UPSI & UPSSSC
Відкрити в Telegram
2 105
Підписники
-224 години
-147 днів
-5130 день
Архів дописів
2 105
🔰कल से UPP के medical शुरू हो रहे हैं उनके लिए 5 सबसे जरूरी बातें..*
1- आपके Medical Centre पर मौजूद सभी अधिकारी कर्मचारियों के साथ विनम्रता से पेश आयें ..
2- अगर Documents में किसी तरह की कोई कमी है और उसका शपथ पत्र भी नहीं बनवाया है तो panic नहीं होना है इसके लिए वो लोग कुछ दिन का समय दे देते हैं तब जाकर आप जमा करा दीजिए..
3 - किसी भी चीज में अगर पॉइंट मिलता है तो उसको लेकर परेशान नहीं होना है... क्योंकि Remedial का option आपके पास रहेगा... डॉक्टर से बहस करने से बचे ताकि Remedial में वो बहस आपको भारी न पडे... अपनी किसी भी बात को विनम्रता पूर्वक ही रखें...
4 - Remedial में UP Police का रिकॉर्ड रहा है कि अधिकतर बच्चे पास हो जाते हैं ..... तो घबराएं नहीं..
5 - मेडिकल होने से पहले किसी से भी अपनी निजी कमियाँ शेयर न करें ..
जैसे की कलर ब्लाइंड / कमजोर आईसाइट / नॉक नी/ फ्लैट फुट या कोई और दिक्कत...!
ईश्वर / आपके माँ बाप / गुरु जन
इन सभी का आशीर्वाद आपके साथ है....!!😊
सब कुछ अच्छा होगा।
अपना ख्याल रखें....
#UP Police वर्दी आपका इंतजार कर रही है....
All the best🤞🏻2 105
NTA has declared the JEE Main 2025 results. 24 candidates scored a perfect 100 percentile in JEE Main 2025.
— JEE Advanced 2025 ELIGIBILITY cutoffs:
UR: 93.10
EWS: 80.38
OBC-NCL: 79.43
SC: 61.15
ST: 47.90
PwD: 0.079
2 105
Repost from TARGET UPSI / UPP EXAM 2025🎯
भारतीय संविधान का भाग 2 (अनुच्छेद 5 से 11) "नागरिकता" से संबंधित है। यह भाग यह निर्धारित करता है कि भारत का नागरिक कौन होगा और नागरिकता प्राप्त करने या खोने के नियम क्या होंगे। चलिए इसे संक्षेप में समझते हैं: --- संविधान का भाग 2 – नागरिकता (Article 5 to 11)
अनुच्छेद 5 (Article 5): भारत की नागरिकता की पात्रता 26 जनवरी 1950 को भारत का नागरिक कौन होगा, यह बताता है। भारत में जन्म, वंश या सामान्य रूप से निवास करने वाले लोग नागरिक माने गए।
अनुच्छेद 6 (Article 6): पाकिस्तान से प्रवास करने वाले लोग वे लोग जो भारत में पाकिस्तान से आए और कुछ शर्तों को पूरा करते हैं, उन्हें भारतीय नागरिकता दी गई।
अनुच्छेद 7 (Article 7): पाकिस्तान जाने वाले लोग जो लोग विभाजन के समय पाकिस्तान चले गए और फिर भारत लौटे, उनकी नागरिकता को लेकर प्रावधान है।
अनुच्छेद 8 (Article 8): विदेशों में बसे भारतीय मूल के लोग जो भारतीय मूल के लोग भारत से बाहर रहते हैं और किसी भारतीय मिशन में खुद को पंजीकृत करवा लेते हैं, उन्हें नागरिकता मिल सकती है।
अनुच्छेद 9 (Article 9): स्वेच्छा से किसी अन्य देश की नागरिकता लेने पर अगर कोई व्यक्ति स्वेच्छा से किसी दूसरे देश की नागरिकता ले लेता है, तो उसकी भारतीय नागरिकता स्वतः समाप्त हो जाती है।
अनुच्छेद 10 (Article 10): नागरिकता के अधिकारों का निरंतरन जो व्यक्ति भारतीय नागरिक है, वह तब तक नागरिक बना रहेगा जब तक संसद इसके विपरीत कोई कानून नहीं बनाती।
अनुच्छेद 11 (Article 11): संसद की शक्ति संसद को नागरिकता प्राप्त करने और समाप्त करने के विषय में कानून बनाने का अधिकार देता है।
2 105
+1
दरोगा भर्ती 2021 बायोमेट्रिक मिलान में गड़बड़ी के आधार पर बाहर किए गए दरोगा सवेतन बहाल
2 105
Repost from TARGET UPSI / UPP EXAM 2025🎯
2 105
Repost from TARGET UPSI / UPP EXAM 2025🎯
भारतीय संविधान का भाग एक (Part I) संविधान की धारा 1 से लेकर धारा 4 (Article 1 to Article 4) तक है। यह भाग "संघ और उसका राज्य क्षेत्र" (The Union and its Territory) से संबंधित है। इस भाग में भारत के संघीय स्वरूप और राज्यों के क्षेत्रीय ढांचे के बारे में प्रावधान किए गए हैं।नीचे भाग एक के मुख्य बिंदु दिए गए हैं:
1. अनुच्छेद 1 – भारत का नाम और क्षेत्र: भारत, अर्थात इंडिया, राज्यों का एक संघ होगा।इसमें राज्य, संघ क्षेत्र और अधिग्रहीत क्षेत्र शामिल होंगे।
2. अनुच्छेद 2 – नए राज्यों की स्वीकृति: संसद को अधिकार है कि वह किसी विदेशी क्षेत्र को भारत में शामिल कर उसे राज्य या संघ क्षेत्र बना सकती है।
3. अनुच्छेद 3 – राज्यों का पुनर्गठन: संसद को अधिकार है कि वह नए राज्य बनाए, किसी राज्य की सीमाएँ बदले, उसका नाम बदले, या राज्यों का विलय करे।
4. अनुच्छेद 4 – उपरोक्त अनुच्छेदों से संबंधित कानून: अनुच्छेद 2 और 3 के अंतर्गत बने कानूनों को संविधान में संशोधन नहीं माना जाएगा।
सारांश: भारतीय संविधान का भाग एक भारत के संघीय ढांचे, राज्यों और संघ क्षेत्रों की रचना, उनके निर्माण, सीमाओं में परिवर्तन और नाम परिवर्तन से संबंधित है। यह भाग भारतीय गणराज्य की भौगोलिक और राजनीतिक अखंडता का आधार है।
2 105
सर मेरा नाम ममता सिंह है मेरी आपसे से रिक्वेस्ट हैं,
यूपी पुलिस रिजल्ट से बहुत बच्चे सहमत नहीं है,
1. यूपी पुलिस भर्ती 2017 की नियमवाली के अनुसार आई है, फिर रूल 2015 की नियमावली का क्यू लगाया है भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष जी ने जो गलत हैं।
2. भर्ती बोर्ड के द्वारा 22 नवंबर 2024 को ट्विटर के माध्यम से सूचना दी गई कि यूपी पुलिस भर्ती की प्रक्रिया समाप्त होने के उपरांत सभी छात्रों का स्कोर कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
3. भर्ती बोर्ड के द्वारा 28 मार्च 2025 को ट्वीटर के माध्यम से सूचना की गई कि पुलिस भर्ती की प्रकिया चयन सूची घोषित होने के साथ पूर्ण हो चुकी है।
4. 11 अप्रैल 2025 को कुछ बच्चे ओर अध्यापक भर्ती बोर्ड गए ओर उन्होंने नियमवाली ओर स्कोरकार्ड को लेकर बात की की तो उन्हें बोला गया अगर शासन से आदेश आता है तो सभी छात्रों का स्कोर कार्ड ओर एडिशनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
5. 16 अप्रैल 2025 को ट्विटर के माध्यम से बच्चों ने स्कोरकार्ड ओर एडिशननल लिस्ट के लिए अपनी बाते रहकी उस पर भी भर्ती बोर्ड ने चुप्पी सादी हुए है।
6. यूपी पुलिस भर्ती के साथ चार ओर अब तक दस से ज्यादा अन्य भर्ती के रिजल्ट घोषित किए गए है जिसमें बहुत से छात्र एक से अधिक जगह सलेक्ट हुए है, जो छात्र सेलेक्ट हो गए उन्हें बोले कि आप यूपी पुलिस भर्ती का मेडिकल स्किप करे, आपके ऐसे करने से किसी ओर के घर में खुशियां आ सकती हैं।
7. 22 अप्रैल 2025 को बच्चे ईको गार्डन में आन्दोलन करने की रणनीति बनाई है आगे के कार्यवाही के लिए... बच्चों कि इस मुहिम को आगे बढ़ाए जिससे अधिक संख्या में बच्चे भर्ती बोर्ड पहुंचे और बोर्ड पर दबाव बना सके ।
8.छात्रों ने बहुत कोशिश की कोई भी बड़ा चैनल साथ नहीं आ रहा है जबकि हमारी मांगे सही है। इसलिए आप इस मुहिम को आगे बढ़ाए।
सर आपसे से रिक्वेस्ट है अगर ज्यादा से ज्यादा शेयर करेंगे हम इस संदेश को तो यूपी पुलिस भर्ती में स्कोरकार्ड ओर एडिशननल लिस्ट जारी हो जाएगी। जिससे जो बच्चे कट ऑफ पर या उससे अधिक या कम के करीब होंगे उन्हें मौका मिल जाएगा।
छात्रों की ज़िंदगी का सवाल है सभी चयनित ओर अचयनित छात्रों को मुहिम में शामिल होना चाहिए।
🥺🥺🥺🥺🙏🙏🙏🙏🙏🙏 आपके एक कदम हज़ारों छात्रों कि जिंदगी सवार सकता है ।
अंत में यही कहूंगी , सर जैसे आप उचित समझे ।।
Вже доступно! Дослідження Telegram за 2025 — головні інсайти року 
