक्षित तरीके से रुक सके। रेलवे के तय मानकों के अनुसार, अगर ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही हो और अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़े, तो यह महज 1,250 मीटर की दूरी के भीतर पूरी तरह से रुकने की क्षमता रखती है। यह सुरक्षा शर्त तब भी प्रभावी रहती है जब किसी कारणवश रीजेनरेटिव सिस्टम काम न कर रहा हो।
कोटा मंडल में हुआ फ्रेट ट्रेन का ईबीडी टेस्ट
गौरतलब है कि वंदे भारत की तर्ज पर ही देश की पहली मालगाड़ी (फ्रेट ट्रेन) भी तैयार की जा रही है। इसी साल अगस्त 2026 में राजस्थान के कोटा रेल मंडल में इस फ्रेट ट्रेन का इमरजेंसी ब्रेकिंग डिस्टेंस (EBD) टेस्ट सफलतापूर्वक किया गया था।
4 अगस्त को हुए इस अहम परीक्षण के दौरान सूखी और बारिश से गीली, दोनों तरह की पटरियों पर अलग-अलग परिस्थितियों में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर यह परखा गया कि ट्रेन रुकने में कितनी दूरी तय करती है।
ब्रेक लगाने पर 30 प्रतिशत ऊर्जा की होती है वापसी
वंदे भारत की सबसे अनूठी खूबी इसकी रीजेनरेटिव ब्रेकिंग तकनीक है। जब ट्रेन को धीमा किया जाता है, तो इसके अंदर लगी मोटर एक जनरेटर की तरह काम करने लगती है। इससे ट्रेन की ऊर्जा का एक बड़ा हिस्सा वापस बिजली में बदल जाता है और सीधे इलेक्ट्रिकल सिस्टम में चला जाता है।
रेलवे ने वंदे भारत के लिए इस तकनीक के जरिए कम से कम 30 प्रतिशत ऊर्जा वापस हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस तरह यह प्रणाली न सिर्फ रफ्तार पर काबू पाती है, बल्कि पर्यावरण और बिजली बचाने में भी मददगार साबित होती है 👉@RY_UG2
दशहरा और दिवाली पर बरेली होकर चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
दशहरा और दिवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने बरेली होकर आठ जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दिल्ली, आनंद विहार, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरपुर, जोगबनी और सीतामढ़ी जैसे प्रमुख शहरों से चलने वाली सात जोड़ी ट्रेनों का ठहराव बरेली जंक्शन पर भी होगा।
ट्रेनों की ये रही समयसारिणी
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव के मुताबिक 04213/04214 अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट द्विसाप्ताहिक त्योहार स्पेशल एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेंगी। अयोध्या से गुरुवार और रविवार को चलने वाली ट्रेन दूसरे दिन बरेली से 00.57 बजे और आनंद विहार से शुक्रवार और सोमवार को चलने वाली बरेली से 13:02 बजे रवाना होगी। 04512/04511 चंडीगढ़-पटना-चंडीगढ़ साप्ताहिक स्पेशल एक अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेंगी। चंडीगढ़ से गुरुवार को ट्रेन चलेगी और बरेली दूसरे दिन 07:02 बजे और पटना से शुक्रवार को चलकर दूसरे दिन 13:40 बजे जाएगी। इसके अलावा 04227/04228 वाराणसी-चंडीगढ़ द्विसाप्ताहिक स्पेशल एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक, 04616/04615 फिरोजपुर कैंट–पटना साप्ताहिक स्पेशल छह अक्टूबर से 25 नवंबर तक, 04008/04007 आनंद विहार–जोगबनी साप्ताहिक स्पेशल 10 अक्टूबर से आठ नवंबर तक, 04010/04009 दिल्ली–सीतामढ़ी साप्ताहिक स्पेशल 15 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलेगी। इसके अलावा 04209/04210 वाराणसी-दिल्ली आरक्षित स्पेशल दो अक्टूबर से 28 नवंबर तक बरेली होकर चलेगी, लेकिन इसका ठहराव बरेली में नहीं होगा।
वाराणसी-चंडीगढ़ फेस्टिवल स्पेशल
वाराणसी-चंडीगढ़ फेस्टिवल स्पेशल 04227 हर गुरुवार और रविवार को सुबह 11:05 बजे वाराणसी से रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 4:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04228 हर शुक्रवार और सोमवार को सुबह 6 बजे चंडीगढ़ से चलेगी और रात 12:55 बजे वाराणसी पहुंचेगी। दोनों तरफ की यह सेवा अक्टूबर से नवंबर के बीच चलेगी। त्योहारों के दौरान घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए इन ट्रेनों से टिकट के ज्यादा ऑप्शन मिल सकते हैं। यात्रा से पहले यात्री रेलवे की ताजा जानकारी जरूर चेक कर लें, क्योंकि टाइमिंग में बदलाव हो सकता है 👉🏻@RY_UG2
फरीदाबाद स्टेशन पर 45 दिनों तक रेल सेवा प्रभावित: रद्द हुई कई ट्रेनें 👉🏻RYUG
2 सितंबर से 14 अक्टूबर तक यह ब्लॉक रोजाना रात 12:05 बजे से तड़के 3:05 बजे तक रहेगा। वहीं 1 सितंबर और 15 अक्टूबर को ब्लॉक का समय रात 12:05 बजे से तड़के 2:35 बजे तक ही रहेगा। उत्तर रेलवे के मुताबिक, फरीदाबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस वजह से कई ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 4 से चलाया जा रहा है। ऐसे में यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने के लिए पैदल ज्यादा चलना पड़ सकता है और क्रॉसओवर पर भीड़ मिल सकती है।👉🏻RYUG
फरीदाबाद स्टेशन पर काम: रद्द लोकल ट्रेनें और बिना रुके निकलने वाली एक्सप्रेस सेवाएं
ब्लॉक के कारण रोजाना रद्द रहने वाली ट्रेनों में 64908 शकूरबस्ती-बल्लभगढ़ और 64071 बल्लभगढ़-शकूरबस्ती शामिल हैं। इसके अलावा 64052 गाजियाबाद-पलवल, 64015 पलवल-शकूरबस्ती, 64057 पलवल-गाजियाबाद, 64012 शकूरबस्ती-पलवल और 64013 पलवल-शकूरबस्ती भी रद्द रहेंगी। 64078 नई दिल्ली-पलवल ब्लॉक की पूरी अवधि के दौरान रद्द रहेगी, जबकि 64076 नई दिल्ली-पलवल 1 सितंबर और 15 अक्टूबर को नहीं चलेगी। फरीदाबाद पर न रुकने वाली ट्रेनों में मालवा एक्सप्रेस, ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस और उज्जैनी एक्सप्रेस शामिल हैं। वहीं बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार एक्सप्रेस को 31 अगस्त और 14 अक्टूबर को 45 मिनट के लिए रेगुलेट किया जाएगा👉🏻RYUG
रेलवे ने 4 एक्सप्रेस ट्रेनों की टाइमिंग बदली, 9 और ट्रेनों का समय जल्द बदलेगा
रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है। रेलवे ने 4 एक्सप्रेस ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है, जबकि 9 और ट्रेनों के समय में जल्द बदलाव किया जाएगा है
14214 बहराइच - वाराणसी इंटरसिटी वाराणसी 13:35 (आगमन) 13:45 (आगमन)
11057 CSMT - अमृतसर एक्सप्रेस अमृतसर जं. 16:15 (आगमन) 16:50 (आगमन)
14617 पूर्णिया कोर्ट - अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस अमृतसर जं. 16:55 (आगमन) 17:05 (आगमन)
नवंबर 2026 से इन ट्रेनों की टाइमिंग में होगा बदलाव
नवंबर के पहले सप्ताह से रेलवे कई अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का समय भी बदलने जा रहा है
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम स्टेशन पुराना समय (आगमन / प्रस्थान) नया समय (आगमन / प्रस्थान) प्रभावी तिथि
22541 बनारस - आनंद विहार गरीब रथ
12237 वाराणसी - जम्मुतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस वाराणसी -- / 12:40 -- / 12:25
ज्वाइन ग्रुप 👉@RY_UG2
