3 507
Suscriptores
+124 horas
-97 días
-3230 días
Archivo de publicaciones
Follow the Prashant Kumar channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va8gTbF60eBeUw67MK03
भारत-जापान 16वाँ वार्षिक शिखर सम्मेलन सम्पन्न
नई दिल्ली में आयोजित 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में दोनों देशों ने पहले रक्षा सह-विकास (Defence Co-development) समझौते पर हस्ताक्षर किए। साथ ही सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, डिजिटल प्रौद्योगिकी, आपदा प्रबंधन और पूर्वोत्तर भारत में संपर्क परियोजनाओं सहित 15 समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर सहमति बनी। यह भारत-जापान विशेष सामरिक एवं वैश्विक साझेदारी (Special Strategic and Global Partnership) को और मजबूत करेगा।
https://youtube.com/shorts/uHwmiNtIVaw?si=Hx5iMDZxDSem_CkW
IAS/PCS मेंस प्रश्न (250 शब्द)
भारत में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी देश की सामरिक क्षमता, आर्थिक विकास तथा तकनीकी आत्मनिर्भरता को किस प्रकार सुदृढ़ कर सकती है? उपयुक्त उदाहरणों सहित विवेचना कीजिए।
2 जुलाई 2026 : टॉप करंट अफेयर्स
BY- PRASHANT KUMAR
जनरल धीरज सेठ ने 'VIJAY Roadmap' लॉन्च किया
नए थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने भारतीय सेना को भविष्य के युद्ध के लिए तैयार करने हेतु 'VIJAY Roadmap' प्रस्तुत किया। इसका फोकस Technology Integration, Theatre Commands, AI, Drones और Self-Reliance पर है।
जून 2026 में GST Collection में 14% की वृद्धि
सरकार के अनुसार जून 2026 में GST Revenue में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 14% वृद्धि दर्ज की गई। आयात (Imports) से प्राप्त GST में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है, जो आर्थिक गतिविधियों और कर संग्रह में सुधार का संकेत मानी जा रही है।
भारत का पहला PinS Instrument Approach Procedure स्वीकृत
भारत ने Helicopter Operations के लिए पहला PinS (Point-in-Space) Instrument Approach Procedure स्वीकृत किया है। यह प्रणाली खराब मौसम में भी हेलीकॉप्टरों के सुरक्षित संचालन और आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने में सहायक होगी।
AI ने कोडाइकनाल सोलर ऑब्जर्वेटरी के 100 वर्षों के डेटा का विश्लेषण किया
भारतीय वैज्ञानिकों ने Artificial Intelligence की सहायता से Kodaikanal Solar Observatory की 100 वर्षों की सौर छवियों का विश्लेषण किया है। इसका उद्देश्य सूर्य के सक्रिय क्षेत्रों (Active Solar Regions) की बेहतर पहचान और Space Weather Forecasting को अधिक सटीक बनाना है।
Siang Upper Multipurpose Project चर्चा में
अरुणाचल प्रदेश में प्रस्तावित Siang Upper Multipurpose Project (SUMP) जलविद्युत उत्पादन, बाढ़ नियंत्रण और जल सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह परियोजना ब्रह्मपुत्र बेसिन में चीन द्वारा किए जा रहे अपस्ट्रीम विकास के संदर्भ में भी सामरिक महत्व रखती है।
VB-G RAM G Act पूरे देश में लागू
1 जुलाई 2026 से Viksit Bharat–Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin) Act, 2025 लागू हो गया है। यह ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका से संबंधित नई व्यवस्था है, जिसने पूर्ववर्ती MGNREGA की जगह ली है।
NCeG 2026 का आयोजन जयपुर में
National Conference on e-Governance (NCeG) 2026 का आयोजन जयपुर में किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य Digital Governance, AI, Citizen-Centric Services तथा Best Governance Practices को बढ़ावा देना है।
आकाशवाणी ने 'स्वर प्रेरणा वीथिका' का उद्घाटन किया
आकाशवाणी (All India Radio) ने अपने 90 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नई दिल्ली में 'स्वर प्रेरणा वीथिका' का उद्घाटन किया। इसमें भारत के महान शास्त्रीय संगीतकारों और भारत रत्न तथा पद्म पुरस्कार प्राप्त कलाकारों को सम्मानित किया गया है।
Agnikul और ICEYE के बीच समझौता
भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप Agnikul Cosmos और फिनलैंड की ICEYE के बीच समझौता हुआ है। इसका उद्देश्य Synthetic Aperture Radar (SAR) आधारित पृथ्वी अवलोकन और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाना है।
आज का मेंस प्रश्न
Q. आधुनिक युद्ध में ड्रोन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा स्वायत्त प्रणालियों की बढ़ती भूमिका भारत की रक्षा नीति और सुरक्षा रणनीति को किस प्रकार प्रभावित कर रही है? (250 शब्द)
1 जुलाई 2026 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स
1. General Dhiraj Seth ने नए सेना प्रमुख का पदभार संभाला
क्यों महत्वपूर्ण?
भारत के 31वें Chief of the Army Staff बने।
Prelims Fact- सेना प्रमुख की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं। कार्यकाल सामान्यतः 3 वर्ष या 62 वर्ष की आयु तक (जो पहले हो)।
2. Amit Shah ने FCRA 2.0 Portal और e-OCI Card लॉन्च किया
FCRA (Foreign Contribution Regulation Act) से जुड़ा डिजिटल पोर्टल।
OCI कार्डधारकों के लिए डिजिटल सुविधा।
FCRA का उद्देश्य- OCI और भारतीय नागरिकता में अंतर।
3. भारतीय सेना में 'Baaz Battalions' का गठन
ड्रोन (Remotely Piloted Aircraft) संचालन के लिए विशेष बटालियन।
4. Rajnath Singh ने Defence Financial Powers 2026 (DFP-2026) लॉन्च किया
महत्त्व- DRDO और रक्षा परियोजनाओं में वित्तीय निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होगी।
आत्मनिर्भर भारत और रक्षा उत्पादन से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय।
5. SIPRI की नई रिपोर्ट
क्यों महत्वपूर्ण?
परमाणु हथियारों और वैश्विक सुरक्षा पर वार्षिक रिपोर्ट।
भारत की परमाणु नीति (No First Use), Nuclear Triad और वैश्विक निरस्त्रीकरण UPSC के लिए महत्वपूर्ण विषय हैं।
आज का Prelims Revision Question
Q. FCRA का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A. विदेशी व्यापार को नियंत्रित करना
B. विदेशी अंशदान को विनियमित करना
C. विदेशी निवेश को बढ़ावा देना
D. विदेशी पर्यटकों का पंजीकरण करना
नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा से पहले सरकार ने टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। यह कदम उन फर्जी चैनलों और साइबर ठगों के खिलाफ उठाया गया है, जो छात्रों को प्रश्नपत्र लीक होने का झूठा दावा करके लाखों रुपये की ठगी कर रहे थे।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से पहले किसी के पास भी प्रश्नपत्र की पहुंच नहीं होती और ऐसे सभी दावे पूरी तरह फर्जी हैं। जांच में सामने आया कि कुछ टेलीग्राम चैनल पुराने संदेशों को संपादित करके उन्हें पहले से मौजूद प्रश्नपत्र जैसा दिखा रहे थे।
सरकार ने 22 जून तक भारत में टेलीग्राम की पहुंच पर अस्थायी रोक लगाने और 30 जून तक संदेश संपादन सुविधा बंद करने के निर्देश दिए हैं। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र और विभिन्न राज्य एजेंसियां ऐसे फर्जी नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
छात्रों से अपील की गई है कि वे किसी भी पेपर लीक के झांसे में न आएं और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
72nd BPSC मेंस
नेहरू: विचार, स्वतंत्रता संघर्ष और आधुनिक भारत का निर्माण
https://currentexclusive.blogspot.com/2026/06/blog-post_10.html
¡Ya disponible! Investigación de Telegram 2025 — los principales insights del año 
