uk
Feedback
Ras 2026 Pre / Mains notes ( RankUP Current Affairs)📚📚

Ras 2026 Pre / Mains notes ( RankUP Current Affairs)📚📚

Відкрити в Telegram

RAS भर्ती के लिए सबसे भरोसेमंद और helpful चैनल। ✓ Special only for ' RAS Exam ' ✓ RAS Pre/ Mains / Interview Help 👉 @SinghNotes RAS Test DOWNLOAD APP 👇 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.somtyagi.RankUp #currentaffairs #Ras #ras2026

Показати більше
7 098
Підписники
+1724 години
+247 днів
-630 днів
Архів дописів
महत्वपूर्ण_न्यूजपेपर_कटिंग_12_जुलाई.pdf5.68 MB

Ras2026 ( Current Affairs by RankUP)
भारतीय नौसेना ने विशाखापत्तनम में रक्षा मंत्री की उपस्थिति में भारत में निर्मित उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट 'आईएनएस महेन्‍द्रगिरि' को शामिल किया - आईएनएस महेन्‍द्रगिरि के बारे में :- • यह भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किया गया और मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा निर्मित है। • 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री से निर्मित इस युद्धपोत का विस्थापन लगभग 6,670 टन है और यह 28 समुद्री मील प्रति घंटे तक की गति प्राप्त करने में सक्षम है। यह सुपरसोनिक सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों, मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों, पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमताओं और एक बहु-भूमिका वाले हेलीकॉप्टर से सुसज्जित है। • पूर्वी घाट की महेन्‍द्रगिरि पर्वत श्रृंखला के नाम पर नामित, आईएनएस महेन्‍द्रगिरि शक्ति, दृढ़ता और अदम्य संकल्प का प्रतीक है और इसका आदर्श वाक्य है 'शक्तिशाली, विशाल, अद्वितीय'। याद रहे - 'आईएनएस महेन्‍द्रगिरि' प्रोजेक्‍ट 17ए के अंतर्गत आने वाला छठा स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट है जिसे मात्र डेढ़ वर्ष के अंतराल में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है। - इस श्रृंखला का पहला जहाज 'आईएनएस नीलगिरि' जनवरी 2025 में शामिल किया गया इसके बाद अगस्त में 'आईएनएस उदयगिरि' और 'आईएनएस हिमगिरि', इस वर्ष अप्रैल में 'आईएनएस तारागिरि' और पिछले महीने 'आईएनएस दुनागिरि' को शामिल किया गया। Join Telegram👉 @Ras_exam_notes

Ras2026 विश्व जनसंख्या दिवस - 11 जुलाई वर्ष 2026 थीम : - “युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करना – वर्तमान तथा भविष्य के
+1
Ras2026 विश्व जनसंख्या दिवस - 11 जुलाई वर्ष 2026 थीम : - “युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करना – वर्तमान तथा भविष्य के लिये”, जो संबंधों, माता-पितृत्व एवं पारिवारिक जीवन के संबंध में युवाओं के विकल्पों को समझने एवं समर्थन करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है। • विश्व जनसंख्या दिवस की शुरुआत कैसे हुई ? - विश्व जनसंख्या दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में हुई। इसकी पृष्ठभूमि वर्ष 1987 से जुड़ी है, जब 11 जुलाई को विश्व की जनसंख्या पांच अरब तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया। इस दिन को “फाइव बिलियन डे” कहा गया। इस घटना ने पूरी दुनिया का ध्यान तेजी से बढ़ती जनसंख्या और उसके संभावित प्रभावों की ओर आकर्षित किया। इसके बाद वर्ष 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का निर्णय लिया। Join Telegram 👉 @Ras_exam_notes

Ras2026 विश्व जनसंख्या दिवस - 11 जुलाई 2026 थीम : - “युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करना – वर्तमान तथा भविष्य के लिये
+1
Ras2026 विश्व जनसंख्या दिवस - 11 जुलाई 2026 थीम : - “युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करना – वर्तमान तथा भविष्य के लिये”, जो संबंधों, माता-पितृत्व एवं पारिवारिक जीवन के संबंध में युवाओं के विकल्पों को समझने एवं समर्थन करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है। • विश्व जनसंख्या दिवस की शुरुआत कैसे हुई ? - विश्व जनसंख्या दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में हुई। इसकी पृष्ठभूमि वर्ष 1987 से जुड़ी है, जब 11 जुलाई को विश्व की जनसंख्या पांच अरब तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया। इस दिन को “फाइव बिलियन डे” कहा गया। इस घटना ने पूरी दुनिया का ध्यान तेजी से बढ़ती जनसंख्या और उसके संभावित प्रभावों की ओर आकर्षित किया। इसके बाद वर्ष 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का निर्णय लिया। Join Telegram 👉 @Ras_exam_notes

Ras2026 मध्य प्रदेश के श्योपुर के एरियल रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट यानी एडीआरडीई के ड्रॉप जोन में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गगनयान मिशन के मुख्य पैराशूट सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। • इस परीक्षण के सफल होने से गगनयान मिशन को नई मजबूती मिली है और अंतरिक्ष में भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी का भरोसा भी बढ़ा है। • परीक्षण के लिए भारतीय वायु सेना के आईएल-76 विमान का उपयोग किया गया। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्टेलिया यात्रा के दौरान ' गगनयान ' चर्चा में - • ऑस्ट्रेलिया के कोकोस (कीलिंग) द्वीप समूह में भारत के गगनयान मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए एक अस्थायी स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र गगनयान कार्यक्रम के शुरुआती चार प्रमुख मिशनों की निगरानी और ट्रैकिंग में सहायता करेगा। इससे भारत के महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम को महत्वपूर्ण तकनीकी सहयोग मिलेगा। Join Telegram 👉 @Ras_exam_notes

Ras2026 राष्ट्रीय क्षतिपूर्ति वनरोपण कोष प्रबंधन और योजना प्राधिकरण (CAMPA) के शासी निकाय ने शुक्रवार (10 जुलाई, 2026) को नदी डॉल्फ़िन, हिम तेंदुए, जंगली भैंस और भारतीय गैंडे के लिए चार नई संरक्षण परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। स्वीकृत परियोजनाओं में नदी डॉल्फ़िन के संरक्षण और पुनर्प्राप्ति कार्य योजना, हिम तेंदुआ परियोजना चरण-II (जनसंख्या अनुमान के दूसरे चक्र सहित), भारतीय गैंडे के लिए संरक्षण कार्य योजना और जंगली जल भैंस के लिए अखिल भारतीय संरक्षण दृष्टिकोण पर अध्ययन शामिल हैं, ये सभी परियोजनाएँ CAMPA राष्ट्रीय प्राधिकरण की कार्यकारी समिति द्वारा अनुशंसित हैं।

तमिलनाडु के कोयंबटूर में मानव-वन्यजीव संघर्ष पर स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भूपेंद्र यादव ने उद्घाटन किया - • इस अवसर पर भूपेंद्र यादव ने राष्ट्रीय मानव-वन्यजीव संघर्ष पोर्टल भी लॉन्च किया। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म देशभर में मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़े आंकड़ों के प्रबंधन, जानकारी साझा करने और निर्णय लेने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करेगा। • साथ ही ‘भारत में मानव-वन्यजीव संघर्ष की वर्तमान स्थिति: एक अवलोकन’ शीर्षक से प्रकाशनों की श्रृंखला का पहला संस्करण भी जारी किया गया। इसमें देश में मानव-वन्यजीव संघर्ष की मौजूदा स्थिति, रुझानों और उभरती चुनौतियों का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। Join Telegram @Ras_exam_notes

Ras2026 समझौता ज्ञापन - • संचार मंत्रालय के डाक विभाग (DoP) और भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने शुक्रवार ( 10 जुलाई ) को नई दल्ली में देशभर के 5.68 लाख से अधिक गांवों में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। • केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण भारत में दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता का वास्तविक आकलन करना, डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करना और डिजिटल इंडिया अभियान को गति देना है। Join Telegram 👉 @Ras_exam_notes

Ras2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा ( 10 और 11 जुलाई) - • विभिन्न क्षेत्रों में 10 समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए। • दोनों देशों ने ‘इंडिया-न्यूज़ीलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप एंड रोडमैप-2030’ को भी अपनाया, जिसके तहत सहयोग को नई दिशा देने का संकल्प लिया गया। • कृषि उत्पादकता साझेदारी के तहत दोनों देशों ने कीवीफ्रूट एक्शन प्लान लॉन्च किया। साथ ही नागालैंड और उत्तराखंड में कीवीफ्रूट के लिए दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे। • भारत और न्यूज़ीलैंड ने संयुक्त खेल कार्ययोजना (Joint Action Plan on Sport) को अपनाया। • हाल ही में संपन्न मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के आधार पर वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 7 अरब न्यूज़ीलैंड डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य भी तय किया गया। • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए मैरीटाइम सिक्योरिटी डायलॉग शुरू करने पर सहमति बनी। • स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में न्यूज़ीलैंड ने ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस में शामिल होने का ऐलान किया। • वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में गोवा स्थित नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओशन रिसर्च (NCPOR) और यूनिवर्सिटी ऑफ कैंटरबरी के बीच अंटार्कटिका अनुसंधान पर सहयोग स्थापित किया गया। Join Telegram @Ras_exam_notes

Daily Topic , Daily Test (Ras- 2026 )
📝 Subject - Rajasthan History 📌आज का टॉपिक -
• स्वतन्त्रता आंदोलन ( 1857 की क्रांति) ( Test source - हिंदी ग्रन्थ अकादमी + RBSE )
✓ Test अपलोड हो चुका है,अब कभी भी अटेम्प्ट किया जा सकता है। 📝 Join RAS 2026 Daily Target सीरीज 👉 Click Here कल के लिए टॉपिक - ✓ Weekly Special Current Affairs Day ( सुजस, PIB, न्यूज़पेपर सारांश )

' सहकार वन’ का हुआ ई-भूमि पूजन— • जयपुर के सुमेल गांव में बनेगा ‘सहकार वन’ • 64 एकड़ जमीन पर होगा विकसित यह वन • खेजड़ी, रोहिड़ा, नीम जैसे वृक्ष लगाए जाएंगे।

#RASPre2026 केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया 'प्रगति' प्रोजेक्ट - • इसका उद्देश्य 20 हजार ग्रामीण युवाओं को कृषि उद्यमी बनाकर देश भर के 20 लाख छोटे और सीमांत किसानों की आय, उत्पादकता और आजीविका में व्यापक सुधार लाना है। • यह कार्यक्रम एग्री एंटरप्रेन्योर ग्रोथ फाउंडेशन (एईजीएफ) द्वारा भारत के 14 राज्यों में क्रियान्वित पूर्ववर्ती कृषि-उद्यमिता पहलों से प्राप्त अनुभवों की नींव पर तैयार किया गया है। "प्रगति" का उद्देश्य मौजूदा 26,000 से अधिक कृषि उद्यमियों के नेटवर्क के अतिरिक्त 20,000 कृषि उद्यमियों का एक राष्ट्रव्यापी पारितंत्र तैयार करना है। • इस पहल में भाग लेने वाले कम से कम 20% किसानों में पुनर्योजी कृषि पद्धतियों (Regenerative Agricultural Practices) को अपनाने को बढ़ावा देगी। • साथ ही किसानों की आय में न्यूनतम 30% वृद्धि तथा धान, मक्का और आलू जैसी प्रमुख फसलों की उपज में 15-20% वृद्धि का लक्ष्य रखेगी।

#RASPre2026 मिजोरम के प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय को जैविक विविधता अधिनियम, 2002 के अंतर्गत भारत के 21वें निर्दिष्ट भंडार के रूप में अधिसूचित किया गया - • मिजोरम विश्वविद्यालय, आइजोल स्थित प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय (एनएचएम) क्षेत्र की चुनिंदा वनस्पतियों, जिनमें टेरिडोफाइट्स और मैक्रोफंगी, तथा सरीसृप, उभयचर, मछलियां, पतंगे, भंग और तितलियों जैसे जीवों के प्रमाणित जैविक नमूनों का संरक्षण करेगा। • यह क्षेत्र में खोजी गई नई प्रजातियों के टाइप नमूनों के लिए भी निर्दिष्ट भंडार के रूप में कार्य करेगा। • जैव विविधता अधिनियम, 2002 की धारा 39 के अंतर्गत निर्दिष्ट भंडार के रूप में अधिसूचित किया है।

#RASPre2026 ✓ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच लंबित भुगतान के निपटारे पर समझौता हुआ।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को इंडोनेशिया का बिन्तांग आदिपूर्णा सम्मान से सम्मानित किया गया है - • 1959 में स्थापित ‘इंडोनेशि
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को इंडोनेशिया का
बिन्तांग आदिपूर्णा सम्मान
से सम्मानित किया गया है - • 1959 में स्थापित ‘इंडोनेशिया का बिन्तांग आदिपूर्णा’ उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने इंडोनेशिया गणराज्य की एकता, निरंतरता और समृद्धि के लिए उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं।

DD8C03C3-475A-47AD-828D-742DF3BE4902.pdf1.95 KB

RAS - 2026 ✓ कुल आवेदन - 5.09 लाख ✓ पिछली भर्ती से 1.66 लाख आवेदन कम।
RAS - 2026 ✓ कुल आवेदन - 5.09 लाख ✓ पिछली भर्ती से 1.66 लाख आवेदन कम।

Daily Topic , Daily Test (Ras- 2026 )
📝 Subject - Rajasthan History 📌आज का टॉपिक - • प्रमुख राजवंश ( गुर्जर प्रतिहार, सांभर और अजमेर के चौहान शासक) ( Test source - हिंदी ग्रन्थ अकादमी + RBSE ) ✓ Test अपलोड हो चुका है,अब कभी भी अटेम्प्ट किया जा सकता है। Join RAS 2026 Daily Target सीरीज 👉 Click Here कल के लिए टॉपिक - ✓ जालौर, रणथंभौर, सिरोही, हाड़ौती के चौहान शासक और जाट राजवंश ।

✓ SDG इंडेक्स 2025 : राज्य का औसत स्कोर 59.11 से बढ़कर 60.80 हुआ। ✓ झुंझुनूं सतत विकास लक्ष्य में राजस्थान में प्रथम स्थान पर
✓ SDG इंडेक्स 2025 : राज्य का औसत स्कोर 59.11 से बढ़कर 60.80 हुआ। ✓ झुंझुनूं सतत विकास लक्ष्य में राजस्थान में प्रथम स्थान पर।