Pacific learning ™
Відкрити в Telegram
Managed by ☞Pradeep nagar ✅RPSC 2nd grade sci रैंक 191 ✅ NVS TGT sci AIR 26 OBC ✅KVS TGT sci. AIR 36 OBC.. Science teaching को समर्पित| YouTube ☞ https://youtube.com/@pradeepnagar22?si=vsOaF0J_GfECbYYV
Показати більше1 387
Підписники
-124 години
-47 днів
-2430 днів
Архів дописів
1 387
2nd ग्रेड 2025 संस्कृत विषय रिजल्ट जारी
सभी चयनित साथियों को बहुत बहुत बधाई हो 🌹🎉
1 387
📌 प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक जरूरी बात…
अक्सर विद्यार्थी उन प्रश्नों और टॉपिक्स के पीछे भागते रहते हैं, जो उन्हें नहीं आते; लेकिन उन टॉपिक्स पर पर्याप्त ध्यान नहीं देते, जिनमें उनकी अच्छी पकड़ है।
याद रखिए, परीक्षा में कई बार हम वही प्रश्न गलत कर आते हैं, जिनके उत्तर हमें अच्छी तरह आते हैं।
इसलिए तैयारी की पहली प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि जो आता है, वह गलत न हो। कमजोर टॉपिक्स को भी समय दीजिए, लेकिन अपनी मजबूत तैयारी को लापरवाही की भेंट मत चढ़ाइए।
पहले अपनी ताकत को पक्का कीजिए, फिर कमजोरियों को सुधारिए।
क्योंकि चयन केवल कठिन प्रश्न हल करने से नहीं, बल्कि आने वाले प्रश्नों को सही हल करने से भी होता है।
@pacificpradeep
1 387
🔥 अब समय बदल चुका है, और चुनौतियाँ भी!
अब वह दौर नहीं रहा, जहाँ एक विषय छोड़कर भी चयन की उम्मीद की जा सकती थी। आज तो 40% अंक हासिल करना भी चुनौती बन गया है।
इसलिए सिलेबस का कोई भी कोना छोड़ने की गलती मत करना। जिस भी परीक्षा की तैयारी करो, पूरे जुनून, अनुशासन और जी-जान से करो।
सबसे जरूरी बात—एक समय में केवल एक ही परीक्षा को अपना लक्ष्य बनाओ। बार-बार लक्ष्य बदलने, अलग-अलग परीक्षाओं के पीछे भागने और इधर-उधर भटकने से बेहतर है कि अपनी पूरी ऊर्जा एक निश्चित लक्ष्य को हासिल करने में लगा दो।
📚 सिलेबस पूरा करो, हर विषय पर पकड़ बनाओ और अपनी तैयारी में कोई कमी मत छोड़ो।
लक्ष्य एक हो, दिशा स्पष्ट हो और प्रयास शत-प्रतिशत हों।
याद रखो, सफलता केवल मेहनत करने से नहीं, बल्कि सही दिशा में लगातार मेहनत करने से मिलती है।
💐 आप सभी को सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएँ!
एक लक्ष्य, एक दिशा और पूरी ताकत—यही सफलता का रास्ता है।
प्रदीप नागर
सीनियर टीचर (साइंस)
Ex-TGT Science, KVS एवं नवोदय विद्यालय
1 387
🙏
असफलता आपकी काबिलियत का अंतिम फैसला नहीं, बल्कि अपनी तैयारी को नए सिरे से परखने का अवसर है।
आज प्रतियोगिता इतनी कठिन है कि 40% अंक हासिल करना भी चुनौती बन गया है। इसलिए अब भटकाव नहीं, एक लक्ष्य पर पूरा फोकस; अधूरी तैयारी नहीं, सिलेबस के हर कोने पर पकड़।
याद रखिए, हार से टूटना नहीं, हार से सीखना है। अगली कोशिश केवल बड़ी नहीं, पिछली कोशिश से बेहतर होनी चाहिए।
हौसला रखिए, रणनीति बदलिए और अपने लक्ष्य पर डटे रहिए।
आपकी अगली कोशिश कामयाबी की नई कहानी लिखे, इसी शुभकामना के साथ।
— प्रदीप नागर
सीनियर टीचर (साइंस)
Ex-TGT Science, KVS एवं नवोदय विद्यालय
1 387
राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की ग्रीस में ईजीपीए अध्यक्ष से बैठक
राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास ने ग्रीस की राजधानी एथेंस में यूरोपियन ग्रुप फॉर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (EGPA) की अध्यक्ष प्रो. डॉ. सबीने कूलमान के साथ बैठक की। ■ बैठक में रोम में आयोजित EGPA-2026 सम्मेलन के सफल आयोजन पर चर्चा की गई। ■ सम्मेलन से जुड़े आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। ■ पोप लियो चौदहवें के संदेश 'मैय्रिफिका ह्युतैनिटास' से जुड़े आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। Did You Know? इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) सार्वजनिक प्रशासन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और शोध को बढ़ावा देने वाली संस्था है।
@pacificpradeep
1 387
एक सरल आवर्त गति (SHM) में त्वरण—
(A) विस्थापन के समानुपाती तथा उसी दिशा में होता है
(B) विस्थापन के वर्ग के समानुपाती होता है (C) विस्थापन के समानुपाती तथा विपरीत दिशा में होता है (D) सदैव शून्य होता है
