es
Feedback
The Aim Classes( Competitive Exams) Vyapam, MPPSC,SSC, Daily Quiz, current affairs,

The Aim Classes( Competitive Exams) Vyapam, MPPSC,SSC, Daily Quiz, current affairs,

Ir al canal en Telegram

Visit Our Website - www.theaimclasses.com General knowledge, #Importantfacts, #PDFNotes,#Gk for All Exams #Quizs , Important #Currentaffairs and many other things are available here. Target : #MPPSC #UPPSC #MPSI #VYAPAM #SSC #DailyGkQuiz #Mppscmains

Mostrar más
3 437
Suscriptores
Sin datos24 horas
-127 días
-4830 días
Archivo de publicaciones
#mppscmains #3marker पंडित दीनदयाल उपाध्याय की रचनाएँ प्रमुख रचनाएँ- (1) दो योजनाएँ, (2) राजनीतिक डायरी, (3) सम्राट चंद्रगुप्त, (4) एकात्मक मानववाद, (5) भारतीय अर्थनीति का अवमूल्यन, (6) जगद्गुरू शंकराचार्य ।

अन्त्योदय- अन्त्योदय का सरल अर्थ है-'समाज के अंतिम व्यक्ति का उदय' अन्त्योदय एक आर्थिक विचार है, जो आर्थिक विकास के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति का कल्याण करना चाहता है।

💐 इंदौर में NEYU द्वारा विशाल पैदल मार्च - 25 सितंबर - दोपहर 3 बजे 💐 ✍️MPPSC के रिजल्ट्स जारी करने सहित विभिन्न व्यापम EXAM
💐 इंदौर में NEYU द्वारा विशाल पैदल मार्च - 25 सितंबर - दोपहर 3 बजे 💐 ✍️MPPSC के रिजल्ट्स जारी करने सहित विभिन्न व्यापम EXAMS की अनियमितताओं को दूर करने की मांगे रखी गईं

कौटिल्य का सप्तांग सिद्धांत -: (1) राजा (सिर), (2) आमात्य (आँख), (3) जनपद (जंघा), (4) दुर्ग (बाँह), (5) कोष (मुख), (6) दण्ड(मस्तिष्क), (7) मित्र (कान)।

साम्प्रदायिक पंचाट (1932 ई.) -::::::- 16 अगस्त, 1932 ई. को विभिन्न सम्प्रदायों के प्रतिनिधित्व के विषय पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री रैम्जे मैक्डोनाल्ड ने 'कम्युनल अवार्ड' (मैवडोनाल्ड अवर्ड) जारी किया। यह वस्तुत: अंग्रेजों की 'बांटो व राज करो' नीति का वास्तविक रूप था। इस पंचाट में पृथक निर्वाचक पद्धति को न केवल मुस्लिमों के लिए जारी रखा गया अपितु इसे दलित वर्गों पर भी लागू कर दिया गया। पूणे के यखदा जेल मे उस अर्वाड के विरोध मे महात्मा गांधी ने जेल में ही 20 सितम्बर, 1932 ई. को आमरण अनशन प्रारम्भ कर दिया। यह भारत का प्रथम आमरण अनशन था।

अधिक mains के answers के लिए हमारी वेबसाइट विजिट करें ।🙏

सती प्रथा का अंत इतिहास में गुप्त काल से पहले तक उत्तर भारत में अंतिम संस्कार के समय स्वेच्छा से स्वामीभक्ति दर्शाने के लिए जान देने का प्रचलन था। इसके लिए विधवा का जान देना जरूरी नहीं था । बादशाह अकबर ने सती की कुरीति को मिटाने का प्रयास किया लेकिन वे इसमें पूरी तरह सफल नहीं रहे। 1828 में राजाराममोहन राय ने ब्रह्म समाज की स्थापना कर सती प्रथा के खिलाफ अभियान चलाया। 1829 में तत्कालीन वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा पर रोक लगा दी।

हड़प्पा संस्कृति --- 1. नगरीय सभ्यता 2. पक्की ईंटों का प्रयोग 3. घोड़ों के प्रयोग से अपरिचित 4. देवियों की प्रधानता 5. गणतंत्रात्मक स्थिति मजबूत 6. युद्ध के न्यूनतम साक्ष्य 7. मुहरों पर हाथी व बाघ का अंकन 8. मातृसत्तात्मक समाज 9. संयुक्त परिवार प्रथा से अपरिचित 10. उद्योग आधारित अर्थव्यवस्था 11. मूर्तिपूजा का प्रचलन 12. पवित्र पशु बैल (वृषभ) थी 13. वर्णव्यवस्था का अभाव 14. मछली का मांस प्रिय 15. मातृदेवी व शिव की पूजा

ईरान हिज़ाब और लड़कियां ईरान एक मध्य एशियाई देश है जो धार्मिक तौर पर एक मुस्लिम राष्ट्र है वहां पर एक आंदोलन अभी खूब चर्चा में है , जिसमें महिलाएं ईरान की सड़कों पे हैं । जगह- जगह एक अलग किस्म की होली जलाई जा रही है जिसकी हिमाकत आज तक नहीं की गई लेकिन बहुत पहले की जानी चाहिए थी । ईरान की सड़कों पे जलती हुई आग और कुछ भी नहीं यह है उस प्राचीन संकुचित , अतर्किक , दकियानुशी और पितृसत्तात्मक विचारों के जलने की,जो एक मुस्लिम वर्ग की महिलाओं दिमागों में बचपन से लाद दिए जाते हैं और वो विचार है हिज़ाब और बुर्के। अब तो ये उनकी संस्कृति का हिस्सा हो चुके हैं और न चाहते हुए भी पहनना होता है । आज ईरान में जो सड़कों पर चिल्लाती , नारे लगाती ,आग में हिज़ाब जलती, और विरोध में अपने बाल तक काट देने वाली लड़कियों के वीडियो और फोटो हमें दिखाई दे रहे हैं ये बहुत पहले हो जाना चाहिए था लेकिन देर आए दुरूस्त आए .... बेहतर है । हिज़ाब पहनने के इस मुद्दे को धर्म से बांध देने को कोशिश होती रही है कि उसे बाहर से कुछ कहकर या दबाब बना कर बंद नहीं किया जा सकता था इसके लिए जरूरत थी आत्म जागरण की स्वप्रेरणा की और खुद महिलाओं को मर्जी की ... शायद महिलाओं में ये हिम्मत रही भी होगी लेकिन वो आगे नहीं आ पाई इस हिम्मत को जिंगारी देने का काम किया उस महिला को हत्या ने जो ईरान में कुछ दिन पहले ठीक तरीके से हिजाब न पहन पाने के कारण मार दी गई । अब महिलाएं सड़कों पर है और होना ही चाहिए और हर वर्ग की महिलाओं को होना चाहिए उन्हें हर उस मुद्दे पर होना चाहिए जहां जरूरत है , जो रूढ़ियां उनके अधिकारों को सीमित करे , उस हर एक व्यवस्था के लिए महिलाओं को सड़कों पर उतरना चाहिए और नारे लगाने चाहिए आग लगा देनी चाहिए उस व्यवस्था को जो उनके अधिकार सीमित करे उन्हें सीमाओं में बांधने की कोशिश करें, पुरुषों से कमतर करने की कोशिश करे। #mppsc #upsc #uppsc

हूणों का आक्रमण • हूण मध्य एशिया की एक बर्बर जाति थी। • तिगिन को हूणों का प्रथम राजा माना जो गांधार का शासक था। • भारत में हूणों का प्रथम आक्रमण स्कंदगुप्त के समय में हुआ। इसका नेता खुशनवाज था। • स्कंदगुप्त व हूणों के बीच युद्ध का वर्णन भितरी स्तंभ लेख में हुआ है। • हूणों का द्वितीय आक्रमण तोर माण के नेतृत्व में हुआ। उसने चन्द्रभागा नदी के तट पर पवैय्या नामक स्थान पर अपना शासन स्थापित किया। • तोरमाण के बाद उसका पुत्र मिहिर कुल ने भी अपना राज्य स्थापित किया • उसकी राजधानी स्यालकोट थी। उसके गवालियर लेख से ज्ञात होता है कि वह शिव का भक्त था।

निबंध: कवि संसार के अनाधिकृत रूप से मान्य विधायक होते हैं ( upsc 2022 )

पाटलिपुत्र का इतिहास मगध शासकों ने गंगा गंडक व सोन नदी के संगम पर पाटलिग्राम नामक एक | जल दुर्ग का निर्माण करवाया। बाद में इस
पाटलिपुत्र का इतिहास मगध शासकों ने गंगा गंडक व सोन नदी के संगम पर पाटलिग्राम नामक एक | जल दुर्ग का निर्माण करवाया। बाद में इसका नाम पाटलिपुत्र हुआ। हर्यक वंश के | शासक उदायिन ने अपनी राजधानी पाटलिपुत्र (कुसुमपुर) से राजगृह स्थानांतरित | किया। राजगृह के बाद पाटलिपुत्र में मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चन्द्रगुप्त | अशोक ने शासन किया। मौर्य साम्राज्य की राजधानी व एशिया का सबसे बड़ा मौर्य व नगर बना। 9 चीनी यात्री ह्वेनसांग 7वीं सदी में यहां आये तो यह नगर खंडहर में बदला हुआ | मिला था। वर्तमान में पाटलिपुत्र का नाम पटना है जो आधुनिक बिहार की राजधानी है।

बीजिंग स्थित जीन फर्म ने दुनिया में पहली बार एक जंगली आर्कटिक भेड़िया का सफलतापूर्वक क्लोन बनाया है. आर्कटिक वुल्फ को व्हाइट
बीजिंग स्थित जीन फर्म ने दुनिया में पहली बार एक जंगली आर्कटिक भेड़िया का सफलतापूर्वक क्लोन बनाया है. आर्कटिक वुल्फ को व्हाइट वुल्फ या पोलर वुल्फ के रूप में भी जाना जाता है. ये कनाडा के क्वीन एलिजाबेथ द्वीप समूह के हाई आर्कटिक टुंड्रा के मूल निवासी हैं.  तकनीक के माध्यम से इस जानवर की क्लोनिंग, दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है. इसका नाम माया है ।

आज के आंसर राइटिंग के लिए प्रश्न : 3 मार्कर - • कालीदास • ऋग्वेद • ग्रीन हाउस गैसें कौन सी हैं ? • ग्रेट बैरियर रीफ • मध्यप्रदेश के रामसर स्थल 5 मार्कर - • जबलपुर झंडा सत्याग्रह पर प्रकाश डालें । • जैन दर्शन के प्रमुख सिद्धांत बताएं । 11 मार्कर - • 1857 के विद्रोह को असफलता के कारण था उसका महत्व का वर्णन कीजिए । #mppscmains2021 #mppscmains2019 #mppscmains #mppscmainsanwerwriting उत्तर लिखकर कमेंट बॉक्स में भेजें ।

• आज से हम मैंस परीक्षा के लिए आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस करेंगे। • हम लोग 5 ( 3 मार्क ), 2 ( 5 मार्क ),1 (11 मार्क ) वाले प्रश्न डेली लिखिगें । • इस तरह इन प्रश्नों को अगर आप चाहे तो टाइम लिमिट में ( 22 मिनिट ) लिखे या फिर सिर्फ राइटिंग प्रैक्टिस के पर्पज से लिख सकते हैं । • यदि कोई 2019 का मैंस के लिए लिखना चाहे तो वो पुराना वर्ड लिमिट फॉलो कर सकता है । • आप सभी अपने आंसर को पेज पर लिख कर जिस पोस्ट में प्रश्न हैं उसी पोस्ट पर कमेंट बॉक्स में भेज सकते हैं । • मैं भी अपने आंसर लिख कर भेजूंगा आप उन्हें पढ़े मैं आपके पढूंगा इस तरह हम अपने लेखन को बेहतर कर पाएंगे । #mppscmains2021 #mppscmains2019 #mppscmains #mppscmainsanwerwriting

-: मृद्भाण्ड संस्कृति क्या है? • मृद्भाण्ड का अर्थ मिट्टी से बने बर्तन है। • मृद्भाण्ड संस्कृतियों का नामकरण बर्तनों की विशिष्टता दर्शाने वाले तत्वों (रंग, चित्र, चमक) के आधार पर किया जाता है। यही तत्व उस संस्कृति की मुख्य पहचान होती है। • चौपनीमांडो (इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश) में विश्व में मृद्भाण्ड के प्रयोग के सबसे पुराने साक्ष्य मिले हैं।

वैदिक संस्कृति :- 1. ग्रामीण व्यवस्था 2. घास व बांस के भवन 3. घोड़ा (अश्व) एक विशिष्ट पालतू पशु 4. देवताओं की प्रधानता 5. राजतंत्रात्मक स्थिति मजबूत 6. युद्ध व विद्रोह के प्रचुर साक्ष्य 7. वेदों में बाघ व हाथी का उल्लेख नहीं। 8. पितृसत्तात्मक समाज 9. संयुक्त परिवार प्रथा के पोषक 10. कृषि - पशुपालन अर्थव्यवस्था 11. योग कर्मकांडों का प्रचलन 12. पवित्र पशु गाय (अघन्या) कहा गया 13. जन्म आधारित वर्णव्यवस्था प्रचलित 14. पशुओं का मांस प्रिय 15. इन्द्र व वरूण का स्तुतिगान

औरंगजेब के समय की इमारतें 1.रबिया-उद-दौरानी का मकबरा -: यह औरंगजेब की पत्नी थी। 1679 ई. में औरंगजेब ने अपनी पत्नी की स्मृति में औरंगजेब में इस मकबरे का निर्माण कराया था। इसको बीबी का मकबरा और दक्षिण का ताजमहल भी कहा जाता है। 2.दिल्ली की मोती मस्जिद-: 1662 ई. में लाल किले के अंदर इसका निर्माण किया गया।यह संगमरमर से निर्मित इमारत है। 3-:इसके अतिरिक्त मथुरा और वाराणसी में भी इसने मस्जिद बनवाई जो लाल पत्थर से निर्मित है।