Ras 2026 Pre / Mains notes ( RankUP Current Affairs)📚📚
Открыть в Telegram
RAS भर्ती के लिए सबसे भरोसेमंद और helpful चैनल। ✓ Special only for ' RAS Exam ' ✓ RAS Pre/ Mains / Interview Help 👉 @SinghNotes RAS Test DOWNLOAD APP 👇 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.somtyagi.RankUp #currentaffairs #Ras #ras2026
Больше7 089
Подписчики
+1724 часа
+247 дней
-630 дней
Архив постов
सूचना -
• Si परीक्षा - 2021 से संबंधित Combo टेस्ट सीरीज की फीस कम कर दी है।
( आज के लिए 799 की जगह 499 ₹ )
कुल टेस्ट - 125
• Topic टेस्ट
• subject टेस्ट
• Revision टेस्ट
• Full टेस्ट
• Monthly Current Affairs टेस्ट भी।
• Eco survey टेस्ट
• पारिभाषिक शब्दावली टेस्ट ( A to Z )
सबकुछ एकसाथ, एक जगह....👍👍
Download App 👉 Click Here
✓ कल से Subject wise टेस्ट शुरू हो रहे हैं, जिससे आप प्रत्येक विषय का अलग - अलग टेस्ट अटेम्प्ट करके अपना रिवीजन कर सकोगे।
✓ यह Subject wise टेस्ट विस्तृत व्याख्या सहित होंगे जिनमें मुख्य रूप से उन टॉपिक को शामिल किया जा रहा है जो RPSC लगातार पूछ रही है। यह टेस्ट आपके लिए शॉर्ट नोट्स रिवीजन का काम भी करेंगे।
RPSC 2nd ग्रेड में टेस्ट सीरीज से शानदार प्रदर्शन के बाद आपको Si परीक्षा में भी टेस्ट सीरीज से सीधे प्रश्न मिलेंगे। विश्वास रखें 👍👍
ध्यान दें -
App पर account create करते समय अपने mobile नंबर सही डालें.... क्योंकि OTP आने के बाद ही अकाउंट बनेगा....पहले email otp में आपको शिकायत थी...उसका समाधान करते हुए....OTP अब mobile नंबर पर शिफ्ट कर दिया है।
फिर भी कोई समस्या आए तो यहाँ @Singhnotes पर msg करें...समाधान हो जाएगा।🙏
• साप्ताहिक Current Affairs पत्रिका अभी तैयार हो रही है तो कल मिल जाएगी।
• Current Affairs में आपको अब तक जितनी भी साप्ताहिक pdf दी गई है सिर्फ उनको भी अच्छे से तैयार कर लेने से ...आपको प्रश्न बाहर से नहीं मिलेंगे। 👍
Ras परीक्षा के लिए इससे बेहतर current affairs कहीं नहीं मिलने वाला है...सभी pdf ऐप पर अपलोड की हुई है।👇
Download App - Click Here
✓ आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM RKVY) तथा कृषोन्नति योजना (KY) के तहत राजस्थान को 340.59 करोड़ रुपये वित्तीय स्वीकृति जारी की हैं।
Current affairs by RankUPसंसद का मानसून सत्र, 2026 - ✓ सोमवार, 20 जुलाई, 2026 से शुरू हुआ था और गुरुवार, 13 अगस्त, 2026 को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। ✓ सत्र के दौरान 25 दिनों की अवधि में कुल 19 बैठकें हुईं। ✓ सत्र के दौरान, लोक सभा में 11 विधेयक और राज्य सभा में 02 विधेयक पुर:स्थापित किए गए। ✓ लोक सभा द्वारा 12 विधेयक और राज्य सभा द्वारा 12 विधेयक पारित किए गए। ✓ सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों द्वारा कुल 12 विधेयक पारित किए गए।
✍ RAS प्री परीक्षा 2026 ✍
Daily Topic , Daily Test⏱ अंतिम 118 दिन शेष ⏱ 📝 विषय - राजस्थान की अर्थव्यवस्था 'आज का टॉपिक - सेवा और उद्योग क्षेत्र ' ✍ Test - अपलोड हो गया है।( अब कभी भी अटेम्प्ट किया जा सकेगा।) Join RAS 2026 Daily Target सीरीज 👇 Click Here
Current affairs by RankUP
‘बुक ऑफ द ईयर – नॉन-फिक्शन (हिंदी)’ पुरस्कार -
✓ प्रकाशन विभाग (डीपीडी) को FICCI PubliCon 2026 पब्लिशिंग अवॉर्ड्स में प्रतिष्ठित ‘बुक ऑफ द ईयर – नॉन-फिक्शन (हिंदी)’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
✓ यह सम्मान प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के लिए प्रदान किया गया है।
✓ यह पुस्तक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के महत्वपूर्ण भाषणों का संकलन है।
👉10 अगस्त, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित ‘PubliCon 2026’ पब्लिशिंग अवॉर्ड्स समारोह में प्रकाशन विभाग को यह सम्मान प्रदान किया गया।
Current affairs by RankUP -
👉पुस्तक - “ट्रायम्फ ऑफ़ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ़, माई स्ट्रगल्स”
✓ विमोचन - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 12 अगस्त 2026 को सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में।
✓ भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद की आत्मकथा।
✓ श्री रामनाथ कोविंद भारत के 14वें राष्ट्रपति के पद पर रहे।
Current affairs by RankUP -
• मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज पीएम ई-बस सेवा के तहत जयपुर को 16 ई-बसें समर्पित की।
✓ प्रदेश के 8 शहरों में 110 पीएम-ई बसें पहुंच चुकी हैं।
✓ पीएम-ई बस सेवा के प्रथम चरण में 8 प्रमुख शहरों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा, अलवर तथा अजमेर के लिए 675 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की गई हैं।
✓ वहीं, राज्य सरकार के विशेष प्रयासों से प्रदेश के लिए अतिरिक्त 475 ई-बसें स्वीकृत की गई।
✓ इस तरह राजस्थान के लिए कुल 1 हजार 150 पीएम ई-बसों की मंजूरी मिली है।
ध्यान रखें - RPSC इस तरह के पहले भी प्रश्न पूछ चुकी है।
✍ RAS प्री परीक्षा 2026 ✍
Daily Topic , Daily Test⏱ अंतिम 119 दिन शेष ⏱ 📝 विषय - राजस्थान की अर्थव्यवस्था 'आज का टॉपिक - कृषि क्षेत्र ' ✍ Test - अपलोड हो गया है।( अब कभी भी अटेम्प्ट किया जा सकेगा।) Join RAS 2026 Daily Target सीरीज 👇 Click Here
⭐️⭐️Si परीक्षा 2021 ⭐️⭐️
' Subject wise Revision Test '
• Rajasthan Geography - 16 अगस्त
• Rajasthan History & Art Culture - 20 अगस्त
• Rajasthan Polity - 22 अगस्त
• Indian Polity - 25 अगस्त
• Indian Geography - 27 अगस्त
• Indian Economy - 29 अगस्त
• Science & Tech. - 01 सितंबर
• World Geography - 03 सितंबर
• Rajasthan Economy - 05 सितंबर
• Current Affairs( last 6 months) - 07 सितंबर
Click Here 👉 Download App
+1
अब जैसे महिलाओं से संबंधित यह दोनों News है....यदि आप एक गंभीर RAS अभ्यर्थी है तो आपको जरूर पता होगा कि आप इनका उपयोग कैसे कर सकते हो.... और कहाँ कर सकते हो।
👍
Current Affairs के लिए न्यूज़पेपर को इस तरीके से पढ़ो.... कि आप उससे अपने Mains के लिए Answer Writing में या interview दोनों में मदद ले सको।
वर्तमान में चर्चित हर एक न्यूज़ से एक RAS अभ्यर्थी को परिचित रहना चाहिए... और जितना इसको अपने Syllabus विषयों से लिंक करके पढ़ोगे....उतनी ही आपकी समझ भी विकसित होगी...साथ ही आप अपने Answer को बेहतर तरीके से रख पाओगे। 👍
सामान्य भाषा में समान नागरिक संहिता (UCC) -
देश के प्रत्येक नागरिक के लिए एक समान कानून, चाहे वह किसी भी धर्म, जाति या समुदाय से संबंध रखता हो। वर्तमान में भारत में आपराधिक कानून (Criminal Laws) सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होते हैं, लेकिन पारिवारिक व सामाजिक मामलों (जैसे शादी, तलाक, संपत्ति और विरासत) का फैसला अलग-अलग धर्मों के 'पर्सनल लॉ' (जैसे हिंदू कोड बिल, मुस्लिम पर्सनल लॉ आदि) के आधार पर होता है। यूसीसी इसी व्यवस्था को बदलकर सबके लिए एक धर्मनिरपेक्ष और समान विधिक तंत्र स्थापित करने का प्रयास है।
संवैधानिक स्पष्टता:-
भारतीय संविधान के भाग IV (राज्य के नीति निर्देशक तत्व - DPSP) के अनुच्छेद 44 में स्पष्ट लिखा है कि "राज्य भारत के पूरे क्षेत्र में नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता (UCC) सुरक्षित करने का प्रयास करेगा"। हालांकि, नीति निर्देशक तत्व होने के कारण यह न्यायालय द्वारा जबरन लागू नहीं कराया जा सकता था, बल्कि सरकारों को इस दिशा में कानून बनाने की शक्ति देता है।
भारत में वर्तमान स्थिति -
✓ गोवा: भारत का एकमात्र ऐसा राज्य जहां आजादी से पहले (1867 के पुर्तगाली सिविल कोड के कारण) से ही एक समान पारिवारिक कानून लागू है।
✓ उत्तराखंड: आजादी के बाद अपने स्तर पर नया यूसीसी कानून का ड्राफ्ट बनाकर लागू करने वाला पहला राज्य बना (जनवरी 2025 में अधिसूचित)।
✓ अब राजस्थान भी इस दिशा में विधेयक लेकर आ रहा है।
उच्च स्तरीय प्रारूप समिति का गठन -
• सरकार ने अप्रैल 2026 में कैबिनेट की मंजूरी के बाद, सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक 5-सदस्यीय ड्राफ्टिंग कमेटी का गठन किया था।
• इस समिति में सेवानिवृत्त IAS शत्रुघ्न सिंह, अतिरिक्त महाधिवक्ता बसंत सिंह छाबा, रामस्वरूप अग्रवाल और डॉ. शुचि चौहान शामिल हैं।
✍ RAS प्री परीक्षा 2026 ✍
Daily Topic , Daily Test⏱ अंतिम 120 दिन शेष ⏱ 📝 विषय - राजस्थान की अर्थव्यवस्था 'आज का टॉपिक - अर्थव्यवस्था का वृहद् परिदृश्य' ✍ Test - 9: 00 pm ( इसके बाद कभी भी अटेम्प्ट किया जा सकेगा।) Join RAS 2026 Daily Target सीरीज 👇 Click Here
RankUP Current Affairs
देश का पहला 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इंडीजिनस फार्म'
• पशुओं की नस्ल सुधार और संरक्षण के लिए राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में स्थित सांडेराव में देश का पहला 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इंडीजिनस फार्म' (Center of Excellence Indigenous Farm - CoIEF) बनने जा रहा है।
• 9 अगस्त 2026 को राजस्थान के पशुपालन, गोपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट के प्रशासनिक भवन का भूमि पूजन और शिलान्यास किया है।
✓ इस अत्याधुनिक सेंटर को बनाने में करीब ₹60 करोड़ का खर्च आएगा।
• यह प्रोजेक्ट सांडेराव में 200 बीघा जमीन पर फैला होगा।
• यहाँ मुख्य रूप से 30 स्वदेशी पशु प्रजातियों की नस्ल सुधार और उनके संरक्षण पर उच्च स्तरीय रिसर्च की जाएगी
