नया Economic survey तैयार कर रहा था तो कुछ बढ़िया डाटा मिले जो शेयर कर रहा हु । नए सर्वे से कुछ नही पूछा जाएगा dont worry बस अपन खुद से ये 2-4 डाटा use कर सकते है । बाकी आपको सर्वे नहीं पढ़ना है भाई
बहुत से अभ्यर्थी चिंतिंत है एग्जाम को लेकर । तो मैं उनसे कहना चाहता हूं बिल्कुल आपको चिंतित होना चाहिए क्योंकि आपने पढ़ाई की है,मेहनत की है । क्योकि मैं यदि कहूं कि चिंता मत करो जैसा कि सामान्यतः कह भी दिया जाता है तो आप कहोगे" वाह भाई जैसे हमे तो पता ही नही था कि चिंता नही करनी । चिंता कोई खुद से थोड़ी करते है वो तो होती है ,uncontrolable है हमारा उस पर कोई वश थोड़ी चलता है । "
तो बिल्कुल आपको जो anxiety हो रही है वह उचित है लेकिन अच्छी बात ये है कि यह तो सबको ही हो रही है ,कोई नई बात थोड़ी है ,डर सबको लगता है ,गला सबका सूखता है । जो इस वर्ष का टोपर है वो भी अब चिंता में होगा ,guranteed है ये बात । ना मानो तो पिछले वर्षों के toppers से पूछ लो ।मतलब इस बात को स्वीकार कर लेने में फायदा है कि anxiety या डर एकदम स्वभाविक है मैं कोई अकेला नही हु
अब आते है कि आपको लगता है कि आप सब भूल रहे है तो ये सिर्फ आपका मन आपके साथ खेल रहा है कुछ नही भूल रहे बस ऐसे ही लगता रहता है । सोचो आपको राजस्थान इकनोमिक सर्वे याद है क्या ,आपको लगेगा शायद नही याद ,डाटा मिक्स हो रहे है ।चलो अब बताओ ERCP प्रोजेक्ट याद है ............धीरे धीरे पॉइंट याद तो आ रहे है तो बस तो फिर और क्या चाहिये । mind इसी तरीके से काम करता है ।
तीसरा पॉइंट की selection नही हुआ तो,questions बाहर से आये तो ...???
तो देखो आप 4 दिन के लिए काल्पनिक रूप से भाग्यवादी बन जाओ । सोचो आपने बहुत अच्छा एग्जाम लिखा ,सब कुछ आपके according हुआ लेकिन एग्जामिनर ऐसा था जो tight marking करता है उसके पास आपकी कॉपी चली गयी तो ?? इसका मतलब सब कुछ pre decided है आपके नियंत्रण में सिर्फ आपकी पढ़ाई है बाकी कुछ नही । तो होना या नही होना भाग्य पर छोड़ दो और कुछ दिन के लिए भाग्यवादी हो जाओ
अब आते है एग्जाम में किन बातों का ध्यान रखे ।
1)कल या आज ही एग्जाम सेंटर वाली सिटी में पहुंच जाओ
तो पहुंच गए टिक लगा लो कि हाँ done
2)अगले 2 दिन नींद बढ़िया लो ये तो कहना ही है लेकिन ज्यादा महत्वपूर्ण की ये करे कैसे?? A)दिन में नही सोना कल
ब) नींद से लड़ाई मत करना रात को सोते समय ,जब आये तब सोना वरना तब तक पढ़ते रहना
C) खाना कल जल्दी खा लेना
3) एग्जाम equipment(पेन,एडमिट कार्ड ) सब कल ही तैयार कर लो
पेन कोई सा भी हो जेल या बॉल कोई दिक्कत नही । लेकिन कई सेंटर वाले दिक्कत करते है तो दोनों ऑप्शन के लिए तैयार रहे
4)revise क्या करे ?
Factual चीज़े, जैसे हिंदी ग्रामर,छोटे सब्जेक्ट्स ,फैक्ट्स etc अब geography, पॉलिटी जैसे बड़े और समझ वाले सब्जेक्ट्स का खास मतलब नही निकलता
5) हमने तो ये नही पढ़ा ,ये नही पढ़ा
मैं आपको मेरा विद्या सौघन😂 से बताता हूं मैंने पूरी राजस्थान (हिस्ट्री, polity, geography, economy) में मुश्किल से 20% पढ़ा था लेकिन स्कोर 413 था ,written में top 20 इन राजस्थान ,कैसे?? क्योकि मेरी दूसरी चीज़े स्ट्रांग थी जैसे इंडियन वाला कंटेंट ,तो आपको आपका weak ही ज्यादा ध्यान रहता है ,स्ट्रांग भी तो है कुछ सब्जेक्ट्स
दूसरी बात मार्क्स आने के इस मामले में ईश्वर ने साथ दिया था बस ।
6)एग्जाम के दौरान गैप में पढ़े क्या ?
2 steps has to be followed
A) एग्जाम दिया ,बाहर आये, पेपर पर नो डिस्कशन
B) नोट्स साथ लेकर जाओ (शार्ट नोट्स टाइप) मन करे तो पढ़ लेना ,मत करे तो मत पढ़ना ,बाकी फैक्ट्स वगरैह पढ़ना सही रहता है । बाकियो को देख के घबराना मत बस
7) most most important
टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखना बस
इसके लिये 3 hours को divide करके चलो जैसे first hour में इतने मार्क्स के question हो जाये ,सेकंड में इतने
(Ideal - 1st hour - 55 marks,2nd 65-70 ,3rd 75-80) क्योकि 2nd और 3rd hour में स्पीड बढ़ती है ।
इस method से आप 61st मिनट से ही सचेत हो जाएंगे कि सही चल रहे है या नही
8) कॉपी हो सके उतनी साफ सुथरी रखे
बाकी जो होगा सो होगा ।
विकास गुप्ता