Shala educational solution
Відкрити в Telegram
5 739
Підписники
-624 години
+247 днів
+630 день
Архів дописів
*अब रिटायर होने वालों को करना होगा ऑनलाइन दावा, सीधे खाते में मिलेगा भुगतान*
भीलवाड़ा |
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग ने वित्त वर्ष 2026-27 में सेवानिवृत्त होने वाले राज्य कर्मचारियों के हित में राज्य बीमा पॉलिसी भुगतान को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। संयुक्त निदेशक प्रियंका मेहरानियां ने बताया कि 1 अप्रैल 1966 से 31 मार्च 1967 के बीच जन्मे कार्मिकों की राज्य बीमा पॉलिसी 1 अप्रैल 2026 को परिपक्व होगी।
दावों के त्वरित निस्तारण के लिए अंतिम प्रीमियम कटौती नवंबर देय दिसंबर 2025 तक सुनिश्चित करनी होगी। इसके पश्चात परिपक्वता स्वत्व दावा प्रपत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित 1 जनवरी 2026 से एसएसओ आईडी के माध्यम से न्यू एसआईपीएफ पोर्टल पर ऑनलाइन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। समय पर आवेदन करने पर दावा राशि सीधे संबंधित कार्मिक के बैंक खाते में जमा की जाएगी। चिकित्सा अधिकारियों की बढ़ी सेवानिवृत्ति आयु के अनुसार पॉलिसी की परिपक्वता तिथि स्वतः संशोधित होगी।
*🔥 Important Update.*
*💁🏻राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर द्वारा 16 नवंबर 2025 को आयोजित की गई राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा (STSE)-2025 का परिणाम जारी*
*PRIMARY SCHOOL TEACHER 2025 : Exam and UPPER PRIMARY SCHOOL TEACHER 2025 : Exam Schedule and Guidelines* ⬇️⬇️
