शारीरिक शिक्षक समूह, राजस्थान
Відкрити в Telegram
ऊर्जावान खेल प्रेमी साथियों का चैंनल पर स्वागत है,यहां पर आपको जैसे :- 1.पीटीआई भर्ती की सम्पूर्ण जानकारी! 2.खेल के स्टार खिलाड़ियों के जन्मदिवस Apdts! 3.खेल & शा.शिक्षा की सम्पूर्ण जानकारी! 4. Sports Qouta भर्ती नोटिफिकेशन! आदि खेल की हर अपडेट्स मिलेगी...
Показати більше6 388
Підписники
+124 години
-207 днів
-5830 днів
Архів дописів
+1
शारीरिक शिक्षक भर्ती-2022
से सबंधित जिला बाड़मेर से अपडेट्स...
#sportsDuniya 💗
अलवर। राजस्थान में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने वाले 400 से ज्यादा शारीरिक शिक्षकों ( पीटीआई ) को हटाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सभी को अपात्र मानते हुए कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। ये सभी पीटीआई अभी स्कूलों में तैनात हैं
अलवर जिले के भी 12 पीटीआई इसमें शामिल है। बीकानेर में गुरुवार को हुई बैठक में इसके निर्देश दिए गए। इस बैठक में उन सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को बुलाया गया था, जहां फर्जी दस्तावेजों से नौकरी लगने के मामले सामने आए थे।
गड़बड़ी सामने आने के बाद अपात्र माना गया
इन अभ्यर्थियों की जांच शिक्षा विभाग और राजस्थान कर्मचारी आयोग की ओर से की जा रही थी। जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद इन्हें अपात्र माना गया है। आयोग ने यह भर्ती-2022 में की थी
डीईओ करेंगे कमेटी का गठन
भर्ती में फर्जी तरीके से लगे पीटीआई को हटाने से पहले डीईओ की ओर से अपने स्तर पर एक कमेटी का गठन किया जा सकता है। यह कमेटी दस्तावेज व अन्य खामियों की जांच करेगी।
जिनके दस्तावेजों में कुछ कमियां है और कोई गलती है तो उसको सुधारने के लिए एक मौका मिल सकता है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी
SI भर्ती 2021: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पोस्टिंग और ट्रेनिंग पर लगाई रोक; पूछा- क्या सरकार को अपनी एजेंसी पर विश्वास नहीं?
SI Paper Leak Case: राजस्थान हाईकोर्ट ने सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2021 मामले में गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग और नए आदेशों पर रोक लगा दी है।
SI Paper Leak Case: राजस्थान हाईकोर्ट ने सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2021 मामले में गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग और नए आदेशों पर रोक लगा दी है। जस्टिस समीर जैन ने इस मामले में किसी भी नए आदेश को लेकर रोक लगा दी। अदालत ने कहा कि यह मामला अभी जांच और सुनवाई के दायरे में है, इसलिए कोई भी आगे की कार्रवाई नहीं हो सकती। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 10 फरवरी तय की है।
बता दें, हाईकोर्ट ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग, पासिंग आउट परेड और फील्ड पोस्टिंग पर रोक लगा दी है। अदालत ने स्पष्ट किया कि जब तक मामले का निपटारा नहीं हो जाता, कोई नई प्रक्रिया शुरू नहीं की जाएगी।
सरकार ने पेश किया ये जवाब
दरअसल, राजस्थान सरकार ने हाईकोर्ट में अपना जवाब पेश करते हुए कहा कि सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 को रद्द नहीं किया जाएगा। सरकार का कहना है कि SIT की जांच जारी है और भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो रही है।
याचिकाकर्ता की दलील
याचिकाकर्ता के वकील हरेंद्र नील ने कोर्ट को बताया कि स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) ने भर्ती को रद्द करने की सिफारिश की है। पुलिस मुख्यालय ने भी इस सिफारिश का समर्थन किया है। एडवोकेट जनरल (AG) ने भी सलाह दी है कि भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर, फिर से परीक्षा आयोजित की जाए। याचिकाकर्ता ने कहा कि सरकार ने इन सभी सिफारिशों को अनदेखा करते हुए अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग और पोस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी थी, जिसे कोर्ट ने रोक दिया है।
याचिकाकर्ता के वकील हरेन्द्र नील ने कहा कि सरकार का जवाब गोलमोल है। सरकार गुमराह करने का प्रयास कर रही है। हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे
हाईकोर्ट ने की कड़ी टिप्पणी
हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि आपके पास SIT, पुलिस मुख्यालय और AG की राय है, फिर भी आप निर्णय लेने में देरी कर रहे हैं। हमें याचिकाकर्ता की मांग पर फैसला लेना है, भर्ती रद्द करना या नहीं करना मुख्यमंत्री का काम है। पब्लिक में सभी जरूरी सामग्री उपलब्ध है, लेकिन कोर्ट को स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही।
वहीं, SI भर्ती 2021 पर हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकार को अतिरिक्त समय देने की मांग पर कोर्ट ने कहा है कि सरकार को अपनी कमेटी, अपनी SIT और अपने AG की राय पर विश्वास नहीं है क्या या इन तीनों राय का कोई महत्व नहीं है क्या?
क्या है SI भर्ती का मामला?
बताते चलें कि एसआई भर्ती 2021 में पेपर लीक केस में एसओजी अब तक 50 ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से 25 को जमानत मिल चुकी है। वहीं, पुलिस विभाग ने 20 ट्रेनी एसआई को सस्पेंड कर दिया है। हाल ही में जयपुर और उदयपुर रेंज में 11, बीकानेर रेंज में 8, और अजमेर रेंज में 1 ट्रेनी एसआई को निलंबित किया गया।
गौरतलब है कि सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 में पेपर लीक के चलते यह विवादों में है। अब तक SOG ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने सरकार को पहले ही 6 सप्ताह का समय दिया था और फिर अतिरिक्त 48 घंटे का मौका दिया, लेकिन स्पष्ट निर्णय न लेने पर नाराजगी जताई
आशीष जी मेहता सर ने विभिन्न परीक्षाएँ भी पास की जैसे pti 3rd ग्रेड, pti 2nd ग्रेड, pti1st ग्रेड स्कूल लेक्चरर, ugc net, राजस्थान सेट, lnipe mped प्रवेश परीक्षा। उन्होंने pti के सहायक प्रोफेसर की परीक्षा भी दी और अब अपनी phd कर रहे हैं। उन्होंने अब टेलीग्राम पर अपना चैनल शुरू किया है और सभी छात्रों को जो शारीरिक शिक्षा से संबंधित हैं एक निःशुल्क टेस्ट सीरीज़ दे रहे हैं जिसमें राजस्थान gk और शारीरिक शिक्षा दोनों टेस्ट सभी को निःशुल्क दिए जाएंगे और आगामी टेस्ट की pdf ऊपर दी गई है। मैं सभी से अनुरोध करता हूँ कि वे इस चैनल से जुड़ें और नियमित रूप से टेस्ट दें ताकि आप अपना ज्ञान जांच सकें और इसे बढ़ा सकें। इस टेस्ट सीरीज़ में पिछले 10 वर्षों के सभी प्रश्न शामिल किए गए हैं और आपको परीक्षा में प्रश्नों को कैसे हल करना है इसके बारे में ज्ञान मिलेगा। धन्यवाद
आगामी शारीरिक शिक्षक भर्ती की तैयारी की लिए आशीष मेहता सर जुड़े आपको अच्छी टेस्ट सीरीज निशुल्क उपलब्ध करायेगे 🙏
https://t.me/physicaleducationwithashishmehta
सभी को नमस्कार..
हमारे चैनल *आशीष मेहता के साथ शारीरिक शिक्षा* में आपका स्वागत है। यह चैनल आपको शारीरिक शिक्षा में अपना ज्ञान बढ़ाने में मदद करेगा। आपके ज्ञान को जांचने और बढ़ाने के लिए क्विज़ भी लगातार चलाया जाएगा। शारीरिक शिक्षा से संबंधित सभी परीक्षाओं को यहां कवर किया जाएगा।
मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि अपने मित्रों, सहपाठियों और सहकर्मियों को जोड़ें।
Hello everyone..
Welcome to our channel *PHYSICAL EDUCATION WITH ASHISH* This channel will help you to increase your knowledge in physical education. Quiz will also be run continuously to check and enhance your knowledge.All the exams related to Physical Education will be covered here.
I request everyone to add your friends, classmates and colleagues.
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों व वरिष्ठ पुस्तकालय अध्यक्षों को पदोन्नति के बाद यथावत कार्यग्रहण के सम्बंध में- JD Jaipur
#sportsDuniya 💗
शीतलहर व अत्यधिक ठंड के कारण इन 24 जिलों के विद्यार्थियों के लिए अवकाश बढ़ोतरी के आदेश जारी*
1. दौसा 7 जनवरी 2025 तक
2. डीग 9 जनवरी 2025 तक
3. भरतपुर 9 जनवरी 2025 तक
4. अलवर 11 जनवरी 2025 तक
5. कोटा 9 जनवरी 2025 तक
6. धौलपुर 9 जनवरी 2025 तक
7. हनुमानगढ़ 11 जनवरी 2025 तक
8. गंगानगर 11 जनवरी 2025 तक
9. कोटपुतली बहरोड़ 11 जनवरी 2025
10. बारां 9 जनवरी 2025 तक
11. सवाईमाधोपुर 11 जनवरी 2025
12. जयपुर 8 जनवरी 2025 तक
13. करौली 8 जनवरी 2025 तक
14. टोंक 8 जनवरी 2025 तक
15. भीलवाड़ा 8 जनवरी 2025 तक
16. डीडवाना कुचामन 8 जनवरी 2025
तक कक्षा 5 तक के विद्यार्थी
17. नागौर में आंगनबाड़ी तक के बच्चों का अवकाश 14 जनवरी तक
18. झालावाड़ में 7 जनवरी से 11 जनवरी तक कक्षा 1 से 8 तक के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश
19. चूरू में शीतलहर व अत्यधिक ठंड के कारण कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों का 11 जनवरी 2025 तक अवकाश बढ़ोतरी
20. करौली शीत लहर के कारण अवकाश 7से 8 जनवरी तक
21. चित्तौड़गढ़ 7 से 9 जनवरी
22. बीकानेर 7 से 11 जनवरी तक
23. झुनझुनू 7 से 8 जनवरी तक
24. भीलवाड़ा 7 से 8 जनवरी तक..
