ru
Feedback
Ras 2026 Pre / Mains notes ( RankUP Current Affairs)📚📚

Ras 2026 Pre / Mains notes ( RankUP Current Affairs)📚📚

Открыть в Telegram

RAS भर्ती के लिए सबसे भरोसेमंद और helpful चैनल। ✓ Special only for ' RAS Exam ' ✓ RAS Pre/ Mains / Interview Help 👉 @SinghNotes RAS Test DOWNLOAD APP 👇 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.somtyagi.RankUp #currentaffairs #Ras #ras2026

Больше
7 093
Подписчики
-124 часа
+357 дней
+430 дней
Архив постов
#RASPre2026 'ऑयलसीड्स किसान मित्र'– • तिलहन किसानों के लिए भारत की पहली देशव्यापी वट्सऐप आधारित एआई परामर्श सेवा। • आईसीएआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ ऑयलसीड्स रिसर्च(आईसीएआर-आईआईओआर), हैदराबाद द्वारा विकसित। • इस सेवा को 6 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय तिलहन सम्मेलन के दौरान डीएआरई सचिव और आईसीएआर के महानिदेशक ने शुरू किया था।

#RASPre2026 अश्विनी वैष्णव ने एमएनआईटी जयपुर में एडवांस क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्रयोगशालाएं स्थापित किए जाने की घोषणा की - • इसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षित संचार विकसित करने के तंत्र क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन, क्वांटम कंप्यूटिंग सिमुलेशन और क्वांटम सेंसिंग हार्डवेयर घटकों में स्वदेशी क्षमता निर्मित करना है। • यह प्रयोगशाला क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र में भी अनुसंधान करेगी, जो राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। • एमएनआईटी जयपुर के छात्रों को प्रशिक्षण में लैम रिसर्च के सेमीवर्स प्लेटफॉर्म की सुविधा मिलेगी। ✓ केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने जयपुर एमएनआईटी में एक एआई लैब स्थापित किए जाने की भी घोषणा की। ✓ साथ ही उन्होंने एमएनआईटी जयपुर में मेकर्स लैब का उद्घाटन किया।

-One Stop Solution for RPSC EXAMS- • Daily Target सीरीज - एक साथ RAS, Si और EO/ RO भर्ती की तैयारी। • जिनको दिखावे से दूर रहकर शांति से अपने लक्ष्य पर रोजाना मेहनत करनी है, उन सभी साथियों तक Share करें। • आपका भरोसा ही हमारे लिए सब कुछ है क्योंकि हमारे पास स्टूडेंट को बहलाने वाली मार्केटिंग टीम नहीं है ।😄😄 Download App 👉 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.somtyagi.RankUp Please, अपने उन दोस्तों के साथ share जरूर करें जो Self Study कर रहें हैं। 🙏❤️

PTI 1ST GRADE 1ST PAPER.pdf7.08 MB

#RASPre2026 • केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने जैसलमेर के रामगढ़ में 20 किलोवाट आकाशवाणी एफएम ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया - • इस नए ट्रांसमीटर के जुड़ने से राजस्थान में एफएम ट्रांसमीटरों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। रामगढ़ ट्रांसमीटर सीमावर्ती क्षेत्र में 80 कि.मी. के दायरे में रेडियो कवरेज सुनिश्चित करेगा, जो जैसलमेर जिले के लगभग 20 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर करेगा।

#RASPre2026 • डिजिटल वित्तीय संपर्क और पड़ोसी देशों के साथ सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में भारत और नेपाल ने 6 जून, 2026 को आधिकारिक तौर पर व्‍यक्ति-से-व्‍यक्ति (पी2पी) सीमा-पार धन प्रेषण तंत्र का शुभारंभ किया है। • यह नव-संचालित प्रणाली भारत के एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के राष्ट्रीय भुगतान इंटरफेस (एनपीआई) के बीच एक सीधा संबंध स्थापित करती है। • वर्तमान में यूपीआई नौ देशों- सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, भूटान, कतर, श्रीलंका और कंबोडिया- में स्वीकार किया जाता है।

Rajasthan Polity.pdf0.72 KB

रात को 2 बजे...जब आवाज़ के नाम पर सिर्फ रूम का पंखा और घड़ी की सुई की आवाज़ साफ सुन रही हो.....सामने टेबल पर रखी किताब जिसमें अधूरा पड़ा वो चैप्टर जिसे पढ़ते - पढ़ते दिमाग ना जाने क्यों बीच में ही कहीं खो - सा गया !!!... दिमाग में फिर वही सवाल घूमने लगा कि क्या इसबार हो जाएगा !!!....यदि इसबार भी नहीं हुआ तो क्या करूंगा.... उम्र निकले जा रही है... घरवालों को भी कब तक तसल्ली देता रहूँ कि बस कुछ दिन और..... ख़ैर, इसके अलावा मेरे पास और विकल्प भी क्या ही है..... पर पता नहीं क्यों जब भी यह सवाल मन में आता है कि.... इसबार भी नहीं हुआ तो...!!! हर एक चीज बदलती नजर आ रही है आँखों के सामने ...जैसे - जैसे समय निकलता जा रहा है और मेरे दोस्त एक - एक करके जॉब लग रहे हैं....फिर वही call घर से मम्मी की वो धीमी आवाज़ में.... सिर्फ इतना सा सुनना कि कोई बात नहीं तेरा भी हो जाएगा...वो यह नहीं पूछते कि तेरा हुआ या नहीं.... क्योंकि उनको पता है कि ' जब होगा तो उनको call करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, मैं खुद सामने से करके बताऊँगा '.... उससे ज्यादा दुःख होता है जब मेरे हर एक असफल परिणाम के साथ ...मेरे पापा की उम्मीद का टूटना, वो खुद पढ़ नहीं सके...तो कभी परिवार समाज में वो इज्जत नहीं पा सके क्योंकि उनकी खाली जेब और जिम्मेदारियों ने उनको उस जगह कभी आने ही नहीं दिया....उनकी पूरी जिंदगी बस एक इस उम्मीद में जीते हुए निकल रही है कि जिस दिन मेरा बेटा जॉब लग जाएगा.....मेरी ईश्वर से सब शिकायतें खत्म हो जाएगी।.....कभी सीधा मेरे से पूछा नहीं, ना ही उनको इंटरनेट की इस दुनिया की समझ....बस जैसे ही कहीं किसी से सुनते हैं कि आज गाँव में उसका बेटा नौकरी लगा है....तो एक उम्मीद लिए घर आते ही माँ से .... धीरे से पूछते कि, "उसने नहीं दी थी क्या ये परीक्षा ?" और पापा की आँखो में देखे बिना बस माँ का भी सिर्फ ' ना ' में सिर हिलता है। फिर वही उम्मीदें लेकर कि इसबार नहीं तो अगली बार लग जाएगा...वो भारी मन से अपने काम में लग जाते हैं......बस यही वो बात है जो मुझे हर दिन अंदर से खाए जाती है। कहने को यह सिर्फ एक परीक्षा है लेकिन मेरे जैसे लोगों के लिए यह परीक्षा ही सबकुछ है....जिससे मैं इन सब परिस्थितियों को बदल सकता हूं।....अचानक हवा के झोंके से किताब का पेज पलटा और इस शांत माहौल में उस पेज की आवाज़ से मेरी आँखें खुल गई.....यह सिर्फ नींद नहीं खुली.... बल्कि ऐसा लगा जैसे मानो वो किताब मुझे यह याद दिला रही हो कि ' तेरी हर एक समस्या का हल मुझसे होकर ही निकलेगा।' ...... एक लंबी सांस ली..उठा,मुँह धोया.... और बैठ गया वापस पढ़ने... क्योंकि यही है एकमात्र रास्ता जो मुझे मेरी मंजिल तक लेकर जाएगा। ✍ हर एक अभ्यर्थी ✍

✓ आज आयोजित RPSC 1st Grade पेपर

राजस्थान Current Affairs - • मई - 2026 current affairs का full टेस्ट कल सुबह 10 बजे होगा। • टेस्ट की pdf आपको Mentorship ग्रुप में मिल जाएगी। ✓ इस टेस्ट में मई माह का संपूर्ण Current Affairs सारांश ( न्यूज़पेपर, DIPR सुजस, विभिन्न govt. Website) शामिल है। ✓ टेस्ट के हर एक प्रश्न की विस्तृत व्याख्या दी गई है, अतः टेस्ट attempt करने के बाद दी जाने वाली pdf अच्छे से पढ़ लें....इसके अलावा आपको कुछ भी पढ़ने की आवश्यकता नहीं रहेगी। ध्यान रखें - टेस्ट उनके लिए ही Available रहेगा जिन्होंने Target सीरीज Join कर रखी है।🙏 Join RAS Target group 👉 Click Here

मेजर अभिलाषा बराक.pdf1.69 MB

भव्य योजना.pdf1.40 MB

Daily Topic , Daily Test (Ras- 2026 )
📝 Subject - Rajasthan Polity 📌आज का टॉपिक - • राज्यपाल ✓आज का Test अपलोड हो गया है। (अपने समय अनुसार टेस्ट कभी भी अटेम्प्ट कर सकते हो।) ✍️ टेस्ट में RPSC पैटर्न अनुसार मूल पुस्तकों से बनाए हुए प्रश्न टेस्ट में शामिल हैं। टेस्ट देने के बाद प्रश्नों के व्याख्या सहित उत्तर जरूर पढ़ें और जो भी नई जानकारी मिले उसे अपने नोट्स में अपडेट कर लें। Join RAS 2026 Daily Target Mentorship सीरीज 👉 Click Here

सुजस पत्रिका( मई 2026) .pdf56.08 MB

नोट - कल से नया विषय ' Rajasthan Polity ' शुरू हो रहा है, जिनको अब साथ में Daily Target सीरीज Join करनी है वो अभी कर सकते हैं। 👍

Weekly Target.pdf2.64 MB

A6635AB6-5B45-403F-88BA-C099D5774498 (1).pdf0.74 KB

ध्यान दें -- ✓ राजस्थान की कला एवं संस्कृति पूरी हो गई है। अब अगला विषय - Rajasthan Polity शुरू होगा। 👍👍

Daily Topic , Daily Test (Ras- 2026 ) 📝 Subject - Rajasthan Art & Culture 📌आज का टॉपिक - • राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व ( Test source - हिंदी ग्रन्थ अकादमी + RBSE ) ✓आज का Test अपलोड हो गया है। (अपने समय अनुसार टेस्ट कभी भी अटेम्प्ट कर सकते हो।) ✍️ टेस्ट में RPSC पैटर्न अनुसार संदर्भ पुस्तकों - हिंदी ग्रन्थ अकादमी और बोर्ड की मूल किताबों से बनाए हुए प्रश्न टेस्ट में शामिल हैं। टेस्ट देने के बाद प्रश्नों के व्याख्या सहित उत्तर जरूर पढ़ें और जो भी नई जानकारी मिले उसे अपने नोट्स में अपडेट कर लें। Join RAS 2026 Daily Target Mentorship सीरीज 👉 Click Here

✓ RAS - 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।
✓ RAS - 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।