uk
Feedback
Anand Vrindavan

Anand Vrindavan

Відкрити в Telegram

Official Channel of Anand Vrindavan Channel (Moti Jheel, Vrindavan) managed by dedicated team. Follow for regular Satsang updates of Pujyashri Maharajshri Swami Akhandanand Saraswati, Swami Shravananand Saraswati and Swami Govindanand Saraswati. Narayan!

Показати більше
543
Підписники
Немає даних24 години
-27 днів
-130 день
Архів дописів

photo content

🔅Ramayanamrit🔅 बालकाण्ड (भाग १२६) 🌼इसी तरह देवताओंकी पूजासे इन्द्रियोंकी शक्ति बढ़ती है, आयु बढ़ती है। इन्द्रियाँ देवताओंके द्वारा ही परिचालित होती हैं। आँखका परिचालन सूर्यके द्वारा, रसनाका परिचालन वरुणके द्वारा और वाक्का परिचालन अग्निके द्वारा होता है। इसलिए किसी भी माङ्गलिक कार्यके पहले देव-पूजा अवश्य होनी चाहिए। 🌼हमारे शास्त्रीय विवाहकी विशेषता यह है कि वह माता-पिताकी इच्छासे, वर-कन्यामें सांसारिक वासनाओंका उदय होनेके पहले, अनुशासनके अनुसार, सम्पन्न होता है। वाल्मीकि रामायणमें कहा गया है कि 'दाराः पितृकृता इति'। इसका अर्थ यह है कि जब माता-पिता अपनी कन्या किसीको समर्पित करते हैं, तभी वह उसकी धर्म-पत्नी होती है। इसके पीछे अनुशासनकी प्रधानता होती है। 🌼जहाँ अनुशासन होता है, वहीं धर्म होता है। धर्म किसी वस्तु अथवा क्रियामें नहीं होता, हमारी उच्छृंखल वासनाओंको नियन्त्रित करनेमें होता है। जो विवाह धर्मकृत होते हैं, वे लोक-परलोकमें मङ्गलकारक होते हैं। स्वामी श्रीअखण्डानन्द सरस्वतीजी महाराज ग्रन्थ: श्रीमद्वाल्मीकि रामायणामृत पृ॰- ८० - ८१ 🟧To read previous chapters click- https://www.facebook.com/share/1CY6ieZmJi/ #Maharajshri #SwamiAkhandanandSaraswati #Ramayanamrit #ValmikiRamayan #AnandVrindavanAshram

समर्थ सद्गुरु! दुराग्रही न हो। 🗣️ हित वार्ता - www.bit.ly/SSaraswati

photo content

🌸 यह तो तुम जानते ही हो कि तुम्हारी प्रत्येक क्रिया भेंटके रूपमें स्वीकार की जा सकती है, की जाती है। फिर वैसा करके तुम अपने प्राणोंको तृप्त क्यों नहीं कर लेते ? अनुभव करो-जो कुछ मैं कर रहा हूँ, सब मेरे प्रभुके श्रीचरणोंमें भेंट है और वे बड़ी प्रसन्नतासे उसे स्वीकार कर रहे हैं । #SwamiAkhandanandSaraswati #SadhakSutra #AnandVrindavanAshram

📌 *Don’t Miss This !* 🔗 https://youtube.com/shorts/sdy6ESTKFC4?si=_n6bcy8r1a53Ohsk #AnandVrindavanAshram #Kalpavriksh #Maharajshri #SwamiAkhandanandSaraswati

श्रीपूर्णानन्दतीर्थस्तव - Guru Poornima Special #ShriUdiyaBaba

➡️ जगदीशसे हमें कौन मिला सकेगा? #SwamiShravananandSaraswati

🍀 सावधान! आपके भीतर ही बैठा है कल्पवृक्ष 🗣️ स्वामी अखण्डानन्द सरस्वती जी महाराज 🌲The Wish-Fulfilling Tree is Within YOU! #SwamiAkhandanandSaraswati #shortvideo #wishcometrue #AnandVrindavanAshram

photo content

🔅Ramayanamrit🔅 बालकाण्ड (भाग १२५) 🌼 राजा जनकने खड़े होकर वसिष्ठ-विश्वामित्रसे फिर कहा कि मुनिवरो, आप लोगोंने हमारी चारों कन्याओंका विवाह निश्चित करके हमारे महान् धर्मका सम्पादन कर दिया है। हम आपके शिष्य हैं। आप लोगोंके लिए जैसी अयोध्या है, वैसी ही मिथिलापुरी है। आप लोगोंका मिथिलापुरीपर भी अयोध्या जैसा ही अधिकार है। आप लोग हमें यथायोग्य आज्ञा प्रदान करते रहें- यथा दशरथस्येयं तथायोध्या पुरी मम। प्रभुत्वे नास्ति संदेहो यथार्थ कर्तुमर्हथ ।। ७२.१६ 🌼 यह सुनकर दशरथजी बड़े प्रसन्न हुए और बोले कि मिथिलेश्वर, आप दोनों भाइयोंके गुण अनन्त हैं। अब आप मुझे आज्ञा करें कि मैं अपने विश्राम स्थलपर जाकर विधिपूर्वक नान्दीमुख-श्राद्ध आदिके माङ्गलिक कार्य सम्पन्न करूँ। यह कहकर राजा दशरथने राजा जनकसे विदा ली और वसिष्ठ-विश्वामित्रके साथ अपने विश्राम-स्थलपर चले गये। 🌼 देखो, हमारी जो शास्त्रीय विवाह-पद्धति है, वह बहुत निराली है। इस पद्धतिके अनुसार विवाहको निर्विघ्न सम्पन्न करनेके लिए नान्दीमुख श्राद्ध और गोदान आदि माङ्गलिक कार्य सम्पादित करने पड़ते हैं। श्राद्धका अर्थ होता है श्रद्धा-सम्पाद्य कर्म। विवाहमें सूतक पातक आदिकी कोई बाधा उपस्थित न हो जाय, इसके लिए पितरों-देवताओंकी पूजा की जाती है। 🌼पितरोंकी पूजा वंश-वृद्धिमें सहायक होती है। पितरोंकी प्रसन्नतासे ही वंश चलता है। जहाँ विधिपूर्वक पितृ-पूजा नहीं होती, वहाँ सन्तान होती भी है तो अयोग्य होती है। स्वामी श्रीअखण्डानन्द सरस्वतीजी महाराज ग्रन्थ: श्रीमद्वाल्मीकि रामायणामृत पृ॰- ७९ - ८० 🌼 Raja Janak stood up and spoke again, to Vasishtha-Vishwamitra. ‘Munivar! By arranging for the marriages of all four daughters of ours, you have transacted a great Dharma for us. We are your disciples. Mithilapuri is just like Ayodhya for you. You have equal authority over both cities. Please continue to command us accordingly. Yathaa dasharathasye`yam tathaayodhyaa puree mama, Prabhutve` naasti sande`ho yathaartham kartumarhatha.’ (Baal Kand 72. 16) 🌼 Dashrathji was very pleased to hear this. ‘Mithileshwara,’ he said to Janakji, ‘Both of you brothers possess endless good qualities! Now, please give me leave to go to my rooms to complete the auspicious rituals like the naandimukha shraaddha.’ Raja Dashrath took leave of Raja Janak with these words, and went to his rooms with Vasishtha-Vishwamitra. 🌼 Our marriage rituals are instituted by the Shastras, and are quite unique. According to our Shastras, we first have to undertake rituals like the Nandimukh shraddha, and donate a cow to a Brahmin. This is done to ensure that no obstacles hinder the successful fulfillment of the marriage. 🔶 The meaning of shraaddha is an act done with shraddhaa (faith). Ancestors and Devtas are worshipped, so that no sootak-paatak (period of quarantine due to a death of a close relative) interfere with the festivities. 🌼 Ancestor worship of the ensures continuity of the family lineage and where it is not performed, even if there are offspring, they are not worthy or of excellent quality. 🟧To read previous chapters click- https://www.facebook.com/share/1CY6ieZmJi/ #Maharajshri #SwamiAkhandanandSaraswati #Ramayanamrit #ValmikiRamayan #AnandVrindavanAshram

👣 गुरुकी पूजा क्यों करते हैं? 🫶🏽 कृतज्ञ बनें, कृतघ्न नहीं! सत्संग महिमा series । स्वामी श्रवणानन्द सरस्वती महाराज 🔗 https://youtu.be/ZtE9B1kUdGk ▶️ FULL VIDEO NOW ON YOUTUBE #SwamiShravananandSaraswati #GuruMahima #Satsang #GuruPoornima

रामकृपा का मर्म। https://bit.ly/SSaraswati #SwamiShravananandSaraswati

photo content

🌸 आशा पूर्ण होगी, भगवान् से। निराशा पहुँचायेगी, भगवान् तक। दोनोंके बीच लटको मत। दोनों ही मार्ग हैं। किसी एक को पकड़कर चल पड़ो। परमात्माकी ओर चलना, चलते रहना ही शुद्ध जीवन है। प्रेमीको विश्राम कहाँ ? #SwamiAkhandanandSaraswati #SadhakSutra #AnandVrindavanAshram