Techno Rajasthan Official Govt Job News
Відкрити в Telegram
www.technorajasthan.com This Page for Sarkari News, Free Job alert,Govt Jobs Information Education News Sarkari News and Post Related to Study by @jeet_technorajasthan Like Share, Support, Subscribe YouTube www.youtube.com/Technorajasthan
Показати більше1 698
Підписники
-124 години
-47 днів
-630 день
Архів дописів
Rajasthan-3rd-Grade-Teacher-Level-1-Result-2026-Ge_260611_224341.pdf
Rajasthan Safai karmchari recruitment 2026 राजस्थान में 25 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी:पहले 5 साल संविदा पर करना होगा काम, अच्छे प्रदर्शन पर मिलेगी पक्की नौकरी
राजस्थान में जल्द ही करीब 25 हजार सफाईकर्मियों की भर्ती होगी। सफाईकर्मी पद पर अब सीधे स्थायी नौकरी नहीं मिलेगी। इसमें सिलेक्ट अभ्यर्थियों को पहले 5 साल संविदा पर काम करना होगा। इस दौरान अच्छे प्रदर्शन और अनुशासन की समीक्षा के बाद ही उन्हें नियमित (परमानेंट) किया जाएगा।
लंबे समय से विवादों में घिरी सफाईकर्मी भर्ती के लिए सरकार ने यह नया मॉडल तैयार किया है। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान संविदा भर्ती नियम-2022 के तहत सफाईकर्मियों की भर्ती करने की तैयारी में है। इसके लिए भर्ती विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी।
दरअसल, पिछले 5 साल से सफाईकर्मी भर्ती विवादों में घिरी रही है। अनुभव प्रमाण-पत्रों को लेकर विवाद, फर्जी डॉक्यूमेंट की शिकायतें और प्राथमिकता को लेकर उठे विवादों के कारण भर्ती प्रक्रिया को दो बार रद्द करना पड़ा था।
पिछली कांग्रेस सरकार के समय 13 हजार 184 पदों पर निकाली गई भर्ती को अप्रैल 2023 में वापस ले लिया गया था। इसके बाद बीजेपी सरकार ने भर्ती की घोषणा की, लेकिन अगस्त 2024 में 23 हजार 820 पदों की भर्ती प्रक्रिया भी निरस्त करनी पड़ी।
कर्मचारी संगठनोंं और निकायों से लिए सुझाव
विभागीय अधिकारियों के अनुसार- भर्ती की गाइडलाइन तैयार की जा रही है। इसके लिए कर्मचारी संगठनों और नगरीय निकायों से सुझाव लिए गए हैं। भर्ती को सरकार के सालाना कैलेंडर में शामिल किया जा चुका है। ऐसे में जल्द ही भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी।
स्वायत्त शासन विभाग के सचिव रवि जैन ने बताया- संविदा कर्मचारी को निर्धारित फिक्स वेतनमान दिया जाएगा। पांच साल तक उनके कार्य, अनुशासन और जिम्मेदारियों को देखते हुए मूल्यांकन होगा।
भर्ती में किसी समाज को प्राथमिकता नहीं
सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने को लेकर पूछे गए सवाल पर रवि जैन ने बताया- भर्ती प्रक्रिया में किसी विशेष समाज को प्राथमिकता देने का फिलहाल प्रावधान नहीं रखा है। भर्ती प्रक्रिया में नियुक्तियां सामान्य रिजर्वेशन व्यवस्था के तहत की जाएंगी। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग सहित सभी पात्र वर्गों को नियमानुसार आरक्षण का फायदा मिलेगा।
कर्मचारियों से सफाई के काम ही कराएंगे
सचिव रवि जैन ने बताया- सफाईकर्मी पद पर नियुक्त कर्मचारियों से केवल सफाई संबंधी काम ही करवाए जाएंगे। #Jobs #sarkari #safai
बड़ी खुशखबरी
3rd Grade Result व Cut Off जारी Link 🔗
Website Busy होने से पहले देख लीजिए
LINK 1
www.rssb.rajasthan.gov.in/results
Link 2
www.rsmsb.rajasthan.gov.in/result
RPSC RAS_RTS Recruitment 2026 Detailed Notification-1.pdf
*🔥 Big Breaking News.*
*💁🏻राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (RAS & RTS) संयुक्त भर्ती-2026 (कुल 607 पद) की विस्तृत विज्ञप्ति जारी ✅*
*🔺Note :* ऑनलाइन आवेदन 04 जून से 03 जुलाई 2026 तक भरें जाएंगे, भर्ती से संबंधित संपूर्ण जानकारी विस्तृत विज्ञप्ति में देखें। 👇🏻
*RPSC प्राध्यापक/स्कूल व्याख्याता-विशेष शिक्षा (माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान) भर्ती-2026 (कुल 121 पद) की विस्तृत विज्ञप्ति जारी👇👇*
🔴 RSSB नई कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 का 3951 पदों पर नोटिफिकेशन जारी
SSC CGL भर्ती-2026 (कुल 12,256 पद) के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी
✓ शैक्षणिक योग्यता : स्नातक पास
✓ आवेदन नीचे दिए लिंक से करें।👇🏻
✓ https://ssc.gov.in/login
✓ Note : ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 22 जून 2026 तक।
*राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जयपुर द्वारा 03 महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं की तिथि जारी*
*वनपाल भर्ती परीक्षा तिथि : 28 जून 2026*
*LDC भर्ती परीक्षा तिथि : 05 जुलाई 2026*
*महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा तिथि : 24 जुलाई 2026*
*राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) : कक्षा 12 एवं कक्षा 10 हेतु मार्च-मई परीक्षा-2026 (23 अप्रैल से 14 एवं 20 मई तक आयोजित) के प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक*
https://rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos/admitcarddownloadforall
Вже доступно! Дослідження Telegram за 2025 — головні інсайти року 
