uk
Feedback
MDU NOTICE ROHTAK

MDU NOTICE ROHTAK

Відкрити в Telegram

आप आपके साथियो को अधिक से अधिक जोड़े l MDU FAMILY ❤️ YouTube :- MDU NOTICE Facebook :- https://www.facebook.com/MDU.NOTICE Instagram:- https://www.instagram.com/MDU_NOTICE Twitter :- mdunotice Whatsaap notice number - 8398087757

Показати більше
3 280
Підписники
Немає даних24 години
Немає даних7 днів
-1430 днів
Архів дописів
आज हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा जी को एमडीयू , विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की गंभीर समस्याओं पर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। 1. रुकी हुई शिक्षक भर्तियों को पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से शुरू करने । 2. 2018–22 के खिलाड़ियों के कैश अवॉर्ड और स्पोर्ट्स किट दिलवाने । 3. 1996 से बंद पड़े छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल करने की मांग रखी। हमने स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों का अधिकार सर्वोपरि है—और समाधान न मिलने पर आंदोलन के लोकतांत्रिक रास्ते खुले रहेंगे। *दीपक धनखड़* *प्रदेश अध्यक्ष, ASAP हरियाणा*

photo content
+2

"Finally registered as an Advocate at the Bar Council of Punjab & Haryana, High Court Chandigarh. सत्य, न्याय और निष्पक्ष सेवा के लिए एक नई शुरुआत." Deepak Dhankhar student Leader MDU

photo content

MDU Datesheet आनी शुरू हो गई हैं जिसकी भी आती हैं था से Check कर लेना 👇 https://mdu.ac.in/admin/EventPage.aspx?id=2 *To get all notice of MDU and colleges follow on Instagram page - @mdu notice* WhatsApp Channel link - https://whatsapp.com/channel/0029VaeVJM2IiRop8QYDnQ10 Telegram channel link - https://t.me/mdunoticegroup Instagram page - https://www.instagram.com/MDU_NOTICE

photo content

Mdu Ph.D Form Out Last Date - Last Date: 7-11-2025 *To get all notice of MDU and colleges follow on Instagram page - @mdu notice* WhatsApp Channel link - https://whatsapp.com/channel/0029VaeVJM2IiRop8QYDnQ10 Telegram channel link - https://t.me/mdunoticegroup Instagram page - https://www.instagram.com/MDU_NOTICE

photo content

Repost from MDU NOTICE ROHTAK
*MDU हॉस्टल खाने की समस्या से बच्चे बीमार* *🚨 जरूरी सूचना: MDU हॉस्टल के सभी छात्र-छात्राओं के लिए 🚨* प्रिय साथियों, एमडीयू रोहतक के गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल में रहने वाले कई विद्यार्थियों को पिछले दिनों खाने की वजह से फूड पॉयजनिंग और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा है। खाने की क्वालिटी लगातार खराब हो रही है – कई बार खाना अधपका या बासी परोसा जाता है, सब्ज़ियों व दाल में गंदगी या बदबू रहती है, दूध, दही और अन्य सामग्री में मिलावट या खराब स्वाद की शिकायत आती है, और इन सबसे कई विद्यार्थियों को उल्टी, दस्त, बुखार और कमजोरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ✍️ मैं चाहता हूं कि जिन-जिन विद्यार्थियों ने इन समस्याओं का सामना किया है, वे अपनी बात हमारे साथ साझा करें ताकि हम मिलकर इसे प्रशासन तक मज़बूती से पहुँचा सकें और उचित कार्रवाई करवा सकें। यह सिर्फ एक छोटी घटना नहीं है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। हम अपनी फीस देते हैं और बदले में हमें अच्छी शिक्षा और रहने की बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए, न कि बीमारियां। हम विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष इस मुद्दे को मजबूती से उठाना चाहते हैं और स्थायी समाधान की मांग करते हैं। लेकिन इसके लिए, हमें आपके सहयोग और आपके अनुभवों की जरूरत है। आपके द्वारा दी गई हर जानकारी और दस्तावेज पूरी तरह से गोपनीय रखे जाएंगे और सिर्फ हमारी मांगों को मजबूत करने के लिए इस्तemमाल किए जाएंगे। हम सभी प्रभावित छात्रों की पहचान गुप्त रखेंगे। जितने अधिक लोग जवाब देंगे, हमारी आवाज उतनी ही मजबूत होगी 👉 अगर आपको फूड पॉयजन हुआ है, खाने से तबीयत बिगड़ी है, या मेडिकल स्टोर/हॉस्पिटल से दवाई लेनी पड़ी है, तो कृपया आज ही नीचे दी गई जानकारी दस्तावेज़ सहित भेजें – 1. आपका नाम 2. आप किस हॉस्टल में रहते हैं (गर्ल्स/बॉयज, नाम/नंबर सहित) 3. कब और किस समय समस्या आई 4. खाने में क्या समस्या थी (बासी, अधपका, गंदगी आदि) 5. अगर मेडिकल स्लिप या दवाई की पर्ची है तो उसकी फोटो भी भेजें आज शाम 5:00 बजे तक भेजें 📲 अपनी जानकारी इस नंबर पर WhatsApp करें: 83980 87757 ✊ आपकी दी गई जानकारी ही हमारी ताकत बनेगी और उसी के आधार पर हम प्रशासन से जवाब मांगेंगे और हॉस्टल के खाने की स्थिति को बेहतर करवाने के लिए आवाज़ उठाएंगे। आपकी आवाज़ – हमारी लड़ाई। सच्चाई को दबने मत दीजिए। ✍️ *दीपक धनखड़* *छात्र नेता,* *महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक*

*संघर्ष रंग लाया – एमडीयू हॉस्टल पोर्टल खुला , विद्यार्थियों को मिली बड़ी राहत* रोहतक, 21 अगस्त 2025: लंबे संघर्ष और छात्रों की लगातार आवाज़ उठाने के बाद आखिरकार एमडीयू प्रशासन ने विद्यार्थियों की बात मान ली । हॉस्टल पोर्टल खोलने की विद्यार्थियों की माँग एमडीयू ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है कि विश्वविद्यालय छात्रों के लिए हॉस्टल एडमिशन पोर्टल 20 अगस्त से 22 अगस्त तक खुला रहेगा। यह फैसला तब आया जब छात्र संगठन ए.एस.ए.पी (ASAP) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़, छात्र नेता जोगिंदर (जोगा) और प्रदेश उपाध्यक्ष रॉबिन मलिक के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने 19 अगस्त को Chief Warden को ज्ञापन सौंपकर मांग रखी थी कि हाल ही में हुई ओपन काउंसलिंग से दाखिला लेने वाले और पहले के बचे हुए छात्रों को हॉस्टल सुविधा दी जाए। ✊ छात्र नेताओं की प्रतिक्रिया दीपक धनखड़ (प्रदेश अध्यक्ष, ASAP): "यह जीत हर उस विद्यार्थी की है जो दूर-दराज़ से सफ़र करके पढ़ाई करने आता है। हॉस्टल पोर्टल खुलने से सैकड़ों छात्रों को राहत मिलेगी और कोई भी विद्यार्थी बाहर रहने को मजबूर नहीं होगा। प्रशासन से जो भी वाजिब माँग होगी, उसे पूरा कराने के लिए हम हमेशा तत्पर रहेंगे।" जोगिंदर (जोगा): "ओपन काउंसलिंग में दाखिला लेने वाले और पहले के बचे हुए विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल सुविधा बेहद ज़रूरी थी। निजी मकानों और पीजी में कठिनाइयों का सामना करने वाले छात्रों को अब राहत मिलेगी। यह कदम न केवल उनकी आर्थिक बोझ कम करेगा बल्कि उनकी पढ़ाई और मानसिक शांति के लिए भी बड़ा फ़ायदेमंद होगा।" रॉबिन मलिक (प्रदेश उपाध्यक्ष, ASAP): "एमडीयू में पढ़ने आने वाले अनेक विद्यार्थी रोज़ाना 50 किलोमीटर से भी अधिक दूरी तय करके आते हैं। कई बार देर रात तक घर पहुँचना पड़ता है, जिससे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और पढ़ाई दोनों प्रभावित होती हैं। हॉस्टल पोर्टल खुलने से उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता भी बढ़ेगी और आर्थिक बोझ भी कम होगा।" एमडीयू द्वारा जारी अहम तिथियाँ 1. हॉस्टल एप्लीकेशन फॉर्म भरना: 20.08.2025 से 22.08.2025 (सुबह 11:59 बजे तक) 2. HODs/Directors से एडमिटेड छात्रों की मेरिट लिस्ट: 22.08.2025 3. मेरिट लिस्ट डिस्प्ले व फीस पेमेंट का लिंक जारी: 25.08.2025 4. ऑनलाइन फीस भुगतान (बॉयज़): 25.08.2025 से 28.08.2025 5. हॉस्टल रूम्स का अलॉटमेंट: 25.08.2025 से 28.08.2025 (तकनीकी समस्या होने पर छात्र hostel.admissions@mdurohtak.ac.in या hostelsupport@mdurohtak.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं)

photo content

*एमडीयू हॉस्टल पोर्टल खुलवाने के लिए सौंपा ज्ञापन ।* *ए.एस.ए.पी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ व छात्र नेता जोगेंद्र (जोगा) ने छात्रों के लिए उठाई आवाज़ – हॉस्टल पोर्टल जल्द खुलेगा* *एमडीयू में दूर-दराज़ से आने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत – हॉस्टल पोर्टल जल्द खुलेगा* रोहतक : 19 अगस्त 2025 आज एमडीयू में छात्रों की लंबे समय से चली आ रही हॉस्टल की माँग को लेकर छात्र ए.एस.ए.पी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ व छात्र नेता जोगिंदर (जोगा) ने हॉस्टल पोर्टल खोलने के लिए चीफ वार्डन डॉ. सुधीर चौधरी को ज्ञापन सौंपा। दीपक धनकड़ ने कहा कि प्रशासन से जो भी वाजिब माँग होगी, उसे पूरा कराने के लिए हम तत्पर रहेंगे।” विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान कराना हमारी प्राथमिकता है। हॉस्टल पोर्टल खुलने से सैकड़ों छात्रों को राहत मिलेगी और कोई भी विद्यार्थी बाहर रहने को मजबूर नहीं होगा। धनखड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय का दायित्व है कि वह हर छात्र-छात्रा को सुरक्षित और सुलभ आवास सुविधा दे। छात्र नेता जोगेंद्र (जोगा) ने कहा गया कि हाल ही में हुई ओपन काउंसलिंग में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों और पहले के बचे हुए विद्यार्थियों को हॉस्टल सुविधा उपलब्ध कराना बेहद ज़रूरी है। क्योंकि विश्वविद्यालय में दूर-दराज़ से आने वाले विद्यार्थी निजी मकानों और पीजी में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। हॉस्टल पोर्टल खोलने से छात्रों को न केवल राहत मिलेगी बल्कि उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता और मानसिक शांति भी बनी रहेगी। ए एस ए पी के प्रदेश उपाध्यक्ष रॉबिन मलिक ने कहा कि एमडीयू में पढ़ने आने वाले अनेक विद्यार्थी रोज़ाना 50 किलोमीटर से भी अधिक दूरी तय करके आते हैं। कई बार बसें लेट हो जाती हैं, तो छात्र देर रात तक अपने घर पहुँच पाते हैं । हॉस्टल पोर्टल न खुलने के कारण छात्रों को न सिर्फ़ शैक्षणिक नुकसान झेलना पड़ता है, बल्कि आर्थिक और मानसिक बोझ भी उठाना पड़ता है। महंगे किराए, लंबी यात्राएँ और असुरक्षा की स्थिति विद्यार्थियों को पढ़ाई से भटकाती है। छात्रों की समस्याओं को देखते हुए को देखते हुए एमडीयू के चीफ वार्डन ने आश्वासन दिया कि हॉस्टल का ऑनलाइन पोर्टल एक, दो दिन के अन्दर खोल दिया जाएगा, ताकि सभी विद्यार्थी समय पर आवेदन कर सकें। इस अवसर पर ललित , मनीष अहलावत , अमन आलडिया , साहिल चांवरिया , जतिन , नितिन आदि मौजूद रहे ।

photo content

🕯️आज हजारों विद्यार्थियों ने मनीषा को न्याय दिलाने की मांग की🕯️ ASAP HARYANA आज महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में हज़ारों विद्यार्थियों, अध्यापकों, कर्मचारियों और समाजसेवियों ने साथ आकर भिवानी की बेटी मनीषा के लिए न्याय की मांग करते हुए एक विशाल कैंडल मार्च निकाला। 📍 विवेकानंद लाइब्रेरी से क्रांति चौक तक उठी न्याय की मशाल ने पूरे एमडीयू परिसर को गूंजा दिया। हर हाथ में जलती मोमबत्ती थी और हर दिल में आक्रोश व दर्द… ✊ सभी की एक ही आवाज़ थी – 👉 “मनीषा के हत्यारों को फाँसी दो, बेटियों को इंसाफ़ दो।” 👉 “बेटी बचाओ – दरिंदों को सख्त सज़ा दिलाओ।” आज का यह कैंडल मार्च सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि एक संकल्प है – जब तक मनीषा को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। 🙏 हम सब सरकार और न्यायालय से मांग करते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द फाँसी की सज़ा दी जाए ताकि भविष्य में कोई भी बेटी इस दर्दनाक त्रासदी का शिकार न बने। *दीपक धनखड़ प्रदेश अध्यक्ष ASAP हरियाणा*

*🕯️ जिनका जमीर जिंदा है वह जरूर आना , कैंडल मार्च – मनीषा को न्याय दिलाने की पुकार 🕯️* भिवानी की बेटी मनीषा के साथ हुआ बलात्कार और निर्मम हत्या केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की बेटी की चीख है। यह घिनौना अपराध हमारी आत्मा को झकझोरता है और हमें इंसानियत के अस्तित्व पर सवाल खड़े करता है। *👉 कल 18 अगस्त, शाम 6:30 बजे* *📍 एमडीयू विवेकानंद लाइब्रेरी से क्रांति चौक एमडीयू तक* *📢 सभी छात्र मिलकर , अध्यापक , कर्मचारी व समाज के लोग कैंडल मार्च निकालेंगे।* 🔥 यह केवल एक मार्च नहीं, बल्कि मनीषा की आत्मा की शांति के लिए, उनके परिवार के दर्द में साझेदारी के लिए और समाज को जागृत करने के लिए एक सामूहिक संकल्प है। 🙏 हम आह्वान करते हैं कि हर विद्यार्थी, अध्यापक, कर्मचारी और समाज का हर संवेदनशील नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और इस कैंडल मार्च में शामिल होकर यह संदेश दे – > “हमारी बेटियाँ सुरक्षित होंगी तभी समाज सुरक्षित होगा।” *✊ आइए, हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर अंधकार को चुनौती दें और मनीषा के लिए न्याय की मशाल ।*

+1