BPSC- "THE AiM"
Відкрити в Telegram
फ्री पीडीएफ नोट्स,कोचिंग materials के लिए आप हमारे चैनल से जुड़ जाएं।। धन्यवाद ! अपने अपने मित्रों व स्वजनों के साथ इस channel का लिंक भी शेयर करें ताकि अन्य भी इसका फायदा उठा सके (ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बेहतर चैनल) : BPSC- "THE AiM"
Показати більше2 404
Підписники
+324 години
+17 днів
-830 день
Архів дописів
2 404
प्रतियोगिता_दर्पण_जनवरी_2021_.pdf57.38 MB
2 404
प्रतियोगिता_दर्पण_:_अप्रैल_2022.pdf45.04 MB
2 404
प्यारे बच्चों,
एक पैगाम आपके नाम ! 👍🏻
आज 10th का परिणाम घोषित हुआ, लगभग 80% विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया है। इनमें से बहुतों ने School टॉप किया,कुछेक ने प्रखंड और जिला टॉप किया और कुछ प्रतिभाशाली बच्चों ने STATE-TOPPER बनकर अपनी प्रतिभा को दर्शाया। सही है,सभी को उनके उज्ज्वल भविष्य की बहुत बहुत शुभकामनाएं !
इनमें से लगभग 20-21% बच्चों को इस दफा असफलता हाथ लगी है तो बहुत सारे अपने प्राप्तांक से बहुत दुखी हैं।
मेरे प्यारे बच्चों, सच मायने में ये आपकी जिंदगी का पहला इम्तिहान था,जिसमें आप बैठे,परीक्षा दी और सफलता-असफलता का स्वाद चखा । ये इम्तिहान आपकी जिंदगी का अंतिम इम्तिहान नहीं है, ये तो बस शुरुआत है। अपनी असलताओं से आपको बिल्कुल भी नहीं घबराना है वल्कि आगे आने वाली परिस्थितियों का और डटकर सामना करना है।
किसी भी परीक्षा का प्राप्तांक आपकी जिंदगी की कीमत नहीं हो सकती है इसलिए बेवकूफी में कोई भी ऐसा कुछ करने की ना सोचें जिनसे बाद में आपको किसी बात का पछतावा हो। आपके सामने पूरी दुनिया है,पुरा आसमान खाली पड़ा है,आपको तो अब उड़ान भरना है बस।
आपके सामने तो ऐसे हजारों उदाहरण हैं जो आपकी तरह ही पहले असफलता डर असफलता का स्वाद चखा,और फिर बाद में ऐसा ऐसा इतिहास लिखे कि दुनिया देख कर दंग रह गयी।
आपके साथ भी ऐसा ही होने वाला है,आप भी इतिहास लिखने से बस कुछ ही कदम दूर हैं,बस ज़रूरत है तो एक विश्वास की, नए आस की,जो आपको इस अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला है।इसलिए आप इस असफलता से बिल्कुल भी विचलित ना होयें,फिर से उठ खड़े होओ और लिख डालो वो इतिहास,जिसे लोग जन्म-जन्मांतर तक याद रखें। अफसोस क्यों करना,आपने मेहनत की थी ही ना,फिर अफसोस क्यों। बस थोड़ी सी कमी रह गयी उस मेहनत में,अब उसी कमी को तो दूर करना मात्र है। बस इतना ही काफी है।
आपकी जिंदगी इतनी भी सस्ती नहीं है,कि एक परीक्षा आपके सार-तत्व का निर्धारण कर सकें। आप अपने परिवार के बारे में सोचें जिन्हें आपसे बहुत उम्मीद है। और मैं उन अभिभावकों से भी विनम्र अनुरोध करता हूँ कि आप असफल या कम अंक लाये बच्चों पर बेवजह का कोई दबाब ना डालें। इतिहास के पन्ने गलत नहीं हो सकते,आप उन इतिहास को झुठला नहीं सकते जिसमें ऐसे अनगिनत कहानियाँ लिखी है जिन्हेंपहले एक बार नहीं,100 बार से भी ज्यादा असफलता मिली और फिर बाद में वो सफलता मिली,जिन्हें आज इतिहास कहा जाता है।
बच्चों, बेशक इतिहास दोहराया नहीं,बनाया जाता है,जिसे अब आपको साबित करना है।सब कुछ आपके हाथों में है,आप अभी जो चाहो कर सकते हो,बस ये उम्मीद कभी टूटने मत देना।
श्रवण कुमार "शाश्वत"
शिक्षक व युवा लेखक,बेगूसराय
2 404
करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 30 मार्च 2022
─⊱━━━━━━━━⊱⊰━━━━━━━━⊰─
• दुबई में हेल्थ 2.0 सम्मेलन में प्रस्तुत " उत्कृष्ट नेतृत्व पुरस्कार " का विजेता किसे नामित किया गया है - सीमा रेखा
• UAE स्थित लुलु समूह मार्च 2022 में घोषित किए गए अनुसार किस राज्य में 3,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा - तमिलनाडु
• 1 अप्रैल , 2022 से रसायन फर्म SRF लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - आशीष भरत राम
• किसके साथ वी - ऐस ने हाल ही में शाइन नामक एक नया कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है - IBM
• भारतीय सौर ऊर्जा निगम (SECI) ने मार्च 2022 में अपने बोर्ड में निदेशक (सोलर) के रूप में किसे नियुक्त किया है - संजय शर्मा
• मार्च 2022 में ' इंडियन एग्रीकल्चर टुवर्ड्स 2030 ' नामक पुस्तक का विमोचन किसने किया - नरेंद्र सिंह तोमर
• किसने मार्च 2022 में जीवन बीमा को सरल बनाने के लिए डिजिटल शिक्षा और जागरूकता पहल ' क्लेरिफाईलाइफ ' शुरू की है - HDFC लाइफ
• मार्च 2022 में किस राज्य ने 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को मंजूरी दी - ओडिशा
• किसने मार्च 2022 में ऋण - मुक्त नकद मुक्त आधार पर 171 करोड़ रुपये के विचार के लिए वेरिटाज़ के घरेलू फॉर्मूलेशन व्यवसाय का अधिग्रहण किया है - अरबिंदो फार्मा लिमिटेड
• मार्च 2022 में एसोचैम के अध्यक्ष के रूप में किसने पदभार संभाला है - सुमंत सिन्हा
• राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने किस भारतीय नौसेना जहाज को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति रंग से सम्मानित किया है - आईएनएस वलसुरा
• नागरिक उड्डयन पर एशिया का सबसे बड़ा आयोजन , विंग्स इंडिया 2022 हैदराबाद में आयोजित किया गया । विंग्स इंडिया 2022 का विषय क्या है - India @ 75 : विमानन उद्योग के लिए नया क्षितिज
• IFR एशिया अवार्ड 2021 में किस बैंक को बैंक ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है - मॉर्गन स्टेनली
• नाटो ने किस देश में बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास ' कोल्ड रिस्पांस 2022 ' का आयोजन किया है - नॉर्वे
• पांच साल के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - राजेश गोपीनाथन
• करोलिना बिलावस्का किस देश से संबंधित हैं , जिन्हें प्यूर्टो रिको के सैन जुआन में कोका - कोला म्यूजिक हॉल में आयोजित कार्यक्रम के 70 वें संस्करण में मिस वर्ल्ड 2021 के ताज से सम्मानित किया गया था - पोलैंड
• हाल ही में मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली - एन बीरेन सिंह
• '2022 स्पोर्टस्टार एसेस अवार्ड्स ' में प्रतिष्ठित ' स्पोर्टस्टार ऑफ द ईयर (मेल)' पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है - नीरज चोपड़ा
• भारतीय नौसेना वायु स्क्वाड्रन (आईएनएएस) 316, भारतीय नौसेना का दूसरा पी -81 विमान स्क्वाड्रन, मार्च 2022 में किस स्थान पर कमीशन किया गया है - आईएनएस हंसा
• किसने विंग्स इंडिया 2022 द्वारा सर्वश्रेष्ठ घरेलू एयरलाइन (RCS) का प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता - स्टार एयर
2 404
करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: मार्च 2022
─⊱━━━━━━━━⊱⊰━━━━━━━━⊰─
• मार्च 2022 में , गुजरात के किस जिले में आदि बाजार - 'आदिवासी संस्कृति और व्यंजनों की भावना का उत्सव' का उद्घाटन किया गया - केवड़िया
• 27 मार्च 2022 को किस देश ने 77 वें सशस्त्र बल दिवस को राजधानी शहर में सैन्य परेड के साथ चिह्नित किया - म्यांमार
• DRDO ने मार्च 2022 में मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल के भारतीय सेना संस्करण का सफल उड़ान परीक्षण किया है । भारत ने इसे किस देश के साथ विकसित किया है - इजराइल
• वर्चुअल मोड के माध्यम से भारत ने मार्च , 2022 में मत्स्य पालन पर संयुक्त कार्य समूह की पांचवीं बैठक किस देश के साथ आयोजित की - श्रीलंका
• हाल ही में जेफ कार्सन का मार्च 2022 में निधन हो गया, वह किस देश से संबंधित थे - अमेरिका
• 27 मार्च 2022 को गोरखपुर और किस शहर के बीच पहली सीधी उड़ान को हरी झंडी दिखाई गई - वाराणसी
• मार्च 2022 में , कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कितने क्षेत्रीय स्थानों में चित्रकला दीर्घाओं की स्थापना की घोषणा की - 6
• मार्च 2022 में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) का उद्घाटन किसने किया - अमित शाह
• किसने मार्च 2022 में शहर के स्थानीय लोगों के लिए सड़कों पर फ्री स्ट्रेच रन के लिए एक नई पहल ' संडे स्ट्रीट मैराथन ' शुरू की - मुंबई पुलिस
• मार्च 2022 में , किसने TEJAS (ट्रेनिंग फॉर एमिरेट्स जॉब्स एंड स्किल्स) कार्यक्रम शुरू किया है - अनुराग ठाकुर
• मार्च 2022 में , किसने नव पुनर्निर्मित यादाद्री मंदिर परिसर में श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी के गर्भगृह का उद्घाटन किया - के. चंद्रशेखर राव
• मार्च 2022 में तलेगांव के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली - गोवा
• मार्च 2022 में कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड के बोर्ड में अध्यक्ष और स्वतंत्र गैर - कार्यकारी निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - विनोद राय
• भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2022 के उद्घाटन मैच से पहले मार्च 2022 में किसे सम्मानित किया - लवलीना बोरगोहेन
• मार्च 2022 में 94 वें अकादमी पुरस्कार या ऑस्कर पुरस्कारों में किसने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है - विल स्मिथ
• मार्च 2022 में , किस IIT में एक पेटास्केल सुपरकंप्यूटर PARAM शक्ति को राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के तहत राष्ट्र को समर्पित किया गया है - IIT खड़गपुर
• 28 से 31 मार्च तक कलिंग स्टेडियम में राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का कौनसा संस्करण आयोजित किया जा रहा है - 20 वां
• मार्च 2022 में , रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए 473 करोड़ रुपये के कितनें फास्ट पेट्रोल वेसल्स के निर्माण के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं - 8
• मार्च 2022 में 99% पुनर्निर्मित पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) सामग्री का उपयोग करके बनाए गए पर्यावरण के अनुकूल अंतर्राष्ट्रीय डेबिट कार्ड लॉन्च करने के लिए किस बैंक ने ईजमाईट्रिप के साथ समझौता किया है - DBS बैंक इंडिया
• मार्च 2022 में स्विस ओपन 2022 फाइनल में थाईलैंड के बुसानन ओंगबामरुंगफान को किसने हराया है - पी.वी. सिंधु
2 404
करंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 28 मार्च 2022
─⊱━━━━━━━━⊱⊰━━━━━━━━⊰─
• केंद्रीय कृषि मंत्री ने मार्च 2022 में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की वार्षिक आम बैठक (AGM) के किस संस्करण की अध्यक्षता की - 93 वां
• मार्च 2022 में किस राज्य में आयोजित 56 वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप (पुरुष और महिला) में भारतीय रेलवे की महिला टीम विजेता बनी - नगालैंड
• मार्च 2022 में , केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने किस राज्य में 2,334 करोड़ रुपये दो राजमार्ग परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया - महाराष्ट्र
• किसने 26 मार्च 2022 को अपना निफ्टी SDL Plus AAA PSU बॉन्ड दिसंबर 60:40 इंडेक्स फंड लॉन्च किया है - टाटा म्यूचुअल फंड
• रितु खंडूरी भूषण किस राज्य की विधानसभा की पहली महिला स्पीकर बनीं - उत्तराखंड
• ऊर्जा संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर में लोगों ने एक घंटे के लिए गैर - जरूरी बिजली की लाइट बंद करके 2022 में किस दिन अर्थ आवर मनाया था - 26 मार्च
• कर्नाटक सरकार ने मार्च 2022 में शिगगांव और सावनूर शहरों के कितने गांवों के लिए एक प्रमुख पेयजल परियोजना को मंजूरी दी है - 120
• मार्च 2022 में गुजरात के किस शहर को स्टील के कचरे से बनी पहली ' स्टील रोड ' मिली है - सूरत
• मार्च 2022 में किस शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में मेट्रो ट्रेन के लिए बने भारत के पहले हल्के , एल्यूमीनियम - बॉडी डिब्बों को हरी झंडी दिखाई गई - कोलकाता
• हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने 26 मार्च 2022 को कितने नए सैनिक स्कूल स्थापित करने की मंजूरी दी है - 21
• मार्च 2022 में कौन सा देश पृथ्वी पर सबसे गर्म स्थान बना - कुवैत
• हिसाशी ताकुची को किस संगठन के एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है - मारुति सुजुकी
• 1 अप्रैल 2022 से तीन महीने की अवधि के लिए सीएसबी बैंक के अंतरिम एमडी और सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - प्रलय मंडल
• स्टीफन विल्हाइट का निधन हो गया , उन्हें के निर्माता के रूप में जाना जाता है - एनिमेटेड जीआईएफ
• हाल ही में , महाराष्ट्र विधान सभा ने स्थानीय अधिकारियों के आधिकारिक कार्य के लिए किस भाषा को अनिवार्य बनाने के लिए एक विधेयक पारित किया - मराठी
• राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने किस भारतीय नौसेना जहाज को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति रंग से सम्मानित किया है - आईएनएस वलसुरा
• हाल ही में दिल्ली के लोकायुक्त के रूप में किसने शपथ ली है - न्यायमूर्ति हरीश चंद्र
• मार्च 2022 में जिस देश के प्रसिद्ध गणितज्ञ डेनिस पार्नेल सुलिवन ने ‘एबेल पुरस्कार 2022’ जीत लिया है- अमेरिका
• हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के जिस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज़ 8,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं- स्टीव स्मिथ
2 404
Dear, Members
7 मई को CBSE की परीक्षा होने की वजह से बीपीएससी को सेंटर मिलने में परेशानी आ रही है।
इसलिए अब बीपीएससी की कोशिश चल रही है कि परीक्षा को 8 या 9 मई को ले लिया जाए, इस तिथि पर CBSE की परीक्षा नही है।
अगर अगले 4-5 दिन में सेंटर की व्यवस्था हो जाती है तो आपकी परीक्षा हो जाएगी।
अन्यथा फिर से परीक्षा आगे बहुत लंबी चली जाएगी।
दूसरा कारण UPSC का इंटरव्यू भी है जो कि 05 अप्रैल से 26 मई तक आयोजित हो रही है।
इसलिए आप सब पढाई के साथ साथ 6-7 दिन का इंतजार कर लिजिए।
बीपीएससी अपने वेबसाइट पर खुद ही अपडेट दे देगी।
टेलीग्राम एडमिन,
Вже доступно! Дослідження Telegram за 2025 — головні інсайти року 
