ru
Feedback
Ras 2026 Pre / Mains notes ( RankUP Current Affairs)📚📚

Ras 2026 Pre / Mains notes ( RankUP Current Affairs)📚📚

Открыть в Telegram

RAS भर्ती के लिए सबसे भरोसेमंद और helpful चैनल। ✓ Special only for ' RAS Exam ' ✓ RAS Pre/ Mains / Interview Help 👉 @SinghNotes RAS Test DOWNLOAD APP 👇 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.somtyagi.RankUp #currentaffairs #Ras #ras2026

Больше
7 089
Подписчики
+1824 часа
+37 дней
-2630 дней
Архив постов
✓ सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 4 जजों को हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश। ✓ कॉलेजियम प्रणाली क्या है ? • कॉलेजियम
✓ सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 4 जजों को हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश। ✓ कॉलेजियम प्रणाली क्या है ? • कॉलेजियम प्रणाली वह व्यवस्था है जिसके माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति तथा स्थानांतरण स्वयं न्यायपालिका द्वारा किया जाता है। इसके लिए संविधान या किसी विधि में कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। • यह व्यवस्था सर्वोच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीश प्रकरणों (Three Judges Cases) के निर्णयों के माध्यम से विकसित हुई, जिनमें न्यायिक नियुक्तियों में न्यायपालिका की प्रधानता स्थापित की गई। • सर्वोच्च न्यायालय स्तर पर, कॉलेजियम में भारत के मुख्य न्यायाधीश तथा सर्वोच्च न्यायालय के चार वरिष्ठतम न्यायाधीश शामिल होते हैं। • उच्च न्यायालय स्तर पर, कॉलेजियम में संबंधित उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तथा उस न्यायालय के दो न्यायाधीश शामिल होते हैं। कॉलेजियम प्रणाली विकास- प्रथम न्यायाधीश प्रकरण (1981) द्वितीय न्यायाधीश प्रकरण (1993):- इसी निर्णय से कॉलेजियम प्रणाली की स्थापना हुई। तृतीय न्यायाधीश प्रकरण (1998)वर्तमान कॉलेजियम व्यवस्था को संस्थागत स्वरूप प्राप्त हुआ।

RankUP Current Affairs ✓ तीसरा ऑल इंडिया काजू कन्वेंशन 7 से 9 अगस्त 2026 तक जयपुर के सीतापुरा स्थित नोवोटेल कन्वेंशन सेंटर और
RankUP Current Affairs ✓ तीसरा ऑल इंडिया काजू कन्वेंशन 7 से 9 अगस्त 2026 तक जयपुर के सीतापुरा स्थित नोवोटेल कन्वेंशन सेंटर और जेईसीसी (JECC) में आयोजित किया गया। ✓ इसे 'एपेडा' के सहयोग से आयोजित किया गया। - एपेडा (APEDA) का पूरा नाम 'कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण' (Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority) है। • यह भारत सरकार का एक संगठन है जो देश से कृषि और खाने-पीने की चीजों के निर्यात को बढ़ाने और सुधारने का काम करता है। •यह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन काम करता है। • इसका मुख्य कार्यालय नई दिल्ली में है। • इसे 'एपेडा अधिनियम, 1985' के तहत 13 फरवरी 1986 को शुरू किया गया था।

✓ ड्रग वॉरियर अभियान
✓ ड्रग वॉरियर अभियान

• केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को 10 नवीन अत्याधुनिक रक्त संग
• केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को 10 नवीन अत्याधुनिक रक्त संग्रहण एवं परिवहन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। • राज्य में वर्तमान में 286 ब्लड बैंक संचालित है, जिनमें 66 राजकीय ब्लड बैंक शामिल है। • प्रदेश में हर वर्ष करीब 9 लाख यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है।

' प्रो. मंजू ठाकुर लीडरशिप अवॉर्ड' - • राजस्थान विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. प्रेरणा पुरी को स्कूल
' प्रो. मंजू ठाकुर लीडरशिप अवॉर्ड' - • राजस्थान विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. प्रेरणा पुरी को स्कूल मनोविज्ञान सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 'प्रो. मंजू ठाकुर लीडरशिप अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। • यह सम्मान उन्हें चेन्नई में आयोजित 16वें भारतीय स्कूल मनोविज्ञान संघ (इन्स्पा) के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दिया गया।

Current affairs by RankUP • देश के 16 ट्रिब्यूनल में नियुक्तियों और प्रशासनिक व्यवस्था को एक संस्थागत ढांचे के तहत लाने के लि
Current affairs by RankUP • देश के 16 ट्रिब्यूनल में नियुक्तियों और प्रशासनिक व्यवस्था को एक संस्थागत ढांचे के तहत लाने के लिए केंद्र सरकार आज लोकसभा में ' ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म्स बिल, 2026 ' पेश करेगी। • पृष्ठभूमि - 19 नवंबर 2025 को Supreme Court of India ने मद्रास बार एसोसिएशन मामले में ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स एक्ट, 2021 के सदस्यों की नियुक्ति और कार्यकाल से जुड़े प्रावधानों को रद्द कर दिया। कोर्ट ने इसे न्यायिक स्वतंत्रता का हनन बताया और केंद्र सरकार को चार महीने के भीतर 'राष्ट्रीय ट्रिब्यूनल आयोग' (National Tribunals Commission) गठित करने का निर्देश दिया। ✓ नेशनल ट्रिब्यूनल कमीशन की संरचना - • 1 चेयरपर्सन • 4 सदस्य ( 2 न्यायिक + 2 तकनीकी सदस्य) होंगे।

• जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम तरणताल में 6 से 9 अगस्त 2026 तक आयोजित 42वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप संप
• जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम तरणताल में 6 से 9 अगस्त 2026 तक आयोजित 42वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप संपन्न हुई। • 16 वर्षों बाद राजस्थान में राष्ट्रीय तैराकी का आयोजन। • मायरा सिंह की उपलब्धि:- - दिल्ली की मायरा ने पहले दिन 200 मीटर फ्रीस्टाइल में 2 मिनट 18.26 सेकंड का समय निकालकर नया रिकॉर्ड बनाया। -प्रतियोगिता में 4 गोल्ड के साथ मायरा ने बनाए 4 नए मीट रिकॉर्ड। ओवरऑल पदक तालिका में - 1. तमिलनाडु 13 स्वर्ण पदकों के साथ पहले, 2. कर्नाटक 10 स्वर्ण के साथ दूसरे और 3. बंगाल छह स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। • इसमें राजस्थान को कोई पदक नहीं मिल सका।

Ras प्री Daily Target .pdf8.33 KB

27 मई को RAS - 2026 का विज्ञापन जारी हुआ था....आज लगभग 75 दिन बीत चुके हैं.... और यह निश्चित बात है कि आपको इस समय का पता भी नहीं चला होगा...कल से शुरू करुँगा/ करुँगी... परसों से पक्का शुरू....यह करते - करते आपने इतना समय निकाल दिया है......अब यह शेष 4 महीने भी कब निकल जायेंगे, आपको इसका अहसास भी नहीं होगा...यदि अभी भी आप पढ़ाई को लेकर गंभीर नहीं है तो....बहुत मुश्किल है...फिर आप बहुत जल्दी उस स्थिति में आ जाओगे.....जब आप अब क्या पढ़ें और क्या छोड़ें.....वाली जगह आकर खड़े हो जाओगे। 🙏

✍ RAS प्री परीक्षा ✍ Daily Topic , Daily Test ⏱ अंतिम 120 दिन शेष ⏱ 📝 कल से नया विषय ' राजस्थान की अर्थव्यवस्था' शुरू होगा। Join RAS 2026 Daily Target सीरीज 👇 Click Here

सूचना :- ✓ 2 नई Daily Target आधारित सीरीज जल्द ही शुरू करेंगे - 1. RAS प्री - 100 दिन/ 100 टॉपिक 2. EO / RO 👍👍 Readyyyy????

राज्य_मंत्रिमंडल_बैठक_के_महत्वपूर्ण_निर्णय.pdf2.33 MB

1 साल का सफर..... आज अपने ऐप 'RankUP' को आपके बीच 1 साल पूरा हो गया है....आज ही के दिन पिछले साल हमने अपने ऐप को आप सबके सामने पेश किया था। हालांकि टेलीग्राम के माध्यम से पिछले 6 वर्षों से आप सभी का साथ बना हुआ है... और इसी सफ़र के दौरान ...हमने हमेशा अपनी तरफ़ से स्टूडेंट हित में हमसे पढ़ाई में जो आपकी मदद हो सकती थी, वो निरंतर की। लेकिन इसी यात्रा के दौरान बहुत कुछ हमें भी आप लोगों से सीखने को मिला.... क्योंकि मेरा मानना है कि ' एक इंसान को जीवन में हमेशा Learner बनके रहना चाहिए ताकि आपके आगे बढ़ने के रास्ते हमेशा खुलते रहें। ' ...... और इसी सीखने.. सिखाने के सफ़र में हमने इस प्रतियोगी जीवन को बहुत बारीकी से समझने की कोशिश की......क्या एक अभ्यर्थी..अपनी तैयारी के दौरान समस्याओं का सामना करता है.... कहाँ कमी रहती है जिसकी वजह से उसके अपने जीवन के अमूल्य वर्ष किताबों में ही बीत जाते हैं....लेकिन Selection फिर भी नहीं हो पाता है। ऐसा नहीं है कि स्टूडेंट मेहनत नहीं करते... बल्कि कई बार वो मेहनत...सही दिशा.. और निरंतरता के अभाव में रहती है... जिसकी वजह से अभ्यर्थियों को सालों लग जाते हैं....एक बंद कमरे में किताबों के साथ..अपने सपनों को पूरा करने में। इन्हीं सब बातों को क़रीब से समझने के बाद...इनका समाधान ढूँढते हुए हम पहुँचे....'RankUP' तक....जिसको बनाने का उद्देश्य यही था कि हम बच्चों को तैयारी में एक दिशा दे सकें... उनकी पढ़ाई में निरंतरता ला सके... और इस कोचिंग युग में... जहाँ स्टूडेंट हजारों..लाखों रुपए के साथ - साथ अपने उद्देश्य को भी खो देता है....लेकिन फिर भी वह चीज जो उसके चयन के लिए सबसे जरूरी है...' निरंतरता के साथ self study '... उससे बहुत दूर हो जाता है। इसी उद्देश्य के साथ हमने विशेष रूप से ' 07 अगस्त, 2025 ' को 'RankUP' को आपका साथी बनाया.... और हमें बहुत ख़ुशी है क्योंकि आपने उम्मीद से भी बढ़कर हमपर विश्वास किया और इतना प्यार दिया....बहुत से स्टूडेंट जो self study कर रहे थे...लेकिन उनको सही दिशा और निरंतरता नहीं मिल पा रही थी....उन सभी को यह एक Mentor साथी के रूप में मिला ...जिसका परिणाम Si - 2025 परीक्षा में हमने देखा....उम्मीद है आगे भी आप लोगों का प्यार और विश्वास ऐसे ही बना रहेगा.....हम भी निरंतर आप लोगों से कुछ नया सीखने का प्रयास कर रहे हैं....जो कमियाँ मिलती है उनपर निरन्तर सुधार कर रहे हैं। इस सफ़र के उन सभी साथियों का भी बहुत - बहुत धन्यवाद....जो एक स्टूडेंट बनकर हमसे जुड़े थे लेकिन...धीरे - धीरे वो हमारे परिवार की तरह हिस्सा बन गए हैं। Thank you All ❤️🙏 ( @SinghNotes ) (Team - RankUP )

Current affairs by RankUP उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ 7 अगस्त को जवाहर कला केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे - • समारोह में राज्य स्तरीय बुनकर पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे - ✓ प्रथम पुरस्कार - जालोर के डूंगांव निवासी श्री कानाराम ( कॉटन एवं सिल्क साड़ी के उत्कृष्ट निर्माण के लिए) ✓ द्वितीय पुरस्कार - नागौर के टांकला निवासी श्री सोहनराम ( कलात्मक दरी के लिए ) ✓तृतीय पुरस्कार - झालावाड़ के असनावर निवासी श्रीमती धापूबाई ( तोता गागरौनी डबल बेडशीट) ✓ सांत्वना पुरस्कार - • जोधपुर के सालावास निवासी श्री दिनेश भोयरिया ( पंजा दरी ) • बाड़मेर के इण्डारा निवासी श्रीमती ककू ( टेबल कवर)

Next Revision Test :- ( Si -2021 )⭐️⭐️ ✓ विराम चिह्नों का प्रयोग - 09 अगस्त ✓ लिंग, वचन, पुरूष, परसर्ग - 11 अगस्त ✓ काल, वृत्ति, पक्ष , वाच्य - 13 अगस्त ✓ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द - 15 अगस्त ✓ मुहावरे - 17 अगस्त ✓ लोकोक्ति - 19 अगस्त Si Re- exam 2021 की तैयारी करने वाले सभी स्टूडेंट नीचे दिए गए लिंक से हमारी App download करें और अब अंतिम समय में अपनी तैयारी को परखें, आपको प्रत्येक टॉपिक के अलग टेस्ट मिलेंगे साथ ही Subject अनुसार रिवीजन टेस्ट भी मिलेंगे...सभी टेस्ट पूरी तरह RPSC के नए पैटर्न पर बनाए गए हैं।👍 App link 🖇️ 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.somtyagi.RankUp


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 23,731 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ
राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना गोबरधन
को मंजूरी दे दी। • यह योजना 2026-27 से 2035-36 तक लागू की जाएगी। • इससे कम्‍प्रेसड बायोगैस, भारत के भविष्य के ऊर्जा मिश्रण का प्रमुख आधार बनेगी। • योजना का उद्देश्य घरेलू कम्‍प्रेसड बायोगैस उत्पादन को लगभग दस गुना बढ़ाना, बड़े पैमाने पर निजी निवेश को आकर्षित करना और देशभर में चक्रीय जैव अर्थव्यवस्था का निर्माण करना है।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अरावली पर्वत श्रृंखला की परिभाषा और सीमांकन संबंधी केंद्र सरकार की रिपोर्ट की स्वतंत्र समीक्षा के लिए गठित उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति 7 अगस्त से 10 अगस्त तक राजस्थान के चयनित अरावली जिलों का दौरा करेगी :- - इस समिति की अध्यक्ष भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद की महानिदेशक कंचन देवी है। - समिति को इस वर्ष 31 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। राजस्थान सरकार ने इस उच्च स्तरीय समिति के दौरे को सुचारू बनाने के लिए निम्नलिखित अधिकारियों को नियुक्त किया है: • खान विभाग: निदेशक महावीर प्रसाद मीणा (नोडल अधिकारी) तथा अतिरिक्त निदेशक बी.एस. सोढ़ा (सहायक नोडल अधिकारी)। • वन विभाग: अतिरिक्त मुख्य वन संरक्षक टी.जे. कविता (नोडल अधिकारी)