Ras 2026 Pre / Mains notes ( RankUP Current Affairs)📚📚
Відкрити в Telegram
RAS भर्ती के लिए सबसे भरोसेमंद और helpful चैनल। ✓ Special only for ' RAS Exam ' ✓ RAS Pre/ Mains / Interview Help 👉 @SinghNotes RAS Test DOWNLOAD APP 👇 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.somtyagi.RankUp #currentaffairs #Ras #ras2026
Показати більше7 090
Підписники
-124 години
+357 днів
+430 днів
Архів дописів
प्रधानमंत्री की इथियोपिया यात्रा -
✓ भारतीय प्रधान मंत्री ने अफ्रीका के साथ भारत के जुड़ाव को मजबूत करने और द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए इथियोपिया की यात्रा की।
• यात्रा के मुख्य परिणामों पर एक नजर -
सर्वोच्च सम्मान:- प्रधान मंत्री को इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' से सम्मानित किया गया।
✓ समझौते: 8 समझौता ज्ञापनों और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें इथियोपिया के विदेश मंत्रालय में एक डेटा सेंटर की स्थापना; G20 कॉमन फ्रेमवर्क के तहत ऋण पुनर्गठन के लिए समझौता आदि शामिल हैं।
✓ आर्थिक: -
• वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 550.19 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा।
• भारत का निर्यात 476.81 मिलियन अमेरिकी डॉलर और आयात 73.38 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जो दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध को काफी हद तक निर्यात-उन्मुख बनाता है।
आज का टॉपिक टेस्ट - RAS भर्ती 2025- 26
• Rajasthan Polity-
✓ टॉपिक - जिला प्रशासन, स्थानीय स्वशासन और पंचायती राज
- Daily Current affairs
( सुजस पत्रिका + PIB + न्यूजपेपर)
• आज का टेस्ट अपलोड हो गया है ।
✓ ध्यान दें - कल शुक्रवार है जो हमेशा की तरह स्पेशल Current Affairs का दिन रहेगा, इसलिए कल दिसंबर माह के current affairs का टेस्ट होगा।
Join Now 👉 RAS Exam Daily Test
भारत ने ध्रुव64/DHRUV64 माइक्रोप्रोसेसर लॉन्च किया है -
✓ ध्रुव64/DHRUV64 के बारे में: -
• यह भारत का पूरी तरह से स्वदेशी पहला 1.0 गीगाहर्ट्ज (GHz), 64-बिट डुअल-कोर माइक्रोप्रोसेसर है।
विकासकर्ता: माइक्रोप्रोसेसर विकास कार्यक्रम (MDP) के तहत सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) द्वारा।
भारत द्वारा विकसित अन्य माइक्रोप्रोसेसर: -
• शक्ति/SHAKTI (2018, IIT मद्रास),
• अजीत/AJIT (2018, IIT बॉम्बे),
• विक्रम/VIKRAM (2025, ISRO–SCL),
• तेजस64/TEJAS64 (2025, C-DAC)।
✓ अगली पीढ़ी के धनुष (Dhanush) और धनुष+ (Dhanush+) प्रोसेसर विकास के अधीन हैं।
• महत्त्व: भारत वैश्विक स्तर पर निर्मित होने वाले सभी माइक्रोप्रोसेसर का लगभग 20% उपभोग करता है।
अभ्यास “अभ्यास हरिमौ शक्ति-2025” -
✓ भारत और मलेशिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास
✓ पांचवां संस्करण राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज ( बीकानेर ) में 5 से 18 दिसंबर 2025 तक ।
अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन II
✓ यह अभ्यास 18 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक अबू धाबी में चल रहा है
✓ भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने द्विपक्षीय रक्षा और रणनीतिक सहयोग को और गहरा करते हुए संयुक्त सैन्य अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन II का दूसरा संस्करण आरंभ किया है।
✓ इसका मुख्य लक्ष्य जटिल शहरी युद्ध स्थितियों में संयुक्त परिचालन क्षमताओं को बढ़ाना है
अभ्यास ‘एकता 2025’ -
✓ आठवें संस्करण का आयोजन 15 से 17 दिसंबर 2025 को मालदीव में हुआ।
अभ्यास एकता -
परिचय: वर्ष 2017 में स्थापित, यह भारतीय नौसेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) के बीच आयोजित होने वाला एक वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री सैन्य अभ्यास है।
मुख्य उद्देश्य:-
इसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के समुद्री कमांडो के बीच अंतर-संचालनीयता (इंटरऑपरेबिलिटी) को बढ़ाना है, गतिविधियों में विशेष रूप से गोताखोरी अभियान, विशेष बल रणनीति और असममित युद्ध शामिल थे।
अन्य प्रमुख सैन्य अभ्यास:
✓ अभ्यास एकुवेरिन (भारत-मालदीव),
✓ अभ्यास मिलन (MILAN) (बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास),
✓ अभ्यास दोस्ती (भारत, श्रीलंका और मालदीव)।
✓ वर्तमान परमाणु ऊर्जा क्षमता -
• लोकसभा में आज परमाणु ऊर्जा के स्थायी उपयोग और उन्नति विधेयक, 2025 पेश किया गया।
आज का टॉपिक टेस्ट - RAS भर्ती 2025- 26
• Rajasthan Polity-
✓ टॉपिक - राज्यपाल , मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद
- Daily Current affairs
( सुजस पत्रिका + PIB + न्यूजपेपर)
• Daily टॉपिक टेस्ट में आज से नया विषय 'Rajasthan Polity' शुरू हो गया है, आप टॉपिक टारगेट पूरा करो, शाम को संबंधित टॉपिक के RPSC नवीनतम पैटर्न आधारित प्रश्नों का टेस्ट होगा।
• टेस्ट रात 8 बजे अपलोड होगा।
Join Now 👉 RAS Exam Daily Test
हाल ही में आंध्र प्रदेश के कपड़े, पोंडुरु खादी को भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री (Geographical Indications Registry) द्वारा भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्रदान किया गया है ।
पोंडुरु खादी: यह आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम ज़िले के पोंडुरु गाँव में उत्पादित एक पारंपरिक हस्तनिर्मित सूती कपड़ा है, जिसे स्थानीय रूप से पटनुलु के नाम से जाना जाता है।
यह कपड़ा पहाड़ी कपास, पुनासा कपास या लाल कपास का उपयोग करके बनाया जाता है, ये सभी कपास श्रीकाकुलम क्षेत्र में ही पाए जाते हैं।
कपास की सफाई से लेकर कताई और बुनाई तक, पूरी उत्पादन प्रक्रिया हाथों से की जाती है, जिससे पारंपरिक कौशल संरक्षित रहते हैं।
पोंडुरु खादी की अनूठी विशेषताएँ:- वालुगा मछली के जबड़े की हड्डी का उपयोग करके कपास की सफाई करना एक विश्व स्तर पर अनूठी प्रथा है, जो केवल पोंडुरु खादी में ही पाई जाती है।
पोंडुरु भारत का एकमात्र ऐसा स्थान है जहाँ कताई करने वाले अभी भी 24 तीलियों वाले एकल-ध्रुवीय चरखे का उपयोग करते हैं, जिसे गांधी चरखा के नाम से जाना जाता है।
यह कपड़ा अपनी अत्यधिक उच्च धागा संख्या (यार्न काउंट), लगभग 100–120, के लिये जाना जाता है, जो इसकी बेहद बारीक गुणवत्ता को दर्शाती है।
ऐतिहासिक महत्त्व:
स्वतंत्रता-पूर्व काल में, महात्मा गांधी ने अपने जर्नल यंग इंडिया में पोंडुरु खादी के गुणों पर प्रकाश डाला था तथा इसे आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और स्वतंत्रता आंदोलन के आदर्शों से जोड़ कर प्रस्तुत किया था।
हाल ही में भारत के सर्वोच्च न्यायालय (SC) ने निर्णय दिया है कि कोई भी जबरन या अनैच्छिक नार्कोटेस्ट असंवैधानिक है, और इसने वर्ष 2025 में पटना उच्च न्यायालय के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें अमलेश कुमार बनाम बिहार राज्य (2025) मामले में ऐसी टेस्ट की अनुमति दी गई थी।
सारांश -
सर्वोच्च न्यायालय ने यह माना है कि जबरन नार्कोटेस्ट असंवैधानिक हैं, और इसने आत्म-आरोपण के खिलाफ सुरक्षा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकारों की पुष्टि की, जो अनुच्छेद 20(3) और 21 के तहत आते हैं।
यह निर्णय नैतिक मानकों, सहमति की आवश्यकताओं को मजबूत करता है और भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में ऐसी जांच तकनीकों के साक्ष्य मूल्य को सीमित करता है।
नार्कोटेस्ट क्या है ?
✓ नार्कोटेस्ट एक जाँच तकनीक है जिसमें आरोपी की हिचकिचाहट और संकोच को कम करने के लिये सोडियम पेंटोथाल जैसे सेडेटिव दवाएँ (बार्बिटुरेट्स – सेडेटिव‑हाइप्नोटिक दवाओं की श्रेणी) दी जाती हैं।
संवैधानिक संरक्षण: -
अनुच्छेद 20(3): किसी भी आपराधिक मामले में आरोपी व्यक्ति को "आत्म-दोषसिद्धि के विरुद्ध अधिकार" देता है, जिसका मतलब है कि किसी भी व्यक्ति को अपने खिलाफ गवाही देने के लिये मज़बूर नहीं किया जा सकता है।
अनुच्छेद 21: प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता और निजता के अधिकार की गारंटी प्रदान करता है तथा किसी व्यक्ति (आरोपी) की स्पष्ट सहमति के बिना ऐसा कोई भी परीक्षण (टेस्ट) इसका उल्लंघन है।
आज का टॉपिक टेस्ट - RAS भर्ती 2025- 26
• World Geography -
✓ टॉपिक - विश्व के प्रमुख औद्योगिक प्रदेश
- Daily Current affairs
( सुजस पत्रिका + PIB + न्यूजपेपर)
• आज का टेस्ट अपलोड हो गया है।
✓ आज World Geography पूरी हो गई है। जितने भी महत्वपूर्ण प्रश्न बनने की संभावना रहती है सभी को हमने टेस्टों में शामिल करने की कोशिश की है, रिवीजन में एकबार पुनः यदि कुछ शेष रहेगा तो उसे भी शामिल कर लेंगे।
✓ कल से नए विषय की शुरुआत की जाएगी।
Join Now 👉 RAS Exam Daily Test
SDGs प्राप्त करने की दिशा में प्रगति -
वैश्विक प्रगति (सतत विकास रिपोर्ट (SDR), 2025 के 10वें संस्करण के अनुसार) :
✓ SDG सूचकांक में फिनलैंड को 87 अंकों के साथ पहला स्थान दिया गया है। इसके बाद स्वीडन और डेनमार्क का स्थान आता है।
✓ केवल 17% SDG लक्ष्य 2030 तक प्राप्त किए जाने की राह पर हैं।
✓ संयुक्त राष्ट्र के अधिकांश सदस्य देशों ने बुनियादी सेवाओं और अवसंरचना तक पहुंच से संबंधित लक्ष्यों के मामले में बेहतर प्रगति दर्ज की है, जिनमें शामिल हैं: -
• मोबाइल ब्रॉडबैंड उपयोग और इंटरनेट उपयोग (SDG-9)
• विद्युत तक पहुंच (SDG-7)
• 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर और नवजात मृत्यु दर में कमी (SDG-3)
आज का टॉपिक टेस्ट - RAS भर्ती 2025- 26
• World Geography -
' प्रमुख स्थलाकृतियां : पर्वत, पठार, मैदान और मरूस्थल '
• आज का टेस्ट अपलोड हो गया है।
✓ आज से World Geography शुरू हो गई है जिसने यह टेस्ट भी अच्छे से याद कर लिए तो लगभग World Geography पूरी अच्छे से कवर हो जाएगी।
Available Now - RAS Exam Daily Test
✓ सुनील शर्मा - राज्य सूचना आयुक्त बनाए गए।
✓ रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम -
• इसके तहत देश के 100 शहरों का चयन किया गया है।
• प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, अजमेर और उदयपुर शहर इसमें शामिल किए गए हैं।
