RAS EXAM NOTES Pre / Mains 2026 ( RankUP )📚📚
الذهاب إلى القناة على Telegram
RAS भर्ती के लिए सबसे भरोसेमंद और helpful चैनल। ✓ Special only for ' RAS Exam ' ✓ RAS Pre/ Mains / Interview Help 👉 @SinghNotes DOWNLOAD APP 👉 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.somtyagi.RankUp #currentaffairs #Ras #raspre
إظهار المزيد7 180
المشتركون
+424 ساعات
-87 أيام
+3030 أيام
أرشيف المشاركات
✓ स्कूल लेक्चरर भर्ती : सोशियोलॉजी में 1783 में से 10 ही पास, 16 में से 6 पद खाली रहेंगे।
• RPSC अपना पैटर्न यही रखने वाली है... तो अब सबसे सही तरीका होगा...पूरा पढ़ने के चक्कर में ना पड़कर, वो पढ़ना कम से कम जहां पर आपको लगे कि नंबर आ सकते हैं....इसके लिए RPSC के हाल ही के सभी पेपर का अच्छे से विश्लेषण करें और देखें कि किस पार्ट में आप अभी के पैटर्न अनुसार नंबर ला सकते हो , उसे और अधिक अच्छा करें।
जो आगामी RAS भर्ती के लिए Daily टॉपिक वाइज टारगेट टेस्ट सीरीज चल रही है उसमें भी जब कई साथी शिकायत करते हैं कि एक दिन में आप एक टॉपिक की जगह 2,3 टॉपिक ले लो.... यह उनके लिए भी जवाब है कि अब इसी तरीके से पढ़ना पड़ेगा जब एक दिन में एक टॉपिक ही मुश्किल से कवर हो पाएगा क्योंकि हर एक टॉपिक को बहुत गहराई से पढ़ना पड़ेगा। इसलिए टेस्ट सीरीज का पैटर्न बिल्कुल सही है उसकी चिंता ना करें। 🙏
✓ RAS 2023 प्राप्तांको की पुनर्गणना (Re- Totalling ) हेतु
RAS प्री परीक्षा 2025 - 26 (Daily टेस्ट - 11)
Today's Topic -
✓ राजस्थान का भौतिक विभाजन और विशेषताएं
✓ Daily न्यूजपेपर current affairs
• आज से Rajasthan Geography शुरू हो गई है टेस्ट सीरीज वाले बच्चे अपना आज का टॉपिक समय पर पूरा करें टेस्ट रात 9 बजे अपलोड हो जाएगा।
Daily Topic wise target & Test - JOIN NOW
यहां जो भी Current affairs संबंधित पोस्ट डाली जाती है उसे अच्छे से पढ़े इससे ना सिर्फ आपको कंटेंट मिलेगा बल्कि रटने की जगह आपकी समझ विकसित होगी... और एक RAS अभ्यर्थी के दिमाग में हर चीज को पढ़ते समय.....क्या ..क्यों ...कैसे ?? यह सवाल रहने चाहिए तभी वह टॉपिक को अच्छे से समझ सकता है। जो उसे mains और interview तक मदद करते हैं।
बुकर पुरस्कार 2025 की घोषणा -
• डेविड स्ज़ाले (David Szalay) को।
• उपन्यास ‘फ्लेश’ (Flesh) के लिए।
पात्रता -
• बुकर पुरस्कार मूलतः अंग्रेजी में लिखे गए तथा पुरस्कार वर्ष में यू.के. एवं आयरलैंड में प्रकाशित किसी भी उपन्यास को दिया जाता है, चाहे उसके लेखक की राष्ट्रीयता कुछ भी हो।
• वह उपन्यास अंग्रेजी में एक मौलिक रचना होनी चाहिए, न की अनुवाद।
• इसके विजेता को 50,000 पाउंड दिए जाते हैं।
ध्यान रहे - बानू मुश्ताक को ‘हार्ट लैंप’ के लिए अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2025 मिला है। ( इस पुस्तक का अंग्रेजी में अनुवाद दीपा भस्थी ने किया है और उन्होंने पुरस्कार की $50,000 की राशि का आधा हिस्सा जीता है। यह पहली बार है कि कन्नड़ भाषा में लिखी गई कोई पुस्तक इस पुरस्कार को जीत पाई है।) दोनों पुरस्कार अलग है।
बुकर पुरस्कार और अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार में अंतर -
दोनों यूके में प्रकाशित अंग्रेजी साहित्य के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार हैं, लेकिन उनमें मुख्य अंतर यह है कि बुकर पुरस्कार मूल रूप से अंग्रेजी में लिखे गए उपन्यासों के लिए है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार किसी भी भाषा में लिखी गई और अंग्रेजी में अनुवादित कथा कृति को दिया जाता है।
केंद्र सरकार द्वारा देशभर के स्कूलों में आदर्श युवा ग्राम सभा (MYGS) पहल शुरू की गई, यह पहल मॉडल यूनाइटेड नेशंस (Model UN) की सफलता से प्रेरित है
ग्यारहवीं अनुसूची में पंचायतों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले 29 विषयों की सूची दी गई है।
✓ हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय दिया, जिसके अंतर्गत संविधान के अनुच्छेद 233 के तहत ज़िला न्यायाधीश और अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की सीधी भर्ती के पात्र उम्मीदवारों की परिभाषा में बदलाव किया है।
✓ राजस्थान का जल संचयन और जन भागीदारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश के तीन सर्वश्रेष्ठ राज्यों में चयन -
• इस कार्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रथम श्रेणी में चयनित हुए भीलवाड़ा और बाड़मेर जिलों को 2 करोड़ रुपये, द्वितीय श्रेणी में चयनित जिले जयपुर और उदयपुर को 1 करोड़ रुपये तथा तृतीय श्रेणी मे चयनित जिलों अलवर, डूंगरपुर, बारां, चित्तौड़गढ़ और सीकर को 25 लाख रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
• राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छठे 'राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2025' 'प्रथम जल संचय जन भागीदारी' (जेएसजेबी) पुरस्कार नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 18 नवम्बर, 2025 को प्रदान करेंगी।
+1
✓ खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन 24 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक किया जाएगा।
✓ 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) का आयोजन पहली बार राजस्थान में होगा।
राज्य के सात शहरों अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा एवं जोधपुर में ये गेम्स आयोजित होंगे।
✓ 12 दिनों तक चलने वाले खेलों के इस महाकुंभ में 24 खेलों में 7 हजार से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे।
✓ केंद्र सरकार द्वारा आयोजित होने वाले इन खेलों का आयोजन संभागवार किया जाएगा।
✓ जिसके तहत जयपुर में 11, उदयपुर में 3, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर एवं कोटा में 2-2 खेलों का आयोजन किया जाएगा।
• केआईयूजी 2025 में 23 पदक विजेता खेल और एक प्रदर्शन खेल शामिल होंगे।
• पहली बार, केआईयूजी में बीच वॉलीबॉल, कैनोइंग, कयाकिंग और साइकिलिंग को शामिल किया जा रहा है।
RAS प्री परीक्षा 2025 - 26 (Daily टेस्ट - 10 )
Today's Topic -
✓ राजस्थान के प्रमुख मंदिर,महल और दुर्ग।
✓ स्थापत्य कला
✓ Daily न्यूजपेपर current affairs
• आज का टेस्ट अपलोड हो गया है।
Daily Topic wise target & Test - JOIN NOW
✓ ' विकसित भारत@ 2047' के चार स्तंभ -
• ' GYAN' -
1. गरीब ( Poor)
2. युवा ( Youth)
3. अन्नदाता ( Farmer)
4. नारी शक्ति ( Women Empowerment)
Si telecom में पूछ लिया है लेकिन महत्वपूर्ण है फिर से भी पूछा जा सकता है।
+1
✓ वन्यजीव सप्ताह , 2025
• 2 से 8 अक्टूबर तक 71वां राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह।
• थीम - "मानव - वन्यजीव सह - अस्तित्व"
• 5 राष्ट्रीय स्तर के प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं।
याद रखें पूछा जायेगा।
✓ सूचना प्रौद्योगिकी ( IT ) संशोधन नियम , 2025 -
• 15 नवम्बर,, 2025 से प्रभावी होंगे।
• प्रावधान याद रखें पेपर में पूछे जाने की पूरी संभावना है।
✓ बिहार की गोगाबिल झील बना भारत का 94वां रामसर स्थल ।
आज दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक -
✓ RAS प्री परीक्षा 2025- 26 के लिए Daily Topic आधारित इस सीरीज पर 10% से लेकर 25% तक ( Cashback ) ऑफर रहेगा।
✓ यह अंतिम मौका है इसके बाद किसी प्रकार की छूट नहीं होगी। 🙏
Download App - RankUP Daily Test
RAS प्री परीक्षा 2025 - 26
Update -
✓ कल से Rajasthan Geography के टॉपिक वाइज टेस्ट शुरू होंगे जिन Student का पढ़ाई का रूटीन नहीं बन पा रहा है और समय पर Syllabus कवर नहीं होता है, वो यह सीरीज ज्वाइन कर सकते हैं।
✓ इसमें रोजाना टॉपिक आधारित टारगेट मिलेगा और उसी दिन शाम को उसका टेस्ट होगा, जिसका पैटर्न RPSC के नवीन पेपर आधारित है। प्रत्येक रविवार पूरे सप्ताह के topic का रिवीजन टेस्ट होगा।
• यह सीरीज नई भर्ती आने से पहले बाकी लोगों से आगे रहने के लिए समय पर Syllabus कवर करने और consistency बनाए रखने में मदद करेगी ।
Daily Topic wise target & Test - JOIN NOW
✓ राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत का दिल्ली ट्रांसफर। राजस्थान में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी सीएस का बीच कार्यकाल में ही ट्रांसफर किया गया है।
राजस्थान निर्माण श्रमिक शिक्षा और कौशल विकास योजना -
• निर्माण श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा और कौशल विकास के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके तहत कक्षा 6 से आगे की पढ़ाई के लिए 8 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाती है।
• 8वीं कक्षा से आगे अध्ययनरत मेधावी छात्र-छात्राओं को 4 हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये तक की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
ध्यान रखें - राज्य सरकार निर्माण श्रमिकों को टूलकिट सहायता योजना के तहत औजार खरीदने पर 2,000 रुपये तक की मदद भी दे रही है।
متاح الآن! بحث تيليغرام 2025 — أهم رؤى العام 
