JRF Academy (PDF & Documents)
Ir al canal en Telegram
Any problem @idrish_mansuri143 पोल प्रश्न के लिए क्लिक करे लिंक https://t.me/jrfacademywithidrishmansuri यूजीसी नेट टीजीटी पीजीटी असिस्टेंट प्रोफेसर आदि इतिहास परीक्षा के टेस्ट ज्वाइन करने के लिए संपर्क करे। ऑनर - इदरीस मंसूरी (MA B.ed नेट JRF इतिहास)
Mostrar más4 257
Suscriptores
Sin datos24 horas
-67 días
-5230 días
Archivo de publicaciones
Repost from इतिहास_वाणी_With_अभिषेक यदुवंशी
निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं (NTA UGC NET/JRF History Paper II (June 2025)
A. विष्णुपोव एक पल्लव राजा था। B. कीर्तिवर्मन एक चालुक्य शासक था। C. यशोविग्रह एक कलचुरी राजा था। D. इंद्र एक राष्ट्रकूट राजा था। E. सिंहविष्णु एक पल्लव राजा था।
Repost from इतिहास_वाणी_With_अभिषेक यदुवंशी
निम्नलिखित में से किसने लंदन में "इंडियन होम रूल सोसायटी" की स्थापना की थी (NTA UGC NET/JRF History Paper II (June 2025))
Repost from इतिहास_वाणी_With_अभिषेक यदुवंशी
वेदांतसूत्र पर रामानुजाचार्य की टीका, जिसने विशिष्टाद्वैत दर्शन को प्रतिपादित किया, क्या कहलाती है (NTA UGC NET/JRF History Paper II (June 2025))
Repost from All history hub 📖📖📖
⚔️ प्रथम एवं द्वितीय आंग्ल-सिक्ख युद्ध: पंजाब पर अंग्रेजी अधिकार की कहानी
📌 "पंजाब अंग्रेजों के हाथ कैसे गया?"
1839 ई. में महाराजा रणजीत सिंह की मृत्यु के बाद सिख साम्राज्य में उत्तराधिकार का संकट शुरू हो गया। सबसे पहले खड़क सिंह शासक बने, लेकिन शीघ्र ही उनका निधन हो गया। इसके बाद नौ निहाल सिंह और फिर शेर सिंह सत्ता में आए, किन्तु उनकी भी असामयिक मृत्यु हो गई।
परिणामस्वरूप पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता और दरबारी षड्यंत्र बढ़ने लगे।
1843 ई. में रणजीत सिंह के सबसे छोटे पुत्र दिलीप सिंह को पंजाब का शासक बनाया गया। चूँकि वे अल्पवयस्क थे, इसलिए उनकी माता रानी जिंद कौर (रानी झिंदन) संरक्षिका बनीं। प्रारम्भ में हीरा सिंह डोगरा वज़ीर थे, किन्तु बाद में लाल सिंह वज़ीर तथा तेज सिंह सेना के प्रधान बने।
इतिहासकारों के अनुसार लाल सिंह और तेज सिंह पर प्रथम आंग्ल-सिक्ख युद्ध के दौरान अंग्रेजों से गुप्त संपर्क रखने और विश्वासघात करने के आरोप लगाए गए, जिसने सिख सेना की स्थिति को कमजोर कर दिया।
⚔️ प्रथम आंग्ल-सिक्ख युद्ध (1845–46)
इस युद्ध के प्रमुख युद्ध थे—
📍 मुदकी (Mudki)
📍 फिरोजशाह (Ferozeshah)
📍 बद्दोवाल (Baddowal)
📍 अलीवाल (Aliwal)
📍 सबरांव/सोबरांव (Sobraon)
इन युद्धों में अंततः सिखों की पराजय हुई।
📜 लाहौर की संधि (8 मार्च 1846)
सिखों की पराजय के बाद अंग्रेजों और लाहौर दरबार के बीच 8 मार्च 1846 को लाहौर की संधि हुई। इसके प्रमुख प्रावधान थे—
✅ सतलज नदी के दक्षिण का क्षेत्र अंग्रेजों को मिला।
✅ लाहौर दरबार ने ₹1.5 करोड़ का युद्ध-हरजाना स्वीकार किया।
✅ पूरी राशि न दे पाने के कारण कश्मीर और हज़ारा का पर्वतीय क्षेत्र अंग्रेजों को सौंप दिया गया।
इसके बाद अंग्रेजों ने 16 मार्च 1846 को अमृतसर की संधि के माध्यम से कश्मीर को डोगरा शासक गुलाब सिंह को ₹1 करोड़ में सौंप दिया, जिससे डोगरा शासन की स्थापना हुई।
ध्यान दें: 1947 में जम्मू-कश्मीर के शासक महाराजा हरि सिंह इसी डोगरा वंश के उत्तराधिकारी थे।
📜 भैरोवाल की संधि (16 दिसंबर 1846)
इस संधि के अंतर्गत—
1.रानी जिंद कौर को शासन से अलग कर दिया गया।
2.उन्हें ₹48,000 वार्षिक पेंशन देकर शेखुपुरा भेज दिया गया।
3.अंग्रेजी रेजिडेंट की देखरेख में एक संरक्षक परिषद गठित की गई।
4.पंजाब का प्रशासन अंग्रेजों के प्रभाव में आ गया।
द्वितीय आंग्ल-सिक्ख युद्ध (1848–49)
1848 ई. में मुल्तान के गवर्नर मूलराज के विद्रोह से द्वितीय आंग्ल-सिक्ख युद्ध प्रारम्भ हुआ।
इस युद्ध के प्रमुख युद्ध थे—
📍 रामनगर
📍 चिलियाँवाला
📍 गुजरात
अंततः सिखों की पराजय हुई और 29 मार्च 1849 को लॉर्ड डलहौजी ने पंजाब का ब्रिटिश साम्राज्य में विलय कर दिया। इसके साथ ही स्वतंत्र सिख साम्राज्य का अंत हो गया।
https://t.me/ramjeetttpandeallhistoryhub
व्याख्यान सहित हल
https://t.me/+uoNbFdX-U4o3YmI1
Quiz group
Repost from इतिहास_वाणी_With_अभिषेक यदुवंशी
🔳राजा राममोहन राय से संबंधित तथ्य
◼️1809- एकेश्वरवाद का उपहार पुस्तक लिखी ◼️1814 -आत्मीय सभा की स्थापना ◼️1817 -डेविड हेयर के साथ हिंदू कॉलेज की स्थापना ◼️1820 -प्रिंसेप्स ऑफ़ जीसस पुस्तक लिखी ◼️1825- वेदांत कॉलेज की स्थापना ◼️1828 -ब्रह्म सभा( ब्रह्म समाज )की स्थापना ◼️1829 -लॉर्ड विलियम बेंटिक के साथ सती प्रथा उन्मूलन✍️@itihasvaani200 💐💐💐
Repost from इतिहास_वाणी_With_अभिषेक यदुवंशी
UGC NET History IInd Paper June 2014 PYQ QUIZ EXPLANATION
38. निम्नलिखित कवियों में से किसने रूसी क्रान्ति 1917 के अभिनन्दन में कविता लिखी थी (UGC NET History IInd Paper June 2014)
(a) सुब्रह्मण्यम भारती
(b) मोहम्मद इक़बाल
(c) सरोजिनी नायडू
(d) रवीन्द्रनाथ टैगोर
उत्तर-(a)
व्याख्या-सुब्रह्मण्यम भारती ने 1917 के रूसी क्रांति के अभिनन्दन में कविता लिखी थी। विदित है कि रूस के ज़ार शाही व्यवस्था को समाप्त करने के लिए 1917 में लेनिन ने बोल्शेविक क्रांति की थी। जिसका तात्कालिक कारण प्रथम विश्व युद्ध में रूस की पराजय थी।
40. "मेरा प्रत्येक लघुतम कार्यकलाप उस द्वारा निर्देशित होता है, जिसे मैं धर्म समझता हूँ।" निम्नलिखित में से यह किसका कथन है (UGC NET History IInd Paper June 2014)
(a) स्वामी विवेकानन्द
(b) वी. डी. सावरकर
(c) महात्मा गांधी
(d) सुभाषचन्द्र बोस
उत्तर-(c)
व्याख्या-महात्मा गांधी ने कहा था कि 'मेरा प्रत्येक लघुतम कार्यकलाप उस द्वारा निर्देशित होता है जिसे मैं धर्म समझता हूँ। जबकि सुभाष चन्द्र बोस ने कहा था कि "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा।" उल्लेखनीय है कि विट्ठल भाई पटेल एवं सुभाष चन्द्र बोस ने कहा था कि "एक राजनीतिज्ञ के रूप में गांधी जी असफल रहे।"
41. 1927 में अखिल भारतीय महिला कॉन्फ्रेंस का प्रारम्भ किस लक्ष्य को लेकर हुआ था (UGC NET History IInd Paper June 2014)
(a) महिला शिक्षा में वृद्धि करना।
(b) विधानमंडलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना।
(c) महिलाओं के रोजगार को बढ़ाना।
(d) महिलाओं के मताधिकार के लिए अभियान चलाना
उत्तर-(a)
व्याख्या-1927 में अखिल भारतीय महिला कान्फ्रेंस का प्रारंभ महिला शिक्षा में वृद्धि के लक्ष्य को लेकर हुआ था। इसका एक अन्य उद्देश्य महिलाओं को उत्पीड़न से मुक्ति दिलाना था। तात्कालिक परिप्रेक्ष्य में महिलाओं के राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षिक उत्थान के लिए बने संगठनों में यह संगठन प्रमुख था।
42. निम्नलिखित में से महिला मताधिकार की माँग के लिए लन्दन जाने वाले शिष्टमण्डल का नेतृत्व किसने किया था (UGC NET History IInd Paper June 2014)
(a) एनी बेसेन्ट
(b) सुचेता कृपलानी
(c) सरला देवी
(d) सरोजिनी नायडू
उत्तर-(d)
व्याख्या-महिला मताधिकार की माँग के लिए लंदन जाने वाले शिष्ट मंडल का नेतृत्व सरोजिनी नायडू ने किया था। उल्लेखनीय है कि 1916 में भारत में होम रूल लीग की स्थापना एनी बेसेन्ट ने ही की थी और वह प्रथम महिला कांग्रेस अध्यक्ष थीं।
43. निम्नलिखित में से कैबिनेट मिशन प्लान के सम्बन्ध में सही नहीं है (UGC NET History IInd Paper June 2014)
(a) इसने स्वतंत्र पाकिस्तान के निर्माण के माँग को रद्द किया।
(b) इसमें भारत के कॉमनवेल्थ से नाता तोड़ने के अधिकार को मान्यता दी।
(c) भारतीय मंत्रिमण्डल के सभी सदस्य भारतीय होंगे।
(d) इसने साम्प्रदायिक प्रतिनिधित्व की गुंजाइश बनाई।
उत्तर-(d)
व्याख्या-24 मार्च, 1946 को कैबिनेट मिशन दिल्ली आया था। जिसके उद्देश्य निम्न थे-
(1) भारत में एक संघ की स्थापना करना।
(2) संविधान निर्मात्री सभा का गठन।
(3) भारत के कॉमनवेल्थ से नाता तोड़ने के अधिकार को मान्यता देना।
नोट - इसने साम्प्रदायिक प्रतिनिधित्व की गुंजाइश बनाई। जो कि सही नहीं है।
44. भारत और पाकिस्तान के बीच नेहरू लियाक़त समझौते पर किस समस्या को हल करने के लिए 1950 में हस्ताक्षर किए गए थे (UGC NET History IInd Paper June 2014)
(a) अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए
(b) रियासतों के विलय के लिए
(c) सीमा झगड़ों को निपटाने के लिए
(d) विदेशी इन्द्रेवों को निपटाने के लिए
(e) विदेशी सम्बन्धों के लिए
उत्तर-(a)
व्याख्या-26 मार्च 1950 के पश्चात् जब पूर्वी बंगाल में हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा ने पश्चिम बंगाल (विशेषकर हावड़ा) में मुसलमानों के विरुद्ध दंगों को तेज कर दिया तब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री लियाकत अली ने कराची में अपने भाषण के दौरान मुसलमानों की सुरक्षा की बात कही। अतः वह अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए 2 अप्रैल 1950 को दिल्ली आए और 8 अप्रैल 1950 को प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से 'नेहरू-लियाकत समझौते' पर हस्ताक्षर किया। इसमें शरणार्थियों की पूर्ण सुरक्षा का उल्लेख किया गया था।
45. किस राज्य में पंचायती राज को सर्वप्रथम लागू किया गया था (UGC NET History IInd Paper June 2014)
(a) तमिलनाडु
(b) राजस्थान
(c) महाराष्ट्र
(d) आन्ध्र प्रदेश
उत्तर-(b)
व्याख्या-भारत में पंचायती राज को सर्वप्रथम 2 अक्टूबर, 1959 को राजस्थान के नागौर जिले से प्रारंभ किया गया। विदित है कि 73वें संविधान संशोधन 1992 के द्वारा पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया। पंचायती राज व्यवस्था त्रि-स्तरीय है अर्थात् ग्राम, खण्ड और जिला है।@itihasvaani200
Repost from इतिहास_वाणी_With_अभिषेक यदुवंशी
शक कार्दमक शासकों में सर्वाधिक प्रसिद्ध शासक था GDC ASST. PROF. 2017
Repost from इतिहास_वाणी_With_अभिषेक यदुवंशी
रुद्रदामन का अभिलेख कहाँ है Himachal PGT - 2016
Repost from इतिहास_वाणी_With_अभिषेक यदुवंशी
निम्नलिखित में कौनसी एक पांड्य राज्य की राजधानी थी Himachal PGT - 2016
Repost from इतिहास_वाणी_With_अभिषेक यदुवंशी
निम्नलिखित में से कौन सा एक तमिल व्याकरण ग्रंथ है Himachal PGT - 2016
Repost from इतिहास_वाणी_With_अभिषेक यदुवंशी
प्राचीन स्थल, जहाँ से मेनांडर की मुद्राएं प्राप्त हुई RPSC Lecturer 2016
Repost from इतिहास_वाणी_With_अभिषेक यदुवंशी
निम्नलिखित में से कौन सा प्राचीन तमिल व्याकरण का सबसे पुराना ग्रंथ उपलब्ध है KVS TGT 2018
Repost from इतिहास_वाणी_With_अभिषेक यदुवंशी
किस तमिल रचना में पतिव्रता पत्नी भक्ति (पत्तिनी-पूजा) का गुणगान किया गया है KVS TGT 2018
Repost from इतिहास_वाणी_With_अभिषेक यदुवंशी
किस कुषाण शासक के काल में बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए कश्यप मातंग एवं धर्मरत्न चीन गए थे U.P. Higher Edu. Exam. (Ancient History) 2018
Repost from इतिहास_वाणी_With_अभिषेक यदुवंशी
निम्नलिखित लिपियों में से रज्वुल के सिक्कों पर एक निधि प्राप्त नहीं होती है— U.P. Higher Edu. Exam. (Ancient History) 2018
Repost from इतिहास_वाणी_With_अभिषेक यदुवंशी
भारत में रोमन व्यापारियों की बस्ती के अवशेष किस स्थान से प्राप्त होते हैं U.P. Higher Edu. Exam. (Ancient History) 2018
Repost from इतिहास_वाणी_With_अभिषेक यदुवंशी
निम्नलिखित में से किस इन्डो-ग्रीक शासक ने कृष्ण एवं बलराम की आकृति वाले सिक्के चलाए थे U.P. Higher Edu. Exam. (Ancient History) 2018
JRF Academy की तरफ से बहुत बहुत शुभकामनाएं 💐💐💐💐
साथ ही GIC प्री परीक्षा में चयनित होने के साथ मेंस परीक्षा के लिए अग्रिम शुभकामनाएं 💐💐💐
EDUTERIA_BPSC_FOUNDATIONप्राचीन_एवं_मध्यकालीन_इतिहास_Full_Book_PDF.pdf84.44 MB
