शारीरिक शिक्षक समूह, राजस्थान
Відкрити в Telegram
ऊर्जावान खेल प्रेमी साथियों का चैंनल पर स्वागत है,यहां पर आपको जैसे :- 1.पीटीआई भर्ती की सम्पूर्ण जानकारी! 2.खेल के स्टार खिलाड़ियों के जन्मदिवस Apdts! 3.खेल & शा.शिक्षा की सम्पूर्ण जानकारी! 4. Sports Qouta भर्ती नोटिफिकेशन! आदि खेल की हर अपडेट्स मिलेगी...
Показати більше6 565
Підписники
-224 години
+317 днів
+5730 день
Архів дописів
नौकरी के लिए फर्जी तलाक, फर्जी खेल प्रमाण-पत्र तथा दिव्यांग सर्टिफिकेट....
ये फर्जीवाडा़ बहुत हो रहा है।
आसपास हो कोई ऐसा तो शिकायत करों उसकी।
ये अगर ऐसे फर्जी प्रमाण पत्र ना हो तो ये सीटें योग्य मेहनती सामान्य बच्चों को मिलें लेकिन फर्जी लग जाते है इन पर।।
#sportsDuniya 💗
राजस्थान शारीरिक शिक्षक भर्ती-2022
SC/ST के अलावा MBC वर्ग की शेष खाली रही सीट्स को भी बैकलॉक में रखा जाएगा।
जैसा कि बोर्ड द्वारा कंप्यूटर वाली भर्ती में विग्यप्ति के बाद संसोधित आदेश द्वारा जारी किया गया था।
#sportsDuniya 💗
राजस्थान शारीरिक शिक्षक भर्ती-2022
में चयनित अभ्यर्थियों का डाटा आज़ शिक्षा संकुल पहुंच चुका है ऒर चयनित अभ्यार्थियों के फॉर्म छंटनी के बाद उम्मीद है कि अगले वीक में फॉर्म बीकानेर निदेशालय पहुंच जाएगें- UPEN YADAV
साथ ही आज़ बोर्ड अध्यक्ष शर्माजी से बड़े भईया उपेन यादव नें मुलाकत कर बाक़ी रही रिक्त सीट्स के लिए जल्द सूची जारी करवाने हेतू सु:खद मुलाक़ात।
#sportsDuniya 💗
PTI भर्ती के अभ्यर्थी जिनका अंतिम चयन नहीं हुआ है वो नीचे दी गई लिंक पर जा कर गूगल फॉर्म जरूर भरे।
https://forms.gle/LVQTQEFDmvDmnAv78
इस फॉर्म के माध्यम से सच्चाई आप सब के सामने होगी कि कितने नंबर तक वाले अभ्यर्थी अभी बचे हुए है।
सब से उम्मीद रहेगी कृपया अपने मार्क्स सही सही भरे ।आप गलत आंकड़े दोगे तो फिर सच्चाई की उम्मीद मत करना।
कल शाम 7 बजे तक ज्यादा से ज्यादा अपने साथियों के साथ इस फॉर्म की लिंक को शेयर करके उनसे डाटा भरवाएं ताकि सच्चाई आप खुद देख सको।
आज़ रात 8 बजे इस फॉर्म का Result आपको उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
धन्यवाद🙏
कल प्रातः 11 बजे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड पहुंचे-
कुल बच्चे नॉन टीएसपी 5389 टीएसपी 175 (टीएसपी के 175 बच्चो के रोल नम्बर नॉन टीएसपी में भी है) मतलब 5389-175=5214
स्लेक्टेड 3433
अभ्यर्थी बचे 5214-3433=1781
300 डीवी करवाने नही गए
1781-300=1481
अभ्यर्थी बचे 1481
1781अभ्यर्थी में से फर्जी डिग्री + appering वाले 300 अभ्यर्थी बाहर
(1781-300)
अभ्यर्थी बचे 1481
NTSP के कुल पद 4899
4899 में से 3433 अंतिम रूप से चयनित
पद बचे 1466
(266 पद SC,ST के बैकलॉग से खाली मान लो)
1466-266
1200 पद
1481 अभ्यर्थी
फालतू दिमाग लगाने से अच्छा है सामान्यीकरण प्रकिया अपना कर सभी पदों को भरा जाए इसके लिए प्रयास करो
#sportsDuniya 💗
सेवा में ,
श्रीमान हरिप्रसाद शर्मा जी ,
अध्यक्ष महोदय कर्मचारी चयन बोर्ड
दुर्गापुरा (जयपुर)
विषय --PTI भर्ती 2022 के 1466 (Non -TSP) के रिक्त पदों को सामान्यीकरण प्रकिया के तहत पात्र अभ्यर्थियों (40%) द्वारा भरा जाने बाबत l
महोदय,
सवनिय नम्र निवेदन है कि पीटीआई भर्ती 2022 में (Non -TSP) के 4899 पद थे , जिनके विरुद्ध अंतिम परिणाम में3433 अभ्यर्थी ही चयनित हो पाए है 1466 पद रिक्त होते हुए भी पात्र अभ्यर्थियों (40%) का चयन नहीं हो पाया है l अतः आपसे निवेदन है की समानीकरण प्रक्रिया द्वारा रिक्त पदों को भरा जाए l
जिससे पात्र अभ्यर्थियों (40%) को सरकारी सेवा में कार्य करने का मौक़ा मिल सके l
1. प्रोविजनल सूची की विषेश जांच कर निस्तारण किया जाए l
2. 300 से अधिक अभ्यर्थियों की फर्जी डिग्री की जांच कर उन्हें बाहर किया जाए l
3.सामान्यीकरण प्रकिया द्वारा रिक्त पदों को भरा जाए l
4. प्रोविजनल अभ्यर्थियों के खेल प्रमाण पत्र की विशेष जांच की जाए l
5. जल्द चयनित अभ्यर्थियों की दूसरी सूची जारी की जाए l
#NewRequired-
सरकारी नौकरी:
एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में 38480 पदों पर निकली भर्ती, एग्जाम और इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन-
जयपुर
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (ईएमआरएस) में निकली भर्ती का नोटिस जारी कर दिया है। इसके तहत ईएमआरएस में 38480 टीचिंग और नॉन-टीचिंग पद पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति की जाएगी। इस वैकेंसी के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होंगे।
वैकेंसी डिटेल्स-
प्रिंसिपल – 740 पद
वाइस प्रिंसिपल – 740 पद
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर – 8140 पद
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (कंप्यूटर साइंस) – 740 पद
प्रशिक्षित ग्रेजुएट टीचर – 8880 पद
आर्ट टीचर – 740 पद
म्यूजिक टीचर – 740 पद
फिजिकल एजुकेशन टीचर – 1480 पद
लाइब्रेरियन – 740 पद
स्टाफ नर्स – 740 पद
हॉस्टल वार्डन – 1480 पद
एकाउंटेंट – 740 पद
कैटरिंग असिस्टेंट – 740 पद
चौकीदार – 1480 पद
कुक – 740 पद
काउंसलर – 740 पद
चालक – 740 पद
इलेक्ट्रीशियन कम प्लम्बर – 740 पद
गार्डनर – 740 पद
कनिष्ठ सचिवालय सहायक – 1480 पद
लैब अटेंडेंट – 740 पद
मैस हेल्पर – 1480 पद
वरिष्ठ सचिवालय सहायक – 740 पद
स्वीपर – 2220 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन-
12वीं, ग्रेजुएट, बीएड, डीएड।
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों पर सिलेक्शन के तहत पहले तीन घंटे की लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद इंटरव्यू और आखिर में डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन किया जाएगा। सभी स्टेप पास करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन ही फाइनल होगा।
अप्लीकेशन प्रोसेस
ऑफिशियल वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाएं।
सभी जानकारी दर्ज करें और फीस का भुगतान करें।
सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आगे की जरूरत के लिए आवेदन फार्म एक प्रिंट लेकर रखें।
#sportsDuniya 💗
जयपुर, 7 जून।
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा—2022 के तहत प्राध्यापक- कोच एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा में सम्मिलित हुए अभ्यर्थियों को स्पोर्ट सर्टिफिकेट ऑनलाइन प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर दिया गया है। उक्त दस्तावेज व जानकारी 8 जून से 13 जून 2023 तक अपलोड की जा सकेगी।
संयुक्त सचिव श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि निर्धारित अवधि के बाद अभ्यर्थियों को इस संबंध में अन्य कोई अवसर नहीं दिया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में बिना हस्ताक्षरयुक्त प्रपत्र/प्रारूप के तथा अस्पस्पष्ट/अपूर्ण खेल प्रमाण पत्र आयोग को प्रस्तुत किए हैं, वे अभ्यर्थी भी उपरोक्त अवधि में स्पष्ट सूचनाएं भर कर पुनः स्पोर्ट सर्टिफिकेट अपलोड कर देवें। दस्तावेज अपलोड करने के संबंध में तकनीकी सहायता/जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
श्री गुप्ता ने कहा कि आयोग द्वारा पूर्व में 3 मार्च से 13 मार्च 2023 तक अभ्यर्थियों को स्पोर्ट सर्टिफिकेट तथा इससे संबंधित सूचनाएं निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन अपलोड करने का अवसर दिया गया था। इसके बाद 16 मार्च से 22 मार्च 2023 तक भी इस संबंध में पुनः अवसर प्रदान किया गया था। उक्त अवधि में कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा स्पोर्ट सर्टिफिकेट तथा इससे संबंधित सूचनाएं अपलोड नहीं की गई है। ऐसे अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा वांछित सूचना व सर्टिफिकेट अपलोड करने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। स्पोर्ट सर्टिफिकेट संबंधी प्रारूप आयोग की वेबसाइट पर प्रेस नोट के साथ तथा एग्जाम डैशबोर्ड के इंस्ट्रक्शन/लिंक्स सेक्शन में उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को स्पोर्ट सर्टिफिकेट संबंधी सूचना इस प्रारूप में भरकर, प्रमाण-पत्र की हस्ताक्षरित प्रति के अपलोड करनी होगी। निर्धारित अवधि में सूचना प्रेषित नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को अन्य कोई अवसर देय नहीं होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को आगामी चयन प्रक्रिया में विचारित नहीं किया जाएगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं की होगी। आॅफलाइन प्रेषित सूचनाएं स्वीकार्य नहीं की जाएंगी।
टांटिया यूनिवर्सिटी, श्रीगंगानगर
नें DPED प्रवेश से सबंधित नोटिफिकेशन जारी किया....
#sportsDuniya 💗
Вже доступно! Дослідження Telegram за 2025 — головні інсайти року 
