uk
Feedback
UJJWAL IAS AYODHYA®™

UJJWAL IAS AYODHYA®™

Відкрити в Telegram

Welcome to Ujjwal IAS official Telegram channel.

Показати більше

📈 Аналітичний огляд Telegram-каналу UJJWAL IAS AYODHYA®™

Канал UJJWAL IAS AYODHYA®™ (@ujjawaliasayodhya) у мовному сегменті Хінді є активним учасником. На даний момент спільнота об'єднує 19 690 підписників, посідаючи 10 250 місце в категорії Освіта та 22 399 місце у регіоні Індія.

📊 Показники аудиторії та динаміка

З моменту свого створення невідомо, проект продемонстрував стрімке зростання, зібравши аудиторію у 19 690 підписників.

За останніми даними від 16 червня, 2026, канал демонструє стабільну активність. Хоча за останні 30 днів спостерігається зміна кількості учасників на 46, а за останні 24 години на 7, загальне охоплення залишається високим.

  • Статус верифікації: Не верифікований
  • Рівень залученості (ER): Середній показник залученості аудиторії становить 22.48%. Протягом перших 24 годин після публікації контент зазвичай збирає 14.08% реакцій від загальної кількості підписників.
  • Охоплення публікацій: В середньому кожен допис отримує 4 426 переглядів. Протягом першої доби публікація в середньому набирає 2 772 переглядів.
  • Реакції та взаємодія: Аудиторія активно підтримує контент: середня кількість реакцій на один пост – 7.
  • Тематичні інтереси: Контент зосереджений навколо ключових тем, таких як टेस्ट, सफलता, मेहनत, तैयारी, सीरीज.

📝 Опис та контентна політика

Автор описує ресурс як майданчик для висловлення суб'єктивної думки:
Welcome to Ujjwal IAS official Telegram channel.

Завдяки високій частоті оновлень (останні дані отримано 17 червня, 2026), канал підтримує актуальність та високий рівень охоплення публікацій. Аналітика показує, що аудиторія активно взаємодіє з контентом, що робить його важливою точкою впливу в категорії Освіта.

19 690
Підписники
+724 години
+297 днів
+4630 день
Архів дописів
SSC- SPECIAL संस्थान में एसएससी का नया बैच प्रारम्भ हो गया है। इस बैच में प्रतिदिन सभी विषयों की क्लास संचालित की जा रही है। इस बैच में जितने टापिक पढाये जा रहे है। अब सभी उसका अच्छे से रिवीजन करते रहे। क्योकि जल्द ही उसका टापिक टेस्ट प्रारम्भ कर दिया जाएगा। बैच समय- सुबह 07 बजे से 10 बजे तक बैच समय- सुबह 10 बजे से 01 बजे तक बैच समय- शाम 03 बजे से 06 बजे तक

यूपीटेट स्पेशल- UPTET PRIMARY संस्थान में कल दिनांक- 14 मई को यूपीटेट के सभी बैचों में पर्यावरण अध्ययन व हिन्दी का नोट्स वितरित किया जाएगा। टारगेट 130 + स्कोर का

उ0प्र0 पुलिस स्पेशल विषयवार टेस्ट सीरीज- भूगोल 150 प्रश्न संस्थान में कल दिनांक- 15 मई दिन शुक्रवार को पुलिस के सभी बैचों में भूगोल विषय के 150 प्रश्नों की टेस्ट सीरीज क्लास में ही आयोजित की जाएगी। फुल प्रैक्टिस के साथ-साथ अब विषयवार प्रैक्टिस की शुरूआत हो चुकी है। टारगेट सिर्फ सेलेक्शन का- ऐसी सुविधाएं आपको पूरे प्रदेश में नही मिलने वाली है। आप सभी के लिये टेलीग्राम चैनल पर कुछ पीडीएफ नोट्स भेजे जा रहे है। उसका भी रिवीजन करते रहिये।

उ0प्र0 स्पेशल नोट्स.pdf2.24 KB

विश्व_के_प्रमुख_संगठन_और_उनके_मुख्यालय_3.pdf1.57 KB

भारत के 7 पड़ोसी देश के साथ सीमाओं की लम्बाई... ♦️बांग्लादेश - 4096.7 किमी. ▪️(असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा व पश्चिम बंगाल) ♦️चीन - 3488 किमी. ▪️(लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम एंव अरूणाचल प्रदेश) ♦️पाकिस्तान - 3323 किमी. ▪️(गुजरात, राजस्थान, पंजाब एवं जम्मू कश्मीर, लद्दाख) ♦️नेपाल  - 1751 किमी. ▪️(उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, व उत्तराखंड ♦️मयांमार - 1643 किमी. ▪️(अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, व मणिपुर) ♦️भूटान - 699 किमी. ▪️(सिक्किम, असम, व पश्चिम बंगाल, अरूणाचल प्रदेश) ♦️अफगानिस्तान -106 किमी

photo content

photo content

photo content

रविवार स्पेशल क्लास- उ0प्र0 पुलिस स्पेशल संस्थान में दिनांक- 17 मई 2026 को पुलिस के सभी बैचों की स्पेशल क्लास सुबह 08 बजे से
रविवार स्पेशल क्लास- उ0प्र0 पुलिस स्पेशल संस्थान में दिनांक- 17 मई 2026 को पुलिस के सभी बैचों की स्पेशल क्लास सुबह 08 बजे से आयोजित की जाएगी। स्पेशल क्लास में परीक्षा की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण गणित व रीजनिंग विषयों के 100-100 प्रश्नों की वर्कशीट दी जाएगी। उसी वर्कशीट से सभी प्रश्नों को साल्व कराया जाएगा। पुलिस की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे सभी अभ्यर्थी अब क्लास में रिवीजन के साथ प्रैक्टिस पर लग जाये। आप सभी मन से मेहनत करते रहिये। अब हम सभी को प्रैक्टिस में आसान व कठिन दोनों स्तर के प्रश्नों को साल्व करना है। पेपर का स्तर आसान रहे या कठिन रहे हमको दोनों स्तर की तैयारी करके पेपर में सम्मिलित होना है। क्योकि उज्ज्वल संस्थान का विद्यार्थी सभी स्तर के प्रश्नों को साल्व करके पेपर में सम्मिलित होने जा रहा है।

photo content

साइबर सुरक्षा पर UIDAI-NFSU का सहयोग हाल ही में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) तथा राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) ने पाँच वर्षों के लिये एक रणनीतिक साझेदारी की है। यह सहयोग मुख्य रूप से साइबर सुरक्षा, डिजिटल फोरेंसिक और उन्नत तकनीकी अनुसंधान के क्षेत्रों पर केंद्रित है। उद्देश्य: इस समझौता ज्ञापन (MoU) का उद्देश्य UIDAI के डिजिटल बुनियादी ढाँचे में साइबर दृढ़ता को मज़बूत करना है, जो भारत के डिजिटल आइडेंटिटी इकोसिस्टम और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का समर्थन करता है। प्रमुख स्तंभ: यह सहयोग छह रणनीतिक स्तंभों पर केंद्रित है, जिनमें शैक्षणिक विकास, सूचना सुरक्षा, फोरेंसिक बुनियादी ढाँचा, साइबर सुरक्षा समर्थन, उभरती प्रौद्योगिकियों में अनुसंधान और छात्र दृष्टिकोण शामिल हैं। UIDAI: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) एक वैधानिक प्राधिकरण है, जो आधार अधिनियम, 2016 के तहत, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अधीन स्थापित किया गया है। आधार UIDAI द्वारा जारी एक 12-अंकीय बायोमेट्रिक पहचान संख्या है, जो संपूर्ण भारत में निवासियों के लिये पहचान और पते के प्रमाण के रूप में कार्य करती है। इसका उद्देश्य आधार धारकों को एक यूनिक डिजिटल आइडेंटिटी और कभी भी, कहीं भी प्रामाणीकरण सेवाएँ प्रदान करना है। NFSU: राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) एक विशिष्ट संस्थान है, जो फोरेंसिक विज्ञान, साइबर सुरक्षा और आपराधिक अन्वेषण पर केंद्रित है, जो डिजिटल फोरेंसिक, साइबर जाँच एवं उभरती सुरक्षा प्रौद्योगिकियों में राष्ट्रीय क्षमता निर्माण का समर्थन करता है।

photo content

ेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापकों के लिये यूपीटेट-प्राथमिक व जूनियर स्तर का स्पेशल बैच—- महत्वपूर्ण सूचना- संस्थान में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापकों के लिये संस्थान में नया टारगेट बैच शाम 04 बजे से प्रारम्भ हो गया है। इस बैच में संस्थान का टारगेट शत प्रतिशत अभ्यर्थी क्वालीफाई कराने का- इसी टारगेट के साथ बैच में प्रतिदिन प्राथमिक के साथ-साथ जूनियर स्तर की क्लास संचालित की जा रही है। साथ में नोट्स भी दिये जा रहे है। व प्रैक्टिस भी करायी जा रही हैं प्रत्येक रविवार को स्पेशल क्लास संचालित की जा रही हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापकों के लिये यूपीटेट-प्राथमिक व जूनियर स्तर का स्पेशल बैच—- महत्वपूर्ण सूचना- संस्थान में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापकों के लिये संस्थान में नया टारगेट बैच शाम 04 बजे से प्रारम्भ हो गया है। इस बैच में संस्थान का टारगेट शत प्रतिशत अभ्यर्थी क्वालीफाई कराने का- इसी टारगेट के साथ बैच में प्रतिदिन प्राथमिक के साथ-साथ जूनियर स्तर की क्लास संचालित की जा रही है। साथ में नोट्स भी दिये जा रहे है। व प्रैक्टिस भी करायी जा रही हैं प्रत्येक रविवार को स्पेशल क्लास संचालित की जा रही हैं।

photo content

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 'वन केस वन डेटा' और 'सु सहाय' परियोजना शुरू हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने दो प्रमुख डिजिटल पहलों, 'वन केस वन डेटा' और 'सु सहाय' की शुरुआत की, जिनका उद्देश्य डिजिटल न्यायिक प्रशासन एवं न्याय तक पहुँच को मज़बूत करना है। वन केस वन डेटा: यह एक डिजिटल एकीकरण पहल है, जिसे सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालयों, ज़िला न्यायालयों और तालुका न्यायालयों के डेटा को एकीकृत डिजिटल प्रणाली में एकीकृत करने के लिये डिज़ाइन किया गया है। यह पहल केस मैनेजमेंट को सुव्यवस्थित करने और संपूर्ण भारत में एक व्यापक, अंतर्संबद्ध न्यायिक डेटाबेस बनाने का प्रयास करती है। सु सहाय: 'सु सहाय' एक AI-संचालित चैटबॉट है, जो सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट के साथ एकीकृत है, जो पक्षकारों और नागरिकों को न्यायालय से संबंधित सेवाओं तक आसानी से पहुँचने में मदद करता है। चैटबॉट फ्रंट-एंड गाइडेंस प्रदान करता है और आवश्यक सर्वोच्च न्यायालय सेवाओं एवं प्रक्रियाओं तक पहुँच को सरल बनाता है। चैटबॉट को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) ने सर्वोच्च न्यायालय रजिस्ट्री के सहयोग से विकसित किया है। महत्त्व: ये पहल विधिक प्रणाली में मानवीय निगरानी के महत्त्व को बनाए रखते हुए, डिजिटलीकरण, पहुँच, दक्षता और प्रौद्योगिकी-संचालित न्याय वितरण को बढ़ावा देती हैं।

प्रधानमंत्री का सोमनाथ मंदिर का दौरा प्रधानमंत्री ने सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर 11 मई 2026 को मंदिर के दर्शन किये। उन्होंने इसे भारत की "अदम्य आत्मशक्ति" (Unconquerable Spirit) का प्रतीक बताया और विकास के साथ विरासत के संरक्षण को संतुलित करने वाले "विकास भी, विरासत भी" दृष्टिकोण पर ज़ोर दिया। वर्ष 2026 में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है, जो मंदिर पर 1026 में हुए हमले की 1000वीं वर्षगाँठ और राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा 1951 में मंदिर के पुनः उद्घाटन की 75वीं वर्षगाँठ का स्मरणोत्सव है। सोमनाथ मंदिर स्थान: सोमनाथ गुजरात के सौराष्ट्र तट पर प्रभास पाटन में स्थित है, जहाँ कपिला, हिरण और सरस्वती नदियाँ अरब सागर में मिलती हैं। धार्मिक महत्त्व: इसे भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माना जाता है, जिसका उल्लेख शिव पुराण और द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्र में मिलता है।

photo content
+3

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (11 मई 2026) के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षणों का स्मरण किया गया। उन्होंने इन परीक्षणों को भारत की रणनीतिक दक्षता, वैज्ञानिक श्रेष्ठता और आत्मनिर्भरता के उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में वर्णित किया। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस: प्रतिवर्ष 11 मई को आयोजित होने वाला यह दिवस ऑपरेशन शक्ति (पोखरण-II) की स्मृति में मनाया जाता है। वर्ष 1998 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के मार्गदर्शन में भारत ने सफलतापूर्वक पाँच परमाणु परीक्षण संपन्न किये थे। ऑपरेशन शक्ति ने भारत की वैज्ञानिक शक्ति का प्रदर्शन किया और वैश्विक व्यवस्था में इसकी रणनीतिक स्वायत्तता को सुदृढ़ किया। ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के नेतृत्व में इस ऑपरेशन के तहत राजस्थान के पोखरण परीक्षण रेंज में सफल परमाणु परीक्षण किये गए थे। यह वर्ष 1974 में आयोजित पहले पोखरण-I (ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा) के बाद का अगला चरण था।