uk
Feedback
UJJWAL IAS AYODHYA®™

UJJWAL IAS AYODHYA®™

Відкрити в Telegram

Welcome to Ujjwal IAS official Telegram channel.

Показати більше

📈 Аналітичний огляд Telegram-каналу UJJWAL IAS AYODHYA®™

Канал UJJWAL IAS AYODHYA®™ (@ujjawaliasayodhya) у мовному сегменті Хінді є активним учасником. На даний момент спільнота об'єднує 19 649 підписників, посідаючи 10 225 місце в категорії Освіта та 21 988 місце у регіоні Індія.

📊 Показники аудиторії та динаміка

З моменту свого створення невідомо, проект продемонстрував стрімке зростання, зібравши аудиторію у 19 649 підписників.

За останніми даними від 22 червня, 2026, канал демонструє стабільну активність. Хоча за останні 30 днів спостерігається зміна кількості учасників на 20, а за останні 24 години на -11, загальне охоплення залишається високим.

  • Статус верифікації: Не верифікований
  • Рівень залученості (ER): Середній показник залученості аудиторії становить 20.38%. Протягом перших 24 годин після публікації контент зазвичай збирає 11.70% реакцій від загальної кількості підписників.
  • Охоплення публікацій: В середньому кожен допис отримує 4 006 переглядів. Протягом першої доби публікація в середньому набирає 2 299 переглядів.
  • Реакції та взаємодія: Аудиторія активно підтримує контент: середня кількість реакцій на один пост – 7.
  • Тематичні інтереси: Контент зосереджений навколо ключових тем, таких як टेस्ट, सफलता, मेहनत, तैयारी, सीरीज.

📝 Опис та контентна політика

Автор описує ресурс як майданчик для висловлення суб'єктивної думки:
Welcome to Ujjwal IAS official Telegram channel.

Завдяки високій частоті оновлень (останні дані отримано 23 червня, 2026), канал підтримує актуальність та високий рівень охоплення публікацій. Аналітика показує, що аудиторія активно взаємодіє з контентом, що робить його важливою точкою впливу в категорії Освіта.

19 649
Підписники
-1124 години
-317 днів
+2030 день
Архів дописів
🌟 कीर्ति शुक्ला जी को जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग में सफलता पर हार्दिक बधाई! 🌟 आपकी इस उपलब्धि पर हम सभी को गर्व है। आपने अपनी
+1
🌟 कीर्ति शुक्ला जी को जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग में सफलता पर हार्दिक बधाई! 🌟 आपकी इस उपलब्धि पर हम सभी को गर्व है। आपने अपनी मेहनत और निरंतर अभ्यास से यह साबित किया है कि सच्ची लगन कभी व्यर्थ नहीं जाती। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप फाइनल सफलता अवश्य प्राप्त करेंगी। 🚀✨ आपका आत्मविश्वास और परिश्रम ही आपको अंतिम चयन तक पहुँचाएगा। एक बार फिर से ढेरों शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना। 💐🎉

🌟 जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग परीक्षा में सफल सभी साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं! 🌟 आप सभी ने अपनी मेहनत, धैर्य और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। टाइपिंग जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में सफलता पाना आपकी निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास का परिणाम है। यह सफलता आपके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है। आप सभी सफल साथियों को बहुत-बहुत बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं! 💐🎉 📌 सभी सफल साथी अपना रिजल्ट और फोटो 8423266818 पर व्हाट्सएप करें, ताकि आपकी सफलता को सभी के साथ साझा किया जा सके और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल सके। आपकी मेहनत रंग लाई है — आगे की सभी प्रक्रियाओं के लिए अग्रिम शुभकामनाएं! इसी तरह निरंतर सफलता की ओर बढ़ते रहिए। 🚀✨

मेरे प्रिय साथियों, आज से Bihar Public Service Commission TRE 4 का नया बैच प्रातःकाल से विधिवत प्रारम्भ हो गया है। यह सिर्फ ए
मेरे प्रिय साथियों, आज से Bihar Public Service Commission TRE 4 का नया बैच प्रातःकाल से विधिवत प्रारम्भ हो गया है। यह सिर्फ एक बैच की शुरुआत नहीं है, यह आपके सपनों की नई उड़ान की शुरुआत है। 🌅 याद रखिए — सरकारी नौकरी केवल फॉर्म भरने से नहीं मिलती, वह मिलती है रोज़ सुबह जल्दी उठने से, किताबों से दोस्ती करने से, और तब तक पढ़ने से जब तक लक्ष्य सामने खड़ा न हो जाए। जो आज से पूरे जुनून, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ जुड़ेंगे, वही कल चयन सूची में अपना नाम देखेंगे। अब बहाने नहीं… अब सिर्फ तैयारी। अब आलस नहीं… अब सिर्फ संघर्ष। अपने अंदर ऐसी ललक पैदा कर दीजिए कि किताबें खुद आपको बुलाएँ, और सफलता आपके कदम चूमे। 💪🔥 BPSC TRE 4 — लक्ष्य तय है, चयन निश्चित है!

मेरे प्रिय साथियों, सूचित किया जाता है कि लेखपाल बैच की कक्षा आज 11:30 बजे से प्रारम्भ होगी। आप सभी समय से 10-15 मिनट पहले पह
मेरे प्रिय साथियों, सूचित किया जाता है कि लेखपाल बैच की कक्षा आज 11:30 बजे से प्रारम्भ होगी। आप सभी समय से 10-15 मिनट पहले पहुँचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। नियमितता ही सफलता की पहली सीढ़ी है। समय का सम्मान करेंगे, तो सफलता भी आपका सम्मान करेगी। 💪

✨ UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 5512 भर्ती 2023 का टाइपिंग रिजल्ट जारी
✨ UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 5512 भर्ती 2023 का टाइपिंग रिजल्ट जारी

◾लेखपाल मुख्य परीक्षा शार्टलिस्ट नोटिस ◾3,66,712 शॉर्टलिस्ट मुख्य परीक्षा के लिए

photo content

महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स- केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने हेतु मंज़ूरी केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केरल राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ रखने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 को संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत पारित किया जाएगा। यह कदम 2024 में केरल विधानसभा द्वारा इस बदलाव का अनुरोध करने वाले प्रस्ताव के बाद उठाया गया है। किसी राज्य का नाम बदलने की संवैधानिक प्रक्रिया क्या है? संसदीय अधिकार: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत संसद को किसी नए राज्य के गठन या किसी मौजूदा राज्य के क्षेत्र, सीमाओं या नाम में परिवर्तन करने का एकमात्र विधिक अधिकार प्राप्त है। राज्य प्रस्ताव: यह प्रक्रिया तब शुरू होती है जब किसी राज्य की विधानसभा नाम परिवर्तन के लिये प्रस्ताव पारित करती है और उसे गृह मंत्रालय (MHA) को भेजा जाता है। अनुमोदन और नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC): गृह मंत्रालय प्राप्त अनुरोध की जाँच करता है और विभिन्न हितधारकों, जैसे– रेल मंत्रालय, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), डाक विभाग, भारतीय सर्वेक्षण विभाग तथा भारत के महापंजीयक से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) प्राप्त करता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नाम परिवर्तन से मौजूदा प्रशासनिक, भौगोलिक या सुरक्षा संबंधी रिकॉर्ड में कोई टकराव उत्पन्न न हो। विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधि कार्य विभाग और विधायी विभाग ने 'केरल' (Kerala) राज्य का नाम बदलकर 'केरलम' करने के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है

महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स- भारत निर्वाचन आयोग-राज्य निर्वाचन आयोग राष्ट्रीय घोषणा 2026 भारत निर्वाचन आयोग (ECI) और राज्य निर्वाचन आयुक्तों (SECs) के सम्मेलन, 2026 में 27 वर्षों के अंतराल के बाद चुनावी प्रक्रियाओं में संघीय समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय घोषणा 2026 को अपनाया गया। निर्वाचन का मूल आधार—सत्यापित मतदाता सूची: राष्ट्रीय घोषणा में यह स्पष्ट किया गया कि “सत्यापित मतदाता सूची” (त्रुटिरहित और अद्यतित) लोकतंत्र की नींव है और पारदर्शी तथा प्रभावी चुनाव संचालन सुनिश्चित करना अनिवार्य है। मुख्य उद्देश्य: इस सम्मेलन का लक्ष्य पंचायत और नगर निकायों के चुनावों (SECs द्वारा आयोजित) के नियमों तथा प्रक्रियाओं को संसद (राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभा, राज्यसभा) एवं राज्य विधानमंडल (राज्य विधायी विधानसभा व परिषद) के चुनावों (ECI द्वारा आयोजित) के साथ समन्वित करना था।

#UPSI 15 दिन शेष...

📌25 FEBRUARY TGT ENGLISH 125Q TEST PAPER ANSWERKEY
📌25 FEBRUARY TGT ENGLISH 125Q TEST PAPER ANSWERKEY

📢📢📢📢सूचना📢📢📢📢 25 FEBRUARY- 2026 UPSI FULL MOCK TEST [SET-49] 25 FEBRUARY- 2026 CURRENT AFFAIRS TEST PAPER(ALL BATCH) का रिजल्ट एवं चेक्ड OMR संस्थान के रिजल्ट मैनेजमेंट पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी इस लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं- https://ujjwalias.com/

📌25 FEBRUARY CURRENT AFFRIAS 150Q ANSWERKEY
📌25 FEBRUARY CURRENT AFFRIAS 150Q ANSWERKEY

📌26 FEBRUARY UPSI FULL MOCK TEST -SET- 50 ANSWERKEY

UPSI 60 दिन – 60 टेस्ट सीरीज ✨ आज हमारी टेस्ट सीरीज का 50वां टेस्ट सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह सिर्फ एक नंबर नहीं है, यह 50 दिनों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है। 💪📚 प्रिय साथियों, याद रखिए — जो रोज़ परीक्षा देता है, वही असली परीक्षा में घबराता नहीं है। 🔹 टेस्ट सीरीज के प्रमुख फायदे: ✅ समय प्रबंधन में महारत ✅ प्रश्नों के पैटर्न की गहरी समझ ✅ कमजोर टॉपिक की पहचान और सुधार ✅ आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि ✅ प्रीवियस ईयर और संभावित प्रश्नों की सटीक प्रैक्टिस हमारी कोचिंग की विशेषता सिर्फ पढ़ाना नहीं है, बल्कि हर छात्र को परिणाम तक पहुँचाना है। यहाँ हर टेस्ट के बाद विस्तृत विश्लेषण (Analysis), रैंकिंग और व्यक्तिगत मार्गदर्शन दिया जाता है, ताकि हर विद्यार्थी अपनी गलती से सीखकर अगले टेस्ट में और बेहतर प्रदर्शन कर सके। 🎯 50 टेस्ट पूरे करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है, लेकिन मंज़िल अभी बाकी है। अब लक्ष्य है — 60 में 60 का शतक 💯 जो साथी अभी तक नियमित नहीं जुड़ पाए हैं, वे आज से ही संकल्प लें। लगातार अभ्यास ही सफलता की चाबी है। 🔥 मेहनत + सही दिशा + निरंतर टेस्ट = UPSI में सफलता 🔥 आप सभी को 50वें टेस्ट की हार्दिक शुभकामनाएँ। अब तैयारी और तेज़ होगी, परिणाम ऐतिहासिक होगा! 🚀

photo content

🌋 विश्व के प्रमुख ज्वालामुखी (Important Volcanoes of the World) 🌍 🔹 विसुवियस (Vesuvius) – इटली 🇮🇹 🔹 फुजीयामा / माउंट फुजी (Mount Fuji) – जापान 🇯🇵 🔹 कोटोपैक्सी (Cotopaxi) – इक्वाडोर 🇪🇨 🔹 माउंट एटना (Mount Etna) – सिसिली द्वीप, इटली 🇮🇹 🔹 मौना लोआ (Mauna Loa) – हवाई द्वीप, USA 🇺🇸 🔹 किलाउएआ (Kīlauea) – हवाई द्वीप, USA 🇺🇸 🔹 मेरापी (Merapi) – इंडोनेशिया 🇮🇩 🔹 क्राकाटोआ (Krakatoa) – इंडोनेशिया 🇮🇩 🔹 स्ट्रोम्बोली (Stromboli) – इटली 😀 🔹 माउंट पोपा (Mount Popa) – म्यांमार 😀 🔹 किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) – तंजानिया 😀 🔹 देमावंद / दमावंद (Mount Damavand) – ईरान 🇮🇷 🔹 कोह-ए-सुल्तान (Koh-e-Sultan) – पाकिस्तान 🇵🇰 🔹 चिम्बोराज़ो (Chimborazo) – इक्वाडोर 🇪🇨 🔹 सबनकाया (Sabancaya) – पेरू 🇵🇪 🔹 माउंट एरेबस (Mount Erebus) – अंटार्कटिका ❄️ 🔹 माउंट किनाबालु (Mount Kinabalu) – मलेशिया 🇲🇾 🔹 पैरिकुटिन (Parícutin) – मैक्सिको 🇲🇽 🔹 माउंट पिनातुबो (Mount Pinatubo) – फिलीपींस 🇵🇭 🔹 माउंट शास्ता (Mount Shasta) – USA 🇺🇸 🔹 पोपोकैटेपेटल (Popocatépetl) – मैक्सिको 🇲🇽 🔹 कोलिमा (Colima) – मैक्सिको 😀 🔹 माउंट रेनियर (Mount Rainier) – USA 🇺🇸 🔹 ताल ज्वालामुखी (Taal Volcano) – फिलीपींस 🇵🇭 🔹 माउंट सिनाबुंग (Mount Sinabung) – इंडोनेशिया 🇮🇩 🔹 माउंट सेंट हेलेंस (Mount St. Helens) – वॉशिंगटन, USA 🇺🇸 🔹 माउंट मेयोन (Mayon Volcano) – लुजोन द्वीप, फिलीपींस 🇵🇭 🔹 माउंट ब्रोमो (Mount Bromo) – इंडोनेशिया 🇮🇩 🔹 नेवाडो डेल रूइज़ (Nevado del Ruiz) – कोलंबिया 🇨🇴 🔹 एर्टा एले (Erta Ale) – इथियोपिया 🇪🇹 🔹 माउंट न्यारागोंगो (Mount Nyiragongo) – कांगो (DRC) 🇨🇩 🔹 माउंट टैम्बोरा (Mount Tambora) – इंडोनेशिया 🇮🇩 🔹 माउंट बुलुसान (Mount Bulusan) – फिलीपींस 🇵🇭 ═━━━ ✦ ✧ ✧ 🌋 ✧ ✧ ✦ ━━━═

📚 ज्ञानपीठ पुरस्कार (1965–2024) ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 🏆 ज्ञानपीठ पुरस्कार – संपूर्ण जानकारी ▪️ प्रदानकर्ता: भारतीय ज्ञानपीठ न्यास ▪️ स्थापना वर्ष: 1961 ▪️ प्रथम पुरस्कार: 1965 ▪️ भारतीय साहित्य का सर्वोच्च सम्मान ▪️ पात्र भाषाएँ: संविधान की 8वीं अनुसूची की भाषाएँ + अंग्रेज़ी ▪️ पुरस्कार स्वरूप: 💰 ₹11 लाख 🗿 वाग्देवी (सरस्वती) की कांस्य प्रतिमा 📜 प्रशस्ति पत्र ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 🔰 महत्वपूर्ण तथ्य 👑 प्रथम पुरस्कार विजेता (1965) ➡️ जी. शंकर कुरूप — मलयालम 👩‍🦰 प्रथम महिला विजेता (1976) ➡️ आशापूर्णा देवी — बांग्ला 🌐 प्रथम अंग्रेज़ी भाषा के विजेता (2018) ➡️ अमिताव घोष ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 🏆 ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता सूची (1965–2024) 📖 1965–1980 1️⃣ 1965 – जी. शंकर कुरूप (मलयालम) 2️⃣ 1966 – ताराशंकर बंदोपाध्याय (बांग्ला) 3️⃣ 1967 – उमाशंकर जोशी (गुजराती), के. वी. पुटप्पा (कन्नड़) 4️⃣ 1968 – सुमित्रानंदन पंत (हिंदी) 5️⃣ 1969 – फिराक गोरखपुरी (उर्दू) 6️⃣ 1970 – विश्वनाथ सत्यनारायण (तेलुगू) 7️⃣ 1971 – विष्णु डे (बांग्ला) 8️⃣ 1972 – रामधारी सिंह दिनकर (हिंदी) 9️⃣ 1973 – डी. आर. बेन्द्रे (कन्नड़), गोपीनाथ मोहन्ती (ओड़िया) 🔟 1974 – विष्णु सखाराम खांडेकर (मराठी) 1️⃣1️⃣ 1975 – पी. वी. अकिलान (तमिल) 1️⃣2️⃣ 1976 – आशापूर्णा देवी (बांग्ला) 1️⃣3️⃣ 1977 – के. शिवराम कारंत (कन्नड़) 1️⃣4️⃣ 1978 – अज्ञेय (हिंदी) 1️⃣5️⃣ 1979 – बीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य (असमिया) 1️⃣6️⃣ 1980 – एस. के. पोट्टकट्ट (मलयालम) 📖 1981–2000 1️⃣7️⃣ 1981 – अमृता प्रीतम (पंजाबी) 1️⃣8️⃣ 1982 – महादेवी वर्मा (हिंदी) 1️⃣9️⃣ 1983 – मस्ति वेंकटेश अयंगर (कन्नड़) 2️⃣0️⃣ 1984 – थकाझी शिवशंकर पिल्लई (मलयालम) 2️⃣1️⃣ 1985 – पन्नालाल पटेल (गुजराती) 2️⃣2️⃣ 1986 – सच्चिदानंद राउतराय (ओड़िया) 2️⃣3️⃣ 1987 – वी. वी. शिरवाडकर ‘कुसुमाग्रज’ (मराठी) 2️⃣4️⃣ 1988 – सी. नारायण रेड्डी (तेलुगू) 2️⃣5️⃣ 1989 – कुर्रतुलऐन हैदर (उर्दू) 2️⃣6️⃣ 1990 – विनायक कृष्ण गोकाक (कन्नड़) 2️⃣7️⃣ 1991 – सुभाष मुखोपाध्याय (बांग्ला) 2️⃣8️⃣ 1992 – नरेश मेहता (हिंदी) 2️⃣9️⃣ 1993 – सीताकांत महापात्रा (ओड़िया) 3️⃣0️⃣ 1994 – यू. आर. अनंतमूर्ति (कन्नड़) 3️⃣1️⃣ 1995 – एम. टी. वासुदेवन नायर (मलयालम) 3️⃣2️⃣ 1996 – महाश्वेता देवी (बांग्ला) 3️⃣3️⃣ 1997 – अली सरदार जाफरी (उर्दू) 3️⃣4️⃣ 1998 – गिरीश कर्नाड (कन्नड़) 3️⃣5️⃣ 1999 – निर्मल वर्मा (हिंदी), गुरदयाल सिंह (पंजाबी) 3️⃣6️⃣ 2000 – इंदिरा गोस्वामी (असमिया) 📖 2001–2024 3️⃣7️⃣ 2001 – राजेन्द्र शाह (गुजराती) 3️⃣8️⃣ 2002 – जयकांतन (तमिल) 3️⃣9️⃣ 2003 – विंदा करंदीकर (मराठी) 4️⃣0️⃣ 2004 – रहमान राही (कश्मीरी) 4️⃣1️⃣ 2005 – कुंवर नारायण (हिंदी) 4️⃣2️⃣ 2006 – रविन्द्र केलकर (कोंकणी), सत्यव्रत शास्त्री (संस्कृत) 4️⃣3️⃣ 2007 – ओ. एन. वी. कुरुप (मलयालम) 4️⃣4️⃣ 2008 – शहरयार (उर्दू) 4️⃣5️⃣ 2009 – अमरकांत, श्रीलाल शुक्ल (हिंदी) 4️⃣6️⃣ 2010 – चन्द्रशेखर कंबार (कन्नड़) 4️⃣7️⃣ 2011 – प्रतिभा राय (ओड़िया) 4️⃣8️⃣ 2012 – रावुरी भारद्वाज (तेलुगू) 4️⃣9️⃣ 2013 – केदारनाथ सिंह (हिंदी) 5️⃣0️⃣ 2014 – भालचंद्र नेमाड़े (मराठी) 5️⃣1️⃣ 2015 – रघुवीर चौधरी (गुजराती) 5️⃣2️⃣ 2016 – शंख घोष (बांग्ला) 5️⃣3️⃣ 2017 – कृष्णा सोबती (हिंदी) 5️⃣4️⃣ 2018 – अमिताव घोष (अंग्रेज़ी) 5️⃣5️⃣ 2019 – अक्कितम अच्युतन नंबूदरी (मलयालम) ⚠️ 2020 – पुरस्कार नहीं दिया गया 5️⃣6️⃣ 2021 – नीलमणि फूकन (असमिया) 5️⃣7️⃣ 2022 – दामोदर मौउजो (कोंकणी) 5️⃣8️⃣ 2023 – रामभद्राचार्य (संस्कृत), गुलज़ार (उर्दू) 5️⃣9️⃣ 2024 – विनोद कुमार शुक्ल (हिंदी) ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 🎯 परीक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बिंदु ✅ प्रथम पुरस्कार – 1965 ✅ प्रथम महिला – आशापूर्णा देवी ✅ प्रथम अंग्रेज़ी लेखक – अमिताव घोष ✅ 2024 विजेता – विनोद कुमार शुक्ल ✅ सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान – ज्ञानपीठ ━━━━━━━━━━━━━━━━

🏹 भारत की प्रमुख जनजातियाँ (राज्यवार) 🔸 अरुणाचल प्रदेश 🌄 सिंगफो, मोनपा, अबोर (आदि), शेरडुकपेन, गालो, अपातानी 🔸 पश्चिम बंगाल 🌾 असुर, खोंड, हाजोंग, हो, परैया, राभा, संथाल, सावर 🔸 केरल 🌴 मलाई, आर्यन, अरंडन, उराली, कुरुंबा, एरनवेलन 🔸 नागालैंड ⛰️ नागा, अंगामी, सेमा (सेमा/सेमा नागा), कुकी, कछारी, मिकिर 🔸 गोवा 🏖️ वारली, दुबला, सिद्दी, ढोडिया, नायकडा 🔸 झारखंड 🌳 गोंड, बिरहोर, सावर, मुंडा, संथाल, खैरवार, भूमिज 🔸 छत्तीसगढ़ 🌿 नगेसिया, बइगा, खोंड, अगरिया, भतरा, मवासी, भैना 🔸 तमिलनाडु 🏞️ अदियान, अरनादन, एरवलन, इरुलर, कादर, कनिकर, कोटा, टोडा 🔸 बिहार 🌾 गोंड, बिरजिया, असुर, सावर, परहिया, चेरो, बिरहोर, संथाल, बैगा 🔸 मध्य प्रदेश 🌄 बैगा, भील, भारिया, बिरहोर, गोंड, खरिया, खोंड, कोल, मुरिया, कोरकू, मवासी, प्रधान, सहरिया 🔸 महाराष्ट्र 🌿 भैना, भुजिया, ढोडिया, कातकरी, खोंड, राठवा, वारली, धनका, हलबा, कथोड़ी, कोकना, कोली महादेव, पारधी 🔸 दमन और दीव 🌊 दुबला, ढोडिया, वारली ━━━━━━━━━━━━━━━━━━ 📌 Exam Tip: 👉 संथाल, गोंड, भील, बैगा — कई राज्यों में पाए जाते हैं (बहुविकल्पीय प्रश्नों में महत्वपूर्ण)। ━━━━━━━━━━━━━━━━━━

photo content